India U19 World Champions : छठी बार रचा इतिहास, कौन हैं भारत को अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले हीरो

India U19 World Cup Champion : भारत ने छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। शुक्रवार रात हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 100 रन से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ भारत एक बार फिर जूनियर क्रिकेट में अपनी मजबूत पकड़ साबित करने में सफल रहा। चार साल बाद लौटा खिताब भारतीय टीम ने चार साल के लंबे इंतजार के बाद अंडर-19 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की है। इससे पहले भारत ने 2022 में यह खिताब जीता था। वहीं 2024 के फाइनल में टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार भारत ने कोई गलती नहीं की। Vaibhav Suryavanshi Century : फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने बनाए 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंग्लैंड को 412 रन का टारगेट लगातार चौथा ICC टूर्नामेंट जीता इस जीत के साथ भारत ने लगातार चौथा ICC टूर्नामेंट जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया है। भारतीय टीम ने पिछले साल विमेंस वनडे वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और 2024 का टी-20 वर्ल्ड कप भी अपने नाम किया था। इससे साफ है कि भारतीय क्रिकेट इस समय शानदार दौर से गुजर रहा है। अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत सबसे आगे भारत अब तक अंडर-19 वर्ल्ड कप सबसे ज्यादा 6 बार जीत चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने 4 बार यह खिताब जीता है, जबकि पाकिस्तान 2 बार चैंपियन बना है। इसके अलावा बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने एक-एक बार यह टूर्नामेंट जीता है। Islamabad Blast Update : शिया मस्जिद के बाहर ब्लास्ट में अब तक 70 से ज्यादा मौत, धमाके से दहला इस्लामाबाद भारत कब-कब बना चैंपियन भारत ने पहली बार साल 2000 में मोहम्मद कैफ की कप्तानी में श्रीलंका को हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद 2008 में विराट कोहली, 2012 में उन्मुक्त चंद, 2018 में पृथ्वी शॉ और 2022 में यश धुल की कप्तानी में टीम ने खिताब अपने नाम किया। वैभव सूर्यवंशी बने जीत के सबसे बड़े हीरो फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो रहे। उन्होंने 80 गेंदों पर 175 रन की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत भारत 411 रन का बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा। पूरे टूर्नामेंट में वैभव ने 7 मैचों में 74 के औसत से 444 रन बनाए। Manipur Violence : नई सरकार बनने के 24 घंटे बाद ही मणिपुर में हिंसा, जानिए क्या है इसकी वजह अन्य खिलाड़ियों का भी शानदार प्रदर्शन ऑरोन जॉर्ज ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ 115 रन की पारी खेलकर टीम को फाइनल में पहुंचाया। कप्तान आयुष म्हात्रे ने फाइनल और सेमीफाइनल दोनों में अर्धशतक जमाए और बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी योगदान दिया। उन्होंने टूर्नामेंट में 214 रन और 7 विकेट लिए। गेंदबाजों ने भी दिखाया दम हेनिल पटेल और आरएस अंबरीश भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे। हेनिल ने टूर्नामेंट में 11 विकेट लिए और किफायती गेंदबाजी की। वहीं फाइनल में आरएस अंबरीश ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 अहम विकेट चटकाए और टीम की जीत सुनिश्चित की। Pariksha pe Charcha 2026 : जिंदगी सिर्फ परीक्षा तक सीमित नहीं… PM मोदी ने बताई याद करने की Easy ट्रिक फाइनल मैच का हाल टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और 20 रन पर पहला विकेट गिर गया। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे ने पारी को संभाला और भारत को 50 ओवर में 411 रन तक पहुंचाया। इंग्लैंड की टीम 412 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 40.2 ओवर में 311 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी इस ऐतिहासिक जीत में आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू, वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल और दीपेश देवेंद्रन सहित पूरी टीम का अहम योगदान रहा।
CJI in Bhopal : भोपाल में न्याय का महाकुंभ, CJI सूर्यकांत और 25 हाईकोर्ट चीफ जस्टिस करेंगे ‘जन-केंद्रित न्यायपालिका’ पर मंथन

हाइलाइट्स भोपाल में आज CJI और 25 हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस। ‘एकीकृत और जन-केंद्रित न्यायपालिका’ पर होगा मंथन। नेशनल ज्यूडिशियल एकेडमी में आज से दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन। CJI in Bhopal : मध्य प्रदेश। भोपाल आज देश की न्यायिक गतिविधियों का केंद्र बनने जा रहा है। नेशनल ज्यूडिशियल एकेडमी में आज से दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत हो रही है, जिसमें देशभर के 25 हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस शामिल होंगे। इस सम्मेलन में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत भी भाग ले रहे हैं। Vaibhav Suryavanshi Century : फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने बनाए 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंग्लैंड को 412 रन का टारगेट न्याय प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने पर मंथन सम्मेलन की थीम ‘एकीकृत, कुशल और जन-केंद्रित न्यायपालिका’ रखी गई है, जिसके तहत न्याय प्रणाली को और अधिक प्रभावी, समन्वित और आम नागरिकों के अनुकूल बनाने पर गहन मंथन किया जाएगा। आयोजन की मेजबानी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस द्वारा की जा रही है। Islamabad Blast Update : शिया मस्जिद के बाहर ब्लास्ट में अब तक 70 से ज्यादा मौत, धमाके से दहला इस्लामाबाद सीजेआई बनने के बाद मध्यप्रदेश का पहला दौरा सीजेआई बनने के बाद न्यायमूर्ति सूर्यकांत का यह मध्यप्रदेश का पहला दौरा है। लंबे समय बाद ऐसा अवसर आया है जब इतने बड़े स्तर पर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एक साथ भोपाल में जुट रहे हैं। सम्मेलन के दौरान सीजेआई सूर्यकांत देशभर से आए जजों को संबोधित करेंगे और न्यायपालिका की भावी दिशा पर मार्गदर्शन देंगे। Manipur Violence : नई सरकार बनने के 24 घंटे बाद ही मणिपुर में हिंसा, जानिए क्या है इसकी वजह इस राष्ट्रीय सम्मेलन के मद्देनज़र सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मेहमानों की अगवानी और आयोजन की सुचारु व्यवस्था में जुटे हुए हैं।
Vaibhav Suryavanshi Century : फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने बनाए 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंग्लैंड को 412 रन का टारगेट

Vaibhav Suryavanshi Century : हरारे। आईसीसी मेन्स अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने इतिहास रच दिया। इंग्लैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने ऐसी विस्फोटक पारी खेली, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। 80 गेंदों में 175 रनों की तूफानी पारी खेलकर वैभव ने न सिर्फ भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, बल्कि रिकॉर्ड्स की झड़ी भी लगा दी। उनकी इस ऐतिहासिक बल्लेबाजी के दम पर भारत ने 50 ओवर में 411/9 का विशाल स्कोर खड़ा करते हुए इंग्लैंड को 412 रनों का लक्ष्य दिया। Islamabad Blast Update : शिया मस्जिद के बाहर ब्लास्ट में अब तक 70 से ज्यादा मौत, धमाके से दहला इस्लामाबाद फाइनल में सबसे तेज शतक वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने महज 55 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे तेज शतक है। इससे पहले फाइनल जैसे बड़े मंच पर इतनी तेजी से सेंचुरी किसी ने नहीं बनाई थी। शतक के बाद वैभव का बल्ला और भी गरज उठा अगले 50 रन उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में पूरे कर दिए। कम उम्र में बड़ा कारनामा इस पारी के साथ वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए। उनकी पारी में 15 चौके और 15 छक्के शामिल रहे, जिसने इंग्लैंड की गेंदबाजी और फील्डिंग को पूरी तरह बिखेर दिया। छक्कों की इस बरसात ने उन्हें फाइनल का “सिक्सर किंग” भी बना दिया। Mirzapur Release Date : गुड्डू, मुन्ना और कालीन भैया दिखेंगे बड़े पर्दे पर, फिल्म की रिलीज डेट आई सामने 100 छक्कों का अनोखा रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वनडे क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर इतिहास रच दिया। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं। हाई-प्रेशर फाइनल में 175 रन बनाना और इतने बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम करना, यह साबित करता है कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य बेहद उज्ज्वल है। यहां जानिए मैच का पूरा हाल हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए फाइनल में भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। ओपनिंग जोड़ी वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज ज्यादा देर टिक नहीं सकी, लेकिन इसके बाद वैभव और आयुष म्हात्रे ने पारी को संभाला। आयुष 53 रन बनाकर आउट हुए, जबकि वैभव ने अपनी आंधी जारी रखी। अंत में कनिष्क चौहान (37*) और दीपेश देवेंद्रन (0*) नाबाद रहे। BCCI Central Contract: क्या रोहित विराट का होगा डिमोशन! वर्ल्ड कप 2027 से पहले BCCI ने दिया बड़ा झटका भारत की खिताबी दावेदारी मजबूत भारतीय टीम लगातार छठा और कुल 10वां अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल खेल रही है, जो अपने आप में रिकॉर्ड है। भारत इससे पहले 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में खिताब जीत चुका है। दूसरी ओर, इंग्लैंड ने सिर्फ एक बार—1998 में—यह ट्रॉफी अपने नाम की थी। वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी ने फाइनल को एकतरफा बना दिया है। अब सभी की निगाहें इस पर हैं कि क्या भारत इस विशाल स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव कर छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का ताज अपने नाम करता है।
Islamabad Blast Update : शिया मस्जिद के बाहर ब्लास्ट में अब तक 70 से ज्यादा मौत, धमाके से दहला इस्लामाबाद

Islamabad Blast Update : इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद शुक्रवार को एक भीषण आत्मघाती बम धमाके से दहल उठी। तरलाई इलाके में स्थित शिया इमाम बारगाह खदीजात-उल-कुबरा के बाहर जुमे की नमाज के दौरान हुए इस धमाके में अब तक कम से कम 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 160 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, धमाके के समय मस्जिद में बड़ी संख्या में नमाजी मौजूद थे, जिस वजह से हताहतों की संख्या तेजी से बढ़ी। घटना के तुरंत बाद इस्लामाबाद में इमरजेंसी घोषित कर दी गई। पुलिस, रेस्क्यू और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है। Vladimir Alekseyev Shot : मॉस्को में रूस के सैन्य अधिकारी पर हमला, लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव को मारी गोली विस्फोट की प्रकृति पर सस्पेंस पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोट पूरी तरह आत्मघाती था या किसी अन्य तरीके से अंजाम दिया गया। फॉरेंसिक जांच और सबूतों के विश्लेषण के बाद ही धमाके की वास्तविक प्रकृति सामने आ सकेगी। अस्पतालों में इमरजेंसी, इलाज जारी घायलों को इस्लामाबाद के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने हालात को देखते हुए अस्पतालों में वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की है, ताकि घायलों को तुरंत और बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। Pakistan Blast : इस्लामाबाद में जुमे की नमाज अदा करते समय बड़ा हादसा, ब्लास्ट में कई लोगों की मौत राष्ट्रपति जरदारी ने जताया शोक पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस हमले पर गहरा दुख जताते हुए इसे “मानवता के खिलाफ अपराध” बताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही, उन्होंने युवाओं से आगे आकर अस्पतालों में रक्तदान करने की अपील भी की। पहले भी हो चुके हैं ऐसे हमले गौरतलब है कि इससे पहले 11 नवंबर 2025 को इस्लामाबाद के G-11 इलाके में जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर के बाहर हुए धमाके में 12 लोगों की मौत और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। उस हमले की जिम्मेदारी TTP से अलग हुए संगठन जमात-उल-अहरार (JuA) ने ली थी। Attack In Pakistan: पेशावर में FC मुख्यालय पर आतंकवादी हमला; कई धमाके और फायरिंग के बीच सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरा हालांकि, मौजूदा हमले के पीछे अब तक किसी भी संगठन ने आधिकारिक तौर पर जिम्मेदारी नहीं ली है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से जांच में जुटी हैं और शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
Vladimir Alekseyev Shot : मॉस्को में रूस के सैन्य अधिकारी पर हमला, लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव को मारी गोली

Vladimir Alekseyev Shot : मॉस्को। रूस की राजधानी मॉस्को से बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। रूस के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव को शुक्रवार को गोली मार दी गई, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरकारी मीडिया ने जांच एजेंसियों के हवाले से इस हमले की पुष्टि की है। लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव रूस के रक्षा मंत्रालय के जनरल स्टाफ के मुख्य निदेशालय (GRU) में डिप्टी चीफ के पद पर तैनात हैं। इतना ही नहीं उन्हें रूस के सबसे ताकतवर सैन्य अधिकारियों में गिना जाता है। यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब बीते कुछ महीनों में कई वरिष्ठ रूसी सैन्य अधिकारियों को निशाना बनाया जा चुका है। Pakistan Blast : इस्लामाबाद में जुमे की नमाज अदा करते समय बड़ा हादसा, बम ब्लास्ट में कई लोगों की मौत अपार्टमेंट बिल्डिंग के अंदर मारी गई गोलियां रूस की जांच समिति की प्रवक्ता स्वेतलाना पेट्रेंको ने बताया कि मॉस्को के उत्तर-पश्चिमी इलाके में स्थित एक रिहायशी अपार्टमेंट बिल्डिंग के भीतर अज्ञात हमलावर ने अलेक्सेयेव पर कई गोलियां चलाईं। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, हालांकि उनकी हालत को लेकर अब तक कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। पेट्रेंको ने यह भी बताया कि इस मामले में हत्या की कोशिश का आपराधिक केस दर्ज कर लिया गया है, लेकिन फिलहाल हमलावर या हमले के मकसद को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। Trump On Canada: गोल्डन डोम प्रोजेक्ट पर नाराज ट्रम्प की चेतावनी; कहा – चीन 1 साल में कनाडा को निगल जाएगा GRU के अहम चेहरे रहे हैं अलेक्सेयेव व्लादिमीर अलेक्सेयेव साल 2011 से रूस की सैन्य खुफिया एजेंसी GRU में फर्स्ट डिप्टी हेड के तौर पर कार्यरत हैं। यूक्रेन युद्ध के दौरान उनकी भूमिका काफी अहम रही है। साल 2022 में मारियुपोल की घेराबंदी के दौरान उन्होंने यूक्रेन के साथ बातचीत में हिस्सा लिया था। इसके अलावा जून 2023 में वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोज़िन के विद्रोह के समय भी अलेक्सेयेव उन शीर्ष अधिकारियों में शामिल थे, जिन्हें प्रिगोज़िन से बातचीत के लिए भेजा गया था। यूक्रेन युद्ध के बाद बढ़े हमले यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से कई वरिष्ठ रूसी सैन्य अधिकारियों को निशाना बनाया जा चुका है। मॉस्को इन हमलों के लिए अक्सर यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराता रहा है। कुछ मामलों में यूक्रेन की सैन्य और खुफिया एजेंसियों ने इन हमलों की जिम्मेदारी लेने का दावा भी किया है। INDIA – EU FTA: ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ पर लगी मुहर; 110% टैक्स घटकर 10%; PM मोदी बोले – गेम चेंजर… हाल ही में जनरल स्टाफ के आर्मी ट्रेनिंग निदेशालय के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फानिल सरवारोव की दिसंबर 2025 में मॉस्को में कार के नीचे लगाए गए बम विस्फोट में मौत हो गई थी। इससे पहले 2024 में जनरल इगोर किरिलोव की भी एक विस्फोट में हत्या की गई थी, जिसकी जिम्मेदारी यूक्रेन की SBU एजेंसी ने ली थी।
Pakistan Blast : इस्लामाबाद में जुमे की नमाज अदा करते समय बड़ा हादसा, ब्लास्ट में कई लोगों की मौत

Pakistan Blast : इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में स्थित इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा में शुक्रवार को जोरदार धमाका हुआ। यह विस्फोट जुमे की नमाज़ के दौरान हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जबकि 80 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। Gold Silver Prices Today : आज फिर गिरा सोने-चांदी का भाव, जानिए क्या है ताजा अपडेट धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस, सुरक्षा एजेंसियां और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं। पूरे इलाके को घेरकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के इलाकों में भी दहशत फैल गई। फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। India US Trade Deal impact : भारत-अमेरिका ट्रेड डील का कमाल, सेंसेक्स 2500 अंक उछला पूरे शहर में इमरजेंसी लागू घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पूरे इस्लामाबाद में इमरजेंसी घोषित कर दी है। सुरक्षा एजेंसियों ने इमाम बारगाह और उसके आसपास कड़ी निगरानी बढ़ा दी है, ताकि किसी भी तरह की और अनहोनी से बचा जा सके। अधिकारियों का कहना है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। घायलों का इलाज जारी डॉन न्यूज समेत पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाका शहज़ाद टाउन इलाके के तरलाई इमामबाड़ा में हुआ। बड़ी संख्या में घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस्लामाबाद के पॉलीक्लिनिक अस्पताल, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) और सीडीए अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। जोहरान ममदानी ने जेल में बंद उमर को भेजी चिट्ठी; लिखा – ‘तुम्हारे बारे में सोचता हूं’, दो साल पहले पढ़ी थी तुम्हारी चिट्ठी… PIMS के कार्यकारी निदेशक के अनुसार, मुख्य इमरजेंसी, ऑर्थोपेडिक, बर्न सेंटर और न्यूरोलॉजी विभाग को अलर्ट पर रखा गया है। जांच जारी, कारणों का पता नहीं फिलहाल धमाके के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। जांच एजेंसियां मौके से सबूत जुटा रही हैं और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि विस्फोट कैसे और किन हालात में हुआ। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
Mirzapur Release Date : गुड्डू, मुन्ना और कालीन भैया दिखेंगे बड़े पर्दे पर, फिल्म की रिलीज डेट आई सामने

Mirzapur The Movie Release Date : मुंबई। भारत की सबसे लोकप्रिय और फैन-फेवरेट वेब सीरीज मिर्ज़ापुर अब पहली बार सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सल एंटरटेनमेंट मिलकर मिर्ज़ापुर यूनिवर्स को बड़े पर्दे पर ला रहे हैं। यह फिल्म मिर्ज़ापुर की एक नई और अब तक अनसुनी कहानी दिखाएगी, जिसे खास तौर पर थिएटर ऑडियंस के लिए तैयार किया गया है। Bihar Assembly Roof Debris Fall : रिनोवेशन के बाद विधानसभा की छत का मलबा गिरा, बाल-बाल बचे स्पीकर जानिए कब होगी रिलीज मेकर्स ने मिर्ज़ापुर: द मूवी की रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। अब तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने वाली यह फ्रैंचाइज़ी पहली बार बड़े पर्दे पर उसी रॉ, हिंसक और दमदार दुनिया के साथ नजर आएगी, लेकिन इस बार पहले से कहीं ज्यादा बड़े स्केल और सिनेमैटिक अनुभव के साथ। मुन्ना भैया भी फिल्म में आएंगे नजर फिल्म में पंकज त्रिपाठी एक बार फिर कालीन भैया के किरदार में दिखाई देंगे। अली फज़ल गुड्डू पंडित के रूप में वापसी कर रहे हैं और फैंस के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि दिव्येंदु का मशहूर किरदार मुन्ना भैया भी फिल्म में नजर आएगा। मुन्ना भैया की वापसी को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह है। टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने जॉइन किया बीजेपी कई अन्य जाने-पहचाने चेहरे मिर्ज़ापुर: द मूवी में कई अन्य जाने-पहचाने चेहरे भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म की स्टार कास्ट में जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा और सोनल चौहान शामिल हैं। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया प्रोड्यूस इस फिल्म को एक्सल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी इसके को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है, जो मिर्ज़ापुर की दुनिया को नए अंदाज में पेश करेंगे। Rohit Shetty Firing : रोहित शेट्टी फायरिंग केस में 4 गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शुभम लोंकर के साथ रची गई साजिश! मेकर्स का दावा है कि मिर्ज़ापुर द मूवी दर्शकों को वही पहचान वाली दुनिया दिखाएगी, जिसे वे पसंद करते हैं, लेकिन इस बार सिनेमाघरों के लिए खास तौर पर तैयार की गई कहानी और भव्य प्रस्तुति के साथ। मिर्ज़ापुर के फैंस के लिए यह फिल्म एक बड़ा सिनेमाई अनुभव साबित हो सकती है।
Bihar Assembly Roof Debris Fall : रिनोवेशन के बाद विधानसभा की छत का मलबा गिरा, बाल-बाल बचे स्पीकर

Bihar Assembly Roof Debris Fall : पटना। बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बताया जा रहा है कि जब विधानसभा अध्यक्ष सदन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए भवन के अंदर जा रहे थे, उसी दौरान विधानसभा भवन की छत का एक हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। Gold Silver Prices Today : आज फिर गिरा सोने-चांदी का भाव, जानिए क्या है ताजा अपडेट गनीमत रही कि विधानसभा अध्यक्ष उस टूटे हुए हिस्से की चपेट में नहीं आए और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद विधानसभा परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा कर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। Manipur Violence : नई सरकार बनने के 24 घंटे बाद ही मणिपुर में हिंसा, जानिए क्या है इसकी वजह हैरानी की बात यह है कि बजट सत्र से पहले ही विधानसभा भवन का रिनोवेशन कराया गया था, जिस पर लाखों रुपये खर्च किए गए थे। इसके बावजूद छत का हिस्सा गिरना भवन की गुणवत्ता और रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
Gold Silver Prices Today : आज फिर गिरा सोने-चांदी का भाव, जानिए क्या है ताजा अपडेट

Gold Silver Prices Today : नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में आज यानी 6 फरवरी को बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 13,155 रुपये गिरकर 2,41,184 रुपये प्रति किलो रह गई है। इससे पहले चांदी का भाव 2,54,339 रुपये प्रति किलो था। बीते दो दिनों में चांदी कुल 41,278 रुपये सस्ती हो चुकी है। Gold-Silver Crash : शेयर बाजार में भारी गिरावट, सोना-चांदी भी क्रैश, निवेशकों में हड़कंप 24 कैरेट सोने का भाव 1,013 रुपये घटा सोने की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव आज 1,013 रुपये घटकर 1,51,489 रुपये पर आ गया है। इससे पहले यह 1,52,502 रुपये पर था। बीते दो दिनों में सोना कुल 6,669 रुपये सस्ता हुआ है। गौरतलब है कि 29 जनवरी को सर्राफा बाजार में सोने ने 1,76,121 रुपये और चांदी ने 3,85,933 रुपये प्रति किलो का ऑल टाइम हाई स्तर छुआ था। Manipur Violence : नई सरकार बनने के 24 घंटे बाद ही मणिपुर में हिंसा, जानिए क्या है इसकी वजह चांदी और सोने के दामों में बड़ी गिरावट इससे पहले भी चांदी और सोने के दामों में बड़ी गिरावट देखी गई थी। 29 जनवरी से 2 फरवरी के बीच चांदी की कीमत करीब 1.60 लाख रुपये कम हो गई थी, जबकि सोने के दाम में करीब 26 हजार रुपये की गिरावट आई थी। वायदा कारोबार यानी MCX पर चांदी 4 लाख रुपये से गिरकर 2.41 लाख रुपये प्रति किलो तक आ गई थी। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.70 लाख रुपये से गिरकर 1.40 लाख रुपये तक पहुंच गया था। हालांकि इसके बाद दोनों धातुओं के दामों में फिर से तेजी देखने को मिली थी। Gold and Silver Prices Today : तीन दिन की गिरावट के बाद चांदी 17 हजार बढ़ी, सोना पहुंचा 1.45 लाख; जानिए ताजा भाव सोने और चांदी क्रैश का कारण विशेषज्ञों के मुताबिक सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे दो बड़ी वजहें हैं। पहली वजह प्रॉफिट बुकिंग है। हाल के दिनों में सोना और चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए थे, जिसके बाद निवेशकों ने मुनाफा कमाने के लिए बिक्री शुरू कर दी। दूसरी वजह फिजिकल डिमांड में कमी है। ऑल टाइम हाई के बाद बाजार में सोने और चांदी की मांग कमजोर हुई है, साथ ही चांदी के औद्योगिक उपयोग को लेकर भी चिंताएं बढ़ी हैं। Share Market Today : बजट से बाजार निराश, औंधे मुंह गिरा मार्केट, सेंसेक्स में 2 हजार अंकों की भारी गिरावट इन बातों का रखे ध्यान इस बीच ज्वेलरी खरीदने की योजना बना रहे लोगों को कुछ बातों का खास ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। सोना खरीदते समय उसकी कीमत और वजन जरूर जांच लें। खरीदारी के दिन सोने का भाव अलग-अलग सोर्स से क्रॉस चेक करना बेहतर रहता है। यह भी ध्यान रखें कि 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतें अलग-अलग होती हैं। इससे ग्राहक को सही दाम पर शुद्ध सोना खरीदने में मदद मिलती है।
Manipur Violence : नई सरकार बनने के 24 घंटे बाद ही मणिपुर में हिंसा, जानिए क्या है इसकी वजह

हाइलाइट्स चुराचंदपुर में डिप्टी सीएम के शपथ के विरोध में भड़की हिंसा। कुकी समुदाय में नेम्चा किपगेन को डिप्टी सीएम बनाने से असंतोष। विधायकों पर विश्वासघात का आरोप, सामाजिक बहिष्कार की चेतावनी। Manipur Violence : इंफाल। पूर्वोत्तर भारत के मणिपुर राज्य में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। राज्य के चुराचंदपुर जिले में डिप्टी सीएम नेम्चा किपगेन और लोसी दिखो के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हालात बिगड़ गए। सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद मणिपुर पुलिस को स्थिति संभालने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। नई सरकार के गठन के महज 24 घंटे बाद हुई इस हिंसा से पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। Manipur CM Oath : आखिरकार मणिपुर को मिला ‘अपना सीएम’, एक साल बाद राष्ट्रपति शासन खत्म, खेमचंद सिंह होंगे मुख्यमंत्री मणिपुर में नए डिप्टी सीएम के विरोध में हिंसा नई सरकार में कुकी समुदाय की विधायक नेम्चा किपगेन को डिप्टी सीएम बनाए जाने से कुकी समुदाय के एक बड़े वर्ग में नाराजगी देखी जा रही है। उनके साथ एलएम खौटे और न्गुर्संगलुर भी सरकार में शामिल हुए हैं। कुछ कुकी संगठनों ने इन विधायकों पर समुदाय के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया है और सामाजिक बहिष्कार की चेतावनी दी है। वहीं, समर्थक गुटों का कहना है कि विधायक समुदाय की सुरक्षा और विकास के लिए सरकार का हिस्सा बने हैं। Ola Uber Rapido Strike : 7 फरवरी को Ola, Uber और Rapido की बड़ी हड़ताल, कैब सेवाएं प्रभावित सड़क पर टायर जलाए और पत्थरबाजी हिंसा के दौरान चुराचंदपुर के तुइबोंग इलाके में प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाए और पत्थरबाजी की। कुछ समूहों की ओर से सरकार में शामिल कुकी विधायकों को जान से मारने की धमकियां और इनाम की घोषणाएं भी सामने आई हैं। दिनभर हालात तनावपूर्ण बने रहे और कई जगह सुरक्षा बलों को सख्ती करनी पड़ी। हिंसा के ये तीन बड़े कारण विशेषज्ञों के मुताबिक, मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदायों के बीच जारी हिंसा के तीन बड़े कारण हैं। पहला कारण मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग है। अप्रैल 2023 में हाईकोर्ट के निर्देश के बाद कुकी समुदाय को डर है कि इससे उनकी जमीन और अधिकारों पर असर पड़ेगा। दूसरा कारण कुकी समुदाय की अलग प्रशासन या कुकीलैंड की मांग है, जिसे राज्य सरकार और मैतेई समुदाय राज्य की एकता के लिए खतरा मानते हैं। तीसरा कारण ड्रग्स तस्करी और अवैध अफीम की खेती को लेकर लगे आरोप हैं, जिससे आपसी अविश्वास और बढ़ा है। इंफाल और चुराचंदपुर में भारी नुकसान हालिया हिंसा में इंफाल और चुराचंदपुर में भारी नुकसान हुआ है। कई चर्च और मंदिरों को आग के हवाले कर दिया गया, सैकड़ों घर और संपत्तियां जला दी गईं। Coal Mine Explosion : कोयला खदान में बड़ा धमाका, काम कर रहे 10 मजदूरों की मौके पर मौत इस दौरान बड़ी संख्या में लोग घायल हुए और करीब 70 हजार से ज्यादा लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए। हिंसा के दौरान भीड़ द्वारा हजारों हथियार लूटे जाने की घटनाएं भी सामने आईं। असम राइफल्स की तैनाती स्थिति को काबू में करने के लिए असम राइफल्स और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है और प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया जा रहा है। सरकार की ओर से प्रभावित समुदायों से बातचीत कर हालात शांत करने की कोशिशें भी की जा रही हैं। कुकी समुदाय के 10 विधायक गौरतलब है कि, भाजपा नेता युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर के 13वें मुख्यमंत्री बने। खेमचंद मैतेई समुदाय से आते हैं। उनके साथ ही नगा समुदाय से आने वाले लोसी दिखो ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। वे नगा पीपुल्स फ्रंट के विधायक हैं। वहीं, कुकी समुदाय से आने वालीं नेम्चा किप्गेन राज्य की पहली डिप्टी सीएम बनीं। भाजपा नेता नेम्चा ने दिल्ली के मणिपुर भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शपथ लीं। बता दें कि, मणिपुर विधानसभा की 60 सीटों में कुकी समुदाय के 10 विधायक हैं, जिनमें से 7 भाजपा से जुड़े हैं। Cold Weather Update : उत्तर भारत में फिर से कोहरा और ठंड का कहर, मध्य प्रदेश के इन जिलों में अलर्ट मणिपुर में जातीय हिंसा का इतिहास पुराना है। पिछले करीब 10 महीनों में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है, हजारों घायल हुए हैं और बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं। लंबे समय तक इंटरनेट बंद रहने से भी हालात बिगड़े। कुकी और मैतेई समुदायों के बीच बढ़ता अविश्वास और पुराने विवाद राज्य में शांति बहाल करने की राह में बड़ी चुनौती बने हुए हैं। #WATCH | Manipur | Violence broke out between security forces and the mob in Churachandpur against Nemcha Kipgen and Losii Dikho, taking oath as the Deputy Chief Ministers of Manipur Police use tear gas to disperse the protestors (05.02) pic.twitter.com/SQI9vpnjho — ANI (@ANI) February 6, 2026