Aayudh

Categories

Alia Bhatt : नमस्कार… आलिया भट्ट ने BAFTA अवॉर्ड्स के मंच पर हिंदी में दी स्पीच, इंटरनेट पर वायरल

BAFTA Awards Alia Bhatt Speech

हाइलाइट्स

  • फरहान अख्तर प्रोडक्शन वाली मणिपुरी फिल्म ने बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म अवॉर्ड जीता।
  • BAFTA मंच पर पहली बार हिंदी में संबोधन, संस्कृति का ग्लोबल प्रमोशन।
  • ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ को अवॉर्ड, आलिया ने प्रेजेंट किया।

BAFTA Awards Alia Bhatt Speech : लंदन में आयोजित प्रतिष्ठित ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (BAFTA) समारोह में इस बार भारत की मजबूत मौजूदगी देखने को मिली। समारोह में भारत की ओर से फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) शामिल हुए। फरहान अख्तर के प्रोडक्शन में बनी मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने बेस्ट चिल्ड्रन और फैमिली फिल्म की कैटेगरी में अवॉर्ड जीतकर देश का नाम रोशन किया।

Nepal Bus Accident : नेपाल में बस नदी में गिरने से 18 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल

आलिया भट्ट ने स्टेज पर बोली हिंदी

इस समारोह में आलिया भट्ट ने पहली बार BAFTA के मंच से एक अवॉर्ड प्रेजेंट किया। उन्हें बेस्ट नॉन-इंग्लिश फिल्म का अवॉर्ड देने के लिए बुलाया गया था। स्टेज पर आते ही आलिया ने अपनी बात हिंदी में शुरू की। उन्होंने कहा, “नमस्कार, अगला अवॉर्ड एक ऐसी फिल्म के लिए है, जो अंग्रेजी में नहीं है।” इसके बाद उन्होंने खुद ही अपनी बात का अंग्रेजी में मतलब समझाया।

आलिया ने आगे कहा कि फिल्में अलग-अलग भाषाओं में बनती हैं, लेकिन सिनेमा की भाषा सबको जोड़ती है। उनके इस अंदाज को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है। लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर हिंदी और भारतीय संस्कृति का मान बढ़ाया।

Trump Tariff Dispute : भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता पर लगा रोक, ट्रंप के नए टैरिफ विवाद के बीच अहम बैठक टली

‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ को मिला बेस्ट नॉन-इंग्लिश फिल्म अवॉर्ड

BAFTA में बेस्ट नॉन-इंग्लिश फिल्म का अवॉर्ड ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ को दिया गया, जो इस साल ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेटेड है। समारोह के दौरान आलिया का लुक भी चर्चा में रहा। उन्होंने सिल्वर रंग का गाउन पहना था, जिसके साथ सफेद स्टॉल कैरी किया। रेड कार्पेट पर उनका अंदाज बेहद आकर्षक रहा।

तीसरी भारतीय अभिनेत्री बनीं आलिया

आलिया भट्ट से पहले प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी BAFTA में अवॉर्ड प्रेजेंट कर चुकी हैं। अब आलिया यह उपलब्धि हासिल करने वाली तीसरी भारतीय अभिनेत्री बन गई हैं। उनके फैंस उनकी इस उपलब्धि से काफी खुश हैं।

Rajpal Yadav Bail : राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत,18 मार्च तक मिली अंतरिम जमानत

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया की आने वाली फिल्मों ‘अल्फा’ और ‘लव एंड वॉर’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। BAFTA में उनकी मौजूदगी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीय कलाकार अब वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *