Weekly Horoscope 2026 : फ्यूचर सेविंग्स की प्लानिंग करने का अच्छा समय…पढ़िए 9 – 15 मार्च का आपका वीकली राशिफल

Weekly Horoscope 2026 : नया हफ्ता शुरू हो चुका है और हर कोई यह जानना चाहता है कि आने वाले दिनों में करियर और फाइनेंस के मामले में किस तरह के अवसर या चुनौतियां सामने आ सकती हैं। एस्ट्रोलॉजर के अनुसार 9 से 15 मार्च 2026 के बीच का यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए तरक्की के अवसर लेकर आ सकता है, जबकि कुछ को खर्च और फैसलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का साप्ताहिक करियर और आर्थिक राशिफल। मेष राशि (Aries) मेष राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह प्रोफेशनल लाइफ में नई गति ला सकता है। आप ज्यादा आत्मविश्वास के साथ जिम्मेदारियां संभाल सकते हैं। आपके नए आइडिया और सुझाव सीनियर्स का ध्यान आकर्षित कर सकते हैं। हालांकि नौकरी बदलने या नई पार्टनरशिप जैसे फैसले जल्दबाजी में न लें। आर्थिक मामलों में खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा और बचत पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। वृषभ राशि (Taurus) इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को करियर में धैर्य और निरंतरता बनाए रखने की जरूरत होगी। काम में प्रगति धीरे-धीरे हो सकती है, लेकिन आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी। आर्थिक मामलों में यह समय अपनी बचत और निवेश योजनाओं की समीक्षा करने के लिए अच्छा माना जा रहा है। बड़े खर्चों से बचना फायदेमंद रहेगा। Chaitra Navratri 2026 : 3 शुभ योगों में शुरू होंगे चैत्र नवरात्र 2026, जानिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह करियर के लिहाज से सकारात्मक रह सकता है। आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स मीटिंग और टीमवर्क में काफी मददगार साबित होंगी। नई स्किल्स सीखने और प्रोफेशनल नेटवर्क बढ़ाने का मौका मिल सकता है। पैसों के मामले में किसी को उधार देने या निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-समझकर निर्णय लें। कर्क राशि (Cancer) कर्क राशि के लोगों को इस सप्ताह काम पर ज्यादा फोकस और प्लानिंग की जरूरत पड़ सकती है। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं। शांत और व्यवस्थित तरीके से काम करने से सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में फालतू खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। सिंह राशि (Leo) सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह लीडरशिप दिखाने का मौका दे सकता है। आपका आत्मविश्वास और क्रिएटिविटी आपको पहचान दिला सकती है। हालांकि टीमवर्क बनाए रखना भी उतना ही जरूरी होगा। आर्थिक मामलों में बड़े जोखिम लेने से बचें और खर्च व बचत के बीच संतुलन बनाए रखें। Budh Nakshatra Parivartan : 10 मार्च को बुध का नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव कन्या राशि (Virgo) कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह प्रोडक्टिविटी बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। आपकी बारीकी से काम करने की आदत आपको सफलता दिला सकती है। नई जिम्मेदारियां या स्किल्स सीखने के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में भविष्य की बचत और योजनाओं पर ध्यान देना लाभकारी रहेगा। तुला राशि (Libra) तुला राशि के लिए यह सप्ताह टीमवर्क और सहयोग पर आधारित रहेगा। सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं और नए अवसर भी सामने आ सकते हैं। आर्थिक मामलों में खर्च को संतुलित रखना जरूरी रहेगा और अनावश्यक खरीदारी से बचना बेहतर होगा। वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह करियर में रणनीतिक सोच को बढ़ावा देने वाला हो सकता है। आप अपने लंबे समय के लक्ष्यों को लेकर गंभीर रहेंगे। कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आपकी मेहनत और फोकस आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे। आर्थिक मामलों में अचानक बड़े फैसले लेने से बचें। धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के लोग इस सप्ताह नए करियर अवसरों की तलाश में सक्रिय रह सकते हैं। नए प्रोजेक्ट या आइडिया आपको सीखने और आगे बढ़ने का मौका दे सकते हैं। हालांकि काम में अनुशासन बनाए रखना जरूरी होगा। आर्थिक मामलों में अनावश्यक खर्च से बचें और धीरे-धीरे बचत करने पर ध्यान दें। Muslim Countries Holi Ban : इन मुस्लिम देशों में नहीं खेली जाती होली! रंग दिखने पर मिलती है कड़ी सजा मकर राशि (Capricorn) मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह जिम्मेदारियों से भरा हो सकता है। आपका अनुशासन और मेहनत आपको करियर में स्थिर प्रगति दिला सकती है। काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आप उसे संभालने में सक्षम रहेंगे। आर्थिक मामलों में सुरक्षित निवेश और बचत योजनाओं की समीक्षा करना फायदेमंद रहेगा। कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के लोगों को इस सप्ताह कार्यस्थल पर नए विचार और मौके मिल सकते हैं। समस्याओं को रचनात्मक तरीके से हल करने की आपकी क्षमता आपको आगे बढ़ा सकती है। सहकर्मियों का फीडबैक आपको बेहतर बनने में मदद करेगा। आर्थिक मामलों में खर्चों का विश्लेषण करना और जोखिम से बचना जरूरी रहेगा। मीन राशि (Pisces) मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह करियर में जिम्मेदारी और फोकस बढ़ाने वाला रहेगा। आपको पुराने या लंबित काम पूरे करने पड़ सकते हैं। धैर्य और मेहनत से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना जरूरी है और जोखिम भरे निवेश से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा। कुल मिलाकर यह सप्ताह कई राशियों के लिए करियर में नए अवसर लेकर आ सकता है, लेकिन आर्थिक मामलों में समझदारी और संतुलन बनाए रखना सभी के लिए जरूरी रहेगा।
Parliament Budget Session : 3 ईरानी जहाज हिंद महासागर में थे, निवेदन पर एक को दी शरण.. राज्यसभा में बोले विदेश मंत्री

Parliament Budget Session : नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया। पहले ही दिन लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में राजनीतिक हलचल और हंगामे का माहौल देखने को मिला। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद स्थगित कर दी गई, जबकि राज्यसभा में पश्चिम एशिया के हालात और ऊर्जा सुरक्षा को लेकर जोरदार बहस हुई। लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही अध्यक्षीय पीठ पर बैठे एनके प्रेमचंद्रन ने मेघालय के शिलांग से सांसद डॉ. रिकी एंड्रू और चार पूर्व सांसदों के निधन की जानकारी दी। सदन ने दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसी बीच विपक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी की है। कांग्रेस सहित विपक्ष के 118 सांसदों ने पहले ही इस संबंध में नोटिस दिया है। विपक्ष का आरोप है कि स्पीकर सदन की कार्यवाही में निष्पक्षता नहीं बरत रहे और विपक्ष को बोलने का पर्याप्त अवसर नहीं दिया जा रहा। Weekly Horoscope 2026 : फ्यूचर सेविंग्स की प्लानिंग करने का अच्छा समय…पढ़िए 9 – 15 मार्च का आपका वीकली राशिफल राज्यसभा में ईरान जंग पर विदेश मंत्री का बयान राज्यसभा में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और भारत के रुख पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत शांति और बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालने के पक्ष में है। उन्होंने बताया कि खाड़ी देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं और उनकी सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। इस मुद्दे पर कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक में भी चर्चा हुई है। विदेश मंत्री ने कहा कि सरकार लगातार प्रभावित देशों और वहां के भारतीय नागरिकों के संपर्क में है। अब तक लगभग 67 हजार भारतीय अंतरराष्ट्रीय सीमाएं पार कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच चुके हैं। भारत ने ईरान के अनुरोध पर उसके एक जहाज को हिंद महासागर में डॉकिंग और शरण भी दी है। India T20 WC Champions : भारत तीसरी बार बना विश्व चैंपियन, पहली बार होम टीम ने जीता टाइटल ऊर्जा आपूर्ति पर भी नजर जयशंकर ने बताया कि सरकार देश की ऊर्जा जरूरतों को लेकर सतर्क है। पश्चिम एशिया में तनाव के कारण सप्लाई चेन प्रभावित हुई है, लेकिन स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत ने जनवरी में ही अपने नागरिकों को संभावित खतरे के बारे में आगाह कर दिया था और जरूरत पड़ने पर स्वदेश लौटने की सलाह दी थी। विपक्ष की शॉर्ट डिबेट की मांग राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पश्चिम एशिया के हालात और ऊर्जा संकट पर संक्षिप्त चर्चा कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि भारत अपनी करीब 55 प्रतिशत ऊर्जा जरूरतें पश्चिम एशिया से पूरी करता है और वहां करीब एक करोड़ भारतीय काम करते हैं। ऐसे में मौजूदा हालात का असर भारत पर भी पड़ सकता है। खड़गे ने यह भी कहा कि हाल की घटनाओं में कुछ भारतीयों की मौत हुई है और कई लोग लापता हैं, इसलिए इस मुद्दे पर सदन में चर्चा जरूरी है। विपक्ष का वॉकआउट, नड्डा का हमला विदेश मंत्री के बयान के दौरान विपक्षी दलों ने नारेबाजी करते हुए वॉकआउट कर दिया। इस पर सदन के नेता जेपी नड्डा ने विपक्ष के रवैये की कड़ी आलोचना की। नड्डा ने कहा कि सरकार सभी मुद्दों पर विस्तार से जानकारी देने को तैयार है, लेकिन विपक्ष का व्यवहार गैर जिम्मेदाराना है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष को बहस में भरोसा नहीं है और वह बार-बार सदन से वॉकआउट करता है। Share Market Today : ईरान जंग से सेंसेक्स 2,300 अंक टूटा, 10 दिन में 60% चढ़ा कच्चा तेल रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग इसी बीच गुजरात से भाजपा के राज्यसभा सांसद गोविंदभाई लालजीभाई ढोलकिया ने उद्योगपति रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग की। उन्होंने कहा कि रतन टाटा ने अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा कैंसर मरीजों और सामाजिक कार्यों के लिए दान किया है। ढोलकिया के अनुसार रतन टाटा ने स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने और आम लोगों के लिए कार का सपना साकार करने जैसे कई काम किए हैं। उनका कहना है कि रतन टाटा को भारत रत्न दिए जाने से युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। पहले ही दिन संसद में हुए हंगामे से साफ है कि बजट सत्र का यह चरण काफी गरम रहने वाला है और आने वाले दिनों में कई मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिल सकती है।
Share Market Today : ईरान जंग से सेंसेक्स 2,300 अंक टूटा, 10 दिन में 60% चढ़ा कच्चा तेल

Share Market Today : मुंबई। भारतीय शेयर बाजार सोमवार को कमजोर शुरुआत के साथ खुले। कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली के चलते शुरुआती कारोबार में ही बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में कारोबार करते नजर आए। शुरुआती कारोबार में Nifty 50 करीब 582.40 अंक यानी 2.38 प्रतिशत गिरकर 23,868.05 के स्तर पर खुला। वहीं BSE Sensex 1862.15 अंक यानी 2.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,056.75 के स्तर पर खुला। बाजार में लगभग सभी सेक्टरों में बिकवाली का दबाव देखा गया। India T20 WC Champions : भारत तीसरी बार बना विश्व चैंपियन, पहली बार होम टीम ने जीता टाइटल कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से बढ़ी चिंता बाजार में यह गिरावट ऐसे समय आई है जब एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है। तेल की कीमतें लगभग 25 प्रतिशत बढ़कर करीब 116 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं। इससे महंगाई बढ़ने और आर्थिक वृद्धि पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। मार्केट विशेषज्ञों के अनुसार कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें भारत के लिए चिंता का विषय हैं, क्योंकि देश अपनी जरूरत का लगभग 85 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करता है। तेल महंगा होने से देश की जीडीपी, करंट अकाउंट डेफिसिट और महंगाई पर सीधा असर पड़ सकता है। MP Toppers in UPSC : MP के युवाओं ने मचाया धमाल, नरसिंहपुर समेत ग्वालियर- मऊगंज की लड़कियों ने मारी बाजी 28 फरवरी को शुरू हुई जंग के बाद से अब तक 10 दिन में कच्चा तेल करीब 60% महंगा हो चुका है। इससे पहले 2022 में रूस-यूक्रेन जंग के दौरान ये 100 डॉलर के पार निकला था। जानकारों का मानना है कि तेल की कीमतें 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं। इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर दिख सकता है। ये 5 से 6 रुपए लीटर तक महंगा हो सकता है। हालांकि भारत सरकार का कहना है कि हमारे पास पर्याप्त तेल है। कई सेक्टरों में भारी बिकवाली सोमवार के शुरुआती कारोबार में एनएसई के कई सेक्टर इंडेक्स में तेज गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा दबाव बैंकिंग और मीडिया सेक्टर पर देखा गया। निफ्टी ऑटो इंडेक्स लगभग 2.9 प्रतिशत गिरा। निफ्टी मीडिया इंडेक्स 2.36 प्रतिशत नीचे आया। PSU बैंक इंडेक्स करीब 4 प्रतिशत लुढ़का। निफ्टी IT इंडेक्स 1.29 प्रतिशत गिरा। निफ्टी FMCG इंडेक्स 1.38 प्रतिशत नीचे आया। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में भी लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट रही। एशियाई बाजारों में भी बड़ी गिरावट भारतीय बाजारों में गिरावट का असर अन्य एशियाई बाजारों में भी देखने को मिला। Nikkei 225 लगभग 7 प्रतिशत गिरकर 52,010 के स्तर पर आ गया। वहीं दक्षिण कोरिया का KOSPI 7.43 प्रतिशत गिरकर 5,169 के स्तर पर पहुंच गया। LPG Price Hike : रसोई गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़े, ईरान-इजराइल युद्ध से किल्लत का खतरा! इसके अलावा सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स (Straits Times Index) 2.65 प्रतिशत गिरकर 4,720 पर आ गया। हांगकांग का Hang Seng Index भी 2.46 प्रतिशत से ज्यादा टूटकर 25,095 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं ताइवान का ताइवान वेटेड इंडेक्स (Taiwan Weighted Index) 5.77 प्रतिशत गिरकर 31,767 के स्तर पर आ गया। अमेरिकी बाजार भी दबाव में पिछले सप्ताह अमेरिकी शेयर बाजार भी कमजोरी के साथ बंद हुए थे। S&P 500 शुक्रवार को 1.33 प्रतिशत गिरकर 6,740 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कम्पोजिट (Nasdaq Composite) 1.53 प्रतिशत गिरकर 22,400 के स्तर पर आ गया। विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक तनाव को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होती, तब तक शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
India T20 WC Champions : भारत तीसरी बार बना विश्व चैंपियन, पहली बार होम टीम ने जीता टाइटल

India T20 WC Champions : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में रविवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। जगह-जगह लोग सड़कों पर उतरकर नाचते-गाते दिखाई दिए, आतिशबाजी हुई और तिरंगा लहराकर टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया गया। मैच जीतने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव देर रात वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर अहमदाबाद के हनुमान मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इस दौरान ICC चेयरमैन जय शाह और टीम के हेड कोच गौतम गंभीर भी उनके साथ मौजूद रहे। Budh Nakshatra Parivartan : 10 मार्च को बुध का नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव रोहित शर्मा की बात सच साबित टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का एक विज्ञापन काफी चर्चा में था, जिसमें उन्होंने कहा था कि “टीम इंडिया हिस्ट्री रिपीट भी करेगी और हिस्ट्री डिफीट भी करेगी।” भारत ने 8 मार्च को फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर इस बात को सच साबित कर दिया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने न सिर्फ खिताब जीता बल्कि कई पुराने रिकॉर्ड भी तोड़ दिए। 2024 की सफलता दोहराई भारतीय टीम ने इससे पहले 29 जून 2024 को रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जीता था। उस समय टीम ने बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराया था। अब 2026 में फिर से खिताब जीतकर भारत ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया है। MP Toppers in UPSC : MP के युवाओं ने मचाया धमाल, नरसिंहपुर समेत ग्वालियर- मऊगंज की लड़कियों ने मारी बाजी तीन बड़े इतिहास बने भारत की इस जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप में तीन नए इतिहास बने- पहली बार किसी मेजबान टीम ने टी20 वर्ल्ड कप जीता। पहली बार किसी टीम ने लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप जीते। पहली बार किसी टीम ने इस टूर्नामेंट के तीन खिताब अपने नाम किए। शानदार शुरुआत से बना बड़ा स्कोर फाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय ओपनर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया। दोनों ने पावरप्ले के 6 ओवर में बिना विकेट गंवाए 92 रन बना डाले, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे बड़े पावरप्ले स्कोर की बराबरी है। दोनों के बीच 98 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई। अभिषेक शर्मा 21 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ईशान किशन ने क्रीज संभाली और सैमसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 105 रन की तेज साझेदारी की। LPG Price Hike : रसोई गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़े, ईरान-इजराइल युद्ध से किल्लत का खतरा! संजू सैमसन ने 89 रन और ईशान किशन ने 54 रन की अहम पारी खेली। आखिरी ओवरों में शिवम दुबे ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 20 ओवर में 255 रन तक पहुंचा दिया। यह टी20 इंटरनेशनल फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया। न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत 256 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पावरप्ले में ही तीन अहम विकेट गंवा दिए। हालांकि ओपनर टिम साइफर्ट ने 26 गेंदों में 52 रन की तेज पारी खेली और कप्तान मिचेल सैंटनर ने 43 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। बुमराह चमके, सैमसन बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट फाइनल में शानदार गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने 15 रन देकर 4 विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में 5 मैचों में 321 रन बनाने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला। भारत की इस ऐतिहासिक जीत ने क्रिकेट प्रेमियों को गर्व से भर दिया है और टीम इंडिया ने एक बार फिर विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा साबित कर दिया है।
Budh Nakshatra Parivartan : 10 मार्च को बुध का नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव

Budh Nakshatra Parivartan : नई दिल्ली। द्रिक पंचांग के अनुसार 10 मार्च 2026 को बुध ग्रह पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र से निकलकर राहु के स्वामित्व वाले शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार और निर्णय क्षमता का कारक माना जाता है। ऐसे में जब बुध का नक्षत्र परिवर्तन होता है तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर किसी न किसी रूप में पड़ता है। इस बार भी इस बदलाव का असर कई राशियों पर देखने को मिल सकता है। हालांकि ज्योतिषियों के अनुसार तीन राशियों के लोगों को इस समय विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके। करियर और खर्च को लेकर सावधानी कर्क राशि (Cancer) के जातकों के लिए बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन करियर के मामलों में कुछ उलझनें पैदा कर सकता है। नौकरी या व्यवसाय से जुड़े निर्णय लेते समय जल्दबाजी करने से बचना बेहतर रहेगा। इस दौरान हर कदम सोच-समझकर उठाने की जरूरत है। Gold Silver Price Today : चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, 3 दिन में 29 हजार टूटा भाव आर्थिक मामलों में भी थोड़ी सतर्कता जरूरी रहेगी, इसलिए अनावश्यक खर्च से बचना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। साथ ही इस समय कम बोलना और दूसरों की बात ध्यान से सुनना आपके लिए लाभदायक रहेगा, जिससे सामाजिक स्तर पर भी अच्छे अनुभव मिल सकते हैं। सेहत और प्रतिस्पर्धा का समय कन्या राशि (Virgo) के लोगों को इस समय अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत पड़ सकती है। कामकाज के क्षेत्र में विरोधी या प्रतिस्पर्धी सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए किसी भी तरह का निर्णय बिना सोचे-समझे न लें। इस दौरान किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना भी नुकसानदेह साबित हो सकता है। पढ़ाई या एकाग्रता से जुड़े कामों में भी थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। ऐसे समय में गुरुजनों या अनुभवी लोगों की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। MP Gangrape Case : MP में 90 साल की बुजुर्ग से गैंगरेप, खून से लथपथ 12 घंटे तक तड़पती रही महिला धन और व्यवहार में सतर्कता जरूरी मीन राशि (Pisces) के जातकों के लिए यह समय पैसों के मामलों में सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है। जल्दबाजी में लिए गए फैसले या गलत संगति में पड़ना समय और धन दोनों की हानि करा सकता है। यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर बहस या मतभेद की स्थिति भी बन सकती है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इसके अलावा वाहन चलाते समय भी सावधानी रखना जरूरी होगा ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
Homemade Paneer Recipe : घर पर आसानी से बनाएं ताजा पनीर, जानिए सबसे easy तरीका

Homemade Paneer Recipe : पनीर भारतीय रसोई का एक बेहद लोकप्रिय और स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ है। कई तरह की सब्जियों और व्यंजनों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। आमतौर पर लोग पनीर बाजार से खरीदकर लाते हैं, लेकिन इन दिनों बाजार में मिलावटी पनीर बिकने की खबरें भी सामने आती रहती हैं। ऐसे में स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए घर पर पनीर बनाना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। घर पर बना पनीर न केवल ताजा होता है बल्कि पूरी तरह शुद्ध भी होता है। पनीर बनाने के लिए जरूरी सामग्री घर पर पनीर बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती। इसके लिए मुख्य रूप से दूध और किसी खट्टे पदार्थ (नींबू या विनेगर) की आवश्यकता होती है। पनीर बनाने के लिए फुल क्रीम दूध का उपयोग करना बेहतर माना जाता है क्योंकि इससे पनीर ज्यादा मुलायम बनता है। दूध को फाड़ने के लिए आप नींबू का रस या सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा एक साफ कपड़ा या मलमल का कपड़ा भी जरूरी होता है जिससे फटे हुए दूध को छानकर पनीर अलग किया जा सके। MP Toppers in UPSC : MP के युवाओं ने मचाया धमाल, नरसिंहपुर समेत ग्वालियर- मऊगंज की लड़कियों ने मारी बाजी दूध फाड़कर तैयार होता है पनीर पनीर बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दूध को अच्छी तरह उबाल लिया जाता है। जब दूध उबलने लगे तो गैस को धीमा कर दें और उसमें थोड़ा-थोड़ा करके नींबू का रस या सिरका डालें। कुछ ही समय में दूध फटने लगेगा और उसमें से पानी अलग दिखाई देने लगेगा। जब दूध पूरी तरह से फट जाए तो गैस बंद कर दें। इसके बाद इस मिश्रण को मलमल के कपड़े में डालकर छान लें ताकि पानी अलग हो जाए और पनीर कपड़े में रह जाए। Weight Loss Tips : वजन नहीं घट रहा? स्लो मेटाबॉलिज्म है असली विलेन! ऐसे करें अपनी बॉडी का ‘फैट बर्न’ पनीर को सेट करने का तरीका जब पनीर कपड़े में इकट्ठा हो जाए तो उसे हल्के ठंडे पानी से धो लिया जाता है ताकि नींबू या सिरके की खटास खत्म हो जाए। इसके बाद कपड़े को अच्छी तरह बांधकर हल्का दबाव देकर अतिरिक्त पानी निकाल दिया जाता है। फिर इस कपड़े को किसी भारी बर्तन या वजन के नीचे करीब 30 से 40 मिनट तक रखा जाता है। इससे पनीर अच्छी तरह से सेट हो जाता है और बाद में उसे आसानी से मनचाहे आकार में काटा जा सकता है। Skin Care Tips : सर्दियों के बाद स्किन हो गई Dull? त्वचा के साथ न करें ये गलती घर का पनीर ज्यादा ताजा और स्वादिष्ट घर पर तैयार किया गया पनीर बाजार में मिलने वाले पनीर की तुलना में ज्यादा ताजा और स्वादिष्ट होता है। इससे बनी पनीर की सब्जी, पनीर भुर्जी या अन्य व्यंजन भी बेहद स्वादिष्ट लगते हैं। इसके अलावा घर का पनीर स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर माना जाता है क्योंकि इसमें किसी प्रकार की मिलावट या प्रिजर्वेटिव नहीं होते। थोड़ी सी मेहनत से आप घर पर ही शुद्ध और मुलायम पनीर तैयार कर सकते हैं।
MP Toppers in UPSC : MP के युवाओं ने मचाया धमाल, नरसिंहपुर समेत ग्वालियर- मऊगंज की लड़कियों ने मारी बाजी

MP Toppers in UPSC CSE 2025 : भोपाल। संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार देशभर से कुल 958 अभ्यर्थियों ने विभिन्न सेवाओं के लिए सफलता हासिल की है। मध्य प्रदेश के लिए यह रिजल्ट खास रहा क्योंकि राज्य के कई युवाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप रैंक हासिल की। खासतौर पर भोपाल के ईशान भटनागर ने ऑल इंडिया 5वीं रैंक और धार जिले के पक्षल जैन ने 8वीं रैंक प्राप्त कर प्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया है। ईशान भटनागर की 5वीं रैंक भोपाल के रहने वाले ईशान भटनागर ने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया 5वीं रैंक हासिल की है। वर्तमान में वे नागपुर में इंडियन रेवेन्यू सर्विस की ट्रेनिंग ले रहे हैं। उनके परिवार का शिक्षा और प्रशासन से गहरा संबंध रहा है। उनके पिता मध्य प्रदेश सरकार में प्रिंसिपल एडवाइजर के पद पर काम कर चुके हैं और अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि उनकी मां अंग्रेजी की प्रोफेसर हैं। ईशान की इस उपलब्धि से भोपाल सहित पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। UPSC CSE 2025 : UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट घोषित, अनुज अग्निहोत्री ने देश में किया टॉप, यहां देखें लिस्ट पक्षल जैन की ऑल इंडिया 8वीं रैंक धार जिले के छोटे कस्बे बाग के रहने वाले पक्षल जैन ने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया 8वीं रैंक हासिल कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। लोगों ने मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। पक्षल के पिता निलेश जैन कपड़ा व्यवसायी हैं और माता दीप्ति जैन गृहिणी हैं। पढ़ाई और संघर्ष से मिली बड़ी सफलता पक्षल जैन (8वीं रैंक) ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई बाग के महेश मेमोरियल स्कूल से की। इसके बाद वे आगे की पढ़ाई के लिए इंदौर गए और फिर आईआईटी कानपुर से फाइनेंस में पढ़ाई पूरी की। आईआईटी से पढ़ाई के बाद उन्होंने कॉर्पोरेट क्षेत्र में जाने के बजाय देश सेवा का रास्ता चुना और सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी। वर्ष 2022 के आसपास वे दिल्ली चले गए और वहीं रहकर तैयारी करने लगे। उनकी बहन के अनुसार तैयारी के दौरान उन्होंने बेहद कठिन परिश्रम किया और कई बार केवल तीन से चार घंटे ही सोकर पूरे दिन पढ़ाई करते थे। मध्य प्रदेश के अन्य अभ्यर्थियों की सफलता चितवन जैन को ऑल इंडिया रैंक-17 अशोकनगर के चितवन जैन ने 17वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने बताया कि यह उनका तीसरा प्रयास था। रूपल जायसवाल को ऑल इंडिया रैंक-43 खंडवा की रूपल जायसवाल ने 43वीं रैंक हासिल की है। खास बात यह है कि पिछले प्रयास में उन्हें 512वीं रैंक मिली थी, लेकिन उन्होंने उस रैंक पर सेवा जॉइन नहीं की और दोबारा तैयारी की। इस बार टॉप-50 में जगह बनाकर उन्होंने बड़ी सफलता हासिल की। UPSC Topper Anuj Agnihotri : कौन हैं UPSC में टॉप करने वाले अनुज अग्निहोत्री, रावतभाटा से है कनेक्शन समीक्षा द्विवेदी को ऑल इंडिया रैंक-56 मऊगंज की समीक्षा द्विवेदी ने 56वीं रैंक हासिल कर टॉप-100 में जगह बनाई। उन्होंने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की। दीक्षा पाटकर को ऑल इंडिया रैंक-88 नरसिंहपुर जिले के करकबेल गांव की दीक्षा पाटकर ने 88वीं रैंक हासिल की। वह हेमराज पाटकर और अर्चना पाटकर की बेटी हैं। सृष्टि गोयल को ऑल इंडिया रैंक-160 ग्वालियर के मुरार क्षेत्र की सृष्टि गोयल ने 160वीं रैंक हासिल की। यह उनका पांचवां प्रयास था। उनके पिता सुनील गोयल का सोने-चांदी का व्यवसाय है। गुना की देवांगी मीणा को ऑल इंडिया रैंक-236 गुना जिले के कुंभराज की देवांगी मीणा ने 236वीं रैंक हासिल की। पिछले साल उन्हें 764वीं रैंक मिली थी। वह आईआरएस में चयनित हुई थीं। उनके पिता नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में कार्यरत हैं। MP Gangrape Case : MP में 90 साल की बुजुर्ग से गैंगरेप, खून से लथपथ 12 घंटे तक तड़पती रही महिला नरसिंहपुर की पूजा सोनी को ऑल इंडिया रैंक-249 नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा में पदस्थ सब-डिविजनल रेवेन्यू ऑफिसर पूजा सोनी ने 249वीं रैंक हासिल की है। सतना की भूमिका जैन को ऑल इंडिया रैंक-331 सतना की भूमिका जैन ने 331वीं रैंक हासिल कर आईआरएस सेवा के लिए चयन प्राप्त किया है। वह कृष्णानगर के कपड़ा व्यवसायी मनोज जैन की बेटी हैं। भूमिका ने बताया कि यह उनका तीसरा अटेम्प्ट था। मुख्यमंत्री ने दी बधाई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यूपीएससी में सफल हुए सभी अभ्यर्थियों को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि भोपाल के ईशान भटनागर और धार के पक्षल जैन का टॉप-10 में आना प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने सभी सफल उम्मीदवारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।
MP Gangrape Case : MP में 90 साल की बुजुर्ग से गैंगरेप, खून से लथपथ 12 घंटे तक तड़पती रही महिला

MP Gangrape Case : खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पुनासा क्षेत्र में 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ चार नकाबपोश बदमाशों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल महिला करीब 12 घंटे तक खेत में पड़ी तड़पती रही। खेत के घर में अकेली रहती थी महिला जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने खेत में बने छोटे से घर में अकेली रहती है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात वह खाना खाने के बाद सो गई थी। देर रात चार नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। आरोपियों ने पहले महिला का मुंह कपड़े से बांध दिया ताकि वह शोर न मचा सके। इसके बाद चारों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के दौरान बुजुर्ग महिला को गंभीर चोटें आईं और वह खून से लथपथ हो गई। Gold Silver Price Today : चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, 3 दिन में 29 हजार टूटा भाव आरोपी कुएं में फेंकने की कर रहे थे कोशिश घटना के बाद आरोपियों ने महिला को कुएं में फेंकने की कोशिश भी की। लेकिन आसपास खेतों में लोगों की आवाजाही देखकर बदमाश घबरा गए और महिला को खेत में ही छोड़कर फरार हो गए। घायल महिला पूरी रात और सुबह तक खटिया पर पड़ी दर्द से तड़पती रही। भूसा खरीदने आए लोगों ने दी सूचना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे कुछ लोग भूसा खरीदने के लिए खेत पर पहुंचे। उन्होंने झोपड़ी के बाहर खटिया पर घायल हालत में पड़ी महिला को देखा तो तुरंत उसकी बेटी और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को पुनासा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक जांच के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल खंडवा रेफर कर दिया गया। LPG Price Hike : रसोई गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़े, ईरान-इजराइल युद्ध से किल्लत का खतरा! पुलिस जांच में जुटी मामले को लेकर मध्य प्रदेश पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार पीड़िता की हालत गंभीर है और फिलहाल वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। महिला अधिकारी को अस्पताल भेजा गया है ताकि पीड़िता के बयान दर्ज किए जा सकें। पुलिस का कहना है कि बयान मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Gold Silver Price Today : चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, 3 दिन में 29 हजार टूटा भाव

Gold Silver Price Today : नई दिल्ली। भारत में सोना-चांदी के बाजार में इन दिनों तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और निवेशकों की मुनाफावसूली के कारण कीमतों में यह बड़ी गिरावट आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक एक किलो चांदी का भाव 3,489 रुपये टूटकर 2,60,723 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले चांदी का भाव 2,64,212 रुपये प्रति किलो था। इस तरह केवल तीन दिनों के भीतर चांदी की कीमतों में करीब 29,125 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। LPG Price Hike : रसोई गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़े, ईरान-इजराइल युद्ध से किल्लत का खतरा! सोने के दामों में भी आई कमजोरी केवल चांदी ही नहीं, बल्कि सोने की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। 24 कैरेट सोने का भाव 1,835 रुपये गिरकर 1,58,751 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 5 मार्च को यही कीमत 1,60,586 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। यानी तीन दिनों में सोना लगभग 8,700 रुपये तक सस्ता हो चुका है। विशेषज्ञों का कहना है कि जब कीमती धातुओं की कीमतें तेजी से बढ़ती हैं, तो निवेशक मुनाफा सुरक्षित करने के लिए बिक्री शुरू कर देते हैं। इससे बाजार में दबाव बढ़ता है और कीमतों में गिरावट आ जाती है। बड़े शहरों में चांदी के ताजा दाम देश के प्रमुख शहरों में भी चांदी के दामों में गिरावट का असर देखा गया है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पटना, लखनऊ, नोएडा, जयपुर, अहमदाबाद और पुणे में 10 ग्राम चांदी का भाव करीब 2,849 रुपये, 100 ग्राम का रेट लगभग 28,490 रुपये और 1 किलो चांदी का भाव करीब 2,84,900 रुपये दर्ज किया गया। वहीं चेन्नई और हैदराबाद में चांदी की कीमत थोड़ी ज्यादा रही, जहां एक किलो का भाव करीब 2,94,900 रुपये तक पहुंच गया। Nishant Kumar : JDU में एंट्री से पहले एक्टिव हुए निशांत, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ की लंबी चर्चा अंतरराष्ट्रीय बाजार का भी असर वैश्विक बाजार में भी कीमती धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर का भाव लगभग 83.40 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव हल्की बढ़त के साथ करीब 2,68,569 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करता नजर आया। ऑल-टाइम हाई से काफी नीचे पहुंची कीमत अगर पिछले कुछ हफ्तों का रुख देखें तो चांदी में काफी बड़ी गिरावट आई है। 29 जनवरी 2026 को चांदी की कीमत करीब 3.86 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के ऑल-टाइम हाई स्तर पर पहुंच गई थी। IND vs NZ Playing 11: क्या T20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए इंडिया बदलेगी प्लेइंग XI? इसके बाद से बाजार में लगातार गिरावट देखने को मिली और लगभग 36 दिनों के भीतर चांदी करीब 1.25 लाख रुपये तक सस्ती हो चुकी है।
IND vs NZ Playing 11: क्या T20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए इंडिया बदलेगी प्लेइंग XI?

IND vs NZ Playing 11: क्रिकेट फैंस के लिए रविवार का दिन बेहद खास होने वाला है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का सामना न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम से होगा। टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला आसान नहीं रहने वाला है, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत अभी तक न्यूजीलैंड को नहीं हरा पाया है। दोनों टीमों के बीच खेले गए तीनों मुकाबले न्यूजीलैंड ने जीते हैं। ऐसे में अहमदाबाद में होने वाला यह फाइनल भारत के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होगा। इंग्लैंड को हराकर फाइनल में भारत भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253/7 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। T20 WC Final Ticket : भारत- न्यूजीलैंड फाइनल मैच टिकट सोल्ड आउट! जानें प्राइस रेंज से लेकर VIP सीट तक पूरी डिटेल इस मुकाबले में संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 89 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने भी 246/7 तक पहुंचकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया, लेकिन अंत में भारत ने जीत हासिल कर ली। गेंदबाजी को लेकर उठे सवाल हालांकि सेमीफाइनल में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन थोड़ा कमजोर रहा। अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 51 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 64 रन खर्च किए। इस प्रदर्शन के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि फाइनल में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव हो सकता है और कुलदीप यादव को मौका दिया जा सकता है। वरुण चक्रवर्ती को मिला टीम का समर्थन हालांकि खराब मैच के बावजूद वरुण चक्रवर्ती को टीम का समर्थन मिल रहा है। अक्षर पटेल ने कहा कि टीम ने इस मुद्दे पर चर्चा की है और वरुण को अपनी योजना पर टिके रहने की सलाह दी गई है। IND T20 WC Semifinal : वेस्ट इंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में भारत, ईडन गार्डन्स में बना विश्व रिकॉर्ड वहीं पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी उनका समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें कुछ समय के लिए पूरी तरह आराम देना चाहिए, ताकि वे ताजगी और सकारात्मक सोच के साथ फाइनल में उतर सकें। अभिषेक शर्मा के फॉर्म पर भी चर्चा टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन अब तक उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। उन्होंने इस टूर्नामेंट की 7 पारियों में सिर्फ 89 रन बनाए हैं। हालांकि टीम के साथी खिलाड़ी संजू सैमसन और पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने उनका समर्थन किया है। उनका कहना है कि टी20 फॉर्मेट में एक अच्छी पारी से खिलाड़ी की लय तुरंत वापस आ सकती है। Iran Israel US War : आज रात ईरान पर होगा सबसे बड़ा हमला…अमेरिका तबाह करेंगा मिसाइल लॉन्चर-फैक्ट्रियां! संभावित प्लेइंग इलेवन भारत की संभावित टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती / कुलदीप यादव न्यूजीलैंड की संभावित टीम: टिम सीफर्ट, फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर, कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन