हाइलाइट्स
- मरीज, परिवार, डॉक्टर, पैरामेडिकल और दोनों पायलट क्रैश में नहीं बचे।
- उड़ान के 23 मिनट बाद सिमरिया जंगल में विमान गिरा।
- 8 लाख खर्च कर बुक की थी एयर एंबुलेंस।
Air Ambulance Crash : रांची। झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया इलाके के घने जंगल में सोमवार शाम एक बड़ा विमान हादसा हो गया। रांची से नई दिल्ली जा रहा मेडिकल एयर एंबुलेंस प्लेन उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद क्रैश हो गया। इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई।
यह विमान दिल्ली की कंपनी रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड (Redbird Airways Pvt Ltd) द्वारा संचालित था। जानकारी के अनुसार, बीचक्राफ्ट C90 (VT-AJV) विमान ने शाम 7:11 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (Birsa Munda Airport) से उड़ान भरी थी। करीब 20–25 मिनट बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल से उसका संपर्क टूट गया। बाद में चतरा जिले के सिमरिया के पास जंगल में उसका मलबा मिला।
Bhopal Conversion : सगी बहनें आफरीन-अमरीन चला रही थी धर्मांतरण और सेक्स स्कैंडल का गोरख धंधा
कौन-कौन थे विमान में सवार?
विमान में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें:
65 प्रतिशत तक झुलसे मरीज संजय कुमार (41)
उनकी पत्नी बसंती देवी
एक रिश्तेदार ध्रुव कुमार
डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता
पैरामेडिकल स्टाफ सचिन कुमार मिश्रा
पायलट कैप्टन विवेक विकास भगत
को-पायलट स्वराजदीप सिंह
संजय कुमार लातेहार जिले के चंदवा के रहने वाले थे। होटल में आग लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बेहतर इलाज के लिए परिवार ने करीब 8 लाख रुपये खर्च कर एयर एंबुलेंस बुक की थी।
T20 World Cup 2026 : अब भी बची है टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद! समझिए पूरा समीकरण
खराब मौसम बना हादसे की वजह
स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, उड़ान के दौरान अचानक मौसम खराब हो गया। तेज हवाओं और कम विजिबिलिटी के कारण विमान का संतुलन बिगड़ गया और वह जंगल में गिर गया। हादसा इतना भीषण था कि किसी को बचाया नहीं जा सका।
दुर्घटना की सूचना रात करीब 10 बजे मिली। जंगल का इलाका दुर्गम होने के कारण राहत और बचाव दल को मौके तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अब जांच के लिए ब्लैक बॉक्स की तलाश की जा रही है।
कौन है कंपनी का मालिक
रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना 2018 में अक्षय कुमार ने की थी। कंपनी चार्टर फ्लाइट, एयर एंबुलेंस और जनरल एविएशन सेवाएं देती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय कुमार पेशे से एयरक्राफ्ट इंजीनियर हैं और एविएशन इंडस्ट्री में 14 साल का अनुभव रखते हैं।
कंपनी के पास बीचक्राफ्ट किंग एयर C90, सुपर किंग एयर B200 और B250, हॉकर 850XP, फाल्कन 2000 और ऑगस्टा 109 हेलीकॉप्टर जैसे विमान मौजूद हैं।
विमानन सुरक्षा पर उठे सवाल
इस हादसे के बाद विमानन सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) ने सोशल मीडिया पर चिंता जताई है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘भारत में विमानन क्षेत्र वास्तव में एक खतरनाक स्थिति में है, क्योंकि मंत्रालय सुरक्षा जांच और मानकों का पालन सुनिश्चित करने के अलावा सब कुछ करता है, चाहे उड़ान भरने से पहले हो या लैंडिंग के बाद।’