Aayudh

Categories

ASLAM CHAMDA ARRESTED : गौकशी मामले में बड़ा एक्शन; जमानत के बाद ‘असलम चमड़ा’ पर NSA की कार्रवाई

ASLAM CHMADA ARRESTED

HIGHLIGHTS:

  • जमानत के बाद तुरंत NSA के तहत दोबारा गिरफ्तारी

  • केस में खामियों के चलते मिली थी जमानत

  • हिंदू संगठनों ने केस कमजोर करने का लगाया आरोप

  • बीजेपी विधायक का सख्त बयान, और कार्रवाई के संकेत

  • सपोर्ट गैंग की तलाश में जुटी पुलिस

ASLAM CHAMDA ARRESTED : भोपाल। राजधानी में कथित गौकशी से जुड़े असलम कुरैशी उर्फ ‘चमड़ा’ का मामला अब और गंभीर होता जा रहा है। बता दें कि 18 मार्च की रात जमानत पर रिहा होने के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया। इस बार उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की गई है।

Aslam Chamda Bail : 26 टन मांस, 500 पेज की चार्जशीट… फिर भी असलम चमड़ा को जमानत, रिहाई के बाद गायब!

जमानत के बाद तुरंत कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, केस में तकनीकी खामियों के कारण अदालत से असलम को जमानत मिल गई थी। लेकिन प्रशासन ने इसे गंभीर मानते हुए तुरंत NSA के तहत निरुद्ध कर दिया, जिससे उसकी रिहाई बेअसर हो गई।

Dhar Bhojshala Case : भोजशाला पर जैन समुदाय का दावा, मंदिर- मस्जिद के बाद अब नया विवाद

गौकशी एंगल से बढ़ा विवाद

इस मामले में गौकशी के आरोपों को लेकर पहले से ही तनाव बना हुआ था। स्थानीय हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया था कि केस को जानबूझकर कमजोर किया गया, जिससे आरोपी को जमानत मिल गई। इस मुद्दे पर प्रदर्शन की तैयारी भी की गई।

BJP Candidate List : असम चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, जानिए किसे मिली टिकट

राजनीतिक बयानबाजी तेज

मामले पर रामेश्वर शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसे अपराध माफ करने योग्य नहीं हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Mukesh Malhotra : सुप्रीम कोर्ट से मुकेश मल्होत्रा को राहत, चुनाव शून्य घोषित वाले हाईकोर्ट फैसले पर स्टे

सपोर्ट गैंग की तलाश जारी

पुलिस अब असलम के कथित सपोर्ट नेटवर्क की जांच में जुटी है। अधिकारियों के अनुसार, इस केस से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *