Aayudh

Categories

Ashoka Garden Murder Update : अशोका गार्डन हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, प्रदर्शन के बीच पुलिस का एक्शन

Ashoka Garden Murder : मध्य प्रदेश। भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में हुए चर्चित हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बम को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई बुधवार को उस समय की गई, जब शहर में इस घटना को लेकर हिंदू संगठनों का उग्र प्रदर्शन जारी था।

ये है पूरा मामला

रविवार रात मामूली विवाद के बाद 35 वर्षीय चाय कारोबारी विजय मेवाड़ा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। विजय सुभाष कॉलोनी का निवासी था और अशोका गार्डन तथा कोलार इलाके में चाय की दो होटल संचालित करता था। घटना वाली रात वह करीब 1:30 बजे होटल बंद कर अपने कर्मचारियों को छोड़ने प्रगति नगर गया था।

Bhopal Congress Meeting : कांग्रेस मीटिंग में PCC चीफ जीतू पटवारी के नेतृत्व पर उठे सवाल, युवक ने खुलकर की शिकायतें

कर्मचारियों के साथ की थी बदसलूकी 

प्रगति नगर में आरोपी आसिफ उर्फ बम अपने साथियों फरमान, कालू और इमरान के साथ बैठा हुआ था। बताया जा रहा है कि ये सभी मृतक के कर्मचारियों के पुराने परिचित थे। इसी दौरान आरोपियों ने कर्मचारियों को अपने साथ चलने के लिए कहा, लेकिन मना करने पर उनके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। जब विजय ने इसका विरोध किया और आसिफ को “बेटा” कहकर समझाने की कोशिश की, तो विवाद बढ़ गया।

पुलिस के अनुसार, गुस्से में आकर आसिफ ने चाकू निकालकर विजय के पेट में वार कर दिया, जबकि उसके साथियों ने भी मारपीट की। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल विजय को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Bhopal Traffic Police : भोपाल ट्रैफिक पुलिस रिश्वतखोर! गर्भवती महिला ने वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

सुभाष कॉलोनी में लोगों ने किया चक्काजाम 

इस घटना के बाद शहर में आक्रोश फैल गया। सोमवार को परिजनों और स्थानीय लोगों ने सुभाष कॉलोनी में चक्काजाम किया, जिसे पुलिस की समझाइश के बाद करीब आधे घंटे में खत्म कराया गया। इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच विवाद भी हुआ। परिजनों ने थाना परिसर में भी प्रदर्शन किया।

 सड़कों पर उतरे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता

बुधवार को सकल हिंदू समाज के आह्वान पर हिंदू उत्सव समिति और बजरंग दल सहित कई संगठनों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने रोशनपुरा चौराहे पर बैरिकेडिंग तोड़ दी और मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ने लगे। वे पॉलिटेक्निक चौराहे तक पहुंच गए, जहां भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने चक्काजाम कर दिया।

Bhopal Crime News : अशोका गार्डन के बाद रंभा नगर में मर्डर! घूरने के विवाद में 6 लोगों ने युवक को चाकू से गोंदा

इधर, हमीदिया अस्पताल की मॉर्चुरी के बाहर भी परिजनों ने हंगामा किया, जिसके चलते वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की जांच जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *