Aayudh

Categories

Aavimukteshwaranand Controversy : बच्चे हमारे पास आए ही नहीं… यौन शोषण की पुष्टि पर बोले शंकराचार्य

Aavimukteshwaranand Controversy

Aavimukteshwaranand Controversy : प्रयागराज। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज यौन शोषण मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पीड़ित दोनों नाबालिग बच्चों की मेडिकल जांच रिपोर्ट में कुकर्म की पुष्टि हुई है। इससे पहले शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने भी इस तरह के अपराध की बात कही थी। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद माना जा रहा है कि अब आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और तेज हो सकती है। इस मामले में स्वामी की अग्रिम जमानत याचिका पर शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।

NCERT Chapter Controversy : सुप्रीम कोर्ट ने विवादित किताब पर लगाया बैन, NCERT को भी भेजा नोटिस

वकील और वाराणसी कचहरी को बम की धमकी

मामले की सुनवाई के बीच नया मोड़ तब आया, जब स्वामी का केस लड़ रहे वकील श्रीनाथ त्रिपाठी और वाराणसी कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी की जानकारी मिलते ही प्रशासन सतर्क हो गया। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने कचहरी परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

शिकायत से लेकर एफआईआर तक की पूरी टाइमलाइन

यह मामला प्रयागराज के माघ मेले से जुड़ा हुआ है। 18 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य और प्रशासन के बीच विवाद हुआ था।

इसके आठ दिन बाद 24 जनवरी को जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए 8 फरवरी को पॉक्सो कोर्ट में याचिका दाखिल की गई।

13 फरवरी को दो बच्चों को कोर्ट में पेश किया गया और 21 फरवरी को उनके बयान दर्ज हुए। कोर्ट के आदेश पर उसी दिन झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें शंकराचार्य, उनके शिष्य मुकुंदानंद और 2–3 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया।

Bhopal Conversion Update : अश्लील वीडियो बनाकर लाखों रुपए वसूलने का खुलासा, अमरीन-आफरीन की बढ़ी रिमांड

पुलिस सबूत जुटाने में जुटी, वाराणसी में डेरा

प्रयागराज पुलिस पिछले तीन दिनों से वाराणसी में डेरा डाले हुए है। हालांकि अभी तक पुलिस आश्रम नहीं पहुंची है। सूत्रों के अनुसार पुलिस पहले ठोस सबूत जुटाने में लगी है और पूरी तैयारी के बाद ही आरोपी या उनके शिष्यों से पूछताछ की जाएगी।

शंकराचार्य ने लगाया साजिश का आरोप

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इस पूरे मामले को साजिश बताते हुए प्रयागराज के एडिशनल कमिश्नर अजय पाल शर्मा पर आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की है, जिस पर जल्द फैसला आ सकता है।

राजनीतिक बयानबाजी भी तेज

मामले को लेकर राजनीतिक हलचल भी बढ़ गई है। कांग्रेस ने शंकराचार्य के समर्थन में प्रदेश के सभी 75 जिलों में प्रदर्शन किया है। इससे यह मामला कानूनी के साथ-साथ राजनीतिक रूप भी लेता दिख रहा है।

Share Market Today : सेंसेक्स 82,334 पर, निफ्टी 25,498 पर ; आईटी और PSU बैंक शेयरों में उछाल

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, जांच जारी

धमकी मिलने के बाद वाराणसी कचहरी और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। आने वाले दिनों में हाईकोर्ट की सुनवाई और पुलिस कार्रवाई से इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *