UPSC CSE 2025 : UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट घोषित, अनुज अग्निहोत्री ने देश में किया टॉप, यहां देखें लिस्ट

UPSC CSE 2025 : नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में इस बार अनुज अग्निहोत्री (Toper Anuj Agnihotri) ने पहला स्थान हासिल किया है। जिन उम्मीदवारों ने इंटरव्यू राउंड में हिस्सा लिया था, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। आयोग की ओर से जारी रिजल्ट के अनुसार इस वर्ष कुल 958 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। ये सभी उम्मीदवार अब भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) सहित विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति के लिए पात्र होंगे। Petrol Diesel Price Hike : अब नहीं बढ़ेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमते! रूस से तेल खरीदेगा भारत टॉप 5 में किन उम्मीदवारों ने बनाई जगह इस बार परीक्षा में कई प्रतिभाशाली उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले स्थान पर अनुज अग्निहोत्री दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम तीसरे स्थान पर अकांश ढुल चौथे स्थान पर राघव झुनझुनवाला पांचवें स्थान पर ईशान भटनागर रहे। इन उम्मीदवारों की सफलता ने लाखों प्रतियोगी छात्रों के लिए प्रेरणा का काम किया है। T20 WC Final Ticket : भारत- न्यूजीलैंड फाइनल मैच टिकट सोल्ड आउट! जानें प्राइस रेंज से लेकर VIP सीट तक पूरी डिटेल टॉप 20 उम्मीदवारों की सूची UPSC द्वारा जारी सूची में टॉप 20 में शामिल उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं: 1131589 – अनुज अग्निहोत्री 4000040 – राजेश्वरी सुवे एम 3512521 – अकांश ढुल 0834732 – राघव झुनझुनवाला 0409847 – ईशान भटनागर 6410067 – ज़िनिया अरोड़ा 0818306 – ए आर राजा मोहिद्दीन 0843487 – पक्षल सेक्रेटरी 0831647 – आस्था जैन 1523945 – उज्ज्वल प्रियांक 1512091 – यशस्वी राज वर्धन 0840280 – अक्षित भारद्वाज 7813999 – अनन्या शर्मा 5402316 – सुरभि यादव 3507500 – सिमरनदीप कौर 0867445 – मोनिका श्रीवास्तव 0829589 – चितवन जैन 5604518 – श्रुति आर 0105602 – निसार दिशांत अमृतलाल 6630448 – रवि राज Bihar Politics : नीतीश के बेटे निशांत के हाथ आएगी JDU की कमान? आज JDU की अहम बैठक में होगा फैसला कैटेगरी के अनुसार चयन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 958 सफल उम्मीदवारों में 317 सामान्य (General) 104 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 306 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 158 अनुसूचित जाति (SC) 73 अनुसूचित जनजाति (ST) शामिल हैं। हर साल की तरह इस बार भी UPSC सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में से एक रही। लाखों उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया, लेकिन अंत में केवल कुछ सौ अभ्यर्थी ही अंतिम सूची में जगह बना पाए। यहां देखिये पूरी लिस्ट
Ujjain Mahankal Mandir : 5 लाख में बेचने जा रहा था पिता, मना किया तो बेटी पर कर दिया चाकू से हमला

Ujjain Mahankal Mandir : उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन (Ujjain) में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर (Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple) के बाहर माला बेच रही एक युवती पर उसके ही पिता ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे आसपास मौजूद लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घायल युवती की पहचान वर्षा पारदी (18) के रूप में हुई है। वह महेश्वर जेल रोड क्षेत्र की रहने वाली है और फिलहाल कार्तिक मेला ग्राउंड इलाके में अपनी मां के साथ रहती है। घटना के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। Petrol Diesel Price Hike : अब नहीं बढ़ेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमते! रूस से तेल खरीदेगा भारत मंदिर के बाहर हुआ विवाद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुक्रवार सुबह महाकाल घाटी क्षेत्र में युवती की मां और उसके पिता के परिवार के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष सड़क पर आमने-सामने आ गए। इसी दौरान आरोपी पिता वर्षना वहां पहुंचा और गुस्से में आकर अपनी ही बेटी पर चाकू से हमला कर दिया। उसने युवती की पीठ और जांघ पर वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने पहुंचाया अस्पताल घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल युवती को चरक मेडिकल (Charak Hospital) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। फिलहाल उसकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं। T20 WC Final Ticket : भारत- न्यूजीलैंड फाइनल मैच टिकट सोल्ड आउट! जानें प्राइस रेंज से लेकर VIP सीट तक पूरी डिटेल 16 साल पहले छोड़ गया था परिवार परिजनों के अनुसार आरोपी पिता करीब 16 साल पहले परिवार को छोड़कर चला गया था और उसने दूसरी शादी कर ली थी। युवती की मां माना बाई का कहना है कि उन्होंने ही अकेले अपनी बेटी का पालन-पोषण किया है। शादी को लेकर हुआ विवाद माना बाई ने आरोप लगाया कि आरोपी पिता अचानक वहां आया और बेटी की शादी कराने की बात करने लगा। उनका कहना है कि वह पैसों के लालच में बेटी की शादी करना चाहता था और इसके बदले करीब 5 लाख रुपए लेने की बात कर रहा था। युवती का आरोप- बेचने की बात कही घायल वर्षा ने भी आरोप लगाया कि उसके पिता एक रिश्तेदार के साथ आए थे और कह रहे थे कि उसकी शादी नहीं करेंगे बल्कि उसे 5 लाख रुपए में बेच देंगे। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में आकर उन्होंने उस पर चाकू से हमला कर दिया। Stock Market Today : ग्लोबल तनाव का असर भारतीय बाजार पर, सेंसेक्स 500 और निफ्टी में 150 अंकों की गिरावट पुलिस ने शुरू की जांच इस मामले में महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि पुलिस टीम अस्पताल पहुंच चुकी है और युवती के बयान लिए जाएंगे। बयान और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है।
Petrol Diesel Price Hike : अब नहीं बढ़ेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमते! रूस से तेल खरीदेगा भारत

Petrol Diesel Price Hike : नई दिल्ली। भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का खतरा फिलहाल टलता नजर आ रहा है। दरअसल, अमेरिका ने भारत को रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए अस्थायी छूट दे दी है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने भारतीय रिफाइनरियों को 30 दिन का विशेष लाइसेंस दिया है, जो 3 अप्रैल तक वैध रहेगा। इससे भारत को मौजूदा वैश्विक संकट के बीच ऊर्जा आपूर्ति बनाए रखने में राहत मिलेगी। यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ द ट्रेजरी के तहत काम करने वाले ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल ने यह लाइसेंस जारी किया है। इसके अनुसार, 5 मार्च तक जहाजों पर लोड हो चुके रूसी कच्चे तेल की ही डिलीवरी भारत को मिल सकेगी। यानी जो टैंकर पहले से समुद्र में हैं, उन्हीं से सप्लाई की अनुमति होगी। Petrol Diesel Price Hike : भारत में पेट्रोल-डीजल और CNG के बढ़ सकते हैं दाम! ट्रम्प प्रशासन का अस्थायी कदम अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट (Scott Bessent) ने 6 मार्च को बताया कि यह कदम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के ऊर्जा एजेंडे के तहत उठाया गया है। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका का एक महत्वपूर्ण साझेदार है और वैश्विक बाजार में तेल की आपूर्ति स्थिर रखने के लिए यह छूट दी गई है। बेसेंट ने यह भी कहा कि ईरान वैश्विक ऊर्जा बाजार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में भारत को यह 30 दिन की छूट देकर बाजार में अस्थिरता को कम करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही अमेरिका को उम्मीद है कि भविष्य में भारत अमेरिकी तेल की खरीद भी बढ़ा सकता है। मध्य-पूर्व तनाव से तेल की कीमतों में उछाल मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक तेल बाजार में भी उथल-पुथल देखी जा रही है। खबरों के मुताबिक ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को ब्लॉक कर दिया है, जहां से दुनिया की करीब 20% तेल सप्लाई गुजरती है। इसके अलावा सऊदी अरब की सऊदी अरामको (Saudi Aramco) की रास तनुरा रिफाइनरी और इराक के रुमैला तेल क्षेत्र जैसे बड़े ऊर्जा केंद्रों पर भी हमले की खबरें सामने आई हैं। इन घटनाओं के कारण वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) की कीमतें बढ़कर करीब 84 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं। Stock Market Today : ग्लोबल तनाव का असर भारतीय बाजार पर, सेंसेक्स 500 और निफ्टी में 150 अंकों की गिरावट रूस के टैंकर खरीदने पर विचार ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार भारत उन रूसी तेल टैंकरों को खरीदने पर विचार कर रहा है, जो फिलहाल भारतीय समुद्र या एशियाई जल क्षेत्र के आसपास मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि करीब 95 लाख बैरल रूसी कच्चा तेल टैंकरों में भरकर एशियाई देशों के पास इंतजार कर रहा है। यदि भारत इन टैंकरों को तुरंत रिसीव करता है तो परिवहन का समय और लागत दोनों कम हो सकते हैं। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कच्चे तेल का उपभोक्ता है और अपनी जरूरत का लगभग 88% तेल विदेशों से आयात करता है। भारत के लिए क्यों अहम है रूसी तेल रूस से मिलने वाला कच्चा तेल भारत के लिए कई कारणों से महत्वपूर्ण माना जाता है। रूस अक्सर बेंचमार्क कीमतों से कम दर पर तेल उपलब्ध कराता है, जिससे भारत को सस्ता विकल्प मिलता है। इसके अलावा मध्य-पूर्व में तनाव के दौरान सप्लाई बाधित होने पर रूस एक वैकल्पिक और स्थिर स्रोत बनकर सामने आता है। T20 WC Final Ticket : भारत- न्यूजीलैंड फाइनल मैच टिकट सोल्ड आउट! जानें प्राइस रेंज से लेकर VIP सीट तक पूरी डिटेल सस्ता कच्चा तेल मिलने से भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है, जिससे महंगाई भी काबू में रहती है। फिलहाल सरकार और तेल कंपनियां वैश्विक हालात पर नजर बनाए हुए हैं, लेकिन अमेरिकी छूट मिलने से देश में ईंधन की कीमतों पर तत्काल दबाव कम हो गया है।
Bihar Politics : नीतीश के बेटे निशांत के हाथ आएगी JDU की कमान? आज JDU की अहम बैठक में होगा फैसला

Bihar Politics : पटना। बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच खबर है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) अपनी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला ले सकते हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, वे अपने बेटे निशांत कुमार (Nishant Kumar) को राजनीति में सक्रिय भूमिका देने और पार्टी की कमान सौंपने पर विचार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को Janata Dal (United) की एक महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। इस बैठक में पार्टी के सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों (एमएलसी) को बुलाया गया है। माना जा रहा है कि इसी बैठक में बिहार की नई सरकार के गठन और पार्टी के भविष्य के नेतृत्व को लेकर अहम चर्चा होगी। Nitish Kumar Nomination : नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, गृहमंत्री शाह भी रहे मौजूद सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) इस बैठक में अपने राज्यसभा जाने की संभावना और पार्टी की आगामी रणनीति पर भी चर्चा कर सकते हैं। इसके साथ ही यह भी तय किया जा सकता है कि राज्य में बनने वाली नई सरकार में जेडीयू की भूमिका और भागीदारी किस तरह की होगी। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस बैठक में निशांत कुमार (Nishant Kumar) की औपचारिक राजनीतिक एंट्री को लेकर प्रस्ताव भी लाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह जेडीयू के लिए एक बड़ा राजनीतिक बदलाव माना जाएगा और पार्टी के भविष्य की दिशा तय करने वाला कदम हो सकता है। Nitish Kumar : कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री, राज्यसभा जायेंगे नीतीश कुमार, बोले- नई सरकार को पूरा सहयोग जेडीयू से जुड़े एक सूत्र ने संकेत दिया है कि आने वाले समय में बिहार में पार्टी के नेतृत्व की जिम्मेदारी निशांत कुमार को सौंपी जा सकती है। नई सरकार के गठन के बाद पार्टी के भीतर उनका प्रभाव बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है। हालांकि इस पूरे मामले पर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन अगर निशांत कुमार को पार्टी की कमान मिलती है, तो यह बिहार की राजनीति में एक नई शुरुआत और नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम माना जाएगा।
T20 WC Final Ticket : भारत- न्यूजीलैंड फाइनल मैच टिकट सोल्ड आउट! जानें प्राइस रेंज से लेकर VIP सीट तक पूरी डिटेल

T20 WC Final Ticket : नई दिल्ली। ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सेमीफाइनल में इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में हराने के बाद भारत ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली है। अब खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड नेशनल क्रिकेट टीम से होगा। यह फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा। मैच को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खासतौर पर टिकट बुकिंग और स्टेडियम एंट्री को लेकर लोगों में काफी दिलचस्पी है। India in T20 WC Final : भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में बनाई जगह, 34 छक्के और 73 बाउंड्री का नया रिकॉर्ड कैसे करें टिकट बुक फाइनल मैच के टिकट आधिकारिक तौर पर BookMyShow और आईसीसी के आधिकारिक पोर्टल के जरिए बेचे जा रहे हैं। टिकटों की भारी मांग के चलते ज्यादातर कैटेगरी फिलहाल “सोल्ड आउट” हो चुकी हैं। हालांकि क्रिकेट फैंस के लिए उम्मीद अभी भी बाकी है। आमतौर पर बड़े मैचों से 24 से 48 घंटे पहले कुछ टिकट दोबारा जारी किए जाते हैं। मुंबई में खेले गए सेमीफाइनल के दौरान भी ऐसा देखने को मिला था इसलिए जिन फैंस को अभी टिकट नहीं मिल पाए हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर लगातार नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है। क्या है टिकट की कीमत टिकट की कीमत स्टेडियम के स्टैंड और सीट के अनुसार तय की गई है। ऊपरी स्टैंड के लिए शुरुआती कीमत करीब 3000 रुपये से शुरू होती है। वहीं प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी और क्लब लाउंज सीटों के टिकट लगभग 50 हजार से 75 हजार रुपये तक पहुंच रहे हैं। ICC T20 Rankings 2026 : ईशान किशन की शानदार वापसी, टॉप बैट्समैन में हुए शुमार स्टेडियम एंट्री के सख्त नियम फाइनल मुकाबले के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्टेडियम के गेट शाम 4 बजे से खुल जाएंगे, जबकि मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। ऐसे में दर्शकों को कम से कम तीन घंटे पहले स्टेडियम पहुंचने की सलाह दी गई है ताकि सुरक्षा जांच में ज्यादा समय न लगे। स्टेडियम के अंदर कई चीजें ले जाने की अनुमति नहीं होगी। पावर बैंक, बड़े बैग, पानी की बोतल और छाते जैसे सामान पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। दर्शकों को सिर्फ अपना मोबाइल फोन और वॉलेट ही अंदर ले जाने की अनुमति होगी। मैच देखने वालों के लिए जरूरी जानकारी अहमदाबाद के मोटेरा इलाके में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियमों में से एक है। यहां करीब 1.3 लाख दर्शकों के बैठने की क्षमता है। इतनी बड़ी भीड़ के कारण मैच के दौरान मोबाइल नेटवर्क प्रभावित हो सकता है। इसलिए जिन लोगों के पास डिजिटल टिकट है, उन्हें सलाह दी गई है कि वे मैच से पहले ही टिकट डाउनलोड करके ऑफलाइन सेव कर लें। IND T20 WC Semifinal : वेस्ट इंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में भारत, ईडन गार्डन्स में बना विश्व रिकॉर्ड भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला यह फाइनल सिर्फ एक क्रिकेट मैच नहीं बल्कि क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी बड़े उत्सव से कम नहीं होगा। ऐसे में जो भी फैंस स्टेडियम में जाकर इस ऐतिहासिक मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं, उन्हें टिकट और एंट्री से जुड़ी सभी तैयारियां पहले से पूरी कर लेनी चाहिए।
Stock Market Today : ग्लोबल तनाव का असर भारतीय बाजार पर, सेंसेक्स 500 और निफ्टी में 150 अंकों की गिरावट

Stock Market Today : नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेत और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। कारोबार की शुरुआत में ही दोनों प्रमुख सूचकांकों BSE Sensex और Nifty 50 में गिरावट दर्ज की गई। सुबह 9:15 बजे BSE Sensex 547.49 अंक यानी 0.68 प्रतिशत गिरकर 79,468.41 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं Nifty 50 भी 155.45 अंक या 0.63 प्रतिशत टूटकर 24,610.45 पर कारोबार करता दिखाई दिया। India in T20 WC Final : भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में बनाई जगह, 34 छक्के और 73 बाउंड्री का नया रिकॉर्ड कच्चे तेल की कीमतों से बढ़ी चिंता बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है, जिसका असर वैश्विक बाजारों के साथ-साथ भारतीय बाजार पर भी पड़ रहा है। वी के विजयकुमार, जो Geojit Investments Limited में मुख्य निवेश रणनीतिकार हैं, ने कहा कि युद्ध की स्थिति और अनिश्चितता के माहौल में कच्चे तेल की कीमतें बाजार की दिशा तय कर सकती हैं। उनके अनुसार, युद्ध शुरू होने के बाद से कच्चे तेल की कीमतों में 16 प्रतिशत से अधिक की तेजी आ चुकी है। इन शेयरों में आई बड़ी गिरावट सेंसेक्स में शामिल कई प्रमुख शेयरों में गिरावट देखने को मिली। एयरलाइन कंपनी InterGlobe Aviation के शेयर करीब 2.25 प्रतिशत गिरकर 4403.40 रुपये पर आ गए। Gold Silver Price Today : जंग के बीच सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, जानें क्या है ताजा भाव इसके अलावा बैंकिंग सेक्टर के दिग्गज शेयरों में भी कमजोरी रही। ICICI Bank में 1.84 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जबकि HDFC Bank के शेयरों में भी गिरावट देखी गई। तेल कंपनियों पर निवेशकों की नजर मार्केट एक्सपर्ट और LiveLong Wealth के संस्थापक हरिप्रसाद का कहना है कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के चलते अपस्ट्रीम ऊर्जा कंपनियों के शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रहेगी। विशेषज्ञों के अनुसार, तेल की ऊंची कीमतों का फायदा आमतौर पर ONGC और Oil India जैसी कंपनियों को मिल सकता है। एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख एशियाई शेयर बाजारों में भी शुक्रवार को मिश्रित रुझान देखने को मिला। जापान का Nikkei 225 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 55,490.04 पर पहुंच गया। वहीं दक्षिण कोरिया का KOSPI 1.34 प्रतिशत गिरकर 5,509.25 पर आ गया। इसके अलावा हांगकांग का Hang Seng Index 1.44 प्रतिशत बढ़कर 25,685.31 पर पहुंच गया। Nitish Kumar Nomination : नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, गृहमंत्री शाह भी रहे मौजूद अमेरिकी बाजार भी रहे कमजोर अमेरिकी शेयर बाजार में भी गुरुवार का सत्र गिरावट के साथ समाप्त हुआ। S&P 500 0.56 प्रतिशत गिरकर 6,830.71 पर बंद हुआ। वहीं Dow Jones Industrial Average 1.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,954.74 पर बंद हुआ। टेक्नोलॉजी शेयरों से जुड़ा Nasdaq Composite भी 0.26 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 22,748.99 पर बंद हुआ। कुल मिलाकर, वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण निवेशकों में सतर्कता का माहौल बना हुआ है, जिसका असर फिलहाल भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है।
India in T20 WC Final : भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में बनाई जगह, 34 छक्के और 73 बाउंड्री का नया रिकॉर्ड

India in T20 WC Final 2026 : नई दिल्ली। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में शानदार एंट्री कर ली। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में दर्शकों को चौकों-छक्कों की जबरदस्त बारिश देखने को मिली। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में चौथी बार फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। भारत इससे पहले 2007, 2014 और 2024 में भी फाइनल खेल चुका है। वहीं लगातार दो टी-20 वर्ल्ड कप (2024 और 2026) के फाइनल में जगह बनाने वाली भारत तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले पाकिस्तान (2007-2009) और श्रीलंका (2012-2014) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। इसके साथ ही भारत आईसीसी व्हाइट बॉल टूर्नामेंट में लगातार चौथा फाइनल खेलने जा रहा है। IND T20 WC Semifinal : वेस्ट इंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में भारत, ईडन गार्डन्स में बना विश्व रिकॉर्ड चौकों-छक्कों की बरसात से बना नया रिकॉर्ड भारत और इंग्लैंड के बीच हुए इस सेमीफाइनल में कुल 34 छक्के लगे, जो टी-20 वर्ल्ड कप के किसी एक मैच में सबसे ज्यादा हैं। दोनों टीमों ने मिलकर कुल 73 बाउंड्री (39 चौके और 34 छक्के) लगाईं, जो इस टूर्नामेंट के इतिहास का नया रिकॉर्ड है। इससे पहले 2016 में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के मैच में 61 बाउंड्री लगी थीं। दूसरा सबसे बड़ा मैच टोटल इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलकर 499 रन बनाए। यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा मैच टोटल है। इससे पहले 2023 में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के मैच में 517 रन बने थे। भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर टीम इंडिया ने इस मैच में टी-20 वर्ल्ड कप में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। भारत का सर्वोच्च स्कोर 256 रन है, जो इसी टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मैच में बना था। ओवरऑल टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में यह चौथा सबसे बड़ा स्कोर भी रहा। ICC T20 Rankings 2026 : ईशान किशन की शानदार वापसी, टॉप बैट्समैन में हुए शुमार टूर्नामेंट में भारत ने लगाए सबसे ज्यादा SIX टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पूरे टूर्नामेंट में कुल 88 छक्के लगाए, जो किसी एक एडिशन में किसी भी टीम द्वारा सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम था, जिसने इसी टूर्नामेंट में 76 छक्के लगाए। एक पारी में 19 छक्कों की बराबरी इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने एक पारी में 19 छक्के लगाकर टी-20 वर्ल्ड कप के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इससे पहले 2014 में नीदरलैंड और 2026 में वेस्टइंडीज भी एक पारी में 19 छक्के लगा चुके हैं। Rinku Singh Father death : क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, स्टेज-4 लिवर कैंसर से लड़ रहे थे खानचंद्र सिंह संजू सैमसन की शानदार पारी भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन ने इस मैच में 89 रन की शानदार पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में किसी भारतीय की सबसे बड़ी पारी के मामले में विराट कोहली की बराबरी कर ली। कोहली ने 2016 के सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ 89 रन बनाए थे। सैमसन ने इस टूर्नामेंट में 16 छक्के भी लगाए, जो किसी एक टी-20 वर्ल्ड कप एडिशन में किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा हैं। इंग्लैंड के बेथेल का तेज शतक इंग्लैंड के बल्लेबाज जैकब बेथेल ने भारत के खिलाफ 45 गेंदों में शतक जड़ा। यह टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है। उन्होंने 105 रन बनाकर नॉकआउट मैचों में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड भी बना दिया। हालांकि बेथेल की शानदार पारी के बावजूद इंग्लैंड टीम जीत से सात रन दूर रह गई और भारत ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। Chaitra Navratri 2026 : 3 शुभ योगों में शुरू होंगे चैत्र नवरात्र 2026, जानिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त गेंदबाजी में महंगे साबित हुए खिलाड़ी भारत के वरुण चक्रवर्ती इस मैच में टी-20 वर्ल्ड कप नॉकआउट इतिहास के सबसे महंगे गेंदबाज बन गए। उन्होंने 4 ओवर में 64 रन खर्च किए। वहीं इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने भी 61 रन दिए। इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने रिकॉर्ड्स की झड़ी के बीच जीत हासिल कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अब सभी की नजरें फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहां भारतीय टीम एक और ऐतिहासिक खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
Arjun- Saaniya : सानिया चंदोक से हुई सचिन के बेटे अर्जुन की शादी, क्रिकेट-बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां रहीं मौजूद

Arjun- Saaniya Wedding : नई दिल्ली। क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी का भव्य समारोह मुंबई में संपन्न हो गया। 3 मार्च को दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। इस शादी में क्रिकेट और बॉलीवुड की दुनिया की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं, जिससे समारोह बेहद खास बन गया। शादी समारोह में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ पहुंचे। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ समारोह में शामिल हुए। IND vs ENG Semifinal : T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल आज, भारत और इंग्लैंड के बीच वानखेड़े में बड़ी भिड़ंत इसके अलावा भारतीय क्रिकेट के कई पूर्व और मौजूदा खिलाड़ी भी इस खास मौके पर मौजूद रहे। समारोह में राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना और हरभजन सिंह जैसे दिग्गज क्रिकेटरों ने शिरकत की और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। जामनगर में हुआ था प्री-वेडिंग फंक्शन अर्जुन और सानिया के प्री-वेडिंग कार्यक्रम 27 फरवरी को गुजरात के जामनगर में आयोजित किए गए थे। यह आयोजन अंबानी परिवार के निवास पर हुआ था, जहां परिवार और करीबी मेहमानों की मौजूदगी में कई पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोनों की सगाई अगस्त 2025 में हुई थी। सानिया चंडोक बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह ग्रैविस ग्रुप के चेयरमैन रवि घई की पोती हैं और मुंबई में Mr. Paws Pet Spa & Store LLP की डायरेक्टर और पार्टनर हैं। यह कंपनी पालतू जानवरों की ग्रूमिंग, स्किनकेयर और अन्य सेवाएं प्रदान करती है और इसकी शुरुआत साल 2022 में हुई थी। Stock Market Today : सेंसेक्स 300 अंक तो निफ्टी 100 अंक चढ़ा, जानिये आज के शेयर मार्केट का हाल बिजनेस जगत से भी जुड़ा है सानिया का परिवार सानिया का परिवार हॉस्पिटैलिटी और फूड इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम माना जाता है। उनके परिवार का इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप से जुड़ा कारोबार है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान है। इसके अलावा चंडोक परिवार मशहूर आइसक्रीम ब्रांड ब्रूकलिन क्रीमरी का भी मालिक है। फैंस और मीडिया में दिखा उत्साह अर्जुन तेंदुलकर अपने पिता सचिन तेंदुलकर की तरह ही क्रिकेट से जुड़े हुए हैं और घरेलू क्रिकेट में खेलते हैं। उनकी शादी की खबर सामने आते ही फैंस और मीडिया में खासा उत्साह देखने को मिला। Gold Silver Price Today : जंग के बीच सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, जानें क्या है ताजा भाव मुंबई में आयोजित इस भव्य शादी समारोह में शानदार सजावट, पारंपरिक रस्में और बड़े-बड़े मेहमानों की मौजूदगी ने इसे और भी यादगार बना दिया। समारोह में शामिल सभी मेहमानों ने अर्जुन और सानिया को उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
Khamenei Death : खामेनेई के निधन पर भारत ने जताया शोक, विदेश सचिव पहुंचे ईरानी एम्बेसी

India Condoles Khamenei Death : नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच तनाव अब और गंभीर होता जा रहा है। युद्ध का आज छठा दिन है। इस बीच भारत ने पहली बार ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) के निधन पर आधिकारिक रूप से शोक जताया है। भारत सरकार की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिसरी नई दिल्ली स्थित ईरान दूतावास (Iranian Embassy) पहुंचे और वहां कंडोलेंस बुक पर हस्ताक्षर कर खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने ईरान के लोगों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। 28 फरवरी को हुई थी खामेनेई की मौत रिपोर्ट्स के मुताबिक 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले में खामेनेई की मौत हो गई थी। इसके एक दिन बाद ईरान ने आधिकारिक तौर पर उनके निधन की पुष्टि की। खामेनेई के निधन के बाद दुनियाभर के कई देशों से शोक संदेश भेजे जा रहे हैं। उन्हें ईरान की राजनीति और धार्मिक नेतृत्व का सबसे प्रभावशाली चेहरा माना जाता था। Shani Sade Sati 2026 : 13 मार्च को अस्त होंगे शनि, इन राशियों को साढ़ेसाती के प्रभाव से मिलेगी राहत ईरानी युद्धपोत को अमेरिका ने डुबोया इस बीच युद्ध के मोर्चे पर भी हालात गंभीर बने हुए हैं। बुधवार को संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत IRIS Dena पर हमला कर उसे समुद्र में डुबो दिया। यह हमला श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास किया गया। श्रीलंका की नौसेना के अनुसार अब तक 87 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 32 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। करीब 60 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं और उनकी तलाश जारी है। विशाखापट्टनम से लौटा था जहाज यह ईरानी युद्धपोत 18 फरवरी को भारत के विशाखापट्टनम में आयोजित इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू 2026 और मिलान 2026 नेवल एक्सरसाइज में हिस्सा लेने आया था। 25 फरवरी को यह जहाज भारत से वापस रवाना हुआ था। हमले के समय जहाज श्रीलंका के गाले शहर से करीब 40 समुद्री मील (लगभग 75 किलोमीटर) दूर समुद्र में मौजूद था। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हमला अमेरिकी नौसेना की पनडुब्बी से दागे गए टॉरपीडो से किया गया। Gold Silver Price Today : जंग के बीच सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, जानें क्या है ताजा भाव यहां देखिये अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध की पूरी टाइमलाइन अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रही जंग की टाइमलाइन इस प्रकार है। 28 फरवरी 2026 को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई, जो अमेरिका और इज़राइल द्वारा किए गए बड़े संयुक्त हमले का नतीजा था। इस ऑपरेशन को ट्रंप ने ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ नाम दिया। हमलों में ईरान के एक गर्ल्स स्कूल पर भी हमला हुआ, जिसमें 150 से ज्यादा लोग मारे गए, साथ ही खामेनेई समेत कई बड़े अधिकारी मारे गए। इसके जवाब में ईरान ने इज़राइल और खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागीं। 1 मार्च को पूरे इज़राइल में इमरजेंसी लागू कर दी गई। ईरान ने इज़राइल पर कई मिसाइल और ड्रोन हमले किए, साथ ही बहरीन और कतर में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। इज़राइल ने सेना को हाई अलर्ट पर रखा। US Attack Iranian Warship : IRIS Dena पर अमेरिकी हमला, 87 सैनिकों की मौत, ईरान ने दी कड़ी चेतावनी 2 मार्च को अमेरिका ने B-2 बॉम्बर्स से हमला किया। अमेरिका-इज़राइल ने ईरान के नतांज न्यूक्लियर सेंटर पर हमला किया, जिसमें ईरान का लगभग 50% मिसाइल स्टॉक नष्ट हो गया और 9 नेवी जहाज डूब गए। कुवैत ने फ्रेंडली फायरिंग में 3 अमेरिकी फाइटर जेट गिरा दिए। 3 मार्च को सऊदी अरब, कुवैत और लेबनान में अमेरिकी दूतावास अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए। ट्रंप ने कहा कि अब बातचीत के लिए बहुत देर हो चुकी है। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया। 4 मार्च को ईरानी युद्धपोत पर अमेरिकी हमला हुआ, जिसमें 87 नौसैनिक मारे गए। मिडिल ईस्ट से अब तक 17,500 अमेरिकी सुरक्षित निकाले जा चुके हैं। अली खामेनेई का शोक समारोह स्थगित कर दिया गया। Iran Israel War : फिलिस्तीनी रिफ्यूजी कैंप पर इजराइली हमला, अब ईरान बनाएगा न्यूक्लियर सेंटर को निशाना! सऊदी अरामको की रास तनूरा रिफाइनरी पर दूसरा ड्रोन हमला हुआ। अब तक जंग में कुल 1,045 लोग मारे जा चुके हैं। यह संघर्ष तेजी से बढ़ रहा है और क्षेत्रीय स्थिरता को गंभीर खतरा पैदा कर रहा है।
Shani Sade Sati 2026 : 13 मार्च को अस्त होंगे शनि, इन राशियों को साढ़ेसाती के प्रभाव से मिलेगी राहत

Shani Sade Sati 2026 : ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को कर्मों का फल देने वाला ग्रह माना जाता है। यह सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह है और एक राशि में करीब ढाई साल तक रहता है। इसी कारण शनि का प्रभाव लंबे समय तक लोगों के जीवन पर बना रहता है। इस समय शनि मीन राशि में विराजमान हैं और 2 जून 2027 तक इसी राशि में रहेंगे। इस अवधि में शनि कभी मार्गी, कभी वक्री और कभी अस्त या उदित होते रहेंगे, जिससे अलग-अलग राशियों पर अलग प्रभाव देखने को मिल सकता है। Chaitra Navratri 2026 : 3 शुभ योगों में शुरू होंगे चैत्र नवरात्र 2026, जानिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 13 मार्च को अस्त होंगे शनि पंचांग के अनुसार 13 मार्च 2026, शुक्रवार को शाम 7:13 बजे शनि मीन राशि में अस्त हो जाएंगे। इसके बाद वे करीब 40 दिनों तक अस्त रहेंगे। शनि का दोबारा उदय 22 अप्रैल 2026, बुधवार को सुबह 4:49 बजे होगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार जब शनि अस्त होते हैं तो उनका कठोर प्रभाव कुछ हद तक कम हो जाता है। ऐसे में कुछ राशियों को राहत और लाभ मिलने के संकेत मिलते हैं। मेष राशि (Aries) मेष राशि के जातकों के लिए शनि का अस्त होना राहत भरा समय ला सकता है। शनि आपके बारहवें भाव में अस्त होंगे और इस समय साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। इस दौरान अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण हो सकता है और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों में भी राहत मिल सकती है। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता के योग बन सकते हैं और लंबे समय से अटके काम धीरे-धीरे पूरे हो सकते हैं। हालांकि कार्यस्थल पर विवादों से बचकर रहना बेहतर रहेगा। Petrol Diesel Price Hike : भारत में पेट्रोल-डीजल और CNG के बढ़ सकते हैं दाम! वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि वालों के लिए भी शनि का अस्त कई मामलों में लाभकारी साबित हो सकता है। शनि आपके पांचवें भाव में अस्त होंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ सकता है और रुके हुए काम फिर से गति पकड़ सकते हैं। नौकरी और व्यापार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कुछ लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। व्यापारियों को नए ऑर्डर या डील मिलने के संकेत हैं। हालांकि पढ़ाई और संतान से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान देना जरूरी रहेगा और खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के लिए शनि का अस्त मिलाजुला परिणाम दे सकता है, लेकिन कुल मिलाकर यह समय सकारात्मक माना जा रहा है। शनि आपके दूसरे भाव में अस्त होंगे और साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। इस दौरान आमदनी के नए स्रोत खुल सकते हैं और मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। नौकरी में आपके काम की सराहना हो सकती है और संपत्ति से भी लाभ मिलने के योग बन सकते हैं। हालांकि इस समय बोलचाल में संयम रखना और खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, ताकि रिश्तों में अनावश्यक तनाव न बढ़े। Gold Silver Price Today : जंग के बीच सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, जानें क्या है ताजा भाव ज्योतिषियों के अनुसार, शनि के अस्त होने का असर हर व्यक्ति की कुंडली और ग्रहों की स्थिति पर भी निर्भर करता है, इसलिए व्यक्तिगत परिणाम अलग-अलग हो सकते हैं।