Aayudh

Delhi Bomb Threat : दिल्ली दहलाने की तैयारी में खालिस्तानी ग्रुप! लाल किला- दिल्ली असेंबली को बम की धमकी

Delhi Bomb Threat

हाइलाइट्स दिल्ली विधानसभा, लाल किला और दो स्कूलों को उड़ाने की धमकी। कथित तौर पर खालिस्तानी ग्रुप ने भेजा ई-मेल। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड टीम कर रही जांच। Delhi Bomb Threat : नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सोमवार को बम धमकी से हड़कंप मच गया। दिल्ली विधानसभा (Delhi Vidhan Sabha) और लाल किला (Red Fort) को उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं। यह ई-मेल कथित तौर पर एक खालिस्तानी ग्रुप के नाम से भेजा गया बताया जा रहा है। धमकी मिलते ही दिल्ली विधानसभा परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा टीमों ने पूरे इलाके की जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। दिल्ली पुलिस के अनुसार एहतियात के तौर पर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं और ई-मेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए साइबर सेल जांच में जुटी है। Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहना योजना को लेकर विधानसभा में जमकर हंगामा अब मिलेंगे 3 हजार इस बीच आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व विधायक दिलीप पांडे (Dilip Pandey) को भी जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने बताया कि उनके निजी ई-मेल पर धमकी भरा संदेश आया, जिसकी जानकारी उन्होंने तुरंत दिल्ली पुलिस को दे दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर मामले को सार्वजनिक किया।   Today, I received a bomb threat on my personal email ID, and since the matter was related to public safety, I have immediately forwarded the email to @CPDelhi @DelhiPolice for their review and necessary action.@AamAadmiParty — Dilip K. Pandey – दिलीप पाण्डेय (@dilipkpandey) February 23, 2026 दो स्कूलों को भी मिली धमकी दिल्ली कैंट क्षेत्र स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली कैंट (Army Public School Delhi Cantt) को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल मिला। इसके बाद स्कूल को खाली कराकर पूरे परिसर की तलाशी ली गई, लेकिन जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसी तरह लोधी कॉलोनी के एयर फोर्स बाल भारती स्कूल (Air Force Bal Bharati School) को भी धमकी भरा ई-मेल मिला। दोनों ही मामलों को बाद में फर्जी (हॉक्स) घोषित कर दिया गया। Gold- Silver Price Today : ट्रंप के टैरिफ का असर! सोने-चांदी के दामों में जबरदस्त उछाल, जानें आज के रेट पहले भी मिल चुकी हैं कई धमकियां पिछले एक महीने में यह तीसरी बार है जब दिल्ली के स्कूलों, सरकारी संस्थानों और ऐतिहासिक इमारतों को इस तरह की धमकियां मिली हैं। 13 फरवरी और 9 फरवरी को भी कई नामी स्कूलों को इसी तरह के ई-मेल भेजे गए थे, जो जांच में फर्जी निकले। 29 जनवरी को भी वीपीएन के जरिए आठ स्कूलों को धमकी भेजी गई थी। School Bomb Threat : आर्मी और एयर फ़ोर्स के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, जांच शुरू पुलिस के अनुसार पिछले डेढ़ साल में 50 से अधिक बार ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं, लेकिन अधिकतर मामलों में भेजने वालों की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल सभी एजेंसियां सतर्क हैं और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहना योजना को लेकर विधानसभा में जमकर हंगामा अब मिलेंगे 3 हजार

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana : भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में लाड़ली बहना योजना को लेकर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर जवाब नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार (Satish Sikarwar) ने योजना से जुड़ी महिलाओं की समस्याओं को उठाया। उन्होंने मांग की कि लाड़ली बहना योजना में नई पात्र महिलाओं का पंजीयन शुरू किया जाए और इसके लिए पोर्टल खोला जाए। साथ ही 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को योजना से बाहर नहीं करने की बात कही। कांग्रेस ने यह भी कहा कि भाजपा ने महिलाओं को 3 हजार रुपए देने का वादा किया था, जिसे अब तक पूरा नहीं किया गया। Gold- Silver Price Today : ट्रंप के टैरिफ का असर! सोने-चांदी के दामों में जबरदस्त उछाल, जानें आज के रेट बहनों के लिए नए पंजीयन की कोई व्यवस्था नहीं इसके बाद कांग्रेस विधायक महेश परमार (Mahesh Parmar) ने भी सदन में मुद्दा उठाते हुए सरकार पर आरोप लगाया कि बहनों के लिए नए पंजीयन की कोई व्यवस्था नहीं की गई और महिलाओं के साथ वादा खिलाफी कर भाजपा ने सरकार बनाई है। मंत्री निर्मला भूरिया ने दिया जवाब सरकार की ओर से जवाब देते हुए मंत्री निर्मला भूरिया (Minister Nirmala Bhuria) ने कहा कि योजना की राशि नियमित रूप से महिलाओं के खातों में डाली जा रही है और 3 हजार रुपए तक बढ़ाने की दिशा में सरकार काम कर रही है। Alia Bhatt : नमस्कार… आलिया भट्ट ने BAFTA अवॉर्ड्स के मंच पर हिंदी में दी स्पीच, इंटरनेट पर वायरल उन्होंने स्पष्ट किया कि 60 साल के बाद महिलाओं को वृद्धा पेंशन का लाभ दिया जा रहा है और किसी भी बहन का नाम योजना से नहीं काटा गया है। हालांकि नए पंजीयन को लेकर उन्होंने कहा कि इस सवाल का जवाब फिलहाल देना संभव नहीं है। क्या बोले सीएम मोहन यादव मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने भी सदन में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि सरकार की योजना लगातार जारी है और साल 2028 तक 3 हजार रुपए देने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी काम चरणबद्ध तरीके से किए जाएंगे और विपक्ष को चिंता करने की जरूरत नहीं है। Nepal Bus Accident : नेपाल में बस नदी में गिरने से 18 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल सरकार के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। विधानसभा में लाड़ली बहना योजना को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

Gold- Silver Price Today : ट्रंप के टैरिफ का असर! सोने-चांदी के दामों में जबरदस्त उछाल, जानें आज के रेट

Gold-Silver Price Today

Gold- Silver Price Today : नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को तेज़ बढ़त देखने को मिली। सोना करीब 1.61% महंगा हो गया, जबकि चांदी में लगभग 5% की बड़ी तेजी दर्ज की गई। यह उछाल अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट (US Supreme Court) के उस फैसले के बाद आया है, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) द्वारा लगाए गए वैश्विक टैरिफ को अवैध करार दिया गया। इस फैसले के बाद निवेशक अमेरिका की नई व्यापार नीति और संभावित कदमों का आकलन कर रहे हैं। एशियाई बाजार में स्पॉट गोल्ड 1.61% बढ़कर 5,160 डॉलर प्रति औंस और चांदी 5% उछलकर 86 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। Trump Tariff Dispute : भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता पर लगा रोक, ट्रंप के नए टैरिफ विवाद के बीच अहम बैठक टली टैरिफ विवाद बना तेजी की बड़ी वजह अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्णय में कहा कि ट्रंप ने आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल कर वैश्विक स्तर पर टैरिफ लगाकर अपने अधिकारों का उल्लंघन किया था। इस फैसले से उनके दूसरे कार्यकाल में लागू कई टैरिफ खत्म हो गए। हालांकि इसके तुरंत बाद ट्रंप ने धारा 122 के तहत 10% का नया वैश्विक टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी। इस तरह के लगातार बदलते फैसलों ने वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बढ़ा दी है, जिससे निवेशक सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। Share Market Today : ग्लोबल संकेतों से शेयर बाजार हरे निशान पर शुरु, सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल मिडिल ईस्ट तनाव का भी असर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने भी सोने-चांदी को मजबूती दी है। अमेरिकी सेना की मध्य पूर्व में बढ़ती तैनाती और ईरान को दी गई चेतावनी से क्षेत्र में टकराव की आशंका बढ़ गई है। ऐसे हालात में निवेशक जोखिम से बचने के लिए कीमती धातुओं में निवेश बढ़ाते हैं, जिससे कीमतों में तेजी आती है। आगे भी बढ़ सकते हैं दाम कमोडिटी विशेषज्ञों का मानना है कि मजबूत डॉलर और ब्याज दरों में बदलाव की उम्मीद फिलहाल तेजी को थोड़ा सीमित कर सकती है, लेकिन वैश्विक अनिश्चितता बनी रहने पर सोने-चांदी में आगे भी उछाल संभव है। जानकारों के मुताबिक भू-राजनीतिक संकट के समय ये धातुएं निवेशकों के लिए सुरक्षित विकल्प बन जाती हैं, क्योंकि ये मूल्य को सुरक्षित रखने और बाजार के उतार-चढ़ाव के जोखिम को कम करने में मदद करती हैं। Alia Bhatt : नमस्कार… आलिया भट्ट ने BAFTA अवॉर्ड्स के मंच पर हिंदी में दी स्पीच, इंटरनेट पर वायरल कुल मिलाकर, वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक परिस्थितियों में चल रही हलचल के बीच सोना और चांदी एक बार फिर निवेशकों की पहली पसंद बनते नजर आ रहे हैं।

Alia Bhatt : नमस्कार… आलिया भट्ट ने BAFTA अवॉर्ड्स के मंच पर हिंदी में दी स्पीच, इंटरनेट पर वायरल

BAFTA Awards Alia Bhatt Speech

हाइलाइट्स फरहान अख्तर प्रोडक्शन वाली मणिपुरी फिल्म ने बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म अवॉर्ड जीता। BAFTA मंच पर पहली बार हिंदी में संबोधन, संस्कृति का ग्लोबल प्रमोशन। ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ को अवॉर्ड, आलिया ने प्रेजेंट किया। BAFTA Awards Alia Bhatt Speech : लंदन में आयोजित प्रतिष्ठित ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (BAFTA) समारोह में इस बार भारत की मजबूत मौजूदगी देखने को मिली। समारोह में भारत की ओर से फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) शामिल हुए। फरहान अख्तर के प्रोडक्शन में बनी मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने बेस्ट चिल्ड्रन और फैमिली फिल्म की कैटेगरी में अवॉर्ड जीतकर देश का नाम रोशन किया। Nepal Bus Accident : नेपाल में बस नदी में गिरने से 18 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल आलिया भट्ट ने स्टेज पर बोली हिंदी इस समारोह में आलिया भट्ट ने पहली बार BAFTA के मंच से एक अवॉर्ड प्रेजेंट किया। उन्हें बेस्ट नॉन-इंग्लिश फिल्म का अवॉर्ड देने के लिए बुलाया गया था। स्टेज पर आते ही आलिया ने अपनी बात हिंदी में शुरू की। उन्होंने कहा, “नमस्कार, अगला अवॉर्ड एक ऐसी फिल्म के लिए है, जो अंग्रेजी में नहीं है।” इसके बाद उन्होंने खुद ही अपनी बात का अंग्रेजी में मतलब समझाया। आलिया ने आगे कहा कि फिल्में अलग-अलग भाषाओं में बनती हैं, लेकिन सिनेमा की भाषा सबको जोड़ती है। उनके इस अंदाज को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है। लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर हिंदी और भारतीय संस्कृति का मान बढ़ाया। Trump Tariff Dispute : भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता पर लगा रोक, ट्रंप के नए टैरिफ विवाद के बीच अहम बैठक टली ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ को मिला बेस्ट नॉन-इंग्लिश फिल्म अवॉर्ड BAFTA में बेस्ट नॉन-इंग्लिश फिल्म का अवॉर्ड ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ को दिया गया, जो इस साल ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेटेड है। समारोह के दौरान आलिया का लुक भी चर्चा में रहा। उन्होंने सिल्वर रंग का गाउन पहना था, जिसके साथ सफेद स्टॉल कैरी किया। रेड कार्पेट पर उनका अंदाज बेहद आकर्षक रहा। तीसरी भारतीय अभिनेत्री बनीं आलिया आलिया भट्ट से पहले प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी BAFTA में अवॉर्ड प्रेजेंट कर चुकी हैं। अब आलिया यह उपलब्धि हासिल करने वाली तीसरी भारतीय अभिनेत्री बन गई हैं। उनके फैंस उनकी इस उपलब्धि से काफी खुश हैं। Rajpal Yadav Bail : राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत,18 मार्च तक मिली अंतरिम जमानत वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया की आने वाली फिल्मों ‘अल्फा’ और ‘लव एंड वॉर’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। BAFTA में उनकी मौजूदगी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीय कलाकार अब वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं।   Alia bhatt presenting the award to film not in english language at Bafta’s – the winners are sentimental value pic.twitter.com/XBq6bLsCMI — 🔮 (@lordofkong) February 22, 2026

Nepal Bus Accident : नेपाल में बस नदी में गिरने से 18 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल

Nepal Bus Accident

Nepal Bus Accident : धादिंग। नेपाल के धादिंग जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पोखरा से काठमांडू जा रही एक यात्री बस हाईवे से नीचे गिरकर त्रिशूली नदी में समा गई। नेपाली मीडिया के अनुसार इस हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 25 से ज्यादा यात्री घायल हैं। ड्राइवर का नियंत्रण खोने से हुआ हादसा यह दुर्घटना रात करीब 1:30 बजे बेनिघाट रोरांग इलाके में हुई। बस (Ga 1 Kha 1421) में कुल 44 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि अचानक ड्राइवर का बस पर नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे वाहन सीधे नदी में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। Trump Tariff Dispute : भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता पर लगा रोक, ट्रंप के नए टैरिफ विवाद के बीच अहम बैठक टली अब तक 17 शव बरामद, बाद में एक और मौत आर्म्ड पुलिस फोर्स (APF) के अनुसार रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पहले 17 शव बरामद किए गए थे। बाद में एक घायल यात्री ने दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 18 हो गई। मृतकों में 12 पुरुष और 6 महिलाएं शामिल हैं। इनमें एक पुरुष और एक महिला विदेशी नागरिक भी बताए जा रहे हैं, हालांकि उनकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती बचाव दल ने 26 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को काठमांडू रेफर किया गया है। हादसा देर रात होने के कारण राहत और बचाव कार्य में दिक्कतें आईं, लेकिन सुरक्षा बलों ने स्थानीय लोगों की मदद से अभियान जारी रखा। School Bomb Threat : आर्मी और एयर फ़ोर्स के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, जांच शुरू हादसे के कारणों की जांच जारी फिलहाल पुलिस इस दुर्घटना के अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है। मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। नेपाल में पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे इससे पहले 5 फरवरी को बैतड़ी जिले में बारातियों से भरी बस 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी, जिसमें 13 लोगों की मौत और 34 लोग घायल हुए थे। शुरुआती जांच में ओवरलोडिंग को हादसे की वजह माना गया था। वहीं साल 2024 में लैंडस्लाइड के कारण दो बसें त्रिशूली नदी में बह गई थीं, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी।

Trump Tariff Dispute : भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता पर लगा रोक, ट्रंप के नए टैरिफ विवाद के बीच अहम बैठक टली

India US Interim Trade Deal Postponed

Trump Tariff Dispute : नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के अधिकारियों के बीच इस हफ्ते होने वाली अंतरिम ट्रेड डील पर चर्चा की तीन दिन की बैठक फिलहाल टाल दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फैसला अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के बाद लिया गया है, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ लगाने के लिए इमरजेंसी पावर के इस्तेमाल को रद्द कर दिया गया। इस फैसले के बाद अमेरिकी प्रशासन को नए कानूनी विकल्प तलाशने पड़े हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बढ़ी कानूनी उलझन अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद टैरिफ दरों को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बन गई है। फिलहाल अमेरिकी प्रशासन 1974 के ट्रेड एक्ट के सेक्शन 122 का इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन साथ ही सेक्शन 338 जैसे अन्य कानूनी प्रावधानों पर भी विचार किया जा रहा है। इससे भविष्य की व्यापार वार्ता पर असर पड़ सकता है और दोनों देशों के बीच बातचीत और जटिल हो सकती है। Share Market Today : ग्लोबल संकेतों से शेयर बाजार हरे निशान पर शुरु, सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल मार्च में होने वाली साइनिंग की योजना पर असर आने वाले दिनों में होने वाली यह बैठक अंतरिम द्विपक्षीय व्यापार समझौते के कानूनी मसौदे को अंतिम रूप देने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही थी। इसी के आधार पर मार्च में अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव जैमीसन ग्रीर के भारत दौरे और समझौते पर हस्ताक्षर की उम्मीद थी। बैठक टलने से अब पूरा कार्यक्रम अनिश्चित हो गया है। आपसी सहमति से आगे तय होगी नई तारीख सूत्रों के मुताबिक दोनों देशों का मानना है कि नई परिस्थितियों और उनके प्रभाव को समझने के बाद ही भारतीय मुख्य वार्ताकार और उनकी टीम का दौरा तय किया जाए। इसलिए बैठक को आपसी सहमति से आगे की तारीख पर आयोजित किया जाएगा। US Tariff India Impact : ट्रंप का नया 10% वैश्विक टैरिफ, भारत पर क्या प्रभाव, सरकार कर रही असर का आकलन टैरिफ दरों में लगातार बदलाव भारतीय सामान पर पहले टैरिफ 50 प्रतिशत तक पहुंच गया था, जो बाद में घटकर 25 प्रतिशत और फिर 18 प्रतिशत करने का वादा किया गया। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यह दर 10 प्रतिशत तक आ गई थी, लेकिन नए आदेश के तहत इसे बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है। भारत के लिए यह दर पहले घोषित 18 प्रतिशत से कम और 26 प्रतिशत के पुराने स्तर से काफी नीचे है। अमेरिका के अगले कदमों के संकेत अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने संकेत दिया है कि टैरिफ नीति को जारी रखने के लिए प्रशासन सेक्शन 232, 301 और 122 जैसे अन्य कानूनी रास्तों का इस्तेमाल करेगा। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि सेक्शन 338 के तहत टैरिफ को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का विकल्प भी खुला है। Donald Trump Tariff : ट्रंप का बड़ा ऐलान- भारत पर टैरिफ 50% से घटकर 18%, रूसी तेल खरीद बंद करने पर सहमति भारत सरकार कर रही असर का अध्ययन भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने कहा है कि वह अमेरिकी फैसले और उसके बाद उठाए गए कदमों के असर का बारीकी से अध्ययन कर रहा है। सरकार का कहना है कि सभी घटनाक्रमों को समझने के बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी। कुल मिलाकर, अमेरिकी कानूनी फैसलों और बदलती टैरिफ नीति के चलते भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम ट्रेड डील की प्रक्रिया फिलहाल धीमी पड़ गई है और नई तारीख का इंतजार किया जा रहा है।

Share Market Today : ग्लोबल संकेतों से शेयर बाजार हरे निशान पर शुरु, सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

Share Market Today

Share Market Today : नई दिल्ली। पॉज़िटिव ग्लोबल संकेतों और अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) के टैरिफ को रद्द किए जाने के फैसले के बाद सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने शानदार शुरुआत की। निवेशकों के उत्साह का असर शुरुआती कारोबार में ही दिखा और बाजार मजबूती के साथ खुला। सेंसेक्स-निफ्टी में अच्छी बढ़त सुबह करीब 9:25 बजे तक बीएसई सेंसेक्स 563 अंक यानी 0.68 प्रतिशत बढ़कर 83,375 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 170 अंक यानी 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,741 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। बाजार की यह बढ़त निवेशकों के सकारात्मक रुख को दर्शाती है। School Bomb Threat : आर्मी और एयर फ़ोर्स के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, जांच शुरू मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी मुख्य इंडेक्स के साथ-साथ ब्रॉड मार्केट में भी बढ़त देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 में 0.12 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.86 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई, जिससे बाजार में व्यापक खरीदारी का संकेत मिला। PSU बैंक, मेटल और ऑटो सेक्टर चमके सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आईटी और केमिकल को छोड़कर लगभग सभी सेक्टर हरे निशान में रहे। निफ्टी PSU बैंक सबसे ज्यादा 1.13 प्रतिशत चढ़ा। इसके अलावा मेटल और ऑटो सेक्टर में भी क्रमशः 0.77 प्रतिशत और 0.83 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। US Tariff India Impact : ट्रंप का नया 10% वैश्विक टैरिफ, भारत पर क्या प्रभाव, सरकार कर रही असर का आकलन मार्केट का आउटलुक अभी सीमित विश्लेषकों का कहना है कि टैरिफ से जुड़े बदलते हालात के बीच भारत की ट्रेड नेगोशिएटिंग टीम के अमेरिका दौरे में देरी करना सकारात्मक कदम है। हालांकि उनका मानना है कि यह तेजी बाजार में लंबी रैली शुरू करने के लिए अभी पर्याप्त नहीं है। निफ्टी और बैंक निफ्टी के अहम स्तर मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक निफ्टी के लिए 25,370 का स्तर मजबूत सपोर्ट और 25,700 का स्तर रेजिस्टेंस के रूप में देखा जा रहा है। वहीं बैंक निफ्टी में हालिया कमजोरी के बाद अच्छा रिकवरी देखने को मिला है, जिसमें 60,800–60,900 सपोर्ट और 61,300–61,400 रेजिस्टेंस माना जा रहा है। Trump 10% Global Tariff : अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ रद्द किए, फिर भी ट्रंप ने लगाया 10% वैश्विक टैरिफ एशियाई और अमेरिकी बाजार का हाल एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। जापान का निक्केई 225 1.12 प्रतिशत गिरा, जबकि हैंग सेंग 2.22 प्रतिशत चढ़ा और कोस्पी 0.36 प्रतिशत ऊपर रहा। वहीं अमेरिकी बाजारों में पिछले सत्र में कमजोरी दिखी, जहां नैस्डैक 0.16 प्रतिशत गिरा, एसएंडपी 500 लगभग सपाट रहा और डाउ जोन्स 0.13 प्रतिशत नीचे बंद हुआ। FIIs की बिकवाली, DIIs की खरीदारी 20 फरवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 935 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 2,637 करोड़ रुपये की खरीदारी कर बाजार को सहारा दिया। कुल मिलाकर ग्लोबल संकेतों और घरेलू खरीदारी के दम पर बाजार ने हफ्ते की शुरुआत मजबूती के साथ की, लेकिन आगे की दिशा ग्लोबल ट्रेंड और निवेशकों के भरोसे पर निर्भर करेगी।

School Bomb Threat : आर्मी और एयर फ़ोर्स के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, जांच शुरू

Army- Air Force schools bomb threat

School Bomb Threat : नई दिल्ली। राष्टीय राजधानी दिल्ली में एयर फ़ोर्स और आर्मी स्कूलों को सोमवार को ईमेल से बम की धमकी मिली। आर्मी पब्लिक स्कूल धौला कुआं में है और एयर फ़ोर्स बाल भारती स्कूल लोधी रोड पर है। डिस्ट्रेस कॉल मिलने के बाद, सिक्योरिटी टीमें और लोकल पुलिस मौके पर पहुंचीं और दोनों कैंपस में शुरुआती जांच की। दिल्ली फायर सर्विस ने जानकारी देते हुए बताया कि, धौला कुआं में आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड पर एयर फोर्स बाल भारती स्कूल में बम की धमकी वाले ईमेल मिले हैं। अभी तक कुछ नहीं मिला है। ज़्यादा जानकारी का इंतज़ार है।

Indore District Jail Reel : इंदौर जिला जेल के बाहर रील विवाद, बदमाशों ने प्रतिबंधित क्षेत्र में बनाया वीडियो

Indore District Jail Reel

Indore District Jail Reel : इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में जिला जेल के बाहर कुछ बदमाशों द्वारा रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने जेल की चौखट और परिसर के पास वीडियो शूट किया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। यह मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। संवेदनशील क्षेत्र में फोटोग्राफी प्रतिबंध इंदौर की जिला जेल को अति संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। सुरक्षा कारणों से जेल के बाहर बिना अनुमति फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद कुछ युवकों ने यहां रील बनाकर नियमों की अनदेखी की। माना जा रहा है कि वीडियो में जेल परिसर और मुख्य गेट साफ दिखाई दे रहे हैं। US Tariff India Impact : ट्रंप का नया 10% वैश्विक टैरिफ, भारत पर क्या प्रभाव, सरकार कर रही असर का आकलन सोशल मीडिया पर वायरल हुई रील बताया जा रहा है कि बदमाशों ने वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो में जेल के बाहर स्टाइल में खड़े होकर शूटिंग की गई है। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। क्राइम ब्रांच की सोशल मीडिया सेल कर रही जांच मामले की जानकारी मिलते ही क्राइम ब्रांच की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल सक्रिय हो गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो कब और किसने बनाया, और इसमें शामिल लोग कौन हैं। संबंधित युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। AI Summit Congress Protest : भोपाल में BJP – कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच टकराव, चले लाठी-डंडे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जेल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे ताकि भविष्य में कोई भी सुरक्षा नियमों का उल्लंघन न करे।

Bhopal Crime News : 10वीं के छात्र पर 30 सेकेंड में 27 बार चाकू से हमला, CCTV में कैद हुई वारदात

Bhopal Crime News

Bhopal Crime News : भोपाल। राजधानी भोपाल के टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र में एक 10वीं के छात्र पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। यह वारदात गणेश चौक स्थित एक स्नूकर क्लब में हुई। घटना 15 फरवरी की बताई जा रही है, जबकि इसका सीसीटीवी फुटेज 22 फरवरी को सामने आया। ये है पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, दो नाबालिग आरोपी फिल्मी अंदाज में क्लब के अंदर घुसे और छात्र पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। महज 30 सेकेंड के भीतर छात्र पर 27 बार वार किए गए। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। Delhi Bomb Threat : दिल्ली दहलाने की तैयारी में खालिस्तानी ग्रुप! लाल किला- दिल्ली असेंबली को बम की धमकी 10 से ज्यादा गहरे घाव हमले में छात्र के हाथ पर 10 से ज्यादा गहरे कट लगे हैं और उसकी दो उंगलियां भी कट गई हैं। इसके अलावा कंधे और पीठ पर भी गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। घायल छात्र को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। थप्पड़ मारने का बदला बताया जा रहा है कि हमलावर और पीड़ित एक ही कोचिंग में साथ पढ़ते हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद में कथित तौर पर थप्पड़ मारने की घटना हुई थी, जिसका बदला लेने के लिए यह हमला किया गया। Gold- Silver Price Today : ट्रंप के टैरिफ का असर! सोने-चांदी के दामों में जबरदस्त उछाल, जानें आज के रेट पुलिस ने मामले में साधारण धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराओं में बढ़ोतरी की जाएगी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।