Anant Ambani Birthday Celebration : गुजरात। देश के जाने-माने कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर गुजरात के जामनगर में भव्य समारोह आयोजित किया गया है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए बॉलीवुड और उद्योग जगत की कई बड़ी हस्तियां जामनगर पहुंच चुकी हैं।
गायों को छप्पन भोग
अनंत अंबानी ने अपने 31 वे जन्मदिन से पहले गुरुवार को जामनगर में बड़े स्तर पर गो सेवा की। इस दौरान उन्होंने एक लाख से ज्यादा गायों को छप्पन भोग अर्पित किया। गायों को तरबूज समेत कई तरह के फल खिलाए गए। इस सेवा कार्य का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है।
आसपास के गांवों में सामुदायिक भोज
जामनगर और उसके आसपास के गांवों में सामुदायिक भोज का आयोजन किया गया। इस भोज में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम में आई महिलाओं को साड़ियां उपहार में दी गईं, जबकि बच्चों को स्कूल किट वितरित की गईं। इसके अलावा अनंत अंबानी ने देश के कई बड़े मंदिरों को करोड़ों रुपए का दान भी दिया है।
बॉलीवुड के कई स्टार्स हुए शामिल
जन्मदिन के अवसर पर जामनगर में भव्य भोज का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के कई सितारों का पहुंचना शुरू हो चुका है। वहीं मुंबई सहित देश के अन्य हिस्सों में भी इस दिन को धूमधाम से मनाया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अनंत अंबानी के लिए खास सरप्राइज की व्यवस्था की गई। जैसे ही वह एक कमरे में प्रवेश करते हैं, उनका स्वागत गुलाब की पंखुड़ियों से बने हार्ट डिजाइन से किया जाता है। इस दौरान वह हाफ टी-शर्ट और चश्मे में नजर आते हैं। इस खास मौके पर उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट भी मौजूद रहीं।
इस बार अनंत अंबानी का जन्मदिन केवल निजी जश्न तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसे सेवा, दान और सामाजिक सरोकार से जोड़कर बड़े स्तर पर मनाया गया।
जामनगर से लेकर देश के अन्य हिस्सों तक धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस आयोजन ने जन्मदिन को एक बड़े सामाजिक उत्सव का रूप दे दिया है।
यहां देखिये बर्थडे सेलिब्रेशन के फोटो और वीडियो




