MP Missing Women : एमपी में ऐप्स्टीन फाइल्स! कांग्रेस विधायक के सवाल पर विधानसभा ने बताई हैरान कर देने वाली सच्चाई

MP Missing Women Data : भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान महिला सुरक्षा को लेकर हैरान कर देने वाले आंकड़े सामने आए हैं। कांग्रेस विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया के सवाल के जवाब में सरकार ने बताया कि पिछले छह वर्षों में प्रदेश से करीब दो लाख महिलाएं लापता हुई हैं। इनमें लगभग 65 हजार बच्चियां भी शामिल हैं। इन आंकड़ों ने प्रदेश की सियासत में हलचल मचा दी है और महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर बहस छेड़ दी है। ‘एपस्टीन फाइल्स’ जैसी साजिश का आरोप कांग्रेस ने इस पूरे मामले को बेहद गंभीर बताते हुए सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर महिलाओं और बच्चियों का गायब होना सामान्य घटना नहीं हो सकती। Niaz Khan Controversy : बांग्लादेश में हिंदू मंत्री के बाद भारत में तेज हुई मुस्लिम मिनिस्टर बनाने की मांग, IAS अफसर ने उठाया मुद्दा कांग्रेस नेताओं ने आशंका जताई कि मामला किसी बड़े संगठित या अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़ा हो सकता है और इसी संदर्भ में ‘एपस्टीन फाइल्स’ जैसा एंगल सामने लाया जा रहा है। उन्होंने सरकार से इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। बड़े शहरों से सबसे ज्यादा गुमशुदगी आंकड़ों के मुताबिक इंदौर और भोपाल जैसे बड़े शहरों से ही हजारों महिलाएं लापता हुई हैं। इंदौर से 20 हजार से अधिक महिलाओं के गायब होने की बात सामने आई है, जो शहरी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। कांग्रेस का कहना है कि अगर बड़े शहरों की यह स्थिति है तो छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। AI Impact Summit 2026 : भारत के बच्चे फेसबुक-इंस्टा से बनाएं दूरी, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की PM मोदी से बड़ी डिमांड आदिवासी अंचल भी प्रभावित धार, झाबुआ और अलीराजपुर जैसे आदिवासी जिलों से भी बड़ी संख्या में बच्चियों के लापता होने की बात सामने आई है। इससे यह साफ होता है कि समस्या सिर्फ शहरी इलाकों तक सीमित नहीं है, बल्कि जनजातीय क्षेत्रों में भी गहराई तक फैली हुई है। विशेष कमेटी और सख्त कार्रवाई की मांग कांग्रेस ने इस पूरे मामले में विशेष कमेटी बनाकर हर केस की जांच कराने, लापता महिलाओं को तलाशने के लिए अभियान चलाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। डॉ. भूरिया का कहना है कि अब तक 50 हजार से ज्यादा महिलाएं बरामद नहीं हो सकी हैं, जो बेहद चिंताजनक है। MP में गुमशुदा महिलाओं और लड़कियों का डेटा देखने के लिए नीचे क्लिक करें गुमशुदा_महिला_एवं_बालिका
Niaz Khan Controversy : बांग्लादेश में हिंदू मंत्री के बाद भारत में तेज हुई मुस्लिम मिनिस्टर बनाने की मांग, IAS अफसर ने उठाया मुद्दा

हाइलाइट्स पूर्व IAS अधिकारी ने की मुस्लिम को केंद्रीय मंत्री बनाने की मांग बांग्लादेश में दो हिंदू मंत्री बने बड़ी ख़ुशी हुई : नियाज खान भारत में 20 करोड़ मुस्लिम हैं पर केंद्र में एक भी मुस्लिम मंत्री नहीं। Former IAS Niaz Khan Controversy : भोपाल। मध्यप्रदेश कैडर के रिटायर्ड आईएएस नियाज खान एक बार फिर अपने बेबाक और विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने बांग्लादेश में हिंदू मंत्रियों की नियुक्ति का हवाला देते हुए केंद्र सरकार से मुस्लिम समुदाय को प्रतिनिधित्व देने की अपील की है। AI Impact Summit 2026 : भारत के बच्चे फेसबुक-इंस्टा से बनाएं दूरी, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की PM मोदी से बड़ी डिमांड बांग्लादेश के उदाहरण से उठाया सवाल नियाज खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि बांग्लादेश में लगभग एक करोड़ हिंदू हैं और वहां दो हिंदू मंत्री बनाए गए हैं, जिससे उन्हें खुशी हुई। उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि भारत में करीब 20 करोड़ मुस्लिम होने के बावजूद केंद्र सरकार में एक भी मुस्लिम मंत्री नहीं है, जो आश्चर्य की बात है। 2-3 मुस्लिम मंत्रियों पर गंभीर चिंतन की अपील पूर्व आईएएस ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से विनम्र निवेदन करते हुए कहा कि 2-3 मुस्लिम मंत्रियों को बनाने पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है। Weather Update : राजस्थान में गिरे ओले, MP के 20 जिलों में झमाझम बारिश; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम बीजेपी नेताओं का पलटवार इस मुद्दे पर शैलेंद्र जैन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत में पद धर्म के आधार पर नहीं बल्कि योग्यता, समय और जरूरत के हिसाब से दिए जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए सरकार में पहले भी मुस्लिम मंत्री रह चुके हैं और सिर्फ जाति या धर्म के आधार पर किसी को पद नहीं मिलता। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा का बयान वहीं बीजेपी के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा कि मंत्री पद धर्म के आधार पर तय नहीं होते। उन्होंने याद दिलाया कि पहले भी मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि मंत्री रह चुके हैं और यह पूरी तरह परिस्थितियों और समय पर निर्भर करता है। बांग्लादेश में दो हिंदू मंत्री बने। बड़ी ख़ुशी हुई। बांग्लादेश में एक करोड़ हिंदू हैं और दो मंत्री,भारत में 20 करोड़ मुस्लिम हैं पर केंद्र सरकार में एक भी मुस्लिम मंत्री नहीं।बड़ा आश्चर्य हुआ।बीजेपी और RSS से विनम्र निवेदन है कि कृपया 2-3 मुस्लिम मंत्री बनाने पर गंभीर चिंतन करें pic.twitter.com/5HKzLN1W9z — NIYAZ KHAN (@saifasa) February 19, 2026
AI Impact Summit 2026 : भारत के बच्चे फेसबुक-इंस्टा से बनाएं दूरी, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की PM मोदी से बड़ी डिमांड

Emmanuel Macron at AI Impact Summit 2026 : नई दिल्ली। दुनिया के कई देशों में बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक लग चुकी है और अब भारत में भी इसको लेकर बहस तेज हो गई है। ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों ने फेसबुक-इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर बच्चों की पहुंच सीमित करने के कदम उठाए हैं। इसी बीच इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने बड़ी अपील करते हुए कहा कि 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए फ्रांस सोशल मीडिया बैन की तैयारी कर रहा है और भारत से भी ऐसे ही कदम की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है तो भारत में भी कम उम्र के बच्चे फेसबुक-इंस्टा जैसे प्लेटफॉर्म इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। India AI Impact Summit 2026 : AI के लिए इंसान सिर्फ डेटा पॉइंट न बन जाए…’, PM मोदी ने चेताया बच्चों की सुरक्षा को बताया ‘सभ्यता का सवाल’ मैक्रों ने अपने संबोधन में साफ कहा कि जो चीज़ असल दुनिया में बच्चों के लिए स्वीकार्य नहीं है, वह इंटरनेट पर भी नहीं होनी चाहिए। उनके मुताबिक सोशल मीडिया को सुरक्षित बनाना सिर्फ प्लेटफॉर्म की नहीं बल्कि सरकार और रेगुलेटर्स की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों की सुरक्षा केवल कानून का मुद्दा नहीं बल्कि सभ्यता से जुड़ा हुआ सवाल है। भारत से इस मुहिम में जुड़ने की उम्मीद फ्रांस के राष्ट्रपति ने बताया कि ग्रीस, स्पेन और कई अन्य यूरोपीय देश भी इस पहल में साथ आ रहे हैं। उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री मोदी की ओर देखते हुए कहा कि उन्हें भरोसा है कि भारत भी बच्चों और किशोरों की सुरक्षा के लिए इस अभियान से जुड़ेगा। उनके इस बयान के बाद भारत में बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर नियम बनाने की चर्चा और तेज हो गई है। Weather Update : राजस्थान में गिरे ओले, MP के 20 जिलों में झमाझम बारिश; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम ‘नमस्ते’ से शुरू किया भाषण, भारत की तारीफ मैक्रों ने अपने संबोधन की शुरुआत ‘नमस्ते’ से की और भारत में स्वागत के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि 2024 की अपनी स्टेट विजिट के बाद फिर भारत आना उनके लिए खास है और यह समिट ऐतिहासिक है। उन्होंने भारत के डिजिटल बदलाव को दुनिया के लिए एक मिसाल बताया। मैक्रों ने समझाया डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन भारत की टेक्नोलॉजी प्रगति को समझाने के लिए मैक्रों ने मुंबई के एक स्ट्रीट वेंडर का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि एक दशक पहले वह व्यक्ति बैंक अकाउंट भी नहीं खोल सकता था, लेकिन आज वही मोबाइल से तुरंत और फ्री डिजिटल पेमेंट ले रहा है। मैक्रों ने कहा कि यह सिर्फ टेक्नोलॉजी की कहानी नहीं बल्कि एक सिविलाइज़ेशन की कहानी है। Indore MBA Student Murder : छोड़ दो ना कुछ नहीं हुआ…हत्या करने के बाद पीयूष को नहीं कोई पछतावा पेमेंट सिस्टम की दुनिया में मिसाल बना भारत मैक्रों ने भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की तारीफ करते हुए कहा कि 1.4 अरब लोगों के लिए डिजिटल पहचान बनाना दुनिया में अद्वितीय है। साथ ही हर महीने 20 अरब ट्रांजैक्शन करने वाला पेमेंट सिस्टम और 500 मिलियन डिजिटल हेल्थ आईडी जारी करना भारत की बड़ी उपलब्धि है। उनके मुताबिक भारत ने जो स्केल हासिल किया है, वह किसी और देश ने नहीं किया।
India AI Impact Summit 2026 : AI के लिए इंसान सिर्फ डेटा पॉइंट न बन जाए…’, PM मोदी ने चेताया

India AI Impact Summit 2026 : दिल्ली। दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे समिट के चौथे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI को मानव कल्याण के लिए उपयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने साफ कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर किसी एक देश या कंपनी का एकाधिकार नहीं होना चाहिए। AI की तेज़ रफ्तार और विशाल पैमाने को देखते हुए उन्होंने जिम्मेदारी के साथ बड़े विज़न की जरूरत बताई और चेताया कि इंसान सिर्फ डेटा पॉइंट बनकर न रह जाए। आने वाली पीढ़ियों के लिए जिम्मेदार AI की जरूरत पीएम मोदी ने कहा कि असली सवाल यह नहीं है कि AI भविष्य में क्या कर सकता है, बल्कि यह है कि आज हम इसका उपयोग किस दिशा में कर रहे हैं। उन्होंने परमाणु ऊर्जा का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे हमने उसके विनाश और समाधान दोनों देखे, वैसे ही AI का इस्तेमाल भी मानवता के हित में होना चाहिए। उनके मुताबिक आज लिए गए फैसले आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को तय करेंगे। Robodog Controversy : गलगोटिया यूनिवर्सिटी AI समिट से बाहर, चाइना के ‘रोबोटिक डॉग’ को बताया था अपना इनोवेशन! युवाओं का जोश और भारत का टेक टैलेंट प्रधानमंत्री ने दुनिया भर के युवाओं में AI को लेकर बढ़ते उत्साह की सराहना की और कहा कि भारत दुनिया के सबसे बड़े टेक टैलेंट पूल का केंद्र बन चुका है। उन्होंने इसे ग्लोबल साउथ के लिए गर्व का विषय बताया कि इतना बड़ा समिट भारत में हो रहा है और यहां से भविष्य की दिशा तय होगी। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने डिजिटल इंडिया मॉडल की तारीफ की मैक्रों ने भारत की डिजिटल उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि 1.4 अरब लोगों के लिए डिजिटल पहचान, हर महीने अरबों ट्रांजैक्शन करने वाला पेमेंट सिस्टम और 50 करोड़ डिजिटल हेल्थ आईडी जैसे कदम दुनिया में मिसाल हैं। उन्होंने AI, GPU और चिप्स को नई जियोपॉलिटिकल ताकत बताते हुए भारत के स्मॉल लैंग्वेज मॉडल्स और सस्ती दरों पर GPU उपलब्ध कराने के फैसले को ‘सॉवरेन चॉइस’ बताया। AI का भविष्य कुछ देशों तक सीमित नहीं: एंटोनियो गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि AI का भविष्य मुट्ठी भर देश तय नहीं कर सकते। उन्होंने वैश्विक AI गवर्नेंस, मानवीय नियंत्रण और जवाबदेही के लिए ‘गार्डरेल्स’ बनाने की जरूरत बताई और विकासशील देशों के लिए ‘ग्लोबल फंड फॉर AI’ का प्रस्ताव रखा। ICC T20 Rankings 2026 : ईशान किशन की शानदार वापसी, टॉप बैट्समैन में हुए शुमार गूगल का भारत में बड़ा निवेश: सुंदर पिचाई गूगल CEO ने घोषणा की कि भारत में 15 बिलियन डॉलर के इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश के तहत एक फुल स्टैक AI हब बनाया जाएगा। इसमें गीगावाट स्केल कंप्यूटिंग और इंटरनेशनल सब-सी केबल गेटवे शामिल होगा। उन्होंने कहा कि AI अरबों लोगों की जिंदगी बेहतर बना सकता है और कठिन समस्याओं का समाधान कर सकता है। AI मॉडल इंसानी दिमाग से आगे: डारियो अमोदेई एंथ्रोपिक के CEO ने कहा कि AI अब एक्सपोनेंशियल ग्रोथ के एडवांस्ड स्टेज पर पहुंच चुका है और कुछ मॉडल अधिकांश इंसानों की संज्ञानात्मक क्षमता से आगे निकल रहे हैं। उन्होंने इसे अवसर और चुनौती दोनों बताते हुए कहा कि AI गरीबी खत्म करने और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में बड़ी भूमिका निभा सकता है। Delhi SUV Accident : सॉरी, डोंट एक्सेप्ट योर सॉरी…किशोर के पिता की माफी पर बोली साहिल की माँ टाटा ग्रुप बनाएगा नेक्स्ट जेनरेशन डेटा सेंटर एन चंद्रशेखरन ने घोषणा की कि टाटा ग्रुप देश का पहला बड़े पैमाने पर ऑप्टिमाइज्ड AI डेटा सेंटर बनाएगा और इसके लिए OpenAI के साथ साझेदारी की गई है। यह प्लेटफॉर्म वर्ल्ड क्लास AI इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा इनसाइट्स पर काम करेगा। टेक्नोलॉजी का लोकतंत्रीकरण ही लक्ष्य: अश्विनी वैष्णव केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस समिट में 110 से ज्यादा देशों की भागीदारी इसे ग्लोबल साउथ का सबसे बड़ा AI मंच बनाती है। प्रधानमंत्री का विजन है कि तकनीक का लाभ आम लोगों तक पहुंचे और उसका लोकतंत्रीकरण हो।
Weather Update : राजस्थान में गिरे ओले, MP के 20 जिलों में झमाझम बारिश; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

Weather Update : दिल्ली। देश के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ली है। मध्य प्रदेश में पिछले 12 घंटों के दौरान भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन समेत 20 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई, जिससे ठिठुरन बढ़ गई। फरवरी में यह तीसरी बार है जब प्रदेश में मौसम बदला है। मौसम विभाग ने ग्वालियर, भिंड, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम में यह बदलाव दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से हुआ है। राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट राजस्थान के 11 जिलों में तेज आंधी-बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है। राजधानी जयपुर के SMS अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में पानी भर गया, जिससे कई ऑपरेशन टालने पड़े। बीकानेर और नागौर सहित चार जिलों में ओले गिरे। बारिश के बाद दिन का तापमान करीब 10 डिग्री तक गिर गया और सर्दी बढ़ गई। हालांकि आज से मौसम साफ होने और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। India AI Impact Summit 2026 : AI के लिए इंसान सिर्फ डेटा पॉइंट न बन जाए…’, PM मोदी ने चेताया हरियाणा में तेज हवाओं और ओलों की चेतावनी हरियाणा के हिसार, भिवानी और रेवाड़ी में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ओले गिरने का अलर्ट है। नारनौल समेत कई इलाकों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई। उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी उत्तराखंड के देहरादून सहित चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। केदारनाथ, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में हल्की बर्फबारी के बाद ये धाम फिर बर्फ से ढक गए हैं। Indore MBA Student Murder : छोड़ दो ना कुछ नहीं हुआ…हत्या करने के बाद पीयूष को नहीं कोई पछतावा बारिश के बाद तेज धूप, फिर बढ़ेगी गर्मी दिल्ली एनसीआर में बारिश से तापमान गिरा और लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन अब मौसम साफ हो गया है और धूप तेज है। 24 फरवरी तक अधिकतम तापमान 30- 32°C तक पहुंचने का अनुमान है। 17 फरवरी को सफदरजंग वेधशाला में 31.6°C तापमान दर्ज हुआ था, जो इस साल का सबसे गर्म दिन रहा। यूपी- पंजाब में भी बारिश का असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत, मुजफ्फरनगर, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़ और बुलंदशहर में बारिश हुई, जबकि पूर्वी यूपी में बादल छाए रहे। पंजाब और हरियाणा में भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर देखने को मिला। ICC T20 Rankings 2026 : ईशान किशन की शानदार वापसी, टॉप बैट्समैन में हुए शुमार आगे कैसा रहेगा मौसम? मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि, उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 2–3°C तक बढ़ सकता है। वहीं मध्य भारत में अगले 5 दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में तापमान फिलहाल मौसम स्थिर रहेगा।
Robodog Controversy : गलगोटिया यूनिवर्सिटी AI समिट से बाहर, चाइना के ‘रोबोटिक डॉग’ को बताया था अपना इनोवेशन!

हाइलाइट्स गलगोटिया ने ‘Unitree Robotics के मॉडल को बताया अपना। आयोजकों ने यूनिवर्सिटी को एक्सपो एरिया से हटने को कहा। यूनिवर्सिटी की सफाई- रोबोट लर्निंग टूल है, इन-हाउस डेवलपमेंट नहीं। Galgotias University Robodog Controversy : दिल्ली। AI इम्पैक्ट समिट 2026 में गलगोटिया यूनिवर्सिटी द्वारा प्रदर्शित किए गए रोबोडॉग को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में यह दावा किया गया कि यह यूनिवर्सिटी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की उपलब्धि है, लेकिन टेक एक्सपर्ट्स और इंडस्ट्री ऑब्जर्वर्स ने इसे चीन की कंपनी Unitree Robotics के पहले से बाजार में मौजूद मॉडल जैसा बताया। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और सरकारी सूत्रों के अनुसार आयोजकों ने यूनिवर्सिटी को एक्सपो एरिया खाली करने के निर्देश दे दिए, हालांकि इस पर आधिकारिक बयान अभी तक जारी नहीं हुआ है। ICC T20 Rankings 2026 : ICC रैंकिंग में ईशान किशन 8वें नंबर पर, जानिए अभिषेक-सूर्या-तिलक का क्या हुआ? तकनीक की उत्पत्ति पर उठे सवाल विवाद उस समय और बढ़ गया जब प्रदर्शनी में दिखाए गए ‘ओरायन’ नाम के रोबोटिक डॉग को लेकर यह आरोप लगा कि इसे स्वदेशी इनोवेशन के रूप में पेश किया गया, जबकि यह आयातित तकनीक है। प्रदर्शनी स्थल पर यूनिवर्सिटी के स्टॉल को खाली कराए जाने की खबरों के बीच यह भी सामने आया कि तकनीक के स्वामित्व और उसकी वास्तविक उत्पत्ति को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इंटरनेशनल स्तर के ऐसे मंचों पर हर डेमो और हर दावे की बारीकी से जांच होती है, इसलिए किसी भी तरह की अस्पष्ट प्रस्तुति तुरंत विवाद का कारण बन जाती है। यूनिवर्सिटी की सफाई विवाद बढ़ने पर यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया कि रोबोट को कभी भी इन-हाउस डेवलपमेंट नहीं बताया गया था। उनके मुताबिक यह डिवाइस छात्रों की ट्रेनिंग और रिसर्च के लिए खरीदा गया एक लर्निंग टूल है। Indore MBA Student Murder : छोड़ दो ना कुछ नहीं हुआ…हत्या करने के बाद पीयूष को नहीं कोई पछतावा जिसका उद्देश्य उन्हें वैश्विक तकनीक से परिचित कराना है ताकि वे भविष्य में खुद ऐसे इनोवेशन कर सकें। यूनिवर्सिटी ने यह भी कहा कि चलाए जा रहे दुष्प्रचार से फैकल्टी और छात्र आहत हैं और नकारात्मक माहौल से उनके मनोबल पर असर पड़ता है। प्रोफेसर नेहा सिंह का बयान यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा सिंह ने कहा कि विवाद गलतफहमी और संचार की कमी की वजह से पैदा हुआ। उन्होंने स्पष्ट किया कि रोबोट को बनाने का दावा कभी नहीं किया गया और इसे केवल छात्रों को प्रेरित करने और एआई प्रोग्रामिंग की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग देने के उद्देश्य से प्रदर्शित किया गया था। सरकार द्वारा स्टॉल खाली कराने के निर्देशों की जानकारी होने से उन्होंने इनकार किया और कहा कि उनका फोकस केवल शिक्षा और नवाचार पर है। Supreme Court Decision : पायजामे का नाड़ा ढीला करना रेप की कोशिश… SC ने हाई कोर्ट का विवादित फैसला पलटा राजनीति की एंट्री और बढ़ती चर्चा इस पूरे मामले पर राहुल गांधी की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद राजनीतिक रंग भी जुड़ गया, जिसमें उन्होंने समिट में चीनी प्रोडक्ट्स दिखाए जाने पर सवाल उठाए। इसके बाद विवाद और तेज हो गया और अब सबकी नजर आयोजकों के आधिकारिक बयान और भविष्य में ऐसे मामलों से बचने के लिए जारी होने वाले दिशा-निर्देशों पर टिकी है। Delhi SUV Accident : सॉरी, डोंट एक्सेप्ट योर सॉरी…किशोर के पिता की माफी पर बोली साहिल की माँ आगे क्या? फिलहाल प्रदर्शनी में यूनिवर्सिटी के स्टॉल पर कुछ भी प्रदर्शित नहीं किया जा रहा है। यह मामला सिर्फ एक रोबोटिक डिवाइस का नहीं बल्कि इंटरनेशनल टेक मंचों पर पारदर्शिता, प्रेजेंटेशन और इनोवेशन के दावों की विश्वसनीयता से जुड़ा हुआ बन गया है। आने वाले समय में आयोजकों की प्रतिक्रिया और जांच के नतीजे तय करेंगे कि यह विवाद किस दिशा में जाता है।
ICC T20 Rankings 2026 : ईशान किशन की शानदार वापसी, टॉप बैट्समैन में हुए शुमार

ICC T20 Rankings 2026 : स्पोर्ट्स। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (International Cricket Council) की ताज़ा टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाज़ रैंकिंग में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन ने शानदार वापसी की है। उन्होंने 17 स्थान की बड़ी छलांग लगाते हुए सीधे दुनिया के नंबर-8 बल्लेबाज़ का स्थान हासिल कर लिया है। हाल के मैचों में उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी का सीधा असर रैंकिंग पर देखने को मिला है। इस ताज़ा रैंकिंग में टॉप-10 में भारत के चार बल्लेबाज़ शामिल हैं, जो टीम इंडिया की मजबूत टी20 बल्लेबाज़ी लाइन-अप को दर्शाता है। Indore MBA Student Murder : छोड़ दो ना कुछ नहीं हुआ…हत्या करने के बाद पीयूष को नहीं कोई पछतावा अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर कायम युवा ओपनर अभिषेक शर्मा 891 रेटिंग अंकों के साथ दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज़ बने हुए हैं। हालांकि हालिया फॉर्म को लेकर सवाल उठे हैं, लेकिन रैंकिंग में उनकी बादशाहत बरकरार है। इंग्लैंड के फिल साल्ट (Phil Salt) 808 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। श्रीलंका के पथुम निसांका (Pathum Nissanka) तीन पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। Delhi SUV Accident : सॉरी, डोंट एक्सेप्ट योर सॉरी…किशोर के पिता की माफी पर बोली साहिल की माँ भारतीय बल्लेबाज़ों का दबदबा भारत के तिलक वर्मा (Tilak Varma) एक स्थान ऊपर चढ़कर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के साहिबज़ादा फरहान (Sahibzada Farhan) पांचवें स्थान पर हैं। टी20 के स्टार बल्लेबाज़ और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) छठे स्थान पर कायम हैं, जबकि इंग्लैंड के जोस बटलर (Jos Buttler) सातवें नंबर पर हैं। न्यूज़ीलैंड के टिम सेफ़र्ट (Tim Seifert) नौवें और ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड (Travis Head) दसवें स्थान पर हैं। Supreme Court Decision : पायजामे का नाड़ा ढीला करना रेप की कोशिश… SC ने हाई कोर्ट का विवादित फैसला पलटा ईशान किशन को क्यों मिला बड़ा फायदा? ईशान किशन ने आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप में अब तक खेले तीन मैचों में 158 रन बनाए हैं। उन्होंने 52.66 की औसत और 197.50 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए दो अर्धशतक जड़े। उनका सर्वोच्च स्कोर 77 रन रहा। सिर्फ 80 गेंदों में 17 चौके और 10 छक्के लगाकर ईशान ने टॉप ऑर्डर में भारत को तेज शुरुआत दिलाई और रन गति को ऊंचा बनाए रखा। यही दमदार प्रदर्शन उनकी रैंकिंग में 17 पायदान की छलांग की बड़ी वजह बना है।
Indore MBA Student Murder : छोड़ दो ना कुछ नहीं हुआ…हत्या करने के बाद पीयूष को नहीं कोई पछतावा

Indore MBA Student Murder : इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में 24 वर्षीय MBA छात्रा की सनसनीखेज हत्या के मामले में मुख्य आरोपी पीयूष धामनोदिया का व्यवहार मीडिया के सामने बेहद चौंकाने वाला रहा। रिपोर्टरों से बातचीत के दौरान वह बिना किसी पछतावे के नजर आया और सवालों को टालता रहा। पुलिसकर्मियों से घिरे आरोपी के चेहरे पर हल्की मुस्कान देखी गई। जब उससे हत्या की वजह पूछी गई तो उसने सीधे जवाब देने से इनकार करते हुए कहा, “कुछ नहीं हुआ, छोड़ो… समय आने पर सब बताऊंगा।” क्राइम सीन पर ले जाकर कराया रिकंस्ट्रक्शन इंदौर पुलिस आरोपी को द्वारकापुरी स्थित उसके किराए के फ्लैट पर लेकर पहुंची, जहां से छात्रा का शव बरामद हुआ था। द्वारकापुरी थाना प्रभारी मनीष मिश्रा के मुताबिक पूछताछ में आरोपी द्वारा दी गई जानकारी का घटनास्थल पर सत्यापन किया गया। Delhi SUV Accident : सॉरी, डोंट एक्सेप्ट योर सॉरी…किशोर के पिता की माफी पर बोली साहिल की माँ इस दौरान एक चाकू भी बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी के पर्स से हत्या के बाद लिखा गया एक पत्र मिला है, जिसमें उसने रिश्ते में चल रही गलतफहमियों का जिक्र किया है। पुलिस ने मेमोरेंडम तैयार कर उसकी रिमांड मांगी है और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच जारी है। रिश्ते में शक बना हत्या की वजह पुलिस जांच के अनुसार आरोपी और पीड़िता क्लासमेट और रिलेशनशिप में थे। आरोपी को शक था कि युवती किसी अन्य युवक के संपर्क में है, जिसके चलते दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि बहस के बाद उसने युवती का गला घोंटकर हत्या कर दी और शहर से फरार हो गया। 13 फरवरी को बंद फ्लैट से बदबू आने पर पड़ोसियों की सूचना पर शव मिला, जबकि आरोपी को 14 फरवरी को मुंबई के अंधेरी इलाके से गिरफ्तार किया गया। Supreme Court Decision : पायजामे का नाड़ा ढीला करना रेप की कोशिश… SC ने हाई कोर्ट का विवादित फैसला पलटा हत्या के बाद की हरकतें भी जांच के घेरे में जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या के बाद आरोपी ने पीड़िता के मोबाइल का इस्तेमाल कर कॉलेज के व्हाट्सऐप ग्रुप में निजी वीडियो वायरल किए, ताकि उसे बदनाम किया जा सके। पुलिस को कुछ ऐसी सामग्री भी मिली है जो कथित तौर पर आरोपी द्वारा किए गए तांत्रिक कर्मकांड से जुड़ी बताई जा रही है। फिलहाल डिजिटल साक्ष्यों, जब्त सामान और FSL रिपोर्ट के आधार पर मामले की गहन जांच जारी है। MP Budget 2026 : वित्तमंत्री की बजट में बड़ी घोषणाएं, विपक्ष बोला- वित्तीय घाटे के बाद कैसे होंगी पूरी? यहां देखिये आरोपी का वीडियो
Delhi SUV Accident : सॉरी, डोंट एक्सेप्ट योर सॉरी…किशोर के पिता की माफी पर बोली साहिल की माँ

हाइलाइट्स द्वारका में बाइक-स्कॉर्पियो टक्कर से 23 साल के युवक की मौत। मृतक की माँ आरोपी पिता की माफी ठुकराई, न्याय की मांग की। साहिल की माँ ने कहा- पति के बाद बेटा ही सब कुछ था। Delhi SUV Accident : नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की दुनिया उजाड़ दी। 3 फरवरी को 23 वर्षीय साहिल धनेशरा की मौत के बाद उनकी मां इना माकन गहरे सदमे में हैं और आरोपी नाबालिग के परिवार की माफी स्वीकार करने के मूड में नहीं हैं। “माफी से मेरी दुनिया वापस नहीं आ सकती” आरोपी के पिता द्वारा जताए गए दुख पर इना माकन ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी पूरी तरह खत्म हो चुकी है और किसी की माफी उनके बेटे को वापस नहीं ला सकती। उन्होंने सवाल किया कि अगर यही हादसा आरोपी के परिवार के साथ होता तो क्या वे माफी स्वीकार कर लेते। इना माकन ने बेटे की तस्वीर के साथ कहा कि अब उनके पास न सुबह का कोई मतलब है, न काम पर जाने की कोई वजह। साहिल ही उनकी जिंदगी का सहारा था। Supreme Court Decision : पायजामे का नाड़ा ढीला करना रेप की कोशिश… SC ने हाई कोर्ट का विवादित फैसला पलटा पोस्टग्रेजुएशन के लिए UK जाने वाला था साहिल 23 वर्षीय साहिल जल्द ही पोस्टग्रेजुएशन के लिए यूके जाने वाला था। हादसे के समय वह अपनी बाइक से जा रहा था, तभी सामने से आ रही महिंद्रा स्कॉर्पियो SUV से उसकी टक्कर हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। SUV एक 17 साल का नाबालिग चला रहा था। उसे पहले सुधार गृह भेजा गया, लेकिन बाद में 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने के लिए रिहा कर दिया गया। रील बनाने के आरोप घटना के बाद यह आरोप भी लगे कि हादसे के वक्त आरोपी की बहन को-ड्राइवर सीट पर बैठकर वीडियो शूट कर रही थी। इस एंगल ने पूरे मामले को और ज्यादा संवेदनशील बना दिया है। सिंगल मदर का संघर्ष इना माकन ने बताया कि 2018 में साहिल के पिता की मौत हो गई थी और तब से उन्होंने अकेले बेटे की परवरिश की। उनकी पूरी जिंदगी साहिल को बेहतर भविष्य देने में लगी थी। अब वह अपना रियल एस्टेट बिज़नेस बंद कर न्याय की लड़ाई लड़ने की तैयारी में हैं। MP Budget 2026 : वित्तमंत्री की बजट में बड़ी घोषणाएं, विपक्ष बोला- वित्तीय घाटे के बाद कैसे होंगी पूरी? आरोपी के पिता का पक्ष आरोपी के पिता ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनका बेटा SUV चला रहा था। उन्होंने इसे “गलती” बताते हुए गहरा अफसोस जताया और कहा कि उनका बेटा भी इस घटना के बाद सदमे में है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका बेटा पढ़ाई में अच्छा है, उसे स्कूल से कई अवॉर्ड मिले हैं और उसकी उपस्थिति व परिणाम भी अच्छे रहे हैं।
Supreme Court Decision : पायजामे का नाड़ा ढीला करना रेप की कोशिश… SC ने हाई कोर्ट का विवादित फैसला पलटा

Supreme Court Decision : नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस विवादित फैसले को रद्द कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि महिला के पायजामे का नाड़ा ढीला करना रेप की कोशिश नहीं बल्कि रेप की तैयारी माना जाएगा। शीर्ष अदालत ने साफ किया कि किसी महिला को गलत तरीके से छूना और उसके कपड़े खोलने की कोशिश करना रेप के प्रयास की श्रेणी में आएगा। कोर्ट के इस फैसले को महिलाओं की सुरक्षा और न्याय की दिशा में अहम माना जा रहा है। HC के फैसले पर मचा था देशभर में विवाद 17 मार्च 2025 को आए इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के बाद देशभर में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। इस मामले में एनजीओ ‘We The Women of India’ की फाउंडर और वरिष्ठ अधिवक्ता शोभा गुप्ता ने पत्र लिखकर सुप्रीम कोर्ट से हस्तक्षेप की मांग की थी, जिसके बाद शीर्ष अदालत ने स्वतः संज्ञान लिया। MP Budget 2026 : वित्तमंत्री की बजट में बड़ी घोषणाएं, विपक्ष बोला- वित्तीय घाटे के बाद कैसे होंगी पूरी? तीन जजों की पीठ ने सुनाया फैसला मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस एन वी अंजारिया की पीठ ने हाई कोर्ट के फैसले को निरस्त करते हुए POCSO एक्ट के तहत सजा का रास्ता साफ किया। जजों में संवेदनशीलता जरूरी – SC पीठ ने अपने फैसले में कहा कि यौन अपराधों से जुड़े मामलों की सुनवाई के दौरान न्यायाधीशों में संवेदनशीलता बेहद जरूरी है। वरिष्ठ अधिवक्ता एच एस फुल्का और शोभा गुप्ता की अपीलों का उल्लेख करते हुए कोर्ट ने कहा कि अगर न्याय व्यवस्था पीड़ित की वास्तविक स्थिति और अदालत तक पहुंचने में आने वाली कठिनाइयों को नजरअंदाज करती है तो न्याय की उम्मीद अधूरी रह जाती है। MP Budget 2026 : बजट में लाड़ली बहनों को 23,882 करोड़ तो लाड़ली लक्ष्मी के लिए 1,852 करोड़ का प्रावधान फैसलों में दिखनी चाहिए दया, इंसानियत और समझ फैसला लिखते हुए मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि न्याय केवल कानूनी सिद्धांतों के सही इस्तेमाल तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उसमें दया, इंसानियत और समझ की भावना भी झलकनी चाहिए। कोर्ट ने यह भी कहा कि न्यायिक प्रक्रिया के हर चरण में आम नागरिकों के अनुभव को ध्यान में रखना जरूरी है, तभी न्यायिक संस्थाएं अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से निभा पाएंगी। इस फैसले को यौन अपराधों से जुड़े मामलों में पीड़ितों के अधिकारों को मजबूत करने और न्यायिक संवेदनशीलता को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।