MP New Liquor Policy 2026 : नहीं खुलेंगी नई शराब दुकानें, ई-ऑक्शन से आवंटन; जानिए नई आबकारी नीति में क्या- क्या

हाइलाइट्स 2026-27 में कोई नई मदिरा दुकान नहीं खुलेगी, प्रतिबंध जारी। 3553 दुकानों का आवंटन ई-टेंडर और ई-ऑक्शन से। बैठकर पीने की जगह बंद, दुकान नवीनीकरण का विकल्प समाप्त। MP New Liquor Policy 2026 : भोपाल। नई आबकारी नीति को लेकर कैबिनेट ने महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। मध्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि नर्मदा नदी के तट से 5 किलोमीटर की दूरी तक मदिरा दुकानों पर लगा प्रतिबंध पहले की तरह जारी रहेगा। साथ ही प्रदेश के पवित्र नगरों में भी शराब की दुकानों पर रोक यथावत रहेगी। सरकार ने यह भी तय किया है कि नई मदिरा दुकानें नहीं खोली जाएंगी। Goat Market Controversy : काशी विश्वनाथ के पास ABVP का बकरी बाजार पर हंगामा, पुलिस ने कहा – कोई स्लॉटर नहीं… दुकानों के संचालन और नवीनीकरण में बड़ा बदलाव नीति के तहत मदिरा दुकानों के अहाते (बैठकर शराब पीने की जगह) नहीं खोले जाएंगे और वे पहले की तरह बंद रहेंगे। दुकानों के नवीनीकरण का विकल्प भी समाप्त कर दिया गया है। अब प्रदेश की सभी 3553 मदिरा दुकानों का आवंटन ई-टेंडर और ई-ऑक्शन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए आरक्षित मूल्य वर्तमान वर्ष की तुलना में 20 प्रतिशत बढ़ाकर तय किया जाएगा। समूह और बैच प्रणाली से होगी ई-ऑक्शन प्रक्रिया ई-टेंडर और ई-ऑक्शन के लिए अधिकतम पांच दुकानों का एक समूह बनाया जा सकेगा। आरक्षित मूल्य के आधार पर जिलों के समूहों को तीन या चार बैच में विभाजित किया जाएगा। इसके बाद तीन से चार चरणों में ई-टेंडर और ई-ऑक्शन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। Weather Update : दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम? MP सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जालसाजी की आशंका को रोकने के लिए प्रतिभूति राशि केवल ई-चालान या ई-बैंक गारंटी के माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी। सामान्य बैंक गारंटी और एफडी मान्य नहीं होंगी। ड्यूटी दरें और लाइसेंस फीस में कोई बदलाव नहीं सरकार ने स्पष्ट किया है कि मदिरा की ड्यूटी दरों, विनिर्माण इकाइयों और बार की लाइसेंस फीस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये दरें पहले की तरह ही लागू रहेंगी। निर्यात और कारोबार को बढ़ावा देने पर जोर नई नीति में निर्यात प्रोत्साहन और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को ध्यान में रखते हुए कई प्रावधान किए गए हैं। मदिरा निर्माताओं को अब अपने उत्पाद की कीमत के अनुमोदन के लिए पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी। Stock Market Today : तेज गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 1236 और निफ्टी भी 365 अंक गिरा वे पोर्टल पर निर्धारित व्यवस्था के अनुसार स्वयं कीमत घोषित कर सकेंगे। विदेशों में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए फीस में संशोधन और लेबल पंजीयन प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। इसके अलावा, प्रदेश के जनजातीय स्व-सहायता समूहों द्वारा महुआ से निर्मित मदिरा को अन्य राज्यों में ड्यूटी मुक्त कराने के प्रयास किए जाएंगे। बदले में उन राज्यों की हेरिटेज या विशेष मदिरा को प्रदेश में ड्यूटी फ्री करने का भी प्रावधान रखा गया है।
Goat Market Controversy : काशी विश्वनाथ के पास ABVP का बकरी बाजार पर हंगामा, पुलिस ने कहा – कोई स्लॉटर नहीं…

Goat Market Controversy : उत्तर प्रदेश। वाराणसी के चेतगंज इलाके में काशी विश्वनाथ मंदिर के पास स्थित पुराने बकरी बाजार को लेकर उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने यहां अवैध रूप से जानवर काटे जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। यह विरोध रमज़ान से ठीक एक दिन पहले हुआ, जब आमतौर पर बकरी बाजारों में ज्यादा भीड़ रहती है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नगर निगम के नियमों का उल्लंघन करते हुए मंदिर परिसर के दो किलोमीटर के दायरे में अवैध कटान किया जा रहा है, जबकि इस क्षेत्र में मीट बिक्री और जानवरों की हत्या प्रतिबंधित है। Weather Update : दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम? MP सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट शिकायत के बाद पुलिस की कार्रवाई काशी विद्यापीठ से जुड़े ABVP नेता शिवम तिवारी की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। हालांकि जांच के बाद पुलिस को मौके पर न तो कोई स्लॉटरहाउस मिला और न ही मीट की बिक्री के प्रमाण मिले। अधिकारियों ने साफ किया कि वहां सिर्फ जिंदा बकरियों की खरीद-बिक्री होती है और बाजार को नगर निगम की अनुमति प्राप्त है। अधिकारियों का बयान, भ्रम की वजह सामने आई डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस गौरव बंसवाल ने बताया कि निरीक्षण में कहीं भी जानवरों को काटने की गतिविधि नहीं पाई गई। चेतगंज थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला के अनुसार कुछ दिन पहले बाजार में एक बकरे की मौत हो गई थी, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने पुष्टि की कि जानवर को काटा नहीं गया था। Stock Market Today : तेज गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 1236 और निफ्टी भी 365 अंक गिरा स्थानीय लोगों ने लगाए डराने-धमकाने के आरोप करीब सौ साल पुराने इस बाजार के आयोजक मोहम्मद नदीम ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने आक्रामक व्यवहार किया, घरों के दरवाजे खटखटाए और धार्मिक नारे लगाए, जिससे व्यापारियों और स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया। उनका कहना है कि यह बाजार लंबे समय से कानूनी रूप से चल रहा है, फिर भी निवासियों से यहां रहने का प्रमाण मांगा गया। कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। AI Impact Summit 2026 : भारत के बच्चे फेसबुक-इंस्टा से बनाएं दूरी, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की PM मोदी से बड़ी डिमांड शाहजहांपुर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई वहीं दूसरी ओर शाहजहांपुर जिले में प्रशासन ने करीब 300 बीघा जंगल की जमीन से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के मुताबिक इस जमीन पर कई वर्षों से खेती की जा रही थी। अभियान के दौरान अतिक्रमण हटाकर खड़ी फसलों को भी जोत दिया गया।
Weather Update : दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम? MP सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Weather Update : नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पिछले कुछ दिनों से दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और अब अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच चुका है। सुबह और रात के समय हल्की ठंड का अहसास बना रहेगा, लेकिन दोपहर में तेज धूप के कारण हल्की गर्मी महसूस होगी। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक 20 फरवरी की सुबह हल्की धुंध (मिस्ट) छाई रह सकती है, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित होगी। फिलहाल बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। Stock Market Today : तेज गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 1236 और निफ्टी भी 365 अंक गिरा आज कैसा रहेगा मौसम? 20 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। सुबह के समय खासकर खुले और बाहरी इलाकों में हल्की धुंध देखी जा सकती है। जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, धूप निकलेगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से 5 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। MP OBC Reservation : 27% OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- नहीं चलेगा पिंग-पोंग बॉल, हाईकोर्ट करे फैसला आने वाले दिनों का अनुमान मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 से 7 दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री ज्यादा रह सकता है। 22 फरवरी के बाद तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जिससे दोपहर में हल्की गर्मी बढ़ेगी। 23 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं, लेकिन बाकी दिनों में आसमान साफ रहने की उम्मीद है। सुबह हल्की धुंध बनी रह सकती है, हालांकि घने कोहरे की संभावना नहीं है। Om Birla AI video : स्पीकर ओम बिरला के AI वीडियो पर बवाल! सुप्रिया श्रीनेत समेत 8 नेताओं से जवाब तलब जिला वार स्थिति उत्तर दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, शाहदरा, नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली के साथ-साथ गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 20 फरवरी को मुख्य रूप से साफ आसमान और सुबह हल्की धुंध रहने की संभावना है। फिलहाल किसी भी जिले के लिए येलो या ऑरेंज अलर्ट जारी नहीं किया गया है। AQI रिपोर्ट: हवा ‘खराब’ श्रेणी में 19 फरवरी शाम 7 बजे तक दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 200 से ऊपर दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। आनंद विहार में AQI 283, विवेक विहार 269, पटपड़गंज 261, बवाना 253, रोहिणी 250, मुंडका 244, चांदनी चौक 240, द्वारका सेक्टर 8 और ओखला फेज 2 में 227 तथा नेहरू नगर में 225 दर्ज किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार ऐसी स्थिति में बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। सुबह-शाम की सैर कम करें, मास्क का उपयोग करें और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। MP Teacher Vacant Post : ऐसे कैसे बढ़ेगा इंडिया जब पढ़ना ही मुश्किल! स्कूलों में शिक्षकों की कमी, हजारों में शौचालय तक नहीं भोपाल समेत एमपी के 25 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की सक्रियता के चलते प्रदेश के 25 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई। कई जगहों पर तेज आंधी और बारिश से दिन के तापमान में गिरावट आई है, जबकि रात में ठंड बढ़ गई है। प्रदेश के कई शहरों में पारा 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान उज्जैन, मंदसौर समेत कई जिलों में ओले गिरने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। श्योपुर में 63 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली, जबकि नालखा में करीब 1 इंच बारिश दर्ज की गई। MP Missing Women : एमपी में ऐप्स्टीन फाइल्स! कांग्रेस विधायक के सवाल पर विधानसभा ने बताई हैरान कर देने वाली सच्चाई 23-24 फरवरी को फिर बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार 23 और 24 फरवरी को फिर से बारिश की संभावना है। ग्वालियर, सागर, रीवा और आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है।
Stock Market Today : तेज गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 1236 और निफ्टी भी 365 अंक गिरा

Stock Market Today : नई दिल्ली। शेयर बाजार में 19 फरवरी को बड़ी गिरावट देखने को मिली। BSE Sensex 1236 अंक यानी 1.48% टूटकर 82,498 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं Nifty 50 में भी 365 अंकों की गिरावट रही और यह 25,454 पर बंद हुआ। ऑटो, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखा गया। गिरावट की तीन बड़ी वजहें मार्केट में आई इस कमजोरी के पीछे तीन मुख्य कारण रहे। पहली वजह हालिया तेजी के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली रही। दूसरी वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव है, जिससे निवेशकों ने बाजार से पैसा निकालना शुरू किया। तीसरी वजह बाजार को ऊपर ले जाने वाले नए ट्रिगर्स की कमी रही, जिसके चलते ऊंचे स्तरों पर बिकवाली बढ़ गई। Gold Silver Price Today : रात होते ही क्रैश हो गए थे सोना-चांदी, जानिए अब क्या है मार्केट का हाल मिडकैप और स्मॉलकैप भी दबाव में बड़ी कंपनियों के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी मिडकैप 100 करीब 1.49% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 करीब 1.59% गिरकर बंद हुए, जिससे बाजार की कमजोरी व्यापक स्तर पर देखने को मिली। टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स गिरावट भरे बाजार में भी कुछ शेयरों में तेजी रही। ओएनजीसी, एचडीएफसी लाइफ और हिंडाल्को निफ्टी के टॉप गेनर्स रहे। वहीं इंडिगो, अल्ट्राटेक सीमेंट और महिंद्रा एंड महिंद्रा में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। Stock Market Today : लाल निशान में खुला शेयर बाजार, मेटल शेयरों पर दबाव ग्लोबल मार्केट का मिला-जुला असर एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई और दक्षिण कोरिया का कोस्पी बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि अमेरिकी बाजारों में भी 18 फरवरी को डाउ जोन्स, नैस्डैक और एसएंडपी 500 में तेजी दर्ज की गई। इसके बावजूद घरेलू बाजार पर इसका सकारात्मक असर नहीं दिखा। FII और DII का निवेश रुख 18 फरवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 1,154 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 440 करोड़ रुपए का निवेश किया। हालांकि पूरे फरवरी महीने की बात करें तो FIIs अब तक शुद्ध बिकवाली कर चुके हैं, जबकि DIIs लगातार खरीदारी कर बाजार को सहारा दे रहे हैं। MP OBC Reservation : 27% OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- नहीं चलेगा पिंग-पोंग बॉल, हाईकोर्ट करे फैसला कल तेजी में बंद हुआ था बाजार इससे एक दिन पहले यानी 18 फरवरी को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 283 अंक चढ़कर 83,734 पर और निफ्टी 25,819 पर बंद हुआ था। क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी का IPO रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस का IPO 23 फरवरी को खुलेगा और 25 फरवरी तक निवेशक इसमें बोली लगा सकेंगे। कंपनी इस इश्यू के जरिए करीब 3,100 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रही है। शेयर अलॉटमेंट 26 फरवरी को होगा और 2 मार्च को इसकी लिस्टिंग तय है।
MP OBC Reservation : 27% OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- नहीं चलेगा पिंग-पोंग बॉल, हाईकोर्ट करे फैसला

MP OBC Reservation : भोपाल। मध्यप्रदेश के 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को महत्वपूर्ण आदेश दिया है। लंबे समय से चल रहे कानूनी विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को वापस मध्यप्रदेश हाईकोर्ट भेज दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पिंग-पोंग बॉल नहीं चलेगा, अब इस मामले में अंतिम फैसला मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ही करेगा। इस आदेश के बाद राज्य में ओबीसी आरक्षण को लेकर सियासी हलचल तेज होने की संभावना है। हाईकोर्ट को संवैधानिक वैधता जांचने का निर्देश साल 2019 के कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अब इस कानून की संवैधानिक वैधता की जांच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट करेगा। फिलहाल 27 फीसदी आरक्षण पर पूर्व में लगी अंतरिम रोक प्रभावी रहेगी। यानी अभी राज्य में 13 फीसदी अतिरिक्त आरक्षण लागू नहीं होगा और पुरानी व्यवस्था ही जारी रहेगी। Om Birla AI video : स्पीकर ओम बिरला के AI वीडियो पर बवाल! सुप्रिया श्रीनेत समेत 8 नेताओं से जवाब तलब ‘पिंग-पोंग बॉल’ जैसी टिप्पणी सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की कि यह मामला पिंग-पोंग बॉल की तरह इधर-उधर घूम रहा है, जो उचित नहीं है। अदालत ने कहा कि अब इस पर ठोस और अंतिम निर्णय होना चाहिए ताकि लंबे समय से चल रहे विवाद का समाधान हो सके। एमपी में मौजूदा आरक्षण की स्थिति वर्तमान में मध्यप्रदेश में ओबीसी वर्ग को 14 फीसदी आरक्षण मिल रहा है। इसके अलावा 20 फीसदी आरक्षण एससी वर्ग को और 16 फीसदी एसटी वर्ग को दिया गया है। साथ ही 10 फीसदी आरक्षण ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए निर्धारित है। MP Missing Women : एमपी में ऐप्स्टीन फाइल्स! कांग्रेस विधायक के सवाल पर विधानसभा ने बताई हैरान कर देने वाली सच्चाई इस तरह कुल आरक्षण 60 फीसदी तक पहुंच चुका है। यदि ओबीसी आरक्षण 27 फीसदी किया जाता है तो राज्य में कुल आरक्षण 73 फीसदी हो जाएगा, जो 50 फीसदी की तय सीमा से अधिक है। क्या है 27 फीसदी आरक्षण का पूरा मामला साल 2019 में उस समय की कमलनाथ सरकार ने ओबीसी आरक्षण 14 से बढ़ाकर 27 फीसदी करने का फैसला लिया था। सरकार का तर्क था कि राज्य में ओबीसी वर्ग की आबादी लगभग 48 फीसदी है, इसलिए आरक्षण बढ़ाया जाना चाहिए। इसके लिए विधानसभा में अध्यादेश भी लाया गया। हालांकि इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई। याचिकाओं में कहा गया कि इससे कुल आरक्षण 50 फीसदी की सीमा पार कर जाएगा, जो इंद्रा साहनी बनाम भारत संघ (मंडल आयोग केस) में तय सीमा का उल्लंघन होगा। मई 2020 में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने 27 फीसदी आरक्षण लागू करने पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद कई भर्तियां प्रभावित हुईं। MP Teacher Vacant Post : ऐसे कैसे बढ़ेगा इंडिया जब पढ़ना ही मुश्किल! स्कूलों में शिक्षकों की कमी, हजारों में शौचालय तक नहीं सियासत में बढ़ेगी बयानबाजी ओबीसी आरक्षण का मुद्दा मध्यप्रदेश की राजनीति में लंबे समय से अहम बना हुआ है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही इस मुद्दे पर आमने-सामने हैं। कांग्रेस का कहना है कि उसने 27 फीसदी आरक्षण देने का फैसला किया था, जबकि भाजपा पर उसे लागू न होने देने का आरोप लगता रहा है। वहीं भाजपा भी खुद को ओबीसी हितैषी बताती है। सुप्रीम कोर्ट के ताजा आदेश के बाद अब प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी और तेज हो सकती है।
Om Birla AI video : स्पीकर ओम बिरला के AI वीडियो पर बवाल! सुप्रिया श्रीनेत समेत 8 नेताओं से जवाब तलब

Om Birla AI video : नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से जुड़े कथित AI वीडियो और आपत्तिजनक कैरिकेचर को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। लोकसभा के विशेषाधिकार विभाग ने कांग्रेस के मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े पदाधिकारियों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में तीन दिन के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया है, अन्यथा सदन की अवमानना और विशेषाधिकार हनन के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। MP Teacher Vacant Post : ऐसे कैसे बढ़ेगा इंडिया जब पढ़ना ही मुश्किल! स्कूलों में शिक्षकों की कमी, हजारों में शौचालय तक नहीं बीजेपी सांसद की शिकायत पर जारी हुआ नोटिस यह कार्रवाई भाजपा सांसद विष्णु दत्त शर्मा की शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कांग्रेस मीडिया विभाग ने जानबूझकर भ्रामक AI वीडियो और अपमानजनक तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा कीं, जिससे लोकसभा अध्यक्ष की गरिमा को ठेस पहुंची। सुप्रिया श्रीनेत समेत कई पदाधिकारी घेरे में लोकसभा सचिवालय ने कांग्रेस सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत सहित AICC के आठ अन्य पदाधिकारियों को नोटिस भेजा है। 11 फरवरी को लोकसभा सचिवालय के निदेशक बाला गुरु द्वारा जारी पत्र में सभी आरोपियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। Niaz Khan Controversy : बांग्लादेश में हिंदू मंत्री के बाद भारत में तेज हुई मुस्लिम मिनिस्टर बनाने की मांग, IAS अफसर ने उठाया मुद्दा तीन दिन में जवाब देने का निर्देश नोटिस में साफ कहा गया है कि पत्र प्राप्त होने के तीन दिनों के भीतर जवाब देना अनिवार्य होगा। प्राप्त स्पष्टीकरण लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष रखा जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। साथ ही नोटिस की रिसीविंग तुरंत भेजने को भी कहा गया है ताकि कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके। AI Impact Summit 2026 : भारत के बच्चे फेसबुक-इंस्टा से बनाएं दूरी, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की PM मोदी से बड़ी डिमांड संवैधानिक पद की गरिमा से जुड़ा मामला पूरा विवाद सोशल मीडिया पर साझा की गई उस सामग्री से जुड़ा है जिसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के सम्मान के खिलाफ माना गया है। इसीलिए इसे सदन की अवमानना और विशेषाधिकार हनन की श्रेणी में रखा गया है।
Karachi Blast : कराची में भीषण धमाका, बच्चों समेत 16 की मौत, कई घायल

Karachi Blast : पाकिस्तान। कराची से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक जोरदार धमाके में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह धमाका संदिग्ध गैस रिसाव के कारण हुआ। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गया। सुबह सहरी के वक्त हुआ विस्फोट पुलिस के मुताबिक यह हादसा गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे ओल्ड सोल्जर बाजार स्थित एक आवासीय इमारत की पहली मंजिल पर हुआ। उस समय रमजान का पहला दिन होने की वजह से लोग सहरी के लिए जाग रहे थे। इसी दौरान तेज धमाका हुआ, जिससे इमारत का जर्जर हिस्सा भी ढह गया। Pakistan Blast : इस्लामाबाद में जुमे की नमाज अदा करते समय बड़ा हादसा, ब्लास्ट में कई लोगों की मौत मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी फायर ब्रिगेड की टीम लगातार मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रही है। अब तक 14 शव बरामद किए जा चुके हैं और घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि मलबे में अभी और लोग दबे हो सकते हैं। मृतकों में 9 बच्चे शामिल इस दर्दनाक हादसे में सबसे ज्यादा झटका बच्चों की मौत से लगा है। मृतकों में 2 से 17 साल तक के 9 बच्चे शामिल हैं, जबकि घायलों में भी 7 बच्चे बताए जा रहे हैं। इससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है। Attack In Pakistan: पेशावर में FC मुख्यालय पर आतंकवादी हमला; कई धमाके और फायरिंग के बीच सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरा गैस सिलेंडर के इस्तेमाल से बढ़ता खतरा बताया जा रहा है कि कराची में गैस की कमी के कारण कम आय वाले इलाकों में लोग तरल पेट्रोलियम गैस सिलेंडर का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, जिससे ऐसे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। पिछले महीने भी हुआ था बड़ा हादसा गौरतलब है कि हाल ही में कराची के सदर इलाके में गुल शॉपिंग प्लाजा के बेसमेंट में भीषण आग लगी थी, जिसमें करीब 79 लोगों की मौत हो गई थी। लगातार हो रहे ऐसे हादसों ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
MP Teacher Vacant Post : ऐसे कैसे बढ़ेगा इंडिया जब पढ़ना ही मुश्किल! स्कूलों में शिक्षकों की कमी, हजारों में शौचालय तक नहीं

MP Teacher Vacant Post : भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शिक्षा व्यवस्था को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए। विधायक प्रताप ग्रेवाल के सवाल के जवाब में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश में शिक्षकों के 1 लाख 15 हजार 678 पद खाली हैं। स्कूल शिक्षा विभाग में कुल 2,89,005 स्वीकृत पदों में से 1,74,419 शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि 40 प्रतिशत यानी 1,15,678 पद रिक्त पड़े हैं। प्राथमिक विद्यालयों में 1,33,576 स्वीकृत पदों में से 55,626, माध्यमिक विद्यालयों में 1,10,883 में से 44,546 और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 44,546 पदों में से 15,506 पद खाली हैं। MP Missing Women : एमपी में ऐप्स्टीन फाइल्स! कांग्रेस विधायक के सवाल पर विधानसभा ने बताई हैरान कर देने वाली सच्चाई हजारों स्कूलों में सिर्फ एक या दो शिक्षक मंत्री ने बताया कि प्रदेश के 83,514 स्कूलों में से 1,968 स्कूल ऐसे हैं जहां केवल एक शिक्षक है, जबकि 46,417 स्कूलों में दो शिक्षक ही कार्यरत हैं। इन स्कूलों में क्रमशः 41,965 और 13,73,270 विद्यार्थियों का नामांकन है। एक शिक्षक वाले स्कूलों की सबसे अधिक संख्या धार जिले में 144 है। साथ ही “एक शाला-एक परिसर” योजना के तहत 22,973 परिसरों में 49,477 स्कूलों का विलय किया गया है। Niaz Khan Controversy : बांग्लादेश में हिंदू मंत्री के बाद भारत में तेज हुई मुस्लिम मिनिस्टर बनाने की मांग, IAS अफसर ने उठाया मुद्दा जर्जर स्कूल और शौचालयों की कमी शिक्षा ढांचे की बदहाल स्थिति भी सामने आई। प्रदेश में 5,735 प्राथमिक विद्यालय जर्जर हालत में हैं। 1,725 स्कूलों में बालकों के लिए और 1,784 स्कूलों में बालिकाओं के लिए शौचालय नहीं हैं। उच्च माध्यमिक विद्यालयों में भी 75 बालक और 43 बालिका शौचालयों की कमी है। जर्जर विद्यालयों की संख्या झाबुआ में 618 और धार में 550 सबसे अधिक है। India AI Impact Summit 2026 : AI के लिए इंसान सिर्फ डेटा पॉइंट न बन जाए…’, PM मोदी ने चेताया कम छात्र संख्या वाले स्कूलों की स्थिति मंत्री ने बताया कि 20 से कम विद्यार्थियों वाले 11,889 स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित हो रहे हैं, जहां कुल 1,48,817 छात्र और 23,873 शिक्षक हैं। यानी औसतन हर स्कूल में 13 विद्यार्थी और दो शिक्षक हैं। जनजातीय कार्य विभाग के 3,773 स्कूलों में 51,230 छात्र और 7,490 शिक्षक हैं। लोकल बॉडी के 15,670 स्कूलों में भी 20 से कम छात्र हैं। ऐसे स्कूलों की सबसे अधिक संख्या सिवनी (639), रायसेन (624), रीवा (558) और धार (496) में है। Supreme Court Decision : पायजामे का नाड़ा ढीला करना रेप की कोशिश… SC ने हाई कोर्ट का विवादित फैसला पलटा भर्ती जारी, कमी दूर करने का दावा शिक्षकों की भारी कमी को लेकर मंत्री ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया जारी है और आगे भी नियुक्तियां की जाएंगी। जहां जरूरत होगी, वहां अतिथि शिक्षकों के माध्यम से व्यवस्था संभाली जाएगी। हालांकि विपक्ष इन आंकड़ों को शिक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चेतावनी मान रहा है। स्कूल शिक्षा 19Feb 2026
MP Missing Women : एमपी में ऐप्स्टीन फाइल्स! कांग्रेस विधायक के सवाल पर विधानसभा ने बताई हैरान कर देने वाली सच्चाई

MP Missing Women Data : भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान महिला सुरक्षा को लेकर हैरान कर देने वाले आंकड़े सामने आए हैं। कांग्रेस विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया के सवाल के जवाब में सरकार ने बताया कि पिछले छह वर्षों में प्रदेश से करीब दो लाख महिलाएं लापता हुई हैं। इनमें लगभग 65 हजार बच्चियां भी शामिल हैं। इन आंकड़ों ने प्रदेश की सियासत में हलचल मचा दी है और महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर बहस छेड़ दी है। ‘एपस्टीन फाइल्स’ जैसी साजिश का आरोप कांग्रेस ने इस पूरे मामले को बेहद गंभीर बताते हुए सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर महिलाओं और बच्चियों का गायब होना सामान्य घटना नहीं हो सकती। Niaz Khan Controversy : बांग्लादेश में हिंदू मंत्री के बाद भारत में तेज हुई मुस्लिम मिनिस्टर बनाने की मांग, IAS अफसर ने उठाया मुद्दा कांग्रेस नेताओं ने आशंका जताई कि मामला किसी बड़े संगठित या अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़ा हो सकता है और इसी संदर्भ में ‘एपस्टीन फाइल्स’ जैसा एंगल सामने लाया जा रहा है। उन्होंने सरकार से इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। बड़े शहरों से सबसे ज्यादा गुमशुदगी आंकड़ों के मुताबिक इंदौर और भोपाल जैसे बड़े शहरों से ही हजारों महिलाएं लापता हुई हैं। इंदौर से 20 हजार से अधिक महिलाओं के गायब होने की बात सामने आई है, जो शहरी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। कांग्रेस का कहना है कि अगर बड़े शहरों की यह स्थिति है तो छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। AI Impact Summit 2026 : भारत के बच्चे फेसबुक-इंस्टा से बनाएं दूरी, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की PM मोदी से बड़ी डिमांड आदिवासी अंचल भी प्रभावित धार, झाबुआ और अलीराजपुर जैसे आदिवासी जिलों से भी बड़ी संख्या में बच्चियों के लापता होने की बात सामने आई है। इससे यह साफ होता है कि समस्या सिर्फ शहरी इलाकों तक सीमित नहीं है, बल्कि जनजातीय क्षेत्रों में भी गहराई तक फैली हुई है। विशेष कमेटी और सख्त कार्रवाई की मांग कांग्रेस ने इस पूरे मामले में विशेष कमेटी बनाकर हर केस की जांच कराने, लापता महिलाओं को तलाशने के लिए अभियान चलाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। डॉ. भूरिया का कहना है कि अब तक 50 हजार से ज्यादा महिलाएं बरामद नहीं हो सकी हैं, जो बेहद चिंताजनक है। MP में गुमशुदा महिलाओं और लड़कियों का डेटा देखने के लिए नीचे क्लिक करें गुमशुदा_महिला_एवं_बालिका
Niaz Khan Controversy : बांग्लादेश में हिंदू मंत्री के बाद भारत में तेज हुई मुस्लिम मिनिस्टर बनाने की मांग, IAS अफसर ने उठाया मुद्दा

हाइलाइट्स पूर्व IAS अधिकारी ने की मुस्लिम को केंद्रीय मंत्री बनाने की मांग बांग्लादेश में दो हिंदू मंत्री बने बड़ी ख़ुशी हुई : नियाज खान भारत में 20 करोड़ मुस्लिम हैं पर केंद्र में एक भी मुस्लिम मंत्री नहीं। Former IAS Niaz Khan Controversy : भोपाल। मध्यप्रदेश कैडर के रिटायर्ड आईएएस नियाज खान एक बार फिर अपने बेबाक और विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने बांग्लादेश में हिंदू मंत्रियों की नियुक्ति का हवाला देते हुए केंद्र सरकार से मुस्लिम समुदाय को प्रतिनिधित्व देने की अपील की है। AI Impact Summit 2026 : भारत के बच्चे फेसबुक-इंस्टा से बनाएं दूरी, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की PM मोदी से बड़ी डिमांड बांग्लादेश के उदाहरण से उठाया सवाल नियाज खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि बांग्लादेश में लगभग एक करोड़ हिंदू हैं और वहां दो हिंदू मंत्री बनाए गए हैं, जिससे उन्हें खुशी हुई। उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि भारत में करीब 20 करोड़ मुस्लिम होने के बावजूद केंद्र सरकार में एक भी मुस्लिम मंत्री नहीं है, जो आश्चर्य की बात है। 2-3 मुस्लिम मंत्रियों पर गंभीर चिंतन की अपील पूर्व आईएएस ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से विनम्र निवेदन करते हुए कहा कि 2-3 मुस्लिम मंत्रियों को बनाने पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है। Weather Update : राजस्थान में गिरे ओले, MP के 20 जिलों में झमाझम बारिश; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम बीजेपी नेताओं का पलटवार इस मुद्दे पर शैलेंद्र जैन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत में पद धर्म के आधार पर नहीं बल्कि योग्यता, समय और जरूरत के हिसाब से दिए जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए सरकार में पहले भी मुस्लिम मंत्री रह चुके हैं और सिर्फ जाति या धर्म के आधार पर किसी को पद नहीं मिलता। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा का बयान वहीं बीजेपी के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा कि मंत्री पद धर्म के आधार पर तय नहीं होते। उन्होंने याद दिलाया कि पहले भी मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि मंत्री रह चुके हैं और यह पूरी तरह परिस्थितियों और समय पर निर्भर करता है। बांग्लादेश में दो हिंदू मंत्री बने। बड़ी ख़ुशी हुई। बांग्लादेश में एक करोड़ हिंदू हैं और दो मंत्री,भारत में 20 करोड़ मुस्लिम हैं पर केंद्र सरकार में एक भी मुस्लिम मंत्री नहीं।बड़ा आश्चर्य हुआ।बीजेपी और RSS से विनम्र निवेदन है कि कृपया 2-3 मुस्लिम मंत्री बनाने पर गंभीर चिंतन करें pic.twitter.com/5HKzLN1W9z — NIYAZ KHAN (@saifasa) February 19, 2026