Aayudh

Parliament Budget Session : लोकसभा में हंगामे के बीच धन्यवाद प्रस्ताव पारित, नहीं हो सकी PM मोदी की स्पीच

Parliament Budget Session

हाइलाइट्स लोकसभा में हंगामे के बीच ध्वनिमत से धन्यवाद प्रस्ताव पास। लोकसभा में नहीं हो सकी पीएम मोदी की स्पीच, राज्यसभा में संभावना। जेपी नड्डा ने राहुल गांधी को बताया अबोध बालक। Parliament Budget Session : नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में लगातार हंगामे का माहौल बना रहा। कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों के शोर-शराबे के चलते सदन की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। जब 12 बजे कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, तो विपक्षी सदस्य फिर से वेल में आ गए और हंगामा शुरू कर दिया। Bhopal Cutter Attack : युवतियों पर कटर से हमला करने वाला गिरफ्तार, पत्नी से झगड़े के बाद सनका दिमाग हंगामे के बीच ही लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को वोटिंग के लिए रख दिया। बिना चर्चा पूरी हुए धन्यवाद प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। पीएम मोदी का जवाब नहीं हो सका लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देना था। पहले तय था कि पीएम मोदी 4 फरवरी को शाम 5 बजे जवाब देंगे, लेकिन उस दिन भी हंगामे के कारण सदन स्थगित हो गया। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि प्रधानमंत्री अगले दिन लोकसभा में जवाब देंगे, लेकिन हंगामे के चलते ऐसा नहीं हो सका। आखिरकार पीएम मोदी की स्पीच के बिना ही धन्यवाद प्रस्ताव लोकसभा से पारित हो गया। Gold-Silver Crash : शेयर बाजार में भारी गिरावट, सोना-चांदी भी क्रैश, निवेशकों में हड़कंप अब उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 5 बजे राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर अपनी बात रख सकते हैं। राज्यसभा में भी तीखी बहस इस पूरे मामले को लेकर राज्यसभा में भी माहौल गरम रहा। राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा में हुए घटनाक्रम का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया गया। इस पर राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा ने आपत्ति जताते हुए कहा कि एक सदन की कार्यवाही पर दूसरे सदन में चर्चा नहीं की जा सकती। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि राहुल गांधी को बोलने का पूरा मौका दिया गया था। उन्हें कई बार बोलने का अवसर मिला, लेकिन सदन नियमों से चलता है और विपक्ष नियमों का पालन नहीं करता। Delhi Missing Case : 27 दिनों में 800 से ज्यादा लोग लापता, महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए खड़गे को नसीहत दी कि वे अपनी पार्टी को “अबोध बालक” का बंधक न बनाएं और स्वतंत्र रूप से पार्टी चलाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सदन में जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार थे, लेकिन विपक्ष ने सदन चलने ही नहीं दिया। स्पीकर ने जताई चिंता इससे पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदन में हो रहे लगातार हंगामे पर चिंता जताई और कहा कि इस तरह का आचरण सदन की मर्यादा के खिलाफ है। Bengal SIR SC Hearing : बंगाल SIR पर अब 8 फरवरी को सुनवाई, ममता बनर्जी खुद हुईं पेश; जानिए क्या दी दलील फिलहाल लोकसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हो चुकी है, लेकिन विपक्षी हंगामे के चलते स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। वहीं राज्यसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही जारी है।

Bhopal Cutter Attack : युवतियों पर कटर से हमला करने वाला गिरफ्तार, पत्नी से झगड़े के बाद सनका दिमाग

Bhopal Cutter Attack

हाइलाइट्स राजधानी में तीन लड़कियों पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार। सड़क चलती युवतियो को कटर से करता था घायल। अयोध्या नगर में फिर घटना को अंजाम देने की फिराक में था। Bhopal Cutter Attack : मध्य प्रदेश। भोपाल में बीते कुछ दिनों से युवतियों पर हो रहे हमलों ने शहर में दहशत का माहौल बना दिया था। लगातार यह खबरें सामने आ रही थीं कि रात के समय सड़क पर चलती युवतियों पर एक अज्ञात व्यक्ति कटर से हमला कर रहा है। सबसे पहले पिपलानी इलाके से ऐसी घटनाएं सामने आईं, जिसके बाद अन्य क्षेत्रों में भी लोग सहमे हुए थे। हर किसी के मन में यही सवाल था कि आखिर यह आरोपी कौन है और वह ऐसा क्यों कर रहा है। Distinguished Service Medal : MP के 269 अफसर-कर्मचारियों को मिलेगा अति उत्कृष्ट व सेवा पदक, यहां देखिये पूरी लिस्ट अब पुलिस ने इस रहस्य से पर्दा उठा दिया है। युवतियों पर कटर से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बीते 6 दिनों से फरार था और एक बार फिर वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। मिनाल क्षेत्र से आरोपी गिरफ्तार पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात करीब 2 बजे मिनाल इलाके में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही FRV टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। जांच में सामने आया है कि आरोपी अयोध्या नगर और छोला क्षेत्र में फिर से हमला करने की योजना बना रहा था। Sagar Nurse Murder : सागर में नर्स की हत्या पर राजनीति तेज, नेता प्रतिपक्ष बोले- बीजेपी के राज में अपराधियों के हौसले बुलंद CCTV फुटेज से हुई पहचान पुलिस ने बताया कि घटनास्थलों के आसपास लगे CCTV कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान की गई थी। इसके बाद अलग-अलग टीमें बनाकर उसकी तलाश शुरू की गई। आरोपी को मोटरसाइकिल से भागते हुए देखा गया था, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। नशे की हालत में करता था हमला गिरफ्तार आरोपी की पहचान भरत अहिरवार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक वह नशे का आदी है और गिरफ्तारी के समय भी नशे की हालत में था। आरोपी अपने पास एक बड़ा कटर रखता था, जिससे वह राह चलती युवतियों पर हमला कर उन्हें घायल करता था। Cold Weather Update : उत्तर भारत में फिर से कोहरा और ठंड का कहर, मध्य प्रदेश के इन जिलों में अलर्ट पुलिस ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद उसके व्यवहार में बदलाव आया और उसने इस तरह की घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया। कई जिलों से जुड़े मिले सुराग जांच में सामने आया है कि आरोपी निशातपुरा इलाके में मजदूरी का काम करता था। उसके पास से बरामद मोटरसाइकिल सागर जिले की बताई जा रही है, जबकि मोबाइल सिम शहडोल पते पर दर्ज है। आरोपी सोशल मीडिया पर भरत अहिरवार नाम से इंस्टाग्राम आईडी भी चला रहा था। Delhi Missing Case : 27 दिनों में 800 से ज्यादा लोग लापता, महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित पारिवारिक विवाद के बाद बना अपराधी प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी का अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी तनाव के चलते वह मानसिक रूप से असंतुलित हो गया और राह चलती युवतियों को निशाना बनाने लगा। आरोपी अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले को लेकर जल्द ही आधिकारिक खुलासा किया जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद शहर के लोगों ने राहत की सांस ली है।

Distinguished Service Medal : MP के 269 अफसर-कर्मचारियों को मिलेगा अति उत्कृष्ट व सेवा पदक, यहां देखिये पूरी लिस्ट

Distinguished Service Medal

हाइलाइट्स केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2025 के​​ लिए जारी की सूची। MP के 269 अफसर-कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट और सेवा पदक। बटालियनों, विशेष शाखाओं और फील्ड में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी शामिल। Distinguished Service Medal :  भोपाल। मध्य प्रदेश के पुलिस विभाग के लिए गौरव की खबर है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साल 2025 के लिए अति उत्कृष्ट सेवा पदक और सेवा पदक पाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में मध्य प्रदेश के कुल 269 अफसर और कर्मचारी शामिल हैं, जिन्हें उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। Sagar Nurse Murder : सागर में नर्स की हत्या पर राजनीति तेज, नेता प्रतिपक्ष बोले- बीजेपी के राज में अपराधियों के हौसले बुलंद सीपी अवधेश गोस्वामी को अति उत्कृष्ट सेवा पदक भोपाल के एडिशनल सीपी अवधेश गोस्वामी को अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चुना गया है। खास बात यह है कि वह इससे पहले 26 जनवरी को राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए भी चयनित किए जा चुके हैं। उनके इस चयन को पुलिस विभाग में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इन अधिकारियों के नाम सूची में शामिल इसके अलावा भोपाल के स्पेशल डीजी पंकज कुमार श्रीवास्तव, आईजी रुचिवर्धन मिश्र और आईजी शियास ए. को भी इस सम्मान के लिए चुना गया है। वहीं एआईजी मलय जैन, एआईजी अमित सक्सेना और मंत्रालय के सुरक्षा अधिकारी अविनाश शर्मा का नाम भी सूची में शामिल है। CM Mohan Yadav yoga : हरिद्वार में CM मोहन यादव ने किया योगाभ्यास, बाबा रामदेव के साथ किया शीर्षासन उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान सम्मानित होने वालों में पुलिस मुख्यालय, बटालियनों, विशेष शाखाओं और फील्ड में तैनात अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हैं। इन सभी को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, प्रशासनिक सुधार, बेहतर प्रशिक्षण व्यवस्था और अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दिए जाने वाले ये पदक पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ बेहतर कार्य संस्कृति को भी प्रोत्साहित करते हैं। मध्य प्रदेश पुलिस के लिए यह सम्मान राज्य स्तर पर बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Gold-Silver Crash : शेयर बाजार में भारी गिरावट, सोना-चांदी भी क्रैश, निवेशकों में हड़कंप

Gold-Silver Crash

Gold-Silver Crash : नई दिल्ली। शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट दोनों में गुरुवार को जोरदार गिरावट देखने को मिली। दो दिन की तेजी के बाद अचानक बाजार धड़ाम हो गया। इससे निवेशकों को बड़ा झटका लगा। वहीं, सोना और चांदी की कीमतों में भी एक बार फिर भारी गिरावट दर्ज की गई है। सेंसेक्स-निफ्टी में तेज गिरावट से शुरुआत सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स अपने पिछले बंद 83,817.69 के मुकाबले 83,757.54 पर खुला, लेकिन कुछ ही मिनटों में गिरावट तेज हो गई। देखते ही देखते सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा फिसलकर 83,313 के स्तर तक आ गया। Sagar Nurse Murder : सागर में नर्स की हत्या पर राजनीति तेज, नेता प्रतिपक्ष बोले- बीजेपी के राज में अपराधियों के हौसले बुलंद वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी दबाव में नजर आया। निफ्टी अपने पिछले बंद 25,776 के मुकाबले 25,755.90 पर खुला और फिर गिरावट बढ़ते हुए 164 अंक टूटकर 25,612.90 के स्तर पर पहुंच गया। विदेशी बाजारों से मिले निगेटिव संकेत भारतीय शेयर बाजार पर विदेशी बाजारों की कमजोरी का भी असर पड़ा। Gift Nifty 100 अंक से ज्यादा गिरकर कारोबार कर रहा था। जापान का निक्केई करीब 500 अंक, हांगकांग का हैंगसेंग 350 अंक और साउथ कोरिया का KOSPI इंडेक्स 180 अंक तक टूट गया। ग्लोबल मार्केट से मिले इन निगेटिव संकेतों का सीधा असर सेंसेक्स और निफ्टी पर देखने को मिला। Cold Weather Update : उत्तर भारत में फिर से कोहरा और ठंड का कहर, मध्य प्रदेश के इन जिलों में अलर्ट खुलते ही टूटे दिग्गज शेयर बाजार खुलते ही कई बड़ी कंपनियों के शेयर धड़ाम हो गए। लार्जकैप शेयरों में IndiGo करीब 2.30 फीसदी, BEL 2 फीसदी और Eternal करीब 2 फीसदी तक टूट गए। मिडकैप शेयरों में TIndia 8 फीसदी, Dixon 5 फीसदी, UPL 3 फीसदी और Suzlon करीब 2.10 फीसदी गिर गया। स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो Radington 5 फीसदी, TIMKEN 4.50 फीसदी और MCX करीब 4.40 फीसदी तक फिसल गया। इसके अलावा Reliance, Bajaj Finance, Adani Ports, Tata Steel और HDFC Bank जैसे बड़े शेयर भी रेड जोन में कारोबार करते दिखे। Online Gaming Suicide Case : भोपाल में ऑनलाइन गेमिंग के चलते छात्र ने की आत्महत्या, सरकार ने लिया संज्ञान सोना-चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट शेयर बाजार के साथ-साथ कमोडिटी मार्केट में भी गिरावट का माहौल रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी की कीमतें खुलते ही क्रैश हो गईं। 5 मार्च एक्सपायरी वाली 1 किलो चांदी की कीमत पिछले बंद के मुकाबले 24,000 रुपये से ज्यादा टूट गई। वहीं 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना भी 2,400 रुपये से ज्यादा सस्ता हो गया। Delhi Missing Case : 27 दिनों में 800 से ज्यादा लोग लापता, महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित निवेशकों में बढ़ी चिंता शेयर बाजार और सोना-चांदी, दोनों में एक साथ आई गिरावट से निवेशकों में चिंता बढ़ गई है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, ग्लोबल संकेतों और मुनाफावसूली के चलते फिलहाल बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

Sagar Nurse Murder : सागर में नर्स की हत्या पर राजनीति तेज, नेता प्रतिपक्ष बोले- बीजेपी के राज में अपराधियों के हौसले बुलंद

Sagar Nurse Murder

Sagar Nurse Murder : भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहगढ़ में हुई नर्स की हत्या के मामले ने प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर ड्यूटी जा रही नर्स दीपशिखा चढ़ार की गोली मारकर हत्या के बाद महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। CM Mohan Yadav yoga : हरिद्वार में CM मोहन यादव ने किया योगाभ्यास, बाबा रामदेव के साथ किया शीर्षासन क्या बोले नेता प्रतिपक्ष सिंघार इस मामले को लेकर मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि भाजपा के राज में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और यह घटना सरकार के महिला सुरक्षा को लेकर किए जा रहे दावों की पोल खोलती है। सरकार के अक्षम शासन व्यवस्था का परिणाम उमंग सिंघार ने लिखा कि थाने और बस स्टैंड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की जघन्य वारदात होना यह साबित करता है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। Cold Weather Update : उत्तर भारत में फिर से कोहरा और ठंड का कहर, मध्य प्रदेश के इन जिलों में अलर्ट उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं, जो भाजपा सरकार की गंभीर और अक्षम शासन व्यवस्था का परिणाम है। नर्स के परिवार को मुआवजा देने की मांग नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और मृतक नर्स के परिवार को समुचित मुआवजा दिया जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। Two Terrorists Killed : जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर समेत दो आतंकवादी ढेर, उधमपुर में सेना का बड़ा ऑपरेशन फिलहाल इस घटना को लेकर प्रदेश में आक्रोश का माहौल है और लोग महिला सुरक्षा को लेकर सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।   भाजपा के राज में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। सागर जिले के शाहगढ़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर ड्यूटी जा रही नर्स दीपशिखा चढ़ार की गोली मारकर हत्या ने महिला सुरक्षा को लेकर सरकार के खोखले दावों को आईना दिखा दिया है। थाने और बस स्टैंड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई… — Umang Singhar (@UmangSinghar) February 5, 2026

CM Mohan Yadav yoga : हरिद्वार में CM मोहन यादव ने किया योगाभ्यास, बाबा रामदेव के साथ किया शीर्षासन

CM Mohan Yadav yoga

CM Mohan Yadav yoga : भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने योग गुरु बाबा रामदेव के साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने बाबा रामदेव के मार्गदर्शन में योग के कई कठिन आसन किए। Cold Weather Update : उत्तर भारत में फिर से कोहरा और ठंड का कहर, मध्य प्रदेश के इन जिलों में अलर्ट योग के प्रति उनकी सक्रिय भागीदारी योग सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पूरी ऊर्जा और एकाग्रता के साथ अभ्यास करते नजर आए। सत्ता के शीर्ष पर रहते हुए योग के प्रति उनकी सक्रिय भागीदारी ने लोगों का ध्यान खींचा। बाबा रामदेव भी इस मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने योग के महत्व पर जोर दिया। Online Gaming Suicide Case : भोपाल में ऑनलाइन गेमिंग के चलते छात्र ने की आत्महत्या, सरकार ने लिया संज्ञान योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी इस योग अभ्यास के जरिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वस्थ जीवनशैली और योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान योग को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी बताते हुए इसके नियमित अभ्यास की अपील भी की गई। यहां देखिये तस्वीरें

Cold Weather Update : उत्तर भारत में फिर से कोहरा और ठंड का कहर, मध्य प्रदेश के इन जिलों में अलर्ट

Weather Today

Cold Weather Update : नई दिल्ली। देश के उत्तरी राज्यों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले 5 दिनों के भीतर दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होंगे, जिससे ठंड, कोहरा और पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी का असर देखने को मिलेगा। पहला वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 5 और 6 फरवरी को एक्टिव रहेगा, जबकि दूसरा 9 और 10 फरवरी के आसपास असर दिखा सकता है। पहले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते मध्य प्रदेश के आधे हिस्से, उत्तर प्रदेश के करीब 15 जिले, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में सुबह घना कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। Online Gaming Suicide Case : भोपाल में ऑनलाइन गेमिंग के चलते छात्र ने की आत्महत्या, सरकार ने लिया संज्ञान पहाड़ों में माइनस में पहुंचा तापमान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में फिलहाल बर्फबारी थम गई है, लेकिन ठंड का प्रकोप जारी है। तापमान लगातार माइनस में बना हुआ है। उत्तराखंड में पाले की स्थिति बनी हुई है, जिसमें रात के समय तापमान गिरने से जमीन और पौधों पर बर्फ जैसी सफेद परत जम जाती है। उत्तराखंड के बद्रीनाथ में न्यूनतम तापमान माइनस 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश का कुकुमसेरी इलाका माइनस 12.2 डिग्री के साथ सबसे ठंडा क्षेत्र बना हुआ है। Delhi Missing Case : 27 दिनों में 800 से ज्यादा लोग लापता, महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित मैदानी राज्यों में ठंडी हवाओं का असर राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में धीरे-धीरे दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 9 और 10 फरवरी को एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होगा, जिससे पश्चिमी हिमालय के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। Manipur CM Oath : आखिरकार मणिपुर को मिला ‘अपना सीएम’, एक साल बाद राष्ट्रपति शासन खत्म, खेमचंद सिंह होंगे मुख्यमंत्री अगले दो दिन का मौसम पूर्वानुमान 6 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के चंबा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों में हल्की बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं शिमला, मंडी और कांगड़ा में बारिश का अलर्ट है। 7 फरवरी को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में सुबह के समय कुछ इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। तापमान सामान्य से थोड़ा नीचे रहने का अनुमान है। Bengal SIR SC Hearing : बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट में बहस जारी, 32 लाख वोटर अनमैप्ड, CJI ने जजों से ली जानकारी उत्तर प्रदेश में कोहरे से जनजीवन प्रभावित उत्तर प्रदेश में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार सुबह लखनऊ, प्रयागराज समेत 15 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कई जगह विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई। कोहरे के कारण कानपुर सहित कई रेलवे स्टेशनों पर 25 से ज्यादा ट्रेनें लेट रहीं। बीते 24 घंटों में बाराबंकी सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान और मध्य प्रदेश का हाल राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर खत्म होने से कोहरा और धुंध नहीं देखी जा रही है। जयपुर, जैसलमेर, पिलानी, बीकानेर और अजमेर में तेज धूप खिली रही। अगले हफ्ते से उत्तरी हवाएं कमजोर होने के कारण सुबह-शाम का तापमान बढ़ सकता है और ठंड का असर कम होने की उम्मीद है। Mamata Banerjee vs ECI : LLB डिग्री के बावजूद ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट में दलील क्यों नहीं दे पाएंगी? लीगल twist समझिए! मध्य प्रदेश में बुधवार से गुरुवार सुबह तक पश्चिमी एमपी के करीब 25 जिले कोहरे की चपेट में रहे। ग्वालियर-चंबल और मालवा-निमाड़ क्षेत्रों में दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया, लेकिन पहाड़ी इलाकों से आ रही सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। उत्तराखंड में यलो अलर्ट उत्तराखंड के 5 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे और पाले के कारण सुबह-शाम ठंड ज्यादा महसूस होगी। हालांकि पूरे दिन मौसम शुष्क रहेगा और ज्यादातर जिलों में बारिश का अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 6 फरवरी को 3 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में कड़ाके की ठंड बनी रहेगी। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में उत्तर भारत में ठंड, कोहरा और पहाड़ों में बर्फबारी का असर बना रहेगा।

Online Gaming Suicide Case : भोपाल में ऑनलाइन गेमिंग के चलते छात्र ने की आत्महत्या, सरकार ने लिया संज्ञान

Online Gaming Suicide Case

Online Gaming Suicide Case : मध्य प्रदेश। भोपाल से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां ऑनलाइन गेमिंग की लत के चलते एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग को लेकर सख्त रुख अपनाया है और जल्द ही इसके लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी करने की तैयारी की जा रही है। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि इस घटना को सरकार ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने साफ कहा कि चाहे केंद्र सरकार हो या मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार, दोनों स्तर पर इस मुद्दे पर संज्ञान लिया गया है। Indore Tech Sangam : इंदौर में ‘टेक संगम’ का आयोजन, आईटी युवाओं को मिला करियर मार्गदर्शन जल्द जारी होगी ऑनलाइन गेमिंग को लेकर SOP मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति को रोकना है। इसके लिए ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े नियमों और दिशा-निर्देशों को लेकर जल्द ही एक SOP सुनिश्चित की जाएगी। ताकि बच्चों और युवाओं को ऑनलाइन गेमिंग की लत से बचाया जा सके और इस तरह की दुखद घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि आज के समय में ऑनलाइन गेमिंग तेजी से युवाओं को अपनी चपेट में ले रही है, जिसका असर उनके मानसिक स्वास्थ्य और भविष्य पर पड़ रहा है। सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। Bhopal Student Suicide : ऑनलाइन गेम का ‘खूनी टास्क’! 8वीं के छात्र ने घर में लगाई फांसी, मोबाइल खोलेगा राज परिवारों और समाज की भूमिका भी अहम इस घटना के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी कितनी जरूरी है। विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार के साथ-साथ अभिभावकों और समाज की भी जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को सही दिशा दें और समय रहते उनकी समस्याओं को समझें। भोपाल की यह घटना एक चेतावनी है कि ऑनलाइन गेमिंग को हल्के में नहीं लिया जा सकता। आने वाले समय में सरकार की SOP से उम्मीद की जा रही है कि ऐसे मामलों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी।

Indore Tech Sangam : इंदौर में ‘टेक संगम’ का आयोजन, आईटी युवाओं को मिला करियर मार्गदर्शन

Indore Tech Sangam

Indore Tech Sangam : इंदौर। तेजी से बदलती आईटी इंडस्ट्री में युवाओं और कामकाजी पेशेवरों के सामने आ रही चुनौतियों को समझने और उनके समाधान के उद्देश्य से बद्रीनाथ जिला आईटी मिलन, इंदौर द्वारा ‘टेक संगम’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 1 फरवरी 2026 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक प्रेस्टीज कॉलेज यूजी कैंपस, स्कीम नंबर 74, विजय नगर, इंदौर में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम को खास तौर पर आईटी प्रोफेशनल्स, आईटी जॉब सीकर्स (कॉलेज से हाल ही में पास आउट छात्र) और फाइनल ईयर के आईटी विद्यार्थियों के लिए रखा गया था। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को आईटी इंडस्ट्री में हो रहे बदलावों की सही जानकारी देना और उनके करियर से जुड़े सवालों का समाधान करना था। Delhi Missing Case : 27 दिनों में 800 से ज्यादा लोग लापता, महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित आईटी बदलावों पर खुली चर्चा कार्यक्रम की शुरुआत में प्रतिभागियों को तीन अलग-अलग समूहों में बांटा गया। इन समूहों में अनुभवी आईटी विशेषज्ञों ने युवाओं के सवालों के जवाब दिए और उनकी शंकाओं को दूर किया। इस सत्र में करियर ग्रोथ, स्किल डेवलपमेंट और जॉब मार्केट से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद सम्मेलन कक्ष में एक पैनल चर्चा आयोजित की गई। इस चर्चा में श्री स्वप्निल पारखिया, श्रीमती अनुभा माखीजा और श्री प्रवीन राठौर ने हिस्सा लिया। उन्होंने आईटी इंडस्ट्री में बदलते ट्रेंड्स, नई तकनीकों, जरूरी स्किल्स और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए। Two Terrorists Killed : जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर समेत दो आतंकवादी ढेर, उधमपुर में सेना का बड़ा ऑपरेशन प्रतिभागियों को मिला सीधे संवाद का मौका पैनल चर्चा के बाद प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से सीधे सवाल पूछे। इस दौरान आईटी प्रोफेशनल्स की एकजुटता, संगठन की ताकत और देश के विकास में तकनीकी प्रतिभा की भूमिका पर भी विशेष जोर दिया गया। नेटवर्किंग के साथ कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम का समापन नेटवर्किंग सत्र और हाई टी के साथ हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों ने आपस में बातचीत की, अपने अनुभव साझा किए और नए संपर्क बनाए। MP Narmada Crisis : मां नर्मदा खतरे में! हालात नहीं बदले तो 50 साल में सूख सकती है जीवनरेखा ‘टेक संगम’ जैसे आयोजन यह दिखाते हैं कि जब आईटी प्रोफेशनल्स और युवा एक मंच पर आकर सीखते और एक-दूसरे का मार्गदर्शन करते हैं, तो इसका सकारात्मक असर न केवल उनके करियर पर पड़ता है, बल्कि समाज और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Delhi Missing Case : 27 दिनों में 800 से ज्यादा लोग लापता, महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित

Delhi Missing Case

Delhi Missing Case : दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से एक बेहद चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। महज 27 दिनों के भीतर दिल्ली से 800 से ज्यादा लोगों के लापता होने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। इनमें सबसे ज्यादा संख्या महिलाओं और बच्चों की है। पुलिस अब तक कुछ लोगों को ढूंढने में सफल रही है, लेकिन बड़ी संख्या में लोग अभी भी लापता हैं। पुलिस के अनुसार, 27 दिनों में कुल 807 लोगों के लापता होने की शिकायत दर्ज की गई। इनमें से 235 लोगों को ट्रेस कर लिया गया है, जबकि 572 लोग अब भी लापता हैं। यह आंकड़े राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर रहे हैं। Manipur CM Oath : आखिरकार मणिपुर को मिला ‘अपना सीएम’, एक साल बाद राष्ट्रपति शासन खत्म, खेमचंद सिंह होंगे मुख्यमंत्री वयस्क और नाबालिग दोनों लापता दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, लापता लोगों में 616 वयस्क शामिल हैं। इनमें से 181 लोगों को ढूंढ लिया गया है, जिनमें 90 पुरुष और 91 महिलाएं हैं। वहीं 435 वयस्क अभी तक लापता हैं। इसके अलावा 191 नाबालिग बच्चों के लापता होने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस ने इनमें से 48 बच्चों को ट्रेस कर लिया है, जिनमें 29 लड़कियां और 19 लड़के शामिल हैं। हालांकि 137 नाबालिग अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। Bengal SIR SC Hearing : बंगाल SIR पर अब 8 फरवरी को सुनवाई, ममता बनर्जी खुद हुईं पेश; जानिए क्या दी दलील छोटे बच्चों का गायब होना बढ़ा चिंता का कारण पुलिस डेटा के अनुसार, साल 2026 के शुरुआती 27 दिनों में 8 साल तक के 9 बच्चे दिल्ली से लापता हुए। इनमें 6 लड़के थे। पुलिस तीन बच्चों को ढूंढने में सफल रही है, जबकि बाकी बच्चों की तलाश जारी है। वहीं 8 से 12 साल की उम्र के 13 बच्चे भी इस दौरान लापता हुए। इनमें से अब तक सिर्फ 3 बच्चों का ही पता चल पाया है, जबकि 10 बच्चों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। Two Terrorists Killed : जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर समेत दो आतंकवादी ढेर, उधमपुर में सेना का बड़ा ऑपरेशन किशोर उम्र के बच्चे भी सुरक्षित नहीं आंकड़ों के मुताबिक, 12 से 18 साल की उम्र के 169 लोग इन 27 दिनों में लापता हुए। पुलिस ने इनमें से 48 लोगों को ढूंढ लिया है, लेकिन 121 किशोर अभी भी लापता हैं। यह स्थिति माता-पिता और समाज दोनों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है। पिछले साल भी हजारों बच्चे हुए थे लापता अगर पिछले साल की बात करें तो साल 2025 में दिल्ली से 18 साल तक के 5,915 बच्चे लापता हुए थे। पुलिस ने इनमें से 4,424 बच्चों को ढूंढ लिया था, जबकि 1,491 बच्चे अब भी लापता हैं। वहीं 2016 से 2026 के बीच 18 साल तक के कुल 60,694 बच्चे दिल्ली में लापता हुए। पुलिस इनमें से 53,763 बच्चों को ट्रेस करने में सफल रही, लेकिन 6,931 बच्चों का आज तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। MP Narmada Crisis : मां नर्मदा खतरे में! हालात नहीं बदले तो 50 साल में सूख सकती है जीवनरेखा सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था दिल्ली में लगातार बढ़ते लापता लोगों के आंकड़े सुरक्षा व्यवस्था और सामाजिक जागरूकता पर सवाल खड़े करते हैं। खासकर बच्चों और महिलाओं का इस तरह गायब होना गंभीर चिंता का विषय है। अब जरूरत है कि पुलिस के साथ-साथ समाज भी सतर्क हो और ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई और जागरूकता को प्राथमिकता दी जाए।