Shaukat Ali Controversy : AIMIM नेता शौकत अली का विवादित बयान- ‘हम दो, हमारे दो दर्जन’, ज्यादा आबादी से देश होगा मजबूत

हाइलाइट ‘हम दो, हमारे दो दर्जन’ से मुसलमानों को ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील। शौकत अली के 8 और भाई के 16 बच्चे अल्लाह देता है तो। परिवार नियोजन की सलाह देने वालों पर तंज। Shaukat Ali Controversy : उत्तर प्रदेश। असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली AIMIM के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने रविवार शाम मुरादाबाद में आयोजित एक जनसभा के दौरान दिए गए बयान से बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। जनसंख्या वृद्धि और समुदाय की ताकत को लेकर बोलते हुए शौकत अली ने मंच से नारा दिया, “हम दो, हमारे दो दर्जन” जिसके बाद देशभर में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। उनके बयान को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बहस तेज हो गई है। Tarn Taran Student Murder : तरन तारन लॉ कॉलेज में छात्रा की हत्या, क्लासरूम में मारी गोली ; VIDEO भी आया सामने जब अल्लाह दे रहा है तो… सभा को संबोधित करते हुए शौकत अली ने दावा किया कि उनके आठ बच्चे हैं, जबकि उनके बड़े भाई के 16 बच्चे हैं। उन्होंने खुले तौर पर मुसलमानों से ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील की। अली ने कहा, “जब अल्लाह दे रहा है तो लेते रहो। जब तक वह देता रहे, लेते रहो। कुछ लोग कहते हैं कि आबादी बढ़ रही है, लेकिन आबादी बढ़ेगी तो देश मजबूत होगा।” Baba Siddiqui Murder Case : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी को जमानत, बिश्नोई गैंग से करता था कोऑर्डिनेशन ‘हम दो, हमारे दो दर्जन’ उन्होंने जनसंख्या के मुद्दे पर चीन का उदाहरण देते हुए कहा कि चीन की आबादी ज्यादा है और वह एक मजबूत देश है, इसलिए अगर भारत में भी आबादी बढ़ती है तो देश और ताकतवर बनेगा। शौकत अली ने कहा, “अगर ‘हम दो, हमारे दो दर्जन’ हों, तो लोगों को हमारी आबादी से क्या दिक्कत है?” उन्होंने आगे कहा कि जो लोग खुद शादी नहीं करते, वही दूसरों को परिवार नियोजन की सलाह देते हैं। Tis Hazari Court Fight : तीस हजारी कोर्ट में वकील के साथ मारपीट, CJI सूर्यकांत बोले- नहीं चलेगा गुंडाराज..सख्त होगी कार्रवाई सब जानते हैं किसका है गजल बार अपने भाषण में शौकत अली ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल अख्तर का नाम लेते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि मुरादाबाद में शराब कारोबार से जुड़े लोग ही AIMIM पर बीजेपी की बी-टीम होने का आरोप लगाते हैं। उन्होंने कहा कि “सब जानते हैं कि यहां गजल बार किसका है, फिर भी हम पर सवाल उठाए जाते हैं।” कई मदरसे बंद कर दिए इसके अलावा शौकत अली ने मॉब लिंचिंग और मुसलमानों के कथित उत्पीड़न का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने दावा किया कि कई मदरसे बंद कर दिए गए हैं, मुसलमानों को असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। Speaker Om Birla : लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा, अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी धार्मिक पहचान को लेकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। उनके इन बयानों के बाद राजनीतिक माहौल और ज्यादा गर्मा गया है और विरोधी दलों की ओर से कड़ी आलोचना की जा रही है।
Tarn Taran Student Murder : तरन तारन लॉ कॉलेज में छात्रा की हत्या, क्लासरूम में मारी गोली ; VIDEO भी आया सामने

हाइलाइट्स कक्षा में छात्रा संदीप कौर की हत्या, आरोपी प्रिंस राज की मौत। छात्रों और स्टाफ में गहरा डर, अफरा-तफरी मची। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे, हर एंगल से जांच। Tarn Taran Student Murder : तरनतारन। पंजाब के तरन तारन जिले में सोमवार को एक बेहद गंभीर और झकझोर देने वाली घटना सामने आई। गांव उसमा स्थित माई भागो लॉ कॉलेज में क्लास शुरू होते ही एक छात्र ने अपनी सहपाठी छात्रा पर हमला कर दिया, जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद आरोपी छात्र की भी मौत हो गई। इस वारदात के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई और छात्रों में गहरा डर फैल गया। Baba Siddiqui Murder Case : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी को जमानत, बिश्नोई गैंग से करता था कोऑर्डिनेशन प्रिंस राज ने मारी गोली मृत छात्रा की पहचान संदीप कौर, निवासी नौशहरा पन्नुआ के रूप में हुई है, जबकि आरोपी छात्र प्रिंस राज, गांव मलियां का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के समय क्लासरूम में अन्य छात्र भी मौजूद थे, जिन्हें अचानक हुई इस हिंसक वारदात ने स्तब्ध कर दिया। दोनों शवों को पीएम के लिए भेजा पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जैसे ही कक्षा शुरू हुई, उसी दौरान यह घटना हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और कॉलेज परिसर को सुरक्षित कर लिया गया। डीएसपी जगबीर सिंह ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। PCB Three Demands : IND vs PAK मैच पर नया ड्रामा! PCB ने रखीं हैंडशेक समेत 3 शर्तें, क्या ICC मानेगा? सुरक्षा पर उठ रहे सवाल इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि कॉलेज जैसे शैक्षणिक परिसर में कोई छात्र आपत्तिजनक हथियार के साथ कैसे प्रवेश कर पाया? क्या प्रवेश द्वार पर सुरक्षा जांच की कोई व्यवस्था थी या उसमें चूक हुई? पुलिस कर रही पूछताछ फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस घटना के पीछे की वजह क्या थी। क्या यह व्यक्तिगत विवाद का मामला था या कोई और कारण, इसको लेकर पुलिस मृतकों के परिजनों, सहपाठियों और कॉलेज प्रशासन से पूछताछ कर रही है। कॉलेज में फिलहाल कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं और छात्रों को घर भेज दिया गया है। यहां देखिये घटना का वीडियो
Baba Siddiqui Murder Case : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी को जमानत, बिश्नोई गैंग से करता था कोऑर्डिनेशन

Baba Siddiqui Murder Case : नई दिल्ली। बॉम्बे हाई कोर्ट ने 2024 में पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या से जुड़े मामले में अहम फैसला सुनाते हुए आरोपी आकाशदीप कारज सिंह को जमानत दे दी है। जस्टिस डॉ. नीला गोखले की एकल पीठ ने पंजाब के फाजिल्का निवासी आकाशदीप को राहत देते हुए निर्देश दिया कि वह हर दूसरे सोमवार को संबंधित पुलिस स्टेशन में हाजिरी लगाएगा। इसके साथ ही अदालत ने बिना ट्रायल कोर्ट की अनुमति के राज्य छोड़ने पर रोक लगाई है और पासपोर्ट जमा करने का आदेश भी दिया है। Tis Hazari Court Fight : तीस हजारी कोर्ट में वकील के साथ मारपीट, CJI सूर्यकांत बोले- नहीं चलेगा गुंडाराज..सख्त होगी कार्रवाई एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स के सहयोग से गिरफ्तार यह इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में जमानत पाने वाला आकाशदीप पहला आरोपी है। उसे मुंबई क्राइम ब्रांच ने पंजाब की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स के सहयोग से गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसियों का दावा था कि आकाशदीप शूटर्स और बिश्नोई गैंग से जुड़े कथित साजिशकर्ताओं के बीच समन्वय की भूमिका निभा रहा था। सबूत का अभाव हालांकि, सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने अभियोजन के दावों पर सवाल उठाए। आकाशदीप की ओर से पेश वकील अभिषेक और शुभम काहीते ने दलील दी कि उनके मुवक्किल के खिलाफ उपलब्ध एकमात्र सामग्री कॉल रिकॉर्ड्स हैं, जो कथित हत्या से काफी पहले के हैं। उनका कहना था कि इन कॉल रिकॉर्ड्स से हत्या की साजिश में आकाशदीप की सीधी संलिप्तता साबित नहीं होती। PCB Three Demands : IND vs PAK मैच पर नया ड्रामा! PCB ने रखीं हैंडशेक समेत 3 शर्तें, क्या ICC मानेगा? शर्तों के साथ जमानत मंजूर अदालत ने अभियोजन पक्ष से आकाशदीप की सटीक भूमिका और उससे जुड़े ठोस सबूत पेश करने को कहा था। उपलब्ध रिकॉर्ड और दलीलों पर विचार करने के बाद बेंच ने पाया कि फिलहाल आरोपी के खिलाफ निर्णायक सबूतों का अभाव है। इसी आधार पर कोर्ट ने कड़ी शर्तों के साथ जमानत मंजूर की। कोर्ट के इस फैसले को मामले की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिहाज से अहम माना जा रहा है, जबकि अभियोजन पक्ष के लिए यह एक बड़ा झटका है।
Tis Hazari Court Fight : तीस हजारी कोर्ट में वकील के साथ मारपीट, CJI सूर्यकांत बोले- नहीं चलेगा गुंडाराज..सख्त होगी कार्रवाई

हाइलाइट्स तीस हजारी कोर्ट में वकील पर हमला, बदमाश जबरन घुसे। CJI ने कहा- घटना को गुंडाराज बताया, कानून के राज की नाकामी कहा। दिल्ली हाईकोर्ट CJ को शिकायत लिखने और कॉपी भेजने को कहा। Tis Hazari Court Fight : नई दिल्ली। दिल्ली की तीस हजारी जिला अदालत में कोर्ट रूम के भीतर हुई मारपीट की गंभीर घटना ने न्याय व्यवस्था की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जज की मौजूदगी में एक वकील को उस समय पीटा गया, जब वह एक आरोपी की ओर से दलील पेश कर रहे थे। PCB Three Demands : IND vs PAK मैच पर नया ड्रामा! PCB ने रखीं हैंडशेक समेत 3 शर्तें, क्या ICC मानेगा? बदमाश जबरन अदालत कक्ष में घुसे पीड़ित वकील ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान बताया कि दूसरे पक्ष के वकील कुछ लोगों के साथ जबरन अदालत कक्ष में घुस आए और उन पर हमला कर दिया, जबकि उस समय जज कोर्ट में बैठे थे और पुलिस ने भी कोई मदद नहीं की। क्या सीजेआई सूर्यकांत इस मामले की मेंशनिंग पर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत ने कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे ‘गुंडाराज’ करार दिया और कहा कि ऐसी घटनाएं कानून के राज की सीधी नाकामी हैं, जिन्हें किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। T20 World Cup 2026 : श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रन से हराया, हसरंगा-तीक्षणा की फिरकी का चला जादू CJI ने वकील को दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को लिखित शिकायत देने और उसकी प्रति उन्हें भेजने की सलाह दी।साथ ही भरोसा दिलाया कि मामले को प्रशासनिक स्तर पर गंभीरता से देखा जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि अदालत परिसर में हिंसा होना पूरे न्याय तंत्र के लिए खतरे की घंटी है और ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में कोई कानून को अपने हाथ में लेने की हिम्मत न कर सके।
PCB Three Demands : IND vs PAK मैच पर नया ड्रामा! PCB ने रखीं हैंडशेक समेत 3 शर्तें, क्या ICC मानेगा?

PCB Three Demands : नई दिल्ली। आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मुकाबले को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के बीच चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता नजर आ रहा है। पहले पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार की बात कही थी, लेकिन आईसीसी की सख्ती के बाद अब पीसीबी को बातचीत की मेज पर आना पड़ा है। हालांकि, बातचीत के बावजूद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का रुख अब भी विवादित बना हुआ है। T20 World Cup 2026 : श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रन से हराया, हसरंगा-तीक्षणा की फिरकी का चला जादू भारत के खिलाफ मैच खेलने के लिए पीसीबी ने आईसीसी के सामने तीन शर्तें रख दी हैं, जिन्हें लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। ये शर्तें फंडिंग बढ़ाने, भारत-पाकिस्तान द्विपक्षीय क्रिकेट की बहाली और मैदान पर हैंडशेक प्रोटोकॉल लागू करने से जुड़ी हैं। नकवी के साथ लंबी बैठक रविवार को आईसीसी के डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा और एसोसिएट मेंबर्स के प्रतिनिधि मुबाशिर उस्मानी पाकिस्तान पहुंचे। लाहौर में उनकी पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी के साथ लंबी बैठक हुई। इस बैठक का मुख्य मुद्दा 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाला भारत-पाकिस्तान ग्रुप मैच रहा, जिसे लेकर पाकिस्तान पहले ही बहिष्कार की धमकी दे चुका था। India on Islamabad Blast : पाकिस्तान खुद को दे रहा धोखा…इस्लामाबाद ब्लास्ट पर भारत का बयान, हमले में 31 मौतें पाकिस्तान ने की ये मांगें रिपोर्ट के अनुसार, पीसीबी की पहली मांग आईसीसी से मिलने वाली सालाना फंडिंग बढ़ाने की है, जिसे मौजूदा हालात में स्वीकार किया जाना मुश्किल माना जा रहा है। दूसरी मांग भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज को फिर से शुरू कराने की है। हालांकि भारत सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंध केवल आईसीसी और बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट तक सीमित रहेंगे। दोनों देशों के बीच आखिरी द्विपक्षीय सीरीज 2012-13 में हुई थी। India U19 World Champions : छठी बार रचा इतिहास, कौन हैं भारत को अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले हीरो पीसीबी की तीसरी मांग मैदान पर पारंपरिक हैंडशेक को अनिवार्य करने की है। हालांकि आईसीसी के नियमों में हैंडशेक को लेकर कोई अनिवार्यता नहीं है, इसलिए इस मांग को भी मानने की संभावना कम बताई जा रही है। बैठक में हैंडशेक विवाद का मुद्दा भी उठा इस बैठक में एशिया कप के दौरान हुए हैंडशेक विवाद का मुद्दा भी उठा। एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबलों के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था, जिससे पाकिस्तान नाराज था। पीसीबी अब उसी मुद्दे को आधार बनाकर हैंडशेक प्रोटोकॉल लागू करने की मांग कर रहा है। T20 World Cup 2026 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 की आज से शुरु, भारत-अमेरिका की टक्कर; नहीं खेलेंगे बुमराह बैठक में कौन कौन हुए शामिल लाहौर में हुई इस बैठक में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम भी मौजूद रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश ने भी आईसीसी से आर्थिक मुआवजे और भविष्य में किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी की मांग रखी है। अब सबकी निगाहें पाकिस्तान सरकार पर टिकी हैं। पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी अगले 24 से 48 घंटे में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात कर सकते हैं। इसके बाद ही तय होगा कि पाकिस्तान अपनी शर्तों पर अड़ा रहता है या फिर भारत-पाकिस्तान की सबसे बड़ी क्रिकेट राइवलरी वर्ल्ड कप में देखने को मिलेगी।
Speaker Om Birla : लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा, अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी

हाइलाइट्स सत्र में टकराव तेज, नहीं हुई राष्ट्रपति अभिभाषण पर चर्चा। हंगामे से धन्यवाद प्रस्ताव बिना चर्चा पारित। विपक्ष ने स्पीकर की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। No Confidence Motion Against Speaker Om Birla : नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच टकराव लगातार तेज होता जा रहा है। लोकसभा में हंगामे की वजह से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो सकी। हालात ऐसे बने कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बिना ही धन्यवाद प्रस्ताव को पारित करना पड़ा। T20 World Cup 2026 : श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रन से हराया, हसरंगा-तीक्षाना की फिरकी का चला जादू सभी विपक्षी दल इस मुद्दे पर एकमत इस पूरे घटनाक्रम के बाद विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ कड़ा रुख अपना लिया है। विपक्षी दलों ने अब स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी शुरू कर दी है। विपक्ष के सूत्रों के मुताबिक, लगभग सभी विपक्षी दल इस मुद्दे पर एकमत हैं और जल्द ही लोकसभा महासचिव को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस सौंपा जा सकता है। Pariksha pe Charcha 2026 : हमें AI से डरने की ज़रूरत नहीं… खुद को मजबूत बनाएं, परीक्षा पे चर्चा में बोले पीएम मोदी प्रस्ताव पर विपक्षी सांसदों के हस्ताक्षर होने बाकी हालांकि, अभी इस प्रस्ताव पर विपक्षी सांसदों के हस्ताक्षर होने बाकी हैं। विपक्ष का कहना है कि स्पीकर की भूमिका निष्पक्ष नहीं रही, जिसके चलते सदन की कार्यवाही प्रभावित हुई। अगर विपक्ष यह अविश्वास प्रस्ताव लाता है, तो यह लगातार दूसरे कार्यकाल में लोकसभा स्पीकर बने ओम बिरला के कामकाज पर बड़ा सवाल खड़ा करेगा। RSS Centenary Program : संघ कहेगा तो तुरंत पद छोड़ दूंगा, 75 साल की उम्र परंपरा… RSS प्रमुख मोहन भागवत आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि विपक्ष अपने इस कदम को औपचारिक रूप देता है या नहीं और इस पर सत्तापक्ष की क्या प्रतिक्रिया रहती है। संसद के बजट सत्र में फिलहाल राजनीतिक माहौल और ज्यादा गर्माने के संकेत दिख रहे हैं।
T20 World Cup 2026 : श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रन से हराया, हसरंगा-तीक्षणा की फिरकी का चला जादू

हाइलाइट्स आयरलैंड को 20 रन से हराकर टूर्नामेंट में बनाई मजबूत स्थिति। हसरंगा और तीक्षणा ने 3-3 विकेट लेकर मैच पलटा। कामिंदु मेंडिस ने बनाये 19 गेंदों में 44 रन। T20 World Cup 2026 : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के छठे मुकाबले में मेजबान श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया, जहां श्रीलंका ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में संतुलित प्रदर्शन किया। T20 World Cup 2026 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 की आज से शुरु, भारत-अमेरिका की टक्कर; नहीं खेलेंगे बुमराह आयरलैंड ने जीता टॉस आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। किसने बनाये कितने रन श्रीलंका की शुरुआत तेज रही। कामिल मिशारा ने 11 गेंदों में 24 रन बनाए, लेकिन वह जल्दी आउट हो गए। इसके बाद कुसल मेंडिस ने पारी को संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 43 गेंदों में नाबाद 56 रन बनाए। T20 WORLD CUP : कैप्टन कूल ने कहा भारत दुनियाभर की टीमों के लिए सबसे बड़ा खतरा निचले क्रम में कामिंदु मेंडिस ने सिर्फ 19 गेंदों में 44 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। आयरलैंड की ओर से बैरी मैकार्थी और जॉर्ज डॉकरेल ने दो-दो विकेट लिए। 164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम दबाव में आ गई। टीम 19.5 ओवर में 143 रन पर ऑलआउट हो गई। हैरी टेक्टर ने 34 गेंदों में 40 रन बनाए, जबकि रॉस अडायर ने 23 गेंदों में 34 रन का योगदान दिया। लॉरकन टकर और कर्टिस कैम्फर ने भी कोशिश की, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। T20 World Cup 2026 : भारत से मैच के बहिष्कार पर ICC सख्त, PCB को दे दी ये बड़ी चेतावनी श्रीलंका की गेंदबाजी इस मैच में निर्णायक साबित हुई। वानिंदु हसरंगा और महेश तीक्षाना ने शानदार स्पिन गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके और आयरलैंड की रनचेज को पूरी तरह रोक दिया। इस जीत के साथ श्रीलंका ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है, जबकि आयरलैंड को आगे के मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन की जरूरत होगी।
UP Budget Session 2026 : 11 फरवरी को पेश होगा यूपी का बजट, पहली बार सदन में आएगा आर्थिक सर्वेक्षण

हाइलाइट्स यूपी विधानमंडल का बजट सत्र 20 फरवरी तक चलेगा। 11 फरवरी को पेश होगा 2026-27 का आम बजट। 16 से 18 फरवरी तक बजट पर होगी विस्तृत चर्चा । UP Budget Session 2026 : लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। यह सत्र कुल 10 दिनों तक चलेगा और 20 फरवरी को समाप्त होगा। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के संयुक्त सदन में अभिभाषण से हुई, जिसमें सरकार ने बीते एक साल की उपलब्धियों और नीतियों का खाका पेश किया। Delhi Schools Bomb Threat : दिल्ली में 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बम स्क्वाड की टीम कर रही जांच विधानसभा में बजट पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्र शुरू होने से पहले कहा कि इस बजट सत्र के दो प्रमुख एजेंडे हैं। पहला राज्यपाल का अभिभाषण और दूसरा आम बजट। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 का आम बजट 11 फरवरी को विधानसभा में पेश किया जाएगा, जिस पर विस्तार से चर्चा होगी। आर्थिक सर्वेक्षण भी सदन में रखा जाएगा सीएम योगी ने बताया कि राज्यपाल के अभिभाषण के बाद उत्तर प्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण भी सदन में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब कोई राज्य सरकार अपनी आर्थिक उपलब्धियों को इस तरह से सदन के सामने रख रही है। आर्थिक सर्वेक्षण में यह बताया जाएगा कि किस तरह उत्तर प्रदेश को पिछड़ेपन से बाहर निकालकर देश की अर्थव्यवस्था में एक मजबूत स्थिति तक पहुंचाया गया है। Delhi Schools Bomb Threat : दिल्ली में 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बम स्क्वाड की टीम कर रही जांच प्रदेश की आर्थिक प्रगति की पूरी जानकारी मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट राज्यपाल के अभिभाषण और बजट चर्चा के दौरान विधायकों के लिए एक अहम दस्तावेज होगी। इससे जनप्रतिनिधियों और आम जनता को प्रदेश की आर्थिक प्रगति की पूरी जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने यह भी कहा कि विधायिका लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है और यह संवाद से चलती है, न कि सदन की कार्यवाही में बाधा डालने से। 20 फरवरी को पूरे बजट पर मतदान बजट सत्र के कार्यक्रम के अनुसार, मंगलवार को दो विधायकों के निधन के कारण विधानसभा की कार्यवाही केवल शोक प्रस्ताव तक सीमित रहेगी। 11 फरवरी को बजट पेश होने के बाद 12 और 13 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। Indore Live in Partner Murder : इंदौर में लिव-इन पार्टनर की क्रूरता, कॉलेज परिसर में युवती पर की हत्या; जानिए पूरा मामला इसके बाद 16 से 18 फरवरी तक बजट पर विस्तृत बहस होगी। 19 फरवरी को विभागवार बजट पास कराया जाएगा और 20 फरवरी को पूरे बजट पर मतदान होगा। सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में सीएम योगी ने सभी दलों से स्वस्थ और सकारात्मक चर्चा की अपील की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के साथ विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सदन में गंभीर और सार्थक चर्चा जरूरी है। RSS Centenary Program : संघ कहेगा तो तुरंत पद छोड़ दूंगा, 75 साल की उम्र परंपरा… RSS प्रमुख मोहन भागवत वहीं, बजट सत्र के दौरान विपक्ष के तेवर तीखे रहने के आसार हैं। विपक्ष सरकार की योजनाओं की जमीनी हकीकत, वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान और अन्य मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है। #WATCH | Lucknow: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, “After the Governor’s address today, when the address is laid on the table of the House, the economic survey of Uttar Pradesh will also be presented in the House immediately. This is the first time any state government is… pic.twitter.com/DwPA9XivLc — ANI (@ANI) February 9, 2026
Pariksha pe Charcha 2026 : हमें AI से डरने की ज़रूरत नहीं… खुद को मजबूत बनाएं, परीक्षा पे चर्चा में बोले पीएम मोदी

Pariksha pe Charcha 2026 : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के 9वें संस्करण का दूसरा एपिसोड सोमवार को प्रसारित हुआ। इस एपिसोड में प्रधानमंत्री ने देश के अलग-अलग हिस्सों के छात्र-छात्राओं से बातचीत की और परीक्षा, करियर, टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप और जीवन से जुड़े कई अहम मुद्दों पर खुलकर बात की। Delhi Schools Bomb Threat : दिल्ली में 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बम स्क्वाड की टीम कर रही जांच प्रतिभा और कौशल का सही इस्तेमाल कार्यक्रम से पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि देश के विद्यार्थियों में अपने सपनों को सच करने की पूरी क्षमता है। परीक्षा पे चर्चा का मकसद यही है कि छात्र अपनी प्रतिभा और कौशल का सही इस्तेमाल करना सीखें। उन्होंने एक संस्कृत श्लोक साझा करते हुए कहा कि विद्या, तर्क, विज्ञान, स्मृति, तत्परता और कर्मशीलता से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। दूसरे एपिसोड में पीएम मोदी ने देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर, गुवाहाटी और दिल्ली के छात्रों से संवाद किया। उन्होंने छात्रों को परीक्षा के दौरान आत्मविश्वास बनाए रखने, नियमित दिनचर्या अपनाने और खुद पर भरोसा रखने की सलाह दी। पीएम ने कहा कि वे छात्रों से सिखाने के लिए नहीं, बल्कि सीखने के लिए बातचीत करते हैं। RSS Centenary Program : संघ कहेगा तो तुरंत पद छोड़ दूंगा, 75 साल की उम्र परंपरा… RSS प्रमुख मोहन भागवत इंडस्ट्री के प्रोफेशनल्स से मिलें छात्र स्टार्टअप को लेकर पूछे गए सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि इसके लिए किसी खास उम्र की जरूरत नहीं होती। कोई भी छात्र कभी भी स्टार्टअप की शुरुआत कर सकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि छात्र इंडस्ट्री के प्रोफेशनल्स से मिलें और उनके काम करने के तरीके को समझें। हमें टेक्नोलॉजी का गुलाम नहीं बनना टेक्नोलॉजी और एआई को लेकर पीएम मोदी ने साफ कहा कि हमें टेक्नोलॉजी का गुलाम नहीं बनना चाहिए। टेक्नोलॉजी से डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसका इस्तेमाल अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए करना चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्णय हमेशा इंसान के हाथ में होना चाहिए। Indore Live in Partner Murder : इंदौर में लिव-इन पार्टनर की क्रूरता, कॉलेज परिसर में युवती पर की हत्या; जानिए पूरा मामला लोकल उत्पादों को अपनाने पर जोर पढ़ाई और पैशन के बीच संतुलन पर पीएम मोदी ने कहा कि दोनों जरूरी हैं। अगर छात्र कला में रुचि रखते हैं, तो उसे पढ़ाई से जोड़कर सीख सकते हैं। इससे न केवल विषय समझने में मदद मिलती है, बल्कि तनाव भी कम होता है। 2047 के विकसित भारत के सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि आज के छात्र भी देश के भविष्य को लेकर सोच रहे हैं। उन्होंने साफ-सफाई, ट्रैफिक नियमों के पालन, पानी बचाने और लोकल उत्पादों को अपनाने पर जोर दिया। India-US Trade Deal : भारत-अमेरिका ट्रेड डील अभूतपूर्व, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित छत्तीसगढ़ के पारंपरिक स्नैक्स किए साझा रायपुर में पीएम मोदी ने छात्रों के साथ छत्तीसगढ़ के पारंपरिक स्नैक्स ठेठरी और खुरमी भी साझा किए। वहीं देवमोगरा में आदिवासी छात्रों से मिलकर शिक्षा और विकास पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज और देश के विकास की सबसे मजबूत नींव है।
Delhi Schools Bomb Threat : दिल्ली में 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बम स्क्वाड की टीम कर रही जांच

हाइलाइट्स दिल्ली के 9 बड़े स्कूलों को एक साथ बम की धमकी। सुबह 8.30 से 9 बजे के बीच आए कॉल और ईमेल। बच्चों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकालकर तलाशी। Delhi Schools Bomb Threat : नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शहर के 9 बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह कॉल और ईमेल सुबह करीब 8.30 से 9 बजे के बीच आए, जिससे स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए स्कूलों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। RSS Centenary Program : संघ कहेगा तो तुरंत पद छोड़ दूंगा, 75 साल की उम्र परंपरा… RSS प्रमुख मोहन भागवत जांच प्रक्रिया जारी सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम स्क्वॉड की टीमें अलग-अलग स्कूलों में पहुंचीं। सुरक्षा के लिहाज से बच्चों और स्कूल स्टाफ को बाहर निकालकर पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई। शुरुआती जांच में किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, लेकिन एहतियातन जांच प्रक्रिया जारी रखी गई। इन स्कूलों को मिली बम की धमकी जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उनमें दिल्ली कैंट का लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल, श्रीनिवासपुरी और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के केम्ब्रिज स्कूल, रोहिणी का वेंकटेश्वर स्कूल, CM श्री स्कूल और बाल भारती स्कूल, सादिक नगर का इंडियन स्कूल, आईएनए का DTA स्कूल और न्यू राजेंद्र नगर का वनस्थली स्कूल शामिल हैं। सभी स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। Indore Live in Partner Murder : इंदौर में लिव-इन पार्टनर की क्रूरता, कॉलेज परिसर में युवती पर की हत्या; जानिए पूरा मामला एक ही समय पर भेजा ईमेल पुलिस सूत्रों के अनुसार, सभी धमकी भरे कॉल और ईमेल लगभग एक ही समय पर आए हैं, जिससे यह मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस कॉल और ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर टीम की मदद से जांच कर रही है। धमकी वाले ईमेल में भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किया गया था और एक तय समय पर धमाके का दावा भी किया गया। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि ऐसे मामलों में घबराने की जरूरत नहीं है और हर सूचना की पूरी जांच की जाती है। Gaurav Gogoi Case : कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी पाक ISI से जुड़ी? असम CM हिमंता ने गृह मंत्रालय को सौंपा केस गौरतलब है कि जनवरी से फरवरी 2026 के बीच दिल्ली-एनसीआर में स्कूलों को बम की धमकियों की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इससे पहले भी कई बार स्कूलों को खाली कराया गया, लेकिन जांच में धमकियां फर्जी पाई गईं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में भी सच्चाई सामने लाने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है।