Aayudh

Categories

Abrar Ahmed Controversy : काव्या मारन ने अबरार अहमद को 2.3 करोड़ में खरीदा, बवाल के बीच BCCI ने साफ किया अपना स्टैंड

Abrar Ahmed Controversy

Abrar Ahmed Controversy : स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड की फ्रेंचाइजी टी20 लीग द हंड्रेड (The Hundred) के 2026 सीजन की नीलामी के बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, सनराइजर्स लीड्स (Sunrisers Leeds) ने पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद (Abrar Ahmed) को अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

यह टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की तरह ही सन ग्रुप के स्वामित्व में है, जिसकी सीईओ काव्या मारन (Kavya Maran) हैं। इसी वजह से भारतीय सोशल मीडिया पर इस फैसले को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

2.34 करोड़ रुपये में खरीदे गए अबरार

12 मार्च को लंदन में हुई नीलामी में अबरार अहमद (Abrar Ahmed) को 1.90 लाख पाउंड (करीब 2.34 करोड़ रुपये) में खरीदा गया। इस फैसले के बाद भारतीय फैंस, खासकर सनराइजर्स के समर्थकों ‘ऑरेंज आर्मी’, ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की। फैंस का कहना है कि एक भारतीय मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ी को साइन करना सही नहीं है।

Menstrual Leave Plea : फिर महिलाओं को कोई नहीं देगा जॉब…सुप्रीम कोर्ट का ‘पीरियड लीव याचिका’ पर सुनवाई से इनकार

BCCI ने क्या कहा

इस पूरे विवाद पर BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला (Rajeev Shukla) ने स्पष्ट किया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का दायरा सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग तक सीमित है। उन्होंने आगे कहा, “दूसरी लीग्स में क्या हो रहा है, इससे हमें कोई लेना-देना नहीं है। भारत के बाहर कोई फ्रेंचाइजी किस खिलाड़ी को चुनती है, यह पूरी तरह उनका फैसला है।”

 

IPL में पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर रोक

गौरतलब है कि 2008 मुंबई हमले (2008 Mumbai attacks) के बाद से किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी ने IPL में हिस्सा नहीं लिया है। ऐसे में यह पहला मौका है जब IPL से जुड़ी किसी भारतीय मालिकाना हक वाली टीम ने किसी अन्य लीग में पाकिस्तानी खिलाड़ी को साइन किया है।

पुराने सोशल मीडिया पोस्ट भी बने विवाद की वजह

इस विवाद को और हवा तब मिली जब अबरार अहमद के कुछ पुराने सोशल मीडिया पोस्ट फिर से वायरल होने लगे। एक पोस्ट में उन्होंने “फैंटास्टिक टी” का जिक्र किया था, जिसे कुछ भारतीय यूजर्स ने अभिनंदन वर्थमान (Abhinandan Varthaman) के उस चर्चित वीडियो से जोड़कर देखा, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान में दी गई चाय को “फैंटास्टिक” कहा था।

 

इसके अलावा एक इंटरव्यू में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि वह बॉक्सिंग रिंग में भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के साथ उतरना चाहेंगे। इस बयान को लेकर भी कुछ फैंस ने आपत्ति जताई।

 

टीम कोच ने किया बचाव

वहीं डैनियल विटोरी, जो सनराइजर्स लीड्स के हेड कोच हैं, उन्होंने इस फैसले का बचाव किया है। उनका कहना है कि टीम की प्राथमिकता एक अच्छे स्पिनर को शामिल करने की थी। पहले उनकी नजर इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल रशीद (Adil Rashid) पर थी, लेकिन उन्हें दूसरी टीम ने खरीद लिया। इसके बाद टीम ने रणनीति बदलते हुए अबरार को साइन किया।

Pakistan-Afghanistan War : पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव बढ़ा, एयरस्ट्राइक के बाद अफगान ड्रोन हमलों से हालात बिगड़े

सोशल मीडिया पर जारी बहस

इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर विवाद लगातार बढ़ रहा है। कुछ रिपोर्टों के मुताबिक सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में भी गिरावट देखी गई है। हालांकि टीम प्रबंधन का कहना है कि खिलाड़ियों का चयन सिर्फ उनके प्रदर्शन और टीम की जरूरतों को देखते हुए किया जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *