Aayudh

MP Cabinet Decisions : सरदार सरोवर विस्थापितों की रजिस्ट्री मुफ्त होगी, दो सिंचाई परियोजना मंजूर

MP Cabinet Decisions

MP Cabinet Decisions : भोपाल। मध्य प्रदेश में किसानों और आदिवासियों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। सरदार सरोवर परियोजना से प्रभावित 25,602 आदिवासी परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। Rahul Gandhi on India-US Trade Deal : अडाणी केस और एपस्टीन फाइल्स से PM डरे, ट्रेड डील पर LoP राहुल गांधी सरदार सरोवर प्रभावित परिवारों को राहत: कैबिनेट ने 25,602 आदिवासी परिवारों के पट्टों की रजिस्ट्री मुफ्त करने का फैसला किया। सरकार 600 करोड़ रुपये खुद वहन करेगी। यह फैसला धार, बड़वानी और अलीराजपुर जिलों के आदिवासी परिवारों के लिए बहुत फायदेमंद है। आठ विधानसभा क्षेत्रों के लोग इससे लाभान्वित होंगे। किसानों के लिए दो सिंचाई परियोजनाएं: किसानों के लिए भी दो महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। धनवाही सूक्ष्म सिंचाई परियोजना पर 53.73 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे 3,500 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई होगी और 2,810 किसानों को फायदा मिलेगा। Anant Singh Oath : जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह ने ली शपथ, CM नीतीश के पैर छूने वाला वीडियो वायरल दूसरी बरही सूक्ष्म उदवहन सिंचाई परियोजना पर 566.92 करोड़ रुपये लगेंगे। इससे 20 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी और 11,500 किसानों को लाभ होगा। इन परियोजनाओं में जमीन नहीं ली जाएगी। पानी लिफ्ट प्रेशर पाइप से पहुंचेगा। बाणसागर परियोजना में अभी 60-65 प्रतिशत पानी इस्तेमाल होता है। बाकी 250 एमसीएम पानी का उपयोग बढ़ेगा। राज्य समाज कल्याण मंडल भंग: कैबिनेट ने राज्य समाज कल्याण मंडल को भंग करने का भी फैसला लिया। उसके कर्मचारियों को महिला एवं बाल विकास विभाग में शामिल किया जाएगा। इससे प्रशासन सरल बनेगा और सुशासन मजबूत होगा। Maha Shivaratri 2026 : 19 साल बाद महाशिवरात्रि 2026 पर ये दुर्लभ योग, 6 ग्रह बना रहे विशेष योग विभिन्न योजनाएं निरंतर रहेगी जारी 4 साल के लिए सरकार की विभिन्न योजनाएं निरंतर जारी रहेगी। संबल योजना निरंतर जारी रहेगी। इसके अलावा पशु विकास की योजना, किशोर कल्याण निधि योजना, महिला पीड़ित के लिए सहायता योजना, उद्यम योजना निरंतर जारी रहेगी। इससे 15009 करोड़ का वित्तीय भार सरकार पर आएगा।

Bhopal News : मोबाइल गेम की लत ने छीनी 14 साल के मासूम की जिंदगी, ब्लू व्हेल संदेह में पुलिस जांच शुरू

सुसाइड

Bhopal News : मध्य प्रदेश। भोपाल में मोबाइल गेम की लत ने एक मासूम बच्चे की जान ले ली। 14 साल के अंश साहू ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। अंश आठवीं कक्षा का छात्र था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। माता-पिता तेरहवीं के लिए बाहर गए थे। घर लौटे तो बेटे को कमरे में फंदे पर लटका पाया। पूरा परिवार सदमे में है। पिपलानी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मोबाइल फोन की जांच से सही कारण पता चलेगा। Rahul Gandhi on India-US Trade Deal : अडाणी केस और एपस्टीन फाइल्स से PM डरे, ट्रेड डील पर LoP राहुल गांधी ये है पूरा मामला अंश साहू पिपलानी थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वह आठवीं कक्षा में पढ़ता था। माता-पिता तेरहवीं में गए थे। घर लौटकर उन्होंने बेटे को फंदे पर लटका देखा। बच्चा इकलौता था। परिवार गम में डूब गया। परिजनों ने बताया कि अंश मोबाइल पर ब्लू व्हेल गेम खेलने का आदी था। पुलिस का शक है कि गेम में दिए गए किसी खतरनाक टास्क को पूरा करने के दबाव में बच्चे ने यह कदम उठाया। Parliament Budget session : लोकसभा में बड़ा हंगामा, स्पीकर की कुर्सी पर कागज फेंकने वाले 8 विपक्षी सांसद निलंबित पुलिस जांच: पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला। मोबाइल फोन बरामद किया गया। परिजनों ने बताया कि अंश ब्लू व्हेल गेम खेलता था। गेम टास्क का दबाव संभव कारण। ब्लू व्हेल गेम बच्चों को 50 खतरनाक टास्क देता है। अंतिम टास्क खुदकुशी होता है। पहले भी कई मौतें हो चुकी हैं। पुलिस मोबाइल से गेम की जांच कर रही है।

Rahul Gandhi on India-US Trade Deal : अडाणी केस और एपस्टीन फाइल्स से PM डरे, ट्रेड डील पर LoP राहुल गांधी

Rahul Gandhi on India-US Trade Deal

हाइलाइट्स राहुल का आरोप, अडानी और एपस्टीन फाइल्स से प्रेशर में देश बेच दिया। जयराम रमेश तंज, मोगैम्बो खुश, मोदी ने हार मानी। ट्रेड डील में मेक इन इंडिया प्रभावित। Rahul Gandhi on India-US Trade Deal : नई दिल्ली। भारत-अमेरिका ट्रेड डील ने राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ने इस डील में देश बेच दिया है। आम लोगों की मेहनत और खून-पसीने को बेच दिया। Anant Singh Oath : जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह ने ली शपथ, CM नीतीश के पैर छूने वाला वीडियो वायरल राहुल गांधी के आरोप नेता प्रतिपक्ष राहुल ने दावा किया कि PM कॉम्प्रोमाइज्ड हैं। वे डरे हुए हैं। जिन्होंने मोदी की इमेज बनाई, वही अब तोड़ रहे हैं। अमेरिका में अडानी पर केस है, जो असल में मोदी पर है। यह उनके फाइनेंशियल स्ट्रक्चर को टारगेट कर रहा है। राहुल ने कहा कि एपस्टीन फाइल्स में और भी बहुत कुछ है, जो अमेरिका ने रिलीज नहीं किया। यही दो प्रेशर पॉइंट्स हैं। देश को समझना चाहिए कि प्रधानमंत्री कॉम्प्रोमाइज्ड हैं। राहुल ने यह भी कहा कि इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति के भाषण पर नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया। जनता को सोचना चाहिए। Parliament Budget session : लोकसभा में बड़ा हंगामा, स्पीकर की कुर्सी पर कागज फेंकने वाले 8 विपक्षी सांसद निलंबित जयराम रमेश का तंज : कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने X पर तंज कसा- वॉशिंगटन में मोगैम्बो खुश है। मोदी ने हार मान ली। कांग्रेस ने कहा कि डील की घोषणा ट्रंप ने की, मोदी की रिक्वेस्ट पर। भारत रूस से तेल बंद करेगा। अमेरिका से 500 अरब डॉलर सामान खरीदेगा। मेक इन इंडिया का क्या होगा? ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर डील की जानकारी दी। PM मोदी ने X पर ट्रंप को धन्यवाद कहा। मेड इन इंडिया पर टैरिफ 18% कम होना शानदार है। यह डील 4 महीने से रुकी थी, 2 फरवरी शाम साइन हुई। MP Diesel Petrol Prices : कम हो सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम… केंद्रीय बजट 2026 के बाद CM मोहन यादव ने दिया संकेत ट्रंप का ऐलान : ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि मोदी से बात हुई। भारत रूस से तेल बंद करेगा। अमेरिका से 500 अरब डॉलर सामान खरीदेगा। रिश्ते मजबूत होंगे। इस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने X पर ट्रंप को धन्यवाद दिया। मेड इन इंडिया पर टैरिफ कम होना संतोषजनक है। 1.4 अरब भारतीयों की ओर से शुक्रिया।   PM Modi is Compromised. PM is too afraid to let me speak in Parliament about Naravane, Epstein Files and how he has surrendered on Tariffs. pic.twitter.com/V1J6yxZDM2 — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 3, 2026

Anant Singh Oath : जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह ने ली शपथ, CM नीतीश के पैर छूने वाला वीडियो वायरल

Anant Singh Nitish Kumar Feet Touch

Anant Singh Oath : पटना। बिहार की राजनीति में एक बार फिर बाहुबली विधायक अनंत सिंह सुर्खियों में हैं। मंगलवार 3 फरवरी 2026 को जेल से एंबुलेंस में विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह ने विधायक पद की शपथ ली। शपथ से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छुए और आशीर्वाद लिया। वीडियो में नीतीश कुमार उन्हें आशीर्वाद देते और हाल पूछते दिख रहे हैं। इस दौरान डिप्टी CM सम्राट चौधरी भी मौजूद थे। अनंत सिंह ने शपथ बिना पढ़े ली और कहा, “मैं अनंत सिंह ईश्वर की शपथ लेता हूं कि मैं कानून द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा। मैं भारत की प्रभुता और अखंडता अक्षुण्ण रखूंगा। मैं बिहार राज्य के विधानसभा के सदस्य के रूप में अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करूंगा।” Parliament Budget session : लोकसभा में पेपर उछालने वाले सांसद सस्पेंड शपथ के बाद स्पीकर प्रेम कुमार से मिले और फिर CM नीतीश के पास जाकर पैर छुए। अनंत सिंह करीब 10 मिनट सदन में बैठे और फिर जेल लौट गए। यह दृश्य राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया। बता दें कि, अनंत सिंह मोकामा सीट से JDU के टिकट पर 28,206 वोटों से जीते थे। दुलारचंद यादव हत्याकांड में जेल में हैं। कोर्ट ने सिर्फ शपथ के लिए अनुमति दी थी। MP Diesel Petrol Prices : कम हो सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम… केंद्रीय बजट 2026 के बाद CM मोहन यादव ने दिया संकेत जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह: बेऊर जेल से एंबुलेंस में लाए गए। तबीयत ठीक न होने का हवाला दिया। पुलिस सुरक्षा में विधानसभा पहुंचे। विधानसभा से निकलते हुए उन्होंने कहा, “मुझे न्याय मिलेगा। विपक्ष अब बोलने लायक नहीं।” नीट छात्रा रेप-हत्या मामले पर सवाल पर चुप रहे। CM नीतीश से मुलाकात : सदन में मौजूद नीतीश कुमार के पास जाकर पैर छुए। नीतीश ने आशीर्वाद दिया और हाल पूछा। सम्राट चौधरी भी बात की। सीएम नीतीश ने तिलक देखकर पूछा, “अब सब ठीक है ना?”। अनंत सिंह हाथ जोड़कर खड़े रहे। Maha Shivaratri 2026 : 19 साल बाद महाशिवरात्रि 2026 पर ये दुर्लभ योग, 6 ग्रह बना रहे विशेष योग वहीं, पत्रकारों से कहा, “न्याय मिलेगा। 100% उम्मीद है।” तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। “तेजस्वी को किसी और पार्टी से टिकट लेना होगा।” दुलारचंद यादव हत्याकांड में आरोपी अनंत सिंह ने जेल में रहकर चुनाव लड़ा। अनंत सिंह ने JDU टिकट पर मोकामा से 91,416 वोट पाकर जीत दर्ज की थी। यहां देखिये अनंत सिंह का सीएम नीतीश कुमार के पैर छुने वाला वीडियो

Parliament Budget session : लोकसभा में बड़ा हंगामा, स्पीकर की कुर्सी पर कागज फेंकने वाले 8 विपक्षी सांसद निलंबित

Parliament Budget session

हाइलाइट्स स्पीकर कुर्सी पर कागज फेंकने पर 8 विपक्षी सांसद सस्पेंड। सदन में हंगामा चरम पर, कार्यवाही बुधवार तक टाली गई। राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया, विपक्ष ने विरोध बढ़ाया। Parliament Budget session : नई दिल्ली। संसद की कार्यवाही में मंगलवार को एक बड़ा हंगामा देखने को मिला। लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज फेंक दिए। यह घटना सदन की मर्यादा टूटने का बड़ा उदाहरण बन गई। सदन में भारी शोर-शराबा हुआ। कई बार कार्यवाही रोकनी पड़ी। पीठासीन अधिकारी ने साफ कहा कि कागज फेंकने वाले सांसदों के नाम दर्ज किए जाएंगे। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने निलंबन का प्रस्ताव रखा। सदन ने ध्वनिमत से इसे मंजूर कर लिया। कुल 8 विपक्षी सांसदों को मौजूदा सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। इनमें ज्यादातर कांग्रेस के सांसद हैं। सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई है। अब कल यानी बुधवार को सदन चलेगा। Maha Shivaratri 2026 : 19 साल बाद महाशिवरात्रि 2026 पर ये दुर्लभ योग, 6 ग्रह बना रहे विशेष योग यह विवाद तब शुरू हुआ जब राहुल गांधी को बोलने की अनुमति नहीं मिली। उन्होंने 2020 के भारत-चीन संघर्ष पर पूर्व सेना प्रमुख के संस्मरण के आधार पर बात करना चाही थी। पीठासीन अधिकारी ने रोक दिया। विपक्ष ने विरोध जताया। सांसद वेल में आ गए। नारेबाजी की। स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज उछाले। हंगामा इतना बढ़ा कि सदन चलाना मुश्किल हो गया। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद भवन के बाहर धरना दिया। यह घटना लोकतंत्र की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है। Gold and Silver Prices Today : तीन दिन की गिरावट के बाद चांदी 17 हजार बढ़ी, सोना पहुंचा 1.45 लाख; जानिए ताजा भाव सदन में क्या कार्रवाई हुई : पीठासीन अधिकारी ने नाम दर्ज करने की बात कही। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने निलंबन प्रस्ताव रखा। सदन ने ध्वनिमत से मंजूरी दी। कार्यवाही स्थगित कर दी गई। निलंबित सांसदों के नाम : डीन कुरियाकोस, किरण रेड्डी, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, मणिकम टैगौर, गुरजीत औजला, हिबी इडेन, वेंकेट रमन और प्रशांत पडोले। ये सभी विपक्षी सांसद हैं। WhatsApp META Privacy : मेटा से शेयर ना करें यूजर का डेटा… व्हॉटसऐप यूजर प्राइवेसी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश विवाद की वजह राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया गया। विपक्ष ने विरोध किया। सांसद वेल में आए। नारेबाजी और कागज फेंकने से हंगामा बढ़ा। राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस सांसदों ने संसद भवन के बाहर धरना दिया। सस्पेंशन के खिलाफ आवाज उठाई। मंगलवार को कई बार स्थगित हुई। दोपहर तीन बजे चौथी बार शुरू हुई। लेकिन हंगामा थमा नहीं। अब बुधवार तक स्थगित।

Maha Shivaratri 2026 : 19 साल बाद महाशिवरात्रि 2026 पर ये दुर्लभ योग, 6 ग्रह बना रहे विशेष योग

Maha Shivaratri 2026

हाइलाइट्स महाशिवरात्रि को दुर्लभ ग्रह योग से विशेष फलदायी। प्रदोष से ब्रह्म मुहूर्त तक अभिषेक और जप शुभ। महाकाल मंदिर में 6 फरवरी से उत्सव। Maha Shivaratri 2026 : मध्य प्रदेश। शिव भक्तों के लिए सबसे बड़ा पर्व महाशिवरात्रि इस साल खास रहने वाला है। पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष त्रयोदशी और चतुर्दशी की संधि में यह पर्व मनाया जाता है। 15 फरवरी 2026 को रविवार के दिन महाशिवरात्रि आएगी। इस दिन ग्रहों की स्थिति बहुत दुर्लभ बन रही है। सूर्य, बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में, केतु सिंह राशि में और चंद्रमा मकर में गोचर करेंगे। इससे त्रिकोण योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बनेगा। MP Diesel Petrol Prices : कम हो सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम… केंद्रीय बजट 2026 के बाद CM मोहन यादव ने दिया संकेत ज्योतिष पंडित के अनुसार ऐसा योग 2007 के बाद 19 साल बाद बन रहा है। यह संयोग पूजा को विशेष फलदायी बनाएगा। पूरे साल की 12 शिवरात्रियों में फाल्गुन वाली को महाशिवरात्रि कहा जाता है। शिव महापुराण के अनुसार चार प्रहर की पूजा से सिद्धि और सफलता मिलती है। महाशिवरात्रि का महत्व: यह पर्व भगवान शिव की उत्पत्ति और सृष्टि चक्र की शुरुआत से जुड़ा है। ब्रह्मा-विष्णु के अहंकार को समाप्त करने का प्रतीक है। शिव-पार्वती विवाह अलग समय पर हुआ था। Gold and Silver Prices Today : तीन दिन की गिरावट के बाद चांदी 17 हजार बढ़ी, सोना पहुंचा 1.45 लाख; जानिए ताजा भाव चार प्रहर पूजा मुहूर्त: पहला प्रहर शाम 6:19 बजे से (प्रदोष काल) – गन्ने के रस से अभिषेक। दूसरा प्रहर रात 9:40 बजे से – दही से अभिषेक। तीसरा प्रहर मध्य रात्रि 12:41 बजे से – दूध से अभिषेक। चौथा प्रहर सुबह 3:18 बजे से ब्रह्म मुहूर्त तक – विधि-विधान पूजा। पूजा विधि और नियम: स्नान के बाद उत्तर दिशा में मुख करके पूजन करें। पंचोपचार या षोडशोपचार विधि अपनाएं। व्रत में अन्न न लें। क्रोध, काम, नशा से दूर रहें। “ॐ नमः शिवाय” जप करें। माथे पर चंदन या भस्म का त्रिपुंड लगाएं। बिल्वपत्र धोकर उपयोग करें। India US Trade Deal impact : भारत-अमेरिका ट्रेड डील का कमाल, सेंसेक्स 2500 अंक उछला महाकाल मंदिर तैयारियां: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में तैयारियां जोरों पर हैं। 6 फरवरी से शिवनवरात्रि उत्सव शुरू होगा। मंदिर की सफाई, रंग-रोगन और कोटितीर्थ कुंड की सफाई चल रही है। 40 छोटे मंदिरों की पुताई अंतिम चरण में है। कलेक्टर और मंदिर प्रशासक बैठक कर दर्शन व्यवस्था फाइनल करेंगे।  

MP Diesel Petrol Prices : कम हो सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम… केंद्रीय बजट 2026 के बाद CM मोहन यादव ने दिया संकेत

CM

MP Diesel Petrol Prices : भोपाल। केंद्रीय बजट 2026 ने पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ा दी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बजट को बहुत सराहा है। उन्होंने कहा कि यह बजट वैश्विक स्तर पर भारत की छवि को और मजबूत बनाएगा। बजट में बहुत अच्छा रोडमैप तैयार किया गया है। अंत्योदय की भावना साफ दिख रही है। एआई को प्रमोट किया गया है। युवा शक्ति को नई प्रेरणा मिली है। सभी सेक्टरों को बराबर आगे बढ़ने का मौका मिला है। सतत विकास का संकल्प लिया गया है। मध्य प्रदेश भी इस क्षेत्र में कदम मिलाकर काम करेगा। Gold and Silver Prices Today : तीन दिन की गिरावट के बाद चांदी 17 हजार बढ़ी, सोना पहुंचा 1.45 लाख; जानिए ताजा भाव सीएम यादव ने कहा कि, उद्योगों का संवर्धन हो रहा है। टेक्सटाइल उद्योग को नया जीवन मिल रहा है। स्थानीय रोजगार को नई ऊर्जा मिलेगी। आईटी, पर्यटन, स्वास्थ्य और शिक्षा के विस्तार पर प्रावधान है। सेवा क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। नारी सशक्तिकरण के लिए अच्छी गुंजाइश है। इसके साथ ही प्रत्येक जिले में छात्रावास खोले जाएंगे। महिला उद्यमियों को बढ़ावा मिलेगा। मेट्रोपॉलिटन सिटी का विकास होगा। दिव्यांग कौशल और ग्रीन एनर्जी पर फोकस है। WhatsApp META Privacy : मेटा से शेयर ना करें यूजर का डेटा… व्हॉटसऐप यूजर प्राइवेसी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश CM मोहन यादव की मुख्य प्रतिक्रिया: मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट विकास और विश्वास का है। हर वर्ग के लिए कल्याण के प्रावधान हैं। देश का कर्ज 50 प्रतिशत लाने का काम हो रहा है। किसानों की आय बढ़ाने के कई कदम हैं। स्वास्थ्य में हेल्थ टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। मध्य प्रदेश को इससे फायदा होगा। पेट्रोल-डीजल पर राहत का संकेत: CM ने बताया कि गुजरात के CM से बात हुई। मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर में काम करेगा। फार्मा सेक्टर में बड़ी छलांग लगेगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान किया। डीजल-पेट्रोल पर वेट कम करने की चुनौती है। जो जितनी ड्यूटी देगा, केंद्र उतना रिटर्न देगा। 18 फरवरी को प्रदेश बजट में राहत मिलेगी। Bhopal Rape Update : 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म आरोपी को 2 दिन की पुलिस रिमांड, पेशी से पहले वकीलों ने पीटा राहुल गांधी पर पलटवार: CM मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी को समझ नहीं आता क्या कह रहे। यही उनकी कठिनाई है। रक्षा बजट में 15% बढ़ोतरी हुई है। वहीं , मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बजट को विकास और विश्वास का बताया। कैंसर दवाई सस्ती हुई। युवाओं के लिए तकनीकी काम हो रहे हैं। 2047 की परिकल्पना साकार होगी।

Gold and Silver Prices Today : तीन दिन की गिरावट के बाद चांदी 17 हजार बढ़ी, सोना पहुंचा 1.45 लाख; जानिए ताजा भाव

Gold Silver Price Today

हाइलाइट्स तीन दिन गिरावट के बाद चांदी MCX पर 7% चढ़ी। सोना भी 3-5% बढ़त के साथ पहुंचा 1.45 लाख रुपये। CME ने मार्जिन बढ़ाया, लेकिन आज खरीदारी से उछाल। Gold and Silver Prices Today : नई दिल्ली। सोने और चांदी के बाजार में पिछले तीन दिनों की भारी गिरावट के बाद अचानक तेजी लौट आई है। 3 फरवरी 2026 को मंगलवार के दिन निवेशकों के चेहरे फिर से खिल उठे। MCX वायदा बाजार में चांदी के दाम में करीब 17 हजार रुपये या 7 प्रतिशत की जोरदार बढ़त दर्ज की गई। 1 किलो चांदी अब 2.53 लाख रुपये के स्तर पर पहुंच गई है। सोने में भी अच्छी तेजी दिखी। 10 ग्राम सोना करीब 5 हजार रुपये या 3 प्रतिशत चढ़कर 1.45 लाख रुपये पर आ गया। WhatsApp META Privacy : मेटा से शेयर ना करें यूजर का डेटा… व्हॉटसऐप यूजर प्राइवेसी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश पिछले तीन कारोबारी दिनों में चांदी की कीमत 1.60 लाख रुपये तक कम हो गई थी। सोने में भी 26 हजार रुपये की गिरावट आई थी लेकिन आज बाजार में खरीदारी जोरों पर है। सर्राफा बाजार में भी भाव ऊपर हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार चांदी 2.55 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.50 लाख रुपये के आसपास है। यह उछाल निवेशकों के लिए राहत की बात है। हाल के रिकॉर्ड हाई के बाद मुनाफा वसूली से गिरावट आई थी। अब बाजार में नई उम्मीद जगी है। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक संकेत और घरेलू मांग से आगे भी उतार-चढ़ाव रहेगा। लेकिन आज की तेजी से लगता है कि गिरावट का दौर थम गया है। Bhopal Rape Update : 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म आरोपी को 2 दिन की पुलिस रिमांड, पेशी से पहले वकीलों ने पीटा MCX और सर्राफा बाजार में आज की स्थिति: MCX पर चांदी में 7 प्रतिशत की बढ़त। भाव 2.53 लाख रुपये प्रति किलो। सोने में 3-5 प्रतिशत तेजी। 10 ग्राम सोना 1.45 लाख रुपये पर। IBJA के अनुसार चांदी 2.55 लाख रुपये प्रति किलो। 24 कैरेट सोना 10 ग्राम 1.50 लाख रुपये। फिजिकल बाजार में परिवहन और स्टोरेज खर्च जुड़ता है। MCX और सर्राफा में अंतर क्यों: MCX ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म है। बोलियां हर सेकंड बदलती हैं। सर्राफा फिजिकल खरीद-बिक्री का बाजार है। इसमें अतिरिक्त खर्च जुड़ते हैं। Donald Trump Tariff : ट्रंप का बड़ा ऐलान- भारत पर टैरिफ 50% से घटकर 18%, रूसी तेल खरीद बंद करने पर सहमति गिरावट की वजहें: पिछले दिनों रिकॉर्ड हाई पर प्रॉफिट बुकिंग हुई। फिजिकल डिमांड कमजोर पड़ी। औद्योगिक उपयोग को लेकर चिंता बढ़ी। मार्जिन बढ़ने का असर: CME ने सोने पर मार्जिन 6% से 8% और चांदी पर 11% से 15% किया। इससे ट्रेडर्स को ज्यादा पैसा जमा करना पड़ता है। बिकवाली का दबाव बना। लेकिन आज तेजी लौटी।  

WhatsApp META Privacy : मेटा से शेयर ना करें यूजर का डेटा… व्हॉटसऐप यूजर प्राइवेसी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

Supreme Court

WhatsApp META Privacy : नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सएप और उसकी पैरेंट कंपनी मेटा को भारतीय यूजर्स की निजता पर बड़ा झटका दिया है। 3 फरवरी 2026 को हुई सुनवाई में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जस्टिस सूर्यकांत ने साफ कहा कि कोर्ट भारतीयों का एक भी टुकड़ा डेटा मेटा के साथ शेयर करने की इजाजत नहीं देगा। उन्होंने कहा, ‘हम आपको इस देश की गोपनीयता नीतियों के साथ खेलने की अनुमति कतई नहीं देंगे।’ कोर्ट ने व्हाट्सएप की 2021 वाली प्राइवेसी पॉलिसी को ‘या तो मानो या छोड़ दो’ जैसी बताया, जिसमें यूजर्स को मजबूरन सहमति देनी पड़ती है। जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने कहा कि ऐसी सहमति ‘बनाई हुई’ होती है, जो असली नहीं मानी जा सकती। Parliament Budget Session : लोकसभा आज सिर्फ 8 मिनट चली कार्यवाही, विपक्ष ने लगाए PM मोदी के खिलाफ नारे; 2 बजे तक स्थगित यह मामला कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) के उस आदेश से जुड़ा है, जिसमें मेटा पर 213.14 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया था। CCI ने कहा था कि व्हाट्सएप ने अपनी बाजार में दबदबे का गलत फायदा उठाया। नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) ने भी जुर्माना बरकरार रखा था। कोर्ट ने मेटा और व्हाट्सएप की अपीलों को स्वीकार किया, लेकिन यूजर डेटा शेयरिंग पर गंभीर चिंता जताई। कोर्ट ने कहा कि डेटा का इस्तेमाल टारगेटेड विज्ञापनों के लिए किया जा रहा है, जो निजता का उल्लंघन है। Pune Porsche Case Update : पुणे पोर्श मामले में 3 को जमानत, सबूतों से छेड़छाड़ का था आरोप मेटा को निर्देश दिया गया कि वे एक हलफनामा दाखिल करें कि वे यूजर डेटा शेयर नहीं करेंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो अपील पर सुनवाई नहीं होगी। अगली सुनवाई 9 फरवरी को होगी, जहां अंतरिम आदेश आ सकता है। यह फैसला डिजिटल प्राइवेसी और यूजर अधिकारों के लिए बहुत अहम है।

Parliament Budget Session : लोकसभा आज सिर्फ 8 मिनट चली कार्यवाही, विपक्ष ने लगाए PM मोदी के खिलाफ नारे; 2 बजे तक स्थगित

Parliament Budget Session Update

Parliament Budget Session Update : नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र में आज भी हंगामा देखने को मिला। 3 फरवरी 2026 को लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई। लेकिन महज 8 मिनट ही चली। विपक्षी सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जोरदार नारे लगाए। वे वेल में आ गए और सदन में शोर मचाया। स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि प्रश्नकाल में नारेबाजी का क्या मतलब है। उन्होंने विपक्ष से सदन चलाने की अपील की लेकिन विपक्ष नहीं माना। स्पीकर ने कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी। लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे फिर से शुरू हो गई है। सदन की कार्यवाही शुरू होने पर इस बार स्पीकर ओम बिरला नहीं आए हैं। स्पीकर पैनल के कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी आए हैं। इसके बाद कार्यवाही को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इस दौरान विपक्ष के सांसदों द्वारा लगातार नारेबाजी की जा रही थी। MM Naravane Book : कौन हैं पूर्व इंडियन आर्मी चीफ एमएम नरवणे? जिनके जिक्र पर संसद में मचा बवाल इसी बीच NDA की संसदीय दल बैठक में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत हुआ। केंद्रीय मंत्री किरेण रिजिजू ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में 39 विकसित देशों के साथ समझौते हुए हैं। इससे आम लोगों को फायदा होगा। विपक्ष ने ट्रेड डील पर पीएम पर हमला बोला। Bhopal Rape Update : 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म आरोपी को 2 दिन की पुलिस रिमांड, पेशी से पहले वकीलों ने पीटा कांग्रेस ने कहा कि ट्रंप ने डील की घोषणा की, मोदी ने हार मान ली। यह ऑपरेशन सिंदूर जैसा है। सरकार ने इन आरोपों को खारिज किया। बजट सत्र 65 दिनों में 30 बैठकों तक चलेगा। यह 2 अप्रैल को खत्म होगा। लोकसभा में 9 बिल लंबित हैं। इनमें विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक 2025 शामिल है। लोकसभा में हंगामा  कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने पीएम मोदी के खिलाफ नारे लगाए। स्पीकर ने पूछा – प्रश्नकाल में नारेबाजी क्यों। सदन चलने दिया जाए। लेकिन हंगामा जारी रहा। स्पीकर ने सदन दोपहर 12 बजे तक स्थगित किया। Donald Trump Tariff : ट्रंप का बड़ा ऐलान- भारत पर टैरिफ 50% से घटकर 18%, रूसी तेल खरीद बंद करने पर सहमति NDA बैठक में पीएम मोदी का स्वागत मंगलवार सुबह NDA की संसदीय दल बैठक हुई। पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। किरेण रिजिजू ने ट्रेड डील को अद्भुत बताया। मोदी के नेतृत्व की सराहना की। ट्रेड डील पर राजनीतिक बयानबाजी केंद्रीय मंत्री रिजिजू बोले – विकसित देश भारत के साथ काम करना चाहते हैं। आम लोगों को लाभ होगा। विपक्ष ने कहा – ट्रंप ने डील घोषित की, मोदी ने हार मानी। कांग्रेस ने इसे सीजफायर जैसा बताया। Parliament Budget Session : चीन-पाकिस्तान पर बोलना मना है? राहुल गांधी का स्पीकर पर हमला, नरवणे की किताब से मचा संसद में हंगामा! बजट सत्र का शेड्यूल  सत्र 65 दिनों में 30 बैठकों तक चलेगा। 2 अप्रैल को खत्म होगा। पहला चरण 13 फरवरी तक। दूसरा 9 मार्च से। लोकसभा में 9 विधेयक लंबित हैं। इनमें विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक 2025, प्रतिभूति बाजार संहिता 2025 शामिल हैं।