Best Travel Destinations : मार्च का मौसम ट्रैवल के लिए बेस्ट, ऋषिकेश- सिक्किम समेत घूमें ये शानदार डेस्टिनेशन

Best Travel Destinations : नई दिल्ली। अगर आप रोजमर्रा की भागदौड़ से ब्रेक लेकर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो मार्च का महीना इसके लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है। इस समय न ज्यादा ठंड होती है और न ही तेज गर्मी, जिससे यात्रा आरामदायक और यादगार बन जाती है। सुहावना मौसम पहाड़ों की हरियाली, नदियों की शांति और धार्मिक स्थलों की खूबसूरती को और निखार देता है। ऐसे में अगर आप मन को तरोताजा करना चाहते हैं, तो ये तीन डेस्टिनेशन आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होने चाहिए। कूर्ग – भारत का स्कॉटलैंड कर्नाटक में स्थित कूर्ग अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण “भारत का स्कॉटलैंड” कहा जाता है। मार्च में यहां का मौसम बेहद खुशनुमा रहता है। चारों ओर फैले कॉफी के बागान, धुंध से ढकी पहाड़ियां, झरनों की मधुर आवाज और हरियाली से भरा वातावरण सुकून का अहसास कराता है। भीड़भाड़ से दूर प्रकृति के बीच समय बिताने वालों के लिए यह जगह परफेक्ट है। यहां का एबी फॉल्स, राजा सीट और दुबारे एलीफेंट कैंप आपकी यात्रा को और भी खास बना देते हैं। Skin Care Tips : सर्दियों के बाद स्किन हो गई Dull? त्वचा के साथ न करें ये गलती ऋषिकेश – अध्यात्म और एडवेंचर का मेल उत्तराखंड का ऋषिकेश मार्च में और भी आकर्षक हो जाता है। वसंत ऋतु में यहां का मौसम बेहद सुहावना रहता है। गंगा किनारे बैठकर सुबह-शाम की आरती देखना मन को गहरी शांति देता है। आध्यात्मिक माहौल के साथ यह जगह एडवेंचर लवर्स के लिए भी स्वर्ग है। रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग और कैंपिंग जैसी गतिविधियां यहां अलग ही रोमांच का अनुभव कराती हैं। जो लोग सुकून और थ्रिल दोनों चाहते हैं, उनके लिए ऋषिकेश परफेक्ट डेस्टिनेशन है। सिक्किम – वादियों में बसा स्वर्ग पूर्वोत्तर भारत का सिक्किम मार्च में रंग-बिरंगे फूलों और साफ आसमान के साथ किसी जन्नत से कम नहीं लगता। बर्फ से ढकी ऊंची चोटियां, शांत वातावरण और ठंडी-ताजी हवा यहां की पहचान है। गंगटोक, त्सोमगो लेक और प्राचीन बौद्ध मठों की खूबसूरती यात्रियों को मंत्रमुग्ध कर देती है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य तनाव को दूर कर मन को पूरी तरह रिफ्रेश कर देता है। Eat the Rainbow : हार्ट हेल्थ और एंटी-एजिंग का राज ‘रेनबो डाइट’, पावरफुल एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर क्यों खास है मार्च में ट्रिप मार्च का मौसम न ज्यादा ठंडा होता है और न ही गर्म, इसलिए लंबी यात्रा भी थकाने वाली नहीं लगती। साथ ही इस समय प्राकृतिक नजारे अपने सबसे सुंदर रूप में होते हैं। अगर आप भी खुद को रिचार्ज करना चाहते हैं और प्रकृति, अध्यात्म या रोमांच का अनुभव लेना चाहते हैं, तो मार्च में इन जगहों की यात्रा आपके लिए यादगार साबित हो सकती है।
Iran- Israel War : 70 बैलिस्टिक मिसाइलों से ईरान का पलटवार, पूरे इजरायल में इमरजेंसी

Iran- Israel War : पश्चिम एशिया में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। ईरान और इजरायल के बीच शुरू हुई जंग अब बड़े क्षेत्रीय संघर्ष का रूप लेती दिख रही है। अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद ईरान ने जोरदार पलटवार करते हुए इजरायल पर करीब 70 बैलिस्टिक मिसाइलें दाग दीं। मिसाइल लॉन्च का पता चलते ही इजरायल की सेना इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने पूरे देश में अलर्ट जारी कर दिया और एंटी-मिसाइल डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिया गया। कई बड़े शहर मिसाइलों की जद में ईरानी हमले की जद में येरुशलम, हाइफा और शेफेल्लाह जैसे शहर आए। येरुशलम में लगातार सायरन बजते रहे और लोगों को तुरंत बम शेल्टर में जाने के निर्देश दिए गए। उत्तरी इजरायल में कई धमाकों की आवाज सुनी गई, हालांकि शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक बड़े पैमाने पर नुकसान या हताहतों की खबर नहीं है। इजरायल की मैगन डेविड एडोम एम्बुलेंस सेवा ने भी कहा है कि अब तक किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। Israel Attacks Iran : ईरान पर इजरायल-अमेरिका के हमले, राष्ट्रपति भवन, खुफिया एजेंसी, एयरपोर्ट समेत 30 ठिकानों को बनाया निशाना दूसरी बार भी दागी गई मिसाइलें पहली खेप के बाद ईरान ने दूसरी बार भी मिसाइलें लॉन्च कीं। आईडीएफ का कहना है कि डिफेंस सिस्टम इन खतरों को हवा में ही नष्ट करने में जुटा है। होम फ्रंट कमांड की ओर से लोगों के मोबाइल फोन पर सीधे अलर्ट और सुरक्षा निर्देश भेजे गए। IRGC का दावा- ड्रोन हमलों की पहली लहर पूरी ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा है कि इजरायल पर ड्रोन और मिसाइल हमलों की पहली लहर पूरी हो चुकी है। हालांकि नुकसान को लेकर अभी कोई आधिकारिक दावा नहीं किया गया है। Iranian MiG 29 jet scrambled above Tehran pic.twitter.com/glzsQyhB15 — Arya – آریا (@AryJeay) February 28, 2026 बहरीन में अमेरिकी नौसैनिक अड्डे पर हमला संघर्ष के बीच एक बड़ी खबर यह भी है कि ईरान ने बहरीन में स्थित अमेरिकी नौसैनिक बेस को बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया है। इससे जंग के और फैलने की आशंका बढ़ गई है। Israel Attacks Iran : इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, एक के बाद एक कई धमाके, आसमान में धुएं का गुबार हूती और हिज्बुल्लाह भी मैदान में ईरान के समर्थन में यमन के हूती विद्रोहियों ने भी इजरायल पर मिसाइल हमला किया और लाल सागर में गतिविधियां तेज कर दीं। वहीं लेबनान से हिज्बुल्लाह ने भी इजरायल पर हमले किए। हालांकि लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने साफ कहा है कि वह देश को युद्ध में घसीटने की अनुमति नहीं देंगे और सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। Sirens were sounded in several areas across the country following the identification of missiles launched from Iran toward Israel. At this time, the IAF is operating to intercept and strike threats where necessary to remove the threat. — Israel Defense Forces (@IDF) February 28, 2026 पहले हुआ था अमेरिका-इजरायल का संयुक्त हमला इससे पहले अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर बड़ा सैन्य हमला किया था। तेहरान के सेंट्रल इलाकों में कई जोरदार विस्फोट हुए और घना धुआं देखा गया। कुछ रिपोर्ट्स में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के कार्यालय के पास भी हमले की बात कही गई। बताया जा रहा है कि उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। Multiple explosions take place in Tehran pic.twitter.com/pgDjsWPJFt — Press TV 🔻 (@PressTV) February 28, 2026 ट्रंप की धमकी और लंबा ऑपरेशन डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी नेतृत्व को सरेंडर की चेतावनी दी है। इजरायली सूत्रों के मुताबिक यह सैन्य अभियान कई दिनों तक चल सकता है। Afghanistan Airstrike : अफगानिस्तान की पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक, इस्लामाबाद मिलिट्री कैंप पर हमला; आर्मी बैरक भी तबाह कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, पिछले दो तीन हफ्ते से हर शनिवार को आशंका जताई जा रही थी कि जिस तरह से अमेरिका ने लड़ाकू विमान और पोत ईरान के आसपास पहुंचा दिए हैं। अब इस शनिवार को हमला होने ही वाला है। इस बार हमला हुआ तो शनिवार के ही दिन हमले के बाद ईरान का एयरस्पेस भी खाली हो गया। Airspace clearing after strikes by the United States and Israel in Iran. pic.twitter.com/Oub4T6SrkF — Flightradar24 (@flightradar24) February 28, 2026 पूरे इजरायल में आपातकाल जैसे हालात इजरायल में नेशनवाइड इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। स्कूल-कॉलेज बंद हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों के पास रहने को कहा गया है। सायरनों की आवाज के बीच सामान्य जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। लगातार हमलों और जवाबी कार्रवाई से पश्चिम एशिया में हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। दुनिया भर की नजर अब इस बात पर टिकी है कि यह जंग कितनी आगे बढ़ती है और इसका असर वैश्विक राजनीति, तेल बाजार और क्षेत्रीय स्थिरता पर कितना पड़ता है।
Israel Attacks Iran : ईरान पर इजरायल-अमेरिका के हमले, राष्ट्रपति भवन, खुफिया एजेंसी, एयरपोर्ट समेत 30 ठिकानों को बनाया निशाना

Israel Attacks Iran : पश्चिम एशिया में हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई करते हुए उसके कई अहम सरकारी और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 30 से ज्यादा मिसाइलें दागी गईं, जिनसे राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में जोरदार धमाके हुए और कई इमारतों से धुएं के गुबार उठते देखे गए। राष्ट्रपति भवन और खुफिया मुख्यालय पर हमला रिपोर्ट के मुताबिक हमलों में ईरान के राष्ट्रपति भवन, रक्षा मंत्रालय, खुफिया एजेंसी के मुख्यालय, एटॉमिक एनर्जी संगठन और परचीन सैन्य परिसर को निशाना बनाया गया। इसके अलावा ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के कार्यालय को भी टारगेट किए जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि हमले के समय खामेनेई तेहरान में मौजूद नहीं थे और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया। Israel Attacks Iran : इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, एक के बाद एक कई धमाके, आसमान में धुएं का गुबार इन शहरों में गिरे मिसाइल तेहरान के साथ-साथ कॉम, तबरेज, करमनशाह, इस्फ़हान, करज और जोम्हौरी इलाके में भी हमले की खबरें सामने आई हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि करीब 30 शहरों को निशाना बनाया गया। कॉम जैसे धार्मिक शहर में हमले के बाद पूरे देश में दहशत का माहौल है। ‘शील्ड ऑफ जूडा’ नाम दिया गया ऑपरेशन इजरायल ने इस सैन्य कार्रवाई को “शील्ड ऑफ जूडा” नाम दिया है। इजरायल का कहना है कि इस ऑपरेशन का मकसद उसके नागरिकों पर मंडरा रहे मिसाइल और ड्रोन हमलों के खतरे को खत्म करना है। हमले के बाद इजरायल में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। स्कूल बंद कर दिए गए हैं और लोगों को घरों के अंदर रहने के निर्देश दिए गए हैं। Pakistan Afghanistan War : पाकिस्तान- अफगानिस्तान जंग में 300 मौत कई घायल, ट्रम्प बोले- अच्छा कर रहा पाक, आतंकी हमलों के पीछे भारत-PAK का दावा मोबाइल नेटवर्क ठप, स्कूल-कॉलेज बंद रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलों में ईरान का मोबाइल नेटवर्क भी प्रभावित हुआ है। पूरे देश में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और लोगों को भीड़ से दूर रहने और घरों में रहने का आदेश दिया गया है। सड़कों पर सेना और पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। ईरान की चेतावनी- “जंग खत्म हम करेंगे” ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के अध्यक्ष ने इजरायल और अमेरिका को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि जंग उन्होंने शुरू की है, लेकिन इसे खत्म ईरान करेगा। ईरान की तीनों सेनाओं ने भी जवाबी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। मिसाइल कार्यक्रम पर टकराव ईरान और अमेरिका के बीच चल रही परमाणु वार्ता में बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम सबसे बड़ा विवाद बना हुआ है। ईरान ने साफ कहा है कि वह अपने मिसाइल प्रोग्राम पर कोई समझौता नहीं करेगा और बातचीत सिर्फ परमाणु मुद्दे तक सीमित रहेगी। Afghanistan Airstrike : अफगानिस्तान की पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक, इस्लामाबाद मिलिट्री कैंप पर हमला; आर्मी बैरक भी तबाह इराक ने बंद किया एयरस्पेस ईरान पर हमले के बाद इराक ने एहतियातन अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है और पूरे देश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। लगातार हो रही इस सैन्य कार्रवाई से पूरे पश्चिम एशिया में बड़े युद्ध का खतरा मंडराने लगा है। अब दुनिया की नजर ईरान की जवाबी कार्रवाई और आगे की कूटनीतिक स्थिति पर टिकी हुई है। The sound of three explosions in central Tehran pic.twitter.com/LrxS3t9r0X — Iran Military Monitor (@IRIran_Military) February 28, 2026
Holika Dahan 2026 : होली पर चंद्र ग्रहण का साया, सूतक काल ने बदला होलिका दहन का समय, यहां दूर कीजिये कन्फ्यूजन

Holika Dahan 2026 : नई दिल्ली। हिंदू धर्म में होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है, लेकिन इस बार 3 मार्च 2026 को भद्रा और चंद्र ग्रहण के संयोग ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। शुभ मुहूर्त और सही तिथि को लेकर भक्तों के मन में काफी संशय बना हुआ है। ज्योतिषाचार्यों और पंचांग के अनुसार शास्त्रीय नियमों को ध्यान में रखते हुए ही होलिका दहन करना उचित रहेगा। कब से कब तक रहेगा चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 3 मार्च को चंद्र ग्रहण दोपहर 3:20 बजे से शुरू होकर शाम 6:47 बजे तक रहेगा। इसकी कुल अवधि 3 घंटे 27 मिनट की होगी। ग्रहण का प्रभाव चंद्रोदय के साथ समाप्त हो जाएगा। खास बात यह है कि यह ग्रहण देश के अधिकतर हिस्सों में दिखाई नहीं देगा, इसलिए पूरे भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा। Aaj Ka Rahifal : कुंभ में पंचग्रह योग और कर्क में चंद्रमा का गोचर, जानें आपकी राशि का हाल सूतक और पूजा का नियम धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल में किसी भी प्रकार का शुभ कार्य नहीं किया जाता। हालांकि इस ग्रहण के न दिखाई देने के कारण सामान्य रूप से सूतक का प्रभाव नहीं माना जा रहा है। फिर भी कई श्रद्धालु ग्रहण समाप्त होने के बाद ही पूजा करना बेहतर मान रहे हैं। भद्रा का समय होलिका दहन में भद्रा का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों में भद्रा मुख में दहन करना अशुभ माना गया है। इस बार 3 मार्च की शाम को भद्रा नहीं रहेगी, जबकि 2 मार्च को प्रदोष काल में भद्रा लग रही है। यही वजह है कि 3 मार्च को होलिका दहन करना ज्यादा शुभ माना जा रहा है। क्या है सबसे शुभ मुहूर्त ज्योतिष के अनुसार 3 मार्च को शाम करीब 6:24 बजे से रात 8 बजे (या ग्रहण समाप्ति के बाद 6:47 बजे से लगभग 8:50 बजे तक) होलिका दहन का सबसे अच्छा समय रहेगा। इस अवधि में भद्रा का दोष भी नहीं रहेगा और ग्रहण भी समाप्त हो चुका होगा। Pre-Holi Skin Care : रंगों से पहले ऐसे करें स्किन की तैयारी, केमिकल कलर्स से नहीं होगा नुकसान 2 मार्च को भी संभव, लेकिन… धर्म ग्रंथों के अनुसार यदि जरूरी हो तो 2 मार्च को भद्रा के पूंछ वाले भाग में होलिका दहन किया जा सकता है, लेकिन इसे पूर्ण रूप से शुभ नहीं माना जाता। सभी नियमों की तुलना करने पर 3 मार्च को दहन करना बेहतर बताया गया है। होली कब मनाई जाएगी होलिका दहन के अगले दिन रंगों की होली मनाई जाती है। इस हिसाब से इस बार रंगों वाली होली 4 मार्च 2026 को मनाना शुभ रहेगा। क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज त्रिपाठी के मुताबिक प्रदोष काल, पूर्णिमा तिथि और भद्रा रहित समय का संयोग होलिका दहन के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। इस बार सभी स्थितियों को देखते हुए 3 मार्च को दहन करना शास्त्र सम्मत है। Aaj Ka Rashifal : चंद्रमा मिथुन में, बुध वक्री से सावधानी जरूरी..जानिए क्या कह रहा आपका राशिफल दोष से बचने के आसान उपाय ग्रहण के समय भगवान का मानसिक जाप करें। ग्रहण समाप्त होने के बाद घर में गंगाजल का छिड़काव करें। शुद्ध मुहूर्त में होलिका पूजन कर अग्नि में नारियल और नया अन्न अर्पित करें। मान्यता है कि इन नियमों का पालन करने से नकारात्मकता दूर होती है और घर में सुख-शांति आती है। इस तरह इस साल होलिका दहन की सही तिथि 3 मार्च और रंगों की होली 4 मार्च को मनाना अधिक शुभ माना जा रहा है।
Israel Attacks Iran : इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, एक के बाद एक कई धमाके, आसमान में धुएं का गुबार

Israel Attacks Iran : पश्चिम एशिया में तनाव उस समय और बढ़ गया जब इजरायल ने ईरान के खिलाफ “प्रीवेंटीव अटैक” यानी एहतियाती सैन्य कार्रवाई शुरू करने की पुष्टि की। शनिवार सुबह इजरायल के रक्षा मंत्री ने इस ऑपरेशन का ऐलान किया। इसके साथ ही इजरायली सेना ने पूरे देश में सायरन बजाकर नागरिकों के लिए “प्रोएक्टिव अलर्ट” जारी किया, ताकि संभावित मिसाइल हमले से पहले लोग सुरक्षित जगहों पर पहुंच सकें। तेहरान में कई धमाकों की खबर इसी बीच ईरान की राजधानी तेहरान में जोरदार धमाकों की आवाज सुने जाने की खबर सामने आई है। स्थानीय मीडिया और चश्मदीदों के मुताबिक शहर के मध्य हिस्से में कम से कम तीन विस्फोट हुए। हालांकि ईरानी अधिकारियों ने अभी तक आधिकारिक तौर पर न तो हमले की पुष्टि की है और न ही किसी नुकसान की जानकारी दी है। Pakistan Afghanistan War : पाकिस्तान- अफगानिस्तान जंग में 300 मौत कई घायल, ट्रम्प बोले- अच्छा कर रहा पाक, आतंकी हमलों के पीछे भारत-PAK का दावा परमाणु वार्ता के बीच सैन्य कार्रवाई यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत जारी है। गुरुवार को जिनेवा में दोनों देशों के बीच तीसरे दौर की वार्ता हुई थी और आज एक और बैठक प्रस्तावित थी। ऐसे में इस सैन्य कार्रवाई ने कूटनीतिक प्रयासों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ट्रंप ने पहले ही दी थी चेतावनी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ईरान को “बहुत कठिन” और “खतरनाक” बताया था। वहीं अमेरिकी विदेश विभाग ने बढ़ते खतरे को देखते हुए इजरायल से गैर-जरूरी दूतावास कर्मचारियों को हटाने की अनुमति भी दे दी थी। क्षेत्र में पहले से ही तनाव पश्चिम एशिया पहले से ही कई विवादों के कारण संवेदनशील बना हुआ है। इजरायल की इस कार्रवाई और तेहरान में धमाकों की खबरों ने हालात को और गंभीर कर दिया है। Afghanistan Airstrike : अफगानिस्तान की पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक, इस्लामाबाद मिलिट्री कैंप पर हमला; आर्मी बैरक भी तबाह अब पूरी दुनिया की नजर इस बात पर है कि ईरान इस पर क्या प्रतिक्रिया देता है और आगे कूटनीतिक बातचीत किस दिशा में जाती है। फिलहाल दोनों देशों की ओर से आधिकारिक बयान और सैन्य गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, क्योंकि आने वाले कदम से क्षेत्रीय और वैश्विक राजनीति पर बड़ा असर पड़ सकता है।
Trainee Police Reel : शक्ल अच्छी नहीं तो क्या हुआ, सरकारी नौकरी तो है ना! रील बनाने वाले 6 ट्रेनी कॉन्स्टेबल को नोटिस

Trainee Police Reel : रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा स्थित पुलिस प्रशिक्षण शाला में ट्रेनिंग ले रहे 6 नए कॉन्स्टेबलों को सोशल मीडिया पर रील बनाना भारी पड़ गया। वर्दी पहनकर बनाई गई रील्स में बोले गए डायलॉग वायरल होने के बाद विभाग ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। रील में बोले विवादित डायलॉग वायरल वीडियो में कॉन्स्टेबल कहते नजर आए – “शक्ल अच्छी नहीं तो क्या हुआ, सरकारी नौकरी तो है… पैसा नहीं है तो क्या हुआ, मंथली तो आता है ना… कपड़ा नहीं है तो क्या हुआ, वर्दी तो है ना…” इन डायलॉग्स के साथ बनाई गई रील सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई और इस पर कई लोगों ने आपत्ति जताई। ज्यादातर कमेंट्स पुलिस विभाग की छवि को लेकर नकारात्मक रहे। Nirmala Sapre Case : निर्मला सप्रे दलबदल मामले में HC में स्टेटस रिपोर्ट पेश, सचिवालय बोला- अयोग्यता पर फैसले की कोई डेडलाइन नहीं नोटिस में क्या कहा गया रीवा पुलिस प्रशिक्षण शाला के एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने सभी कॉन्स्टेबलों को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि इस तरह के वीडियो से पुलिस विभाग की गरिमा धूमिल हुई है। उनसे पूछा गया है कि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए। ‘मटियामेट ग्रुप’ में पोस्ट हुई थी रील जानकारी के मुताबिक 25 फरवरी 2026 को दोपहर 3:04 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बने “मटियामेट ग्रुप” में यह रील पोस्ट की गई थी। रात 8:04 बजे तक इसे 5 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका था। वायरल होने के बाद यह वीडियो पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा और कार्रवाई की गई। Aaj Ka Rahifal : कुंभ में पंचग्रह योग और कर्क में चंद्रमा का गोचर, जानें आपकी राशि का हाल ये हैं रील बनाने वाले कॉन्स्टेबल अनिल कड़ोदिया (देवास) आनंद कुलवरे (इंदौर) प्रदीप यादव (उज्जैन) राज कुमार सैन्धव (उज्जैन) गोनू सतबाढ़िया (उज्जैन) सुरजीत गर्ग (विदिशा) शामिल हैं। यूनिफॉर्म में वीडियो बनाने पर पहले से रोक बताया जा रहा है कि भोपाल पुलिस मुख्यालय की ओर से पहले ही साफ निर्देश दिए जा चुके हैं कि ऑफिशियल ड्यूटी के अलावा यूनिफॉर्म में किसी भी तरह की रील या वीडियो नहीं बनाया जाए। ट्रेनिंग के दौरान भी प्रशिक्षुओं को कई बार इसकी हिदायत दी गई थी। Bhopal Conversion Update : भोपाल धर्मांतरण मामले में 5-6 युवतियों के शोषण का बड़ा खुलासा, अब टीम अहमदाबाद रवाना विभाग का सख्त रुख अधिकारियों का मानना है कि रील में इस्तेमाल किए गए शब्द और प्रस्तुति एक अनुशासित पुलिस बल की छवि के खिलाफ हैं। सभी कॉन्स्टेबलों से तुरंत जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इस घटना के बाद पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में अनुशासन और सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर सख्ती और बढ़ाए जाने के संकेत हैं।
Nirmala Sapre Case : निर्मला सप्रे दलबदल मामले में HC में स्टेटस रिपोर्ट पेश, सचिवालय बोला- अयोग्यता पर फैसले की कोई डेडलाइन नहीं

Nirmala Sapre Case : मध्य प्रदेश। सागर जिले की बीना विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक बनीं निर्मला सप्रे के दलबदल मामले में मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में अपनी स्टेटस रिपोर्ट पेश कर दी है। इस मामले में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की याचिका पर 27 फरवरी को सुनवाई प्रस्तावित थी, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस केस की अगली सुनवाई मार्च के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना है। स्पीकर के अधिकार क्षेत्र पर जोर विधानसभा सचिवालय ने अपने जवाब में कहा है कि संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत किसी विधायक की अयोग्यता पर फैसला लेने का विशेष अधिकार विधानसभा अध्यक्ष के पास होता है। ऐसे में जब तक अध्यक्ष अंतिम निर्णय नहीं ले लेते, तब तक अदालत को इस प्रक्रिया में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। Bhopal Conversion Update : अश्लील वीडियो बनाकर लाखों रुपए वसूलने का खुलासा, अमरीन-आफरीन की बढ़ी रिमांड समय-सीमा तय नहीं होने का तर्क सचिवालय ने स्पष्ट किया कि दलबदल कानून के तहत निर्णय लेने के लिए कोई वैधानिक समय-सीमा निर्धारित नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के कीशम मेघचंद्र मामले में तीन महीने में फैसला करने की बात को ‘निर्देशात्मक’ बताया गया है, न कि हर मामले में लागू होने वाला अनिवार्य नियम। जवाब में यह भी कहा गया कि मौजूदा मामले में ऐसी कोई तात्कालिक स्थिति नहीं है, जिससे तुरंत फैसला सुनाना जरूरी हो। प्रक्रिया जारी, देरी नहीं मानी जाए रिपोर्ट के अनुसार संबंधित विधायकों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया चल रही है। सचिवालय ने कहा कि यह मामला अभी प्रक्रियाधीन है, इसलिए इसे देरी नहीं माना जा सकता। विधानसभा के नियम (डिसक्वालिफिकेशन रूल्स, 1986) के तहत पूरी कार्रवाई की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का हवाला सचिवालय ने पाडी कौशिक रेड्डी मामले का भी उल्लेख करते हुए कहा कि जहां कार्यकाल खत्म होने जैसी स्थिति नहीं हो, वहां अदालत को जल्दबाजी में आदेश नहीं देना चाहिए। चूंकि मध्य प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल अभी बाकी है, इसलिए प्रक्रिया को समय देना उचित है। Bhojshala Dispute Hearing : 1000 साल पहले था सरस्वती मंदिर…हिंदू पक्ष का दावा, ASI सर्वे रिपोर्ट कोर्ट रिकॉर्ड में शामिल याचिका खारिज करने की मांग विधानसभा सचिवालय ने कोर्ट से याचिका को खारिज करने की मांग करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता की ओर से कोई ठोस कानूनी उल्लंघन नहीं बताया गया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल केवल स्टेटस रिपोर्ट दी गई है, जरूरत पड़ने पर विस्तृत जवाब पेश किया जाएगा। क्या है पूरा मामला नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि विधानसभा अध्यक्ष कुछ विधायकों की अयोग्यता से जुड़ी याचिकाओं पर जानबूझकर फैसला लेने में देरी कर रहे हैं। उन्होंने कोर्ट से अध्यक्ष को निश्चित समय-सीमा में निर्णय देने का निर्देश जारी करने की मांग की थी। अब इस मामले की अगली सुनवाई मार्च के अंतिम सप्ताह में होगी, जिस पर प्रदेश की राजनीति की नजरें टिकी हुई हैं।
Pakistan Afghanistan War : पाकिस्तान- अफगानिस्तान जंग में 300 मौत कई घायल, ट्रम्प बोले- अच्छा कर रहा पाक, आतंकी हमलों के पीछे भारत-PAK का दावा

Pakistan Afghanistan War : इस्लामाबाद। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी सैन्य संघर्ष अब बड़े युद्ध जैसे हालात की ओर बढ़ता दिख रहा है। दोनों पक्षों के दावों के मुताबिक अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 500 से अधिक घायल हैं। हालात ऐसे हैं कि दोनों देश एक-दूसरे को आगे भी कड़ी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दे रहे हैं। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से जब पूछा गया कि क्या अमेरिका इस संघर्ष में दखल देगा, तो उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वह हस्तक्षेप कर सकते हैं, लेकिन पाकिस्तान के साथ उनके रिश्ते काफी अच्छे हैं और पाकिस्तान इस समय अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। Taliban – Pakistan War: तालिबान के जरिए भारत चला रहा है प्रॉक्सी वॉर – पाक रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ कैसे शुरू हुआ संघर्ष तनाव की शुरुआत तब हुई जब पाकिस्तान ने 22 फरवरी को सीमावर्ती इलाकों में एयरस्ट्राइक कर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और आईएसआईएस के ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया। इसके जवाब में अफगानिस्तान ने गुरुवार देर रात सैन्य कार्रवाई की। इसके बाद पाकिस्तान ने ‘ऑपरेशन गजब-लिल-हक’ शुरू करते हुए काबुल, कंधार, पक्तिया और नंगरहार समेत कई इलाकों में एयरस्ट्राइक की। दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे पाकिस्तान के सैन्य प्रवक्ता के अनुसार 274 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए और 400 से ज्यादा घायल हुए हैं। पाकिस्तान ने 115 टैंक और बख्तरबंद गाड़ियां नष्ट करने और कई चौकियों पर कब्जा करने का दावा भी किया है। साथ ही अपने 12 सैनिकों के मारे जाने और 27 के घायल होने की बात स्वीकार की है। वहीं तालिबान ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि उसके केवल 8 से 13 लड़ाके मारे गए हैं, जबकि 55 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया गया है। तालिबान ने आगे और कड़े जवाब की चेतावनी भी दी है। Taliban Pakistan War : अफगानिस्तान हमले में 55 पाक सैनिकों की मौत, पाक एयरस्ट्राइक में 133 तालिबानी ढेर; रक्षामंत्री बोले- अब खुला युद्ध! ड्रोन हमलों का दावा और प्रतिबंध अफगान रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तान के अंदर ड्रोन से सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है। इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने पूरे देश में निजी ड्रोन उड़ाने पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि इस्लामाबाद के पास किसी न्यूक्लियर सेंटर पर हमले की खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पाकिस्तान संसद में निंदा प्रस्ताव पाकिस्तान की सीनेट ने अफगानिस्तान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सेना मुख्यालय का दौरा कर जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराई और कहा कि किसी भी उकसावे का कड़ा जवाब दिया जाएगा। नागरिकों पर हमले के आरोप अफगानिस्तान ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में आम नागरिक मारे गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नंगरहार में एक ही परिवार के 23 लोगों की मौत हुई। पाकिस्तान इन आरोपों से इनकार करता रहा है। Afghanistan Airstrike : अफगानिस्तान की पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक, इस्लामाबाद मिलिट्री कैंप पर हमला; आर्मी बैरक भी तबाह भारत पर भी आरोप पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने देश में होने वाले आतंकी हमलों के पीछे भारत की भूमिका का आरोप लगाया है और कहा कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल इन गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। भारत की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। डूरंड लाइन विवाद बना बड़ी वजह दोनों देशों के बीच 1893 की डूरंड लाइन को लेकर लंबे समय से विवाद है। करीब 2430 किलोमीटर लंबी इस सीमा को तालिबान मान्यता नहीं देता। वहीं साल 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से यह तनाव और बढ़ गया है। Gold Silver Price : सोना-चांदी के दाम में फिर उछाल, सोना 1.59 लाख तो चांदी ढाई लाख पार आगे क्या? मौजूदा हालात में दोनों देशों के बीच हालात बेहद नाजुक बने हुए हैं। लगातार एयरस्ट्राइक, ड्रोन हमले और कड़ी बयानबाजी से क्षेत्र में बड़े संघर्ष का खतरा बढ़ गया है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर अब इस बात पर है कि क्या कोई तीसरा देश मध्यस्थता करेगा या यह टकराव और गहराएगा। यहां देखिये पाकिस्तान-अफगानिस्तान वॉर के वीडियो
Aaj Ka Rahifal : कुंभ में पंचग्रह योग और कर्क में चंद्रमा का गोचर, जानें आपकी राशि का हाल

Aaj Ka Rahifal : 28 फरवरी की सुबह पेशेवर और आर्थिक दृष्टि से खास मानी जा रही है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज कुंभ राशि में सूर्य, मंगल, बुध (वक्री), शुक्र और राहु का दुर्लभ महासंगम बन रहा है। वहीं चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में गोचर कर रहा है। इस ग्रह स्थिति को करियर में नई दिशा, आर्थिक सुरक्षा और भावनात्मक संतुलन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह योग लोगों को परंपरागत तरीकों से हटकर सोचने, छिपी हुई संभावनाओं को पहचानने और पुराने कार्यों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करेगा। हालांकि वक्री बुध के कारण जल्दबाजी में फैसले लेने से बचने की सलाह दी गई है। मेष से मिथुन: प्लानिंग और वित्तीय समीक्षा का समय मेष राशि वालों के लिए आज पर्दे के पीछे रहकर काम करने और अपनी रणनीति मजबूत करने का दिन है। वृषभ राशि के लोगों की संवाद क्षमता प्रभावशाली रहेगी, लेकिन शब्दों के चयन में सावधानी जरूरी है। मिथुन राशि को धन प्रबंधन और बचत के नए रास्ते मिल सकते हैं, हालांकि जोखिम भरे निवेश से दूर रहने की सलाह है। Surya Gochar Effects : सूर्य का मीन राशि में गोचर, जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव कर्क और सिंह: भावनाओं के साथ प्रोफेशनल संतुलन कर्क राशि के लोग आज नेतृत्व क्षमता और संवेदनशीलता से लोगों को प्रभावित करेंगे, लेकिन भावनात्मक थकान से बचना होगा। सिंह राशि को रिसर्च, ऑडिट और अधूरे काम निपटाने में सफलता मिल सकती है, जबकि नई साझेदारी टालना बेहतर रहेगा। कन्या और तुला: नेटवर्किंग और छवि सुधार के योग कन्या राशि के लिए पुराने संपर्क फिर से लाभ दिला सकते हैं और पेंडिंग पेमेंट मिलने के संकेत हैं। तुला राशि के जातक कार्यक्षेत्र में अपनी इमेज मजबूत करने में सफल रहेंगे, लेकिन दिखावे के लिए खर्च से बचना होगा। वृश्चिक से मकर: लंबी अवधि की योजनाओं पर फोकस वृश्चिक राशि को गुरु या मेंटर का सहयोग मिलेगा और जमीन-जायदाद या शिक्षा से जुड़े मामलों में प्रगति होगी। धनु राशि के लिए ऋण निपटाने और पुराने प्रोजेक्ट सुधारने का समय है। मकर राशि को साझेदारी और बजट प्लानिंग से फायदा होगा, हालांकि आय में थोड़ी देरी संभव है। Aaj Ka Rashifal : चंद्रमा मिथुन में, बुध वक्री से सावधानी जरूरी..जानिए क्या कह रहा आपका राशिफल कुंभ और मीन: हेल्थ रूटीन और क्रिएटिविटी पर जोर कुंभ राशि वालों के लिए अधूरे काम पूरे करने और स्वास्थ्य दिनचर्या सुधारने का दिन है। मीन राशि की रचनात्मकता चरम पर रहेगी और पुराने हुनर से लाभ मिलने के संकेत हैं, लेकिन बड़े निवेश टालना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य और उपाय आज अधिकांश राशियों के लिए पाचन तंत्र, तनाव और पानी की कमी से जुड़ी समस्याओं का ध्यान रखने की सलाह दी गई है। दान, मंत्र जाप और सात्विक दिनचर्या को शुभ माना गया है। Chandra Grahan 2026 : चंद्रग्रहण और अंतिम होलाष्टक 3 मार्च को, राहु का घातक असर; जानिए राशियों पर क्या प्रभाव कुल मिलाकर पंचग्रह योग और चंद्रमा का यह गोचर आत्ममंथन, आर्थिक सुरक्षा और पुराने कार्यों को नए तरीके से आगे बढ़ाने का संदेश दे रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि धैर्य और संतुलन के साथ लिए गए फैसले आने वाले समय में स्थिरता देंगे।
NCERT Book Controversy : वकील वाले पैनल ने तैयार की विवादित NCERT किताब, लीगल रिव्यू का कोई प्रोविजन नहीं

NCERT Book Controversy : नई दिल्ली। कक्षा 8 की सोशल साइंस की नई किताब को लेकर उठे विवाद के बाद बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। ज्यूडिशियरी में करप्शन के जिक्र वाले चैप्टर पर आपत्ति के बाद NCERT ने किताब का वितरण रोक दिया है, वहीं सुप्रीम कोर्ट ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए पूरी किताब पर रोक लगाने और सभी कॉपियां जब्त करने का आदेश दिया है। एक्सपर्ट पैनल ने तैयार की थी किताब अधिकारियों ने सफाई देते हुए कहा कि यह किताब सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स के पैनल ने तैयार की थी, जिसमें एक वकील भी शामिल था। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि टेक्स्टबुक के चैप्टर को अलग से लीगल प्रोफेशनल्स से वेरिफाई कराना कोई अनिवार्य नियम नहीं है। यह बयान उस आलोचना के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि ज्यूडिशियरी से जुड़े चैप्टर को पब्लिकेशन से पहले कानूनी विशेषज्ञों से रिव्यू नहीं कराया गया। Court on CBI investigation : केजरीवाल मामले में CBI इन्वेस्टिगेशन में गंभीर चूक, अब अधिकारियों के खिलाफ होगी विभागीय जांच सुप्रीम कोर्ट ने जताई कड़ी नाराजगी सुप्रीम कोर्ट ने विवादित कंटेंट को लेकर कहा कि यह न्यायपालिका की छवि खराब करने की “सुनियोजित साजिश” जैसा लगता है। कोर्ट ने ड्राफ्ट तैयार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी मामले पर नाराजगी जताते हुए जवाबदेही तय करने की बात कही है। किताब में क्या था विवादित ‘एक्सप्लोरिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड’ नाम की इस किताब में सरकार की भूमिका और लोकतांत्रिक संस्थाओं के सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की गई थी। इसमें ज्यूडिशियरी से जुड़े करप्शन और लंबित मामलों का जिक्र था और छात्रों से सवाल किया गया था कि जब संस्थाएं नागरिकों की सेवा के लिए हैं तो भ्रष्टाचार की खबरें क्यों आती हैं। NCERT Chapter Controversy : सुप्रीम कोर्ट ने विवादित किताब पर लगाया बैन, NCERT को भी भेजा नोटिस पहले की किताब में नहीं था करप्शन का जिक्र अधिकारियों के अनुसार 2024 तक चल रही पुरानी कक्षा 8 की किताब में करप्शन का कोई उल्लेख नहीं था। नई किताबों में पहली बार इस विषय को शामिल किया गया, ताकि छात्र वास्तविक चुनौतियों को समझ सकें। क्या होती है किताब बनाने की प्रक्रिया NCERT के मुताबिक टेक्स्टबुक तैयार करने की प्रक्रिया कई चरणों में होती है। करिकुलर एरिया ग्रुप (CAG) का गठन ड्राफ्ट तैयार करना एक्सपर्ट, टीचर और NCERT फैकल्टी द्वारा रिव्यू नेशनल सिलेबस एंड टीचिंग- लर्निंग मटीरियल कमेटी की अंतिम मंजूरी अधिकारियों का कहना है कि किताब को फाइनल करने से पहले कई स्तर पर चर्चा और बदलाव किए जाते हैं। Afghanistan Airstrike : अफगानिस्तान की पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक, इस्लामाबाद मिलिट्री कैंप पर हमला; आर्मी बैरक भी तबाह जांच के आदेश और सुधार की तैयारी दिनेश प्रसाद सकलानी इस बात की जांच कर रहे हैं कि विवादित कंटेंट किताब में कैसे शामिल हुआ। वहीं शिक्षा मंत्रालय ने डिजिटल प्लेटफॉर्म से भी इस किताब को हटाने के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय को पत्र लिखा है। यह किताब 24 फरवरी को जारी हुई थी और इसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क 2023 के तहत नए सिलेबस के हिस्से के रूप में लागू किया गया था। Pre-Holi Skin Care : रंगों से पहले ऐसे करें स्किन की तैयारी, केमिकल कलर्स से नहीं होगा नुकसान फिलहाल NCERT ने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है और मामले को “जजमेंट की गलती” बताया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि जांच में किसकी जिम्मेदारी तय होती है और आगे टेक्स्टबुक तैयार करने की प्रक्रिया में क्या बदलाव किए जाते हैं।