Aayudh

Gold Silver Prices Today : आज फिर गिरा सोने-चांदी का भाव, जानिए क्या है ताजा अपडेट

Gold - Silver Prices Today

Gold Silver Prices Today : नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में आज यानी 6 फरवरी को बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 13,155 रुपये गिरकर 2,41,184 रुपये प्रति किलो रह गई है। इससे पहले चांदी का भाव 2,54,339 रुपये प्रति किलो था। बीते दो दिनों में चांदी कुल 41,278 रुपये सस्ती हो चुकी है। Gold-Silver Crash : शेयर बाजार में भारी गिरावट, सोना-चांदी भी क्रैश, निवेशकों में हड़कंप 24 कैरेट सोने का भाव 1,013 रुपये घटा सोने की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव आज 1,013 रुपये घटकर 1,51,489 रुपये पर आ गया है। इससे पहले यह 1,52,502 रुपये पर था। बीते दो दिनों में सोना कुल 6,669 रुपये सस्ता हुआ है। गौरतलब है कि 29 जनवरी को सर्राफा बाजार में सोने ने 1,76,121 रुपये और चांदी ने 3,85,933 रुपये प्रति किलो का ऑल टाइम हाई स्तर छुआ था। Manipur Violence : नई सरकार बनने के 24 घंटे बाद ही मणिपुर में हिंसा, जानिए क्या है इसकी वजह चांदी और सोने के दामों में बड़ी गिरावट इससे पहले भी चांदी और सोने के दामों में बड़ी गिरावट देखी गई थी। 29 जनवरी से 2 फरवरी के बीच चांदी की कीमत करीब 1.60 लाख रुपये कम हो गई थी, जबकि सोने के दाम में करीब 26 हजार रुपये की गिरावट आई थी। वायदा कारोबार यानी MCX पर चांदी 4 लाख रुपये से गिरकर 2.41 लाख रुपये प्रति किलो तक आ गई थी। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.70 लाख रुपये से गिरकर 1.40 लाख रुपये तक पहुंच गया था। हालांकि इसके बाद दोनों धातुओं के दामों में फिर से तेजी देखने को मिली थी। Gold and Silver Prices Today : तीन दिन की गिरावट के बाद चांदी 17 हजार बढ़ी, सोना पहुंचा 1.45 लाख; जानिए ताजा भाव सोने और चांदी क्रैश का कारण विशेषज्ञों के मुताबिक सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे दो बड़ी वजहें हैं। पहली वजह प्रॉफिट बुकिंग है। हाल के दिनों में सोना और चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए थे, जिसके बाद निवेशकों ने मुनाफा कमाने के लिए बिक्री शुरू कर दी। दूसरी वजह फिजिकल डिमांड में कमी है। ऑल टाइम हाई के बाद बाजार में सोने और चांदी की मांग कमजोर हुई है, साथ ही चांदी के औद्योगिक उपयोग को लेकर भी चिंताएं बढ़ी हैं। Share Market Today : बजट से बाजार निराश, औंधे मुंह गिरा मार्केट, सेंसेक्स में 2 हजार अंकों की भारी गिरावट इन बातों का रखे ध्यान इस बीच ज्वेलरी खरीदने की योजना बना रहे लोगों को कुछ बातों का खास ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। सोना खरीदते समय उसकी कीमत और वजन जरूर जांच लें। खरीदारी के दिन सोने का भाव अलग-अलग सोर्स से क्रॉस चेक करना बेहतर रहता है। यह भी ध्यान रखें कि 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतें अलग-अलग होती हैं। इससे ग्राहक को सही दाम पर शुद्ध सोना खरीदने में मदद मिलती है।

Manipur Violence : नई सरकार बनने के 24 घंटे बाद ही मणिपुर में हिंसा, जानिए क्या है इसकी वजह

Manipur Violence

हाइलाइट्स चुराचंदपुर में डिप्टी सीएम के शपथ के विरोध में भड़की हिंसा। कुकी समुदाय में नेम्चा किपगेन को डिप्टी सीएम बनाने से असंतोष। विधायकों पर विश्वासघात का आरोप, सामाजिक बहिष्कार की चेतावनी। Manipur Violence : इंफाल। पूर्वोत्तर भारत के मणिपुर राज्य में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। राज्य के चुराचंदपुर जिले में डिप्टी सीएम नेम्चा किपगेन और लोसी दिखो के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हालात बिगड़ गए। सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद मणिपुर पुलिस को स्थिति संभालने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। नई सरकार के गठन के महज 24 घंटे बाद हुई इस हिंसा से पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। Manipur CM Oath : आखिरकार मणिपुर को मिला ‘अपना सीएम’, एक साल बाद राष्ट्रपति शासन खत्म, खेमचंद सिंह होंगे मुख्यमंत्री मणिपुर में नए डिप्टी सीएम के विरोध में हिंसा नई सरकार में कुकी समुदाय की विधायक नेम्चा किपगेन को डिप्टी सीएम बनाए जाने से कुकी समुदाय के एक बड़े वर्ग में नाराजगी देखी जा रही है। उनके साथ एलएम खौटे और न्गुर्संगलुर भी सरकार में शामिल हुए हैं। कुछ कुकी संगठनों ने इन विधायकों पर समुदाय के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया है और सामाजिक बहिष्कार की चेतावनी दी है। वहीं, समर्थक गुटों का कहना है कि विधायक समुदाय की सुरक्षा और विकास के लिए सरकार का हिस्सा बने हैं। Ola Uber Rapido Strike : 7 फरवरी को Ola, Uber और Rapido की बड़ी हड़ताल, कैब सेवाएं प्रभावित सड़क पर टायर जलाए और पत्थरबाजी हिंसा के दौरान चुराचंदपुर के तुइबोंग इलाके में प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाए और पत्थरबाजी की। कुछ समूहों की ओर से सरकार में शामिल कुकी विधायकों को जान से मारने की धमकियां और इनाम की घोषणाएं भी सामने आई हैं। दिनभर हालात तनावपूर्ण बने रहे और कई जगह सुरक्षा बलों को सख्ती करनी पड़ी। हिंसा के ये तीन बड़े कारण विशेषज्ञों के मुताबिक, मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदायों के बीच जारी हिंसा के तीन बड़े कारण हैं। पहला कारण मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग है। अप्रैल 2023 में हाईकोर्ट के निर्देश के बाद कुकी समुदाय को डर है कि इससे उनकी जमीन और अधिकारों पर असर पड़ेगा। दूसरा कारण कुकी समुदाय की अलग प्रशासन या कुकीलैंड की मांग है, जिसे राज्य सरकार और मैतेई समुदाय राज्य की एकता के लिए खतरा मानते हैं। तीसरा कारण ड्रग्स तस्करी और अवैध अफीम की खेती को लेकर लगे आरोप हैं, जिससे आपसी अविश्वास और बढ़ा है। इंफाल और चुराचंदपुर में भारी नुकसान हालिया हिंसा में इंफाल और चुराचंदपुर में भारी नुकसान हुआ है। कई चर्च और मंदिरों को आग के हवाले कर दिया गया, सैकड़ों घर और संपत्तियां जला दी गईं। Coal Mine Explosion : कोयला खदान में बड़ा धमाका, काम कर रहे 10 मजदूरों की मौके पर मौत इस दौरान बड़ी संख्या में लोग घायल हुए और करीब 70 हजार से ज्यादा लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए। हिंसा के दौरान भीड़ द्वारा हजारों हथियार लूटे जाने की घटनाएं भी सामने आईं। असम राइफल्स की तैनाती स्थिति को काबू में करने के लिए असम राइफल्स और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है और प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया जा रहा है। सरकार की ओर से प्रभावित समुदायों से बातचीत कर हालात शांत करने की कोशिशें भी की जा रही हैं। कुकी समुदाय के 10 विधायक गौरतलब है कि, भाजपा नेता युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर के 13वें मुख्यमंत्री बने। खेमचंद मैतेई समुदाय से आते हैं। उनके साथ ही नगा समुदाय से आने वाले लोसी दिखो ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। वे नगा पीपुल्स फ्रंट के विधायक हैं। वहीं, कुकी समुदाय से आने वालीं नेम्चा किप्गेन राज्य की पहली डिप्टी सीएम बनीं। भाजपा नेता नेम्चा ने दिल्ली के मणिपुर भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शपथ लीं। बता दें कि, मणिपुर विधानसभा की 60 सीटों में कुकी समुदाय के 10 विधायक हैं, जिनमें से 7 भाजपा से जुड़े हैं। Cold Weather Update : उत्तर भारत में फिर से कोहरा और ठंड का कहर, मध्य प्रदेश के इन जिलों में अलर्ट मणिपुर में जातीय हिंसा का इतिहास पुराना है। पिछले करीब 10 महीनों में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है, हजारों घायल हुए हैं और बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं। लंबे समय तक इंटरनेट बंद रहने से भी हालात बिगड़े। कुकी और मैतेई समुदायों के बीच बढ़ता अविश्वास और पुराने विवाद राज्य में शांति बहाल करने की राह में बड़ी चुनौती बने हुए हैं।   #WATCH | Manipur | Violence broke out between security forces and the mob in Churachandpur against Nemcha Kipgen and Losii Dikho, taking oath as the Deputy Chief Ministers of Manipur Police use tear gas to disperse the protestors (05.02) pic.twitter.com/SQI9vpnjho — ANI (@ANI) February 6, 2026

Pariksha pe Charcha 2026 : जिंदगी सिर्फ परीक्षा तक सीमित नहीं… PM मोदी ने बताई याद करने की Easy ट्रिक

Pariksha pe Charcha 2026

हाइलाइट्स पढ़ाई में पूरी भागीदारी जरूरी। नंबरों से आत्मविश्वास न जोड़ें, जीवन लक्ष्य बड़ा। टेक्नोलॉजी वरदान है, लेकिन पर्सनैलिटी खुद बनाएं। Pariksha pe Charcha 2026 : नई दिल्ली। देशभर के छात्रों से जुड़ने और परीक्षा के तनाव को कम करने के उद्देश्य से हर साल ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस साल इसका 9वां संस्करण आयोजित हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से खुलकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पढ़ाई, परीक्षा, करियर, तकनीक और जीवन से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए और छात्रों को तनाव से दूर रहने के आसान तरीके बताए। MP Hope App : बुजुर्गों को अब नहीं जाना पड़ेगा अस्पताल, भोपाल, इंदौर समेत 6 शहरों में पायलट प्रोजेक्ट कई बार पढ़नें के बाद भी भूल जाते हैं कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने प्रधानमंत्री से सवाल किया कि कई बार वे जो पढ़ते हैं, उसे भूल जाते हैं। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि हम वही बातें याद रखते हैं, जिनमें हम पूरी तरह से शामिल होते हैं। उन्होंने समझाया कि जैसे आज का दिन सबको याद रहेगा क्योंकि सभी इसमें पूरी तरह से जुड़े हुए हैं इसलिए पढ़ाई करते समय खुद को उस विषय से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि खुद को कम आंकने के बजाय समझदारी से बात करें और सही लोगों से राय लें। Ola Uber Rapido Strike : 7 फरवरी को Ola, Uber और Rapido की बड़ी हड़ताल, कैब सेवाएं प्रभावित मार्क्स एक तरह की बीमारी प्रधानमंत्री ने कहा कि आज के समय में मार्क्स एक तरह की बीमारी बन गए हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि अपने मन और आत्मविश्वास को सिर्फ नंबरों से न जोड़ें। यह सोचने की जरूरत है कि जीवन में आगे क्या करना है और किस दिशा में जाना है, न कि केवल अच्छे अंक लाने पर ध्यान देना चाहिए। AI का महत्व पीएम मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के महत्व पर भी बात की। उन्होंने कहा कि छात्रों को AI का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए, क्योंकि टेक्नोलॉजी एक वरदान है। लेकिन साथ ही यह भी बताया कि AI हर लक्ष्य को हासिल करने में मदद नहीं कर सकता। इसे अपनी समझ, सोच और पर्सनैलिटी को बेहतर बनाने के लिए समझदारी से इस्तेमाल करना चाहिए। Coal Mine Explosion : कोयला खदान में बड़ा धमाका, काम कर रहे 10 मजदूरों की मौके पर मौत जिम्मेदार नागरिक बनने पर दिया जोर ‘परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान प्रधानमंत्री ने जिम्मेदार नागरिक बनने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि अगर हम विकसित भारत चाहते हैं, तो साफ-सफाई और जागरूकता जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय प्रोडक्ट्स को खरीदने और इस्तेमाल करने की अपील की। पीएम मोदी ने छात्रों से कहा कि 2047 में वे 35 से 40 साल के होंगे और देश की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी। उन्होंने सवाल किया कि अगर वे विकसित भारत के लिए मेहनत कर रहे हैं, तो क्या छात्रों को भी इसके लिए काम नहीं करना चाहिए। Parliament Budget Session : लोकसभा में हंगामे के बीच धन्यवाद प्रस्ताव पारित, नहीं हो सकी PM मोदी की स्पीच माता-पिता के लिए सम्मान बनती सफलता उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों की सफलता उनके माता-पिता के लिए सम्मान बनती है, क्योंकि माता-पिता अपने बच्चों पर भरोसा करते हैं और उनमें निवेश करते हैं। गेमिंग को लेकर उन्होंने कहा कि यह भी एक स्किल है और सही तरीके से किया जाए तो यह पर्सनैलिटी डेवलपमेंट में मदद कर सकता है। शिक्षा नहीं लगनी चाहिए बोझ प्रधानमंत्री ने साफ कहा कि शिक्षा कभी बोझ नहीं लगनी चाहिए। पढ़ाई में पूरी भागीदारी जरूरी है, क्योंकि टुकड़ों में पढ़ाई करने से सफलता नहीं मिलती। उन्होंने दोहराया कि मार्क्स पर फोकस करने के बजाय जीवन में हासिल की गई उपलब्धियों पर ध्यान देना चाहिए। Bhopal Cutter Attack : युवतियों पर कटर से हमला करने वाला गिरफ्तार, पत्नी से झगड़े के बाद सनका दिमाग जिंदगी सिर्फ परीक्षा तक सीमित नहीं कार्यक्रम में उन्होंने यह भी कहा कि जिंदगी सिर्फ परीक्षा तक सीमित नहीं है। परीक्षा कभी अंतिम लक्ष्य नहीं होनी चाहिए, बल्कि सर्वांगीण विकास ही असली लक्ष्य होना चाहिए। जीवन में संतुलन जरूरी है, क्योंकि किसी एक चीज पर ज्यादा झुकाव नुकसान पहुंचा सकता है। जीवन कौशल और पेशेवर कौशल दोनों ही समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। ‘परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान पीएम मोदी ने छात्रों का असमिया गमोसा से स्वागत किया और इसे महिला सशक्तिकरण का बेहतरीन उदाहरण बताया। कार्यक्रम में छात्रों ने अपने बनाए गाने भी गाए, जिसे प्रधानमंत्री ने सराहा।   #WATCH | PM Narendra Modi interacts with students during the 9th edition of ‘Pariksha pe Charcha’. He says, “… Education should not feel like a burden. It needs our total involvement. Education in bits and pieces does not ensure success… Instead of focusing on marks,… pic.twitter.com/IKV33nd54b — ANI (@ANI) February 6, 2026

MP Hope App : बुजुर्गों को अब नहीं जाना पड़ेगा अस्पताल, भोपाल, इंदौर समेत 6 शहरों में पायलट प्रोजेक्ट

MP Hope App

हाइलाइट्स बीमार बुजुर्गों को अस्पताल जाने की जरूरत नहीं। 6 शहरों में शुरू ‘होप एप’ का पायलट प्रोजेक्ट शुरू। 346 बुजुर्गों की प्रारंभिक स्क्रीनिंग को जा चुकी है। MP Hope App : भोपाल। बीमार और चलने-फिरने में असमर्थ बुजुर्गों को अब इलाज के लिए अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मध्य प्रदेश सरकार की एक नई पहल के तहत बुजुर्गों को उनके घर पर ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और रीवा में पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी की जा रही है। यह योजना इन जिलों के शहरी क्षेत्रों में लागू की जाएगी। Ola Uber Rapido Strike : 7 फरवरी को Ola, Uber और Rapido की बड़ी हड़ताल, कैब सेवाएं प्रभावित अब तक 1214 बुजुर्गों का रजिस्ट्रेशन इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत अब तक 1214 बुजुर्गों का पंजीकरण ‘होप एप’ में किया जा चुका है। इनमें से 346 बुजुर्गों की प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच भी पूरी कर ली गई है। सरकार का लक्ष्य है कि इस योजना के जरिए उन बुजुर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएं, जो बीमारी या कमजोरी के कारण घर से बाहर नहीं निकल पाते। आशा कार्यकर्ता करेंगी घर-घर सर्वे योजना के तहत घर-घर सर्वे का काम आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। सर्वे के दौरान जिन बुजुर्गों को नियमित देखभाल और इलाज की जरूरत होगी, उनकी जानकारी स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर को दी जाएगी। नर्सिंग ऑफिसर ऐसे बुजुर्गों का चयन कर उनका विवरण ‘होप एप’ में दर्ज करेंगी। PM Modi Rajya Sabha Speech : राज्यसभा में PM मोदी की स्पीच, विपक्ष का वॉकआउट, बोले- ‘भारत विश्व की चुनौतियों का समाधान दे रहा नर्सिंग ऑफिसर जाएंगी बुजुर्ग के घर इसके बाद नर्सिंग ऑफिसर ‘होप किट’ लेकर बुजुर्ग के घर जाएंगी। घर पर ही बुजुर्गों की ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन और अन्य जरूरी जांच की जाएगी। जांच के आधार पर उनके लिए फॉलोअप प्लान भी तैयार किया जाएगा, ताकि समय-समय पर उनकी सेहत पर नजर रखी जा सके। तुरंत मिल सके डॉक्टर की सलाह अगर किसी बुजुर्ग को डॉक्टर की सलाह की जरूरत पड़ेगी, तो उन्हें ऑनलाइन डॉक्टर से भी जोड़ा जाएगा। इससे गंभीर मामलों में तुरंत विशेषज्ञ की राय मिल सकेगी और समय पर इलाज संभव हो पाएगा। Coal Mine Explosion : कोयला खदान में बड़ा धमाका, काम कर रहे 10 मजदूरों की मौके पर मौत सफलता के बाद अन्य जिलों में करेंगे लागू सरकार का लक्ष्य है कि इस योजना के जरिए प्रदेशभर में करीब एक लाख ऐसे बुजुर्गों को जोड़ा जाए, जो चलने-फिरने में असमर्थ हैं और नियमित इलाज से वंचित रह जाते हैं। पायलट प्रोजेक्ट के सफल होने के बाद इसे अन्य जिलों में भी लागू किया जा सकता है।

Ola Uber Rapido Strike : 7 फरवरी को Ola, Uber और Rapido की बड़ी हड़ताल, कैब सेवाएं प्रभावित

Ola Uber and Rapido Strike

Ola Uber Rapido Strike : नई दिल्ली। अगर आप रोजाना ऑफिस, स्कूल या अन्य कामों के लिए कैब का इस्तेमाल करते हैं या 7 फरवरी को कैब से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। देशभर में ऐप-आधारित कैब ड्राइवर (All-India Breakdown) 7 फरवरी को हड़ताल पर जाने वाले हैं। इस हड़ताल का ऐलान Telangana App-Based Drivers Forum यानी TADF ने किया है। इस वजह से Ola, Uber और Rapido जैसी सेवाओं पर असर पड़ सकता है। PM Modi Rajya Sabha Speech : राज्यसभा में PM मोदी की स्पीच, विपक्ष का वॉकआउट, बोले- ‘भारत विश्व की चुनौतियों का समाधान दे रहा क्यों जा रहे ड्राइवर हड़ताल पर ? कैब ड्राइवरों का कहना है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे उनकी आमदनी कम होती जा रही है। दूसरी ओर गाड़ी की मेंटेनेंस, EMI और अन्य खर्च तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन किराए में उसी हिसाब से बढ़ोतरी नहीं की गई है। ड्राइवरों का आरोप है कि किराया तय करने में कोई पारदर्शिता नहीं है और कंपनियां मनमाने तरीके से किराया तय कर रही हैं। मोटर व्हीकल एग्रीगेटर गाइडलाइन का पालन नहीं ड्राइवरों का यह भी कहना है कि उन्हें यह नहीं बताया जाता कि यात्री से कुल कितना किराया लिया गया और उसमें से कंपनी ने कितना कमीशन काटा। इसके अलावा सरकार द्वारा जारी मोटर व्हीकल एग्रीगेटर गाइडलाइन 2025 (Motor Vehicle Aggregator Guidelines 2025) का भी सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा है। TADF का आरोप है कि नियम होने के बावजूद कैब कंपनियां ड्राइवरों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही हैं। Coal Mine Explosion : कोयला खदान में बड़ा धमाका, काम कर रहे 10 मजदूरों की मौके पर मौत अकाउंट सस्पेंड होने का डर ड्राइवरों ने काम की स्थिति को अस्थिर बताया है। उनका कहना है कि इंसेंटिव कभी भी अचानक बंद कर दिए जाते हैं, लंबे समय तक काम करने का दबाव रहता है और बिना किसी साफ वजह के अकाउंट सस्पेंड होने का डर बना रहता है। इन सभी समस्याओं के कारण ड्राइवरों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। यह हड़ताल पिछले साल क्रिसमस के दौरान 25 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद की अगली कड़ी मानी जा रही है। ड्राइवरों का कहना है कि वह समय काम के लिहाज से काफी व्यस्त होता है, लेकिन तब भी उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। Bharat Taxi : देश की पहली सहकारी कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’, जीरो कमीशन से ड्राइवरों को मिलेगी राहत TADF का कहना है कि मोटर व्हीकल एग्रीगेटर गाइडलाइन 2025 लागू होने के बावजूद किराया तय करने में पारदर्शिता नहीं दिखाई जा रही है। साथ ही इंसेंटिव में कटौती और बिना कारण अकाउंट सस्पेंड किया जाना ड्राइवरों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। हड़ताल का क्या होगा असर? अगर यह हड़ताल पूरी तरह लागू होती है, तो यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कई इलाकों में कैब आसानी से नहीं मिलेंगी, किराए में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है और लोगों को बस, मेट्रो या अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सहारा लेना पड़ सकता है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि 7 फरवरी को यात्रा से पहले वैकल्पिक व्यवस्था जरूर कर लें।

PM Modi Rajya Sabha Speech : राज्यसभा में PM मोदी की स्पीच, विपक्ष का वॉकआउट, बोले- ‘भारत विश्व की चुनौतियों का समाधान दे रहा

PM Modi Rajya Sabha Speech

PM Modi Rajya Sabha Speech : नई दिल्ली। राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जवाब दिया। जैसे ही पीएम मोदी ने अपना संबोधन शुरू किया, विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे के बीच पीएम मोदी ने कहा कि देश विकसित भारत के निर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और हम लक्ष्य हासिल करके ही रुकेंगे। उन्होंने कहा कि भारत आज विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इसी दौरान विपक्षी सांसद सदन से वॉकआउट कर गए। Coal Mine Explosion : कोयला खदान में बड़ा धमाका, काम कर रहे 10 मजदूरों की मौके पर मौत कम महंगाई के साथ देश का विकास प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमें न रुकना है और न ही पीछे मुड़कर देखना है, बल्कि तय लक्ष्य को पाना है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया का भारत के प्रति आकर्षण बढ़ा है और वैश्विक मंच पर भारत को भरोसे के साथ देखा जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि कम महंगाई के साथ देश का विकास होना बहुत कम देखने को मिलता है, लेकिन भारत आज यह कर दिखा रहा है। तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था पीएम मोदी ने कहा कि जब उनकी सरकार ने काम संभाला था, तब भारत को ‘फ्रेजाइल फाइव’ अर्थव्यवस्था कहा जाता था। अब आने वाले समय में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। Om Birla on PM Modi Speech : पीएम मोदी के साथ हो सकता था कुछ भी…स्पीकर ओम बिरला ने बताई स्पीच टालने की वजह वजह 21वीं सदी का दूसरा क्वार्टर बेहद निर्णायक प्रधानमंत्री ने 21वीं सदी का जिक्र करते हुए कहा कि इसका पहला क्वार्टर पूरा हो चुका है, लेकिन दूसरा क्वार्टर बेहद निर्णायक साबित होने वाला है। उन्होंने कहा कि जैसे पिछली सदी में आज़ादी की लड़ाई का दूसरा चरण अहम था, वैसे ही यह दौर विकसित भारत के निर्माण के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ऐतिहासिक ट्रेड डील फाइनल ट्रेड डील को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत कई देशों के साथ बड़े और भविष्य के लिए तैयार व्यापार समझौते कर रहा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में यूरोपियन यूनियन के 27 देशों के साथ एक ऐतिहासिक ट्रेड डील फाइनल हुई है। Bharat Taxi : देश की पहली सहकारी कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’, जीरो कमीशन से ड्राइवरों को मिलेगी राहत पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले ऐसा दौर था जब कोई भी देश भारत के साथ व्यापार समझौता करने को तैयार नहीं था, लेकिन आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है और दुनिया भारत के साथ आगे बढ़ने को तैयार है।

Coal Mine Explosion : कोयला खदान में बड़ा धमाका, काम कर रहे 10 मजदूरों की मौके पर मौत

Meghalaya Coal Mine Blast

हाइलाइट्स ताशखाई कोयला खदान में भीषण धमाका। खदान में काम कर रहे दस मजदूरों की मौत। गैस रिसाव या खराबी की आशंका। Coal Mine Explosion : मेघालय के ताशखाई इलाके में स्थित एक कोयला खदान में हुए भीषण धमाके से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में अब तक कम से कम 10 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और प्रशासन ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। ताशखाई की कोयला खदान में हादसा जानकारी के अनुसार, ताशखाई की कोयला खदान में अचानक जोरदार विस्फोट हुआ। उस समय खदान के अंदर कई मजदूर काम कर रहे थे, जो धमाके की चपेट में आ गए। Om Birla on PM Modi Speech : पीएम मोदी के हो सकता था साथ कुछ भी…स्पीकर ओम बिरला ने बताई स्पीच टालने की वजह वजह विस्फोट इतना तेज था कि मजदूरों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। आशंका जताई जा रही है कि मृतक मजदूर असम के रहने वाले थे, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि की जा रही है। मेघालय पुलिस और बचाव दल मौके पर स्थानीय सूत्रों का कहना है कि मृतकों में एक मजदूर असम के कटिंगारा क्षेत्र के बिहारा गांव का निवासी था। घटना की सूचना मिलते ही मेघालय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। खदान के अंदर फंसे अन्य मजदूरों की तलाश के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। Bharat Taxi : देश की पहली सहकारी कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’, जीरो कमीशन से ड्राइवरों को मिलेगी राहत धमाके के कारणों की जांच शुरू प्रशासन ने हादसे के बाद पूरे इलाके को घेर लिया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि राहत कार्य में कोई रुकावट न आए। अधिकारियों ने बताया कि धमाके के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में गैस रिसाव या तकनीकी खराबी को हादसे की वजह माना जा रहा है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही सही कारण सामने आ पाएगा।

Om Birla on PM Modi Speech : पीएम मोदी के साथ हो सकता था कुछ भी…स्पीकर ओम बिरला ने बताई स्पीच टालने की वजह वजह

Om Birla on PM Modi Speech

Om Birla on PM Modi Speech : नई दिल्ली। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कोई अप्रत्याशित घटना होने की आशंका थी। इसी वजह से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर पीएम मोदी की शाम 5 बजे होने वाली स्पीच टालनी पड़ी। स्पीकर ने कहा कि उन्होंने खुद प्रधानमंत्री से सदन में न आने का आग्रह किया था, जिसे पीएम मोदी ने मान लिया। Bihar Assembly Budget Session : बिहार की महिलाएं बिकती हैं… तेजस्वी के विवादित बयान से विधानसभा में हंगामा इस वजह से पीएम का नहीं हुआ संबोधन दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी 5 फरवरी को लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर अपना जवाब देने वाले थे लेकिन इससे पहले विपक्षी महिला सांसदों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। इस वजह से प्रधानमंत्री का संबोधन नहीं हो सका। अप्रिय घटना होती तो… लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि जो घटनाक्रम बुधवार को हुआ, वह संसद के इतिहास में पहले कभी नहीं देखा गया। उन्होंने बताया कि जब प्रधानमंत्री सदन में जवाब देने वाले थे, तब कुछ विपक्षी सांसद प्रधानमंत्री की सीट के पास पहुंच गए थे। Bharat Taxi : देश की पहली सहकारी कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’, जीरो कमीशन से ड्राइवरों को मिलेगी राहत ऐसी स्थिति में किसी भी तरह की अप्रिय घटना हो सकती थी। अगर ऐसा होता, तो यह लोकतंत्र की परंपराओं के लिए बेहद गंभीर होता। इसी को देखते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री से सदन में न आने का अनुरोध किया। स्पीकर ने विपक्ष को चेतावनी देते हुए कहा कि पोस्टर और बैनर लेकर आने से सदन नहीं चल सकता। जिस तरह महिला सांसद प्रधानमंत्री की सीट तक पहुंचीं, वह न तो उचित था और न ही सदन की गरिमा के अनुरूप। पीएम की स्पीच से पहले सदन में क्या हुआ बुधवार शाम 5 बजे जब लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, तब विपक्ष की महिला सांसदों ने सत्ताधारी नेताओं की कुर्सियों का घेराव कर लिया। इसमें प्रधानमंत्री मोदी की कुर्सी भी शामिल थी। उनके हाथों में बड़े-बड़े बैनर थे, जिन पर लिखा था—“जो सही है, वो करो।” ये सांसद मंगलवार को हुए हंगामे के बाद 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन का विरोध कर रही थीं। हंगामे के कारण स्पीकर को कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। Distinguished Service Medal : MP के 269 अफसर-कर्मचारियों को मिलेगा अति उत्कृष्ट व सेवा पदक, यहां देखिये पूरी लिस्ट स्पीकर के कार्यालय में भी हुई बहस 4 फरवरी को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के कार्यालय में बीजेपी और विपक्षी सांसदों के बीच भी तीखी बहस हुई। सामने आए वीडियो में विपक्ष की महिला सांसद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू से बहस करती दिखाई दीं। PM पर हमले की योजना का दावा मीडिया रिपोर्ट्स ने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि कांग्रेस प्रधानमंत्री की स्पीच के दौरान उन पर हमला करने की योजना बना रही थी। इसी आशंका के चलते लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करने का फैसला लिया गया। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री सदन में मौजूद थे और जवाब देने के लिए तैयार भी थे, लेकिन हालात को देखते हुए स्पीच टाल दी गई। Bhopal Cutter Attack : युवतियों पर कटर से हमला करने वाला गिरफ्तार, पत्नी से झगड़े के बाद सनका दिमाग राहुल गांधी किताब लेकर पहुंचे संसद इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को संसद में पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की एक अनपब्लिश्ड किताब लेकर पहुंचे थे। राहुल गांधी ने कहा था कि अगर प्रधानमंत्री सदन में आते हैं, तो वे उन्हें यह किताब देंगे। उन्होंने किताब का एक पन्ना दिखाते हुए दावा किया कि इसमें प्रधानमंत्री और आर्मी चीफ के बीच हुई बातचीत का जिक्र है। राहुल गांधी ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री आते, तो वे खुद जाकर उन्हें यह किताब सौंपते, ताकि देश सच्चाई जान सके।

Bihar Assembly Budget Session : बिहार की महिलाएं बिकती हैं… तेजस्वी के विवादित बयान से विधानसभा में हंगामा

Tejashwi Yadav Bihar Women Sold Remark

Bihar Assembly Budget Session : पटना। बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला। हालांकि, अपने भाषण के दौरान वह कुछ नर्वस नजर आए और लिखित भाषण पढ़ते समय कई बार अटकते दिखे। तेजस्वी यादव ने सदन को बताया कि उनका नाखून उखड़ गया है और वह दवा लेकर आए हैं, इसलिए बैठकर बोलने की अनुमति चाहते हैं। उनके इस आग्रह को विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार ने स्वीकार कर लिया। इसी दौरान तेजस्वी यादव ने महिलाओं को लेकर एक विवादित बयान दिया, जिसके बाद सदन में हंगामा मच गया और विपक्ष व सत्तापक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

Bharat Taxi : देश की पहली सहकारी कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’, जीरो कमीशन से ड्राइवरों को मिलेगी राहत

Bharat Taxi

हाइलाइट्स जीरो कमीशन मॉडल ड्राइवर पूरी कमाई रखेंगे। ड्राइवर खुद प्लेटफॉर्म के हिस्सेदार और मालिक। ग्राहकों को किफायती और स्थिर किराया। Bharat Taxi : नई दिल्ली। देश की पहली सहकारी आधारित कैब टैक्सी सर्विस ‘भारत टैक्सी’ को आज आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के विज्ञान भवन में इस सेवा की शुरुआत की। सरकार का दावा है कि यह प्लेटफॉर्म ओला-उबर जैसे निजी एग्रीगेटर्स को सीधी चुनौती देगा और टैक्सी ड्राइवरों को शोषण से आज़ादी दिलाएगा। ‘सहकार से समृद्धि’ के विज़न से प्रेरित भारत टैक्सी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें ड्राइवरों से कोई कमीशन नहीं लिया जाएगा। ड्राइवर (जिन्हें ‘सारथी’ कहा जाएगा) खुद इस प्लेटफॉर्म के हिस्सेदार और मालिक होंगे। Parliament Budget Session : लोकसभा में हंगामे के बीच धन्यवाद प्रस्ताव पारित, नहीं हो सकी PM मोदी की स्पीच ड्राइवर-सेंट्रिक मॉडल, जीरो कमीशन जहां निजी कंपनियां ड्राइवरों की कमाई से 20 से 30 प्रतिशत तक कमीशन काटती हैं, वहीं भारत टैक्सी जीरो-कमीशन मॉडल पर काम करेगी। यानी हर राइड की कमाई सीधे ड्राइवर के खाते में जाएगी। सिर्फ मामूली  दैनिक, साप्ताहिक या मासिक शुल्क देना होगा। ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि इसमें सर्ज प्राइसिंग नहीं होगी। पीक टाइम में भी किराया अचानक नहीं बढ़ेगा, जिससे यात्रियों को किफायती राइड मिलेगी। Bhopal Cutter Attack : युवतियों पर कटर से हमला करने वाला गिरफ्तार, पत्नी से झगड़े के बाद सनका दिमाग बीमा, रिटायरमेंट और सपोर्ट सिस्टम लॉन्च के मौके पर अमित शाह ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले 6 सारथियों को सम्मानित किया और उन्हें शेयर सर्टिफिकेट सौंपे। इन ड्राइवरों को 5 लाख का एक्सिडेंटल इंश्योरेंस और 5 लाख का फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस दिया गया। इसके अलावा सभी ड्राइवरों को रिटायरमेंट सेविंग्स, ड्राइवर सपोर्ट सिस्टम और इमरजेंसी असिस्टेंस जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। दिल्ली में इसके लिए 7 प्रमुख स्थानों पर सपोर्ट सेंटर शुरू किए गए हैं। Gold-Silver Crash : शेयर बाजार में भारी गिरावट, सोना-चांदी भी क्रैश, निवेशकों में हड़कंप महिला सशक्तिकरण पर खास फोकस भारत टैक्सी में महिलाओं के लिए ‘सारथी दीदी’ (Saarthi Didi Scheme) पहल चलाई जा रही है। पहले चरण में 100 महिला ड्राइवर जुड़ेंगी 2030 तक लक्ष्य 15,000 महिला सारथियों का महिलाओं को मुफ्त ट्रेनिंग, विशेष बीमा और फीमेल राइडर चुनने का विकल्प Sagar Nurse Murder : सागर में नर्स की हत्या पर राजनीति तेज, नेता प्रतिपक्ष बोले- बीजेपी के राज में अपराधियों के हौसले बुलंद कौन चलाएगा भारत टैक्सी? यह सेवा सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड द्वारा संचालित की जाएगी, जिसकी स्थापना जून में 300 करोड़ रुपए की पूंजी के साथ हुई थी। इसके बोर्ड में अमूल के MD जयेन मेहता (चेयरमैन), NCDC के रोहित गुप्ता (वाइस चेयरमैन) सहित देश की विभिन्न सहकारी संस्थाओं से जुड़े सदस्य शामिल हैं। कितनी तेजी से फैलेगी सेवा? सरकार के अनुसार, भारत टैक्सी का लक्ष्य अगले दो वर्षों में देश के सभी राज्यों और प्रमुख शहरों तक अपनी सेवाओं का विस्तार करना है। योजना के तहत वर्ष 2027-28 तक 20 शहरों में करीब 50 हजार ड्राइवरों को प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा। Online Gaming Suicide Case : भोपाल में ऑनलाइन गेमिंग के चलते छात्र ने की आत्महत्या, सरकार ने लिया संज्ञान वहीं, 2030 तक यह सेवा जिला मुख्यालयों और ग्रामीण इलाकों तक पहुंचेगी, जहां एक लाख ड्राइवरों के साथ संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही भारत टैक्सी को FASTag और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर से भी इंटीग्रेट किया जाएगा, जिससे सेवाएं और अधिक सुगम बन सकें। अब तक की स्थिति अब तक की स्थिति की बात करें तो, भारत टैक्सी प्लेटफॉर्म से 4 लाख से अधिक ड्राइवर जुड़ चुके हैं, जबकि 10 लाख से ज्यादा यूजर्स अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। सरकार के मुताबिक, अब तक लगभग 10 करोड़ रुपये की राशि सीधे ड्राइवरों को भुगतान के रूप में दी जा चुकी है। Delhi Missing Case : 27 दिनों में 800 से ज्यादा लोग लापता, महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित गृहमंत्री अमित शाह का बयान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि, कहा, भारत टैक्सी इस बात का उदाहरण है कि सहकारिता के ज़रिए आम लोग मिलकर बड़ी शुरुआत कैसे कर सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म से टैक्सी चालक न सिर्फ सम्मान के साथ कमाएंगे, बल्कि इसके मालिक भी होंगे।”