Aayudh

Categories

AI Summit Congress Protest : भोपाल में BJP – कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच टकराव, चले लाठी-डंडे

AI Summit Congress Protest

AI Summit Congress Protest : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उस समय जमकर हंगामा हो गया, जब भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कार्यकर्ताओं के बीच लाठी-डंडे चलने लगे और कार्यालय परिसर में बवाल की स्थिति बन गई।

MP Congress vs BJP : इंदौर में BJP- Congress में भिड़ंत! पत्थरबाजी से SI घायल, पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

ये है पूरा मामला

दरअसल, दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में भाजयुमो ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया था।

तय कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौके पर आ गए, जिससे टकराव की स्थिति बन गई।

Hemant Katare : इस्तीफे के बाद हेमंत कटारे की पहली प्रतिक्रिया, BJP में जाने की अटकलों पर लगाया विराम

भोपाल के अलावा यहां प्रदर्शन

प्रदर्शन में भोपाल के साथ-साथ सीहोर, विदिशा, राजगढ़, रायसेन और नर्मदापुरम से भी भाजपा कार्यकर्ता शामिल होने पहुंचे थे। भारी भीड़ के चलते क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग किया और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी।

घटना के बाद कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं, लेकिन राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है।

यहां देखिए घटना के वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *