Aayudh

Categories

Poonam Pandey: ‘मंदोदरी’ नहीं बनेंगी पूनम पांडे, रामलीला समिति ने बदला फैसला

Poonam Pandey

Poonam Pandey: मशहूर लव कुश रामलीला समिति ने अभिनेत्री पूनम पांडे को मंदोदरी के किरदार से हटा दिया है। यह फैसला धार्मिक संगठनों और समाज के विरोध के बाद लिया गया। जब समिति ने पूनम को रावण की पत्नी मंदोदरी की भूमिका देने की घोषणा की थी, तब से सोशल मीडिया पर विरोध शुरू हो गया था।

भाजपा नेता और रामलीला समिति के उपाध्यक्ष प्रवीण शंकर कपूर ने भी इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए समिति को पत्र लिखा था। इसके बाद मंगलवार को समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि समाज की धार्मिक भावनाएं उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं और किसी भी कलाकार की भूमिका से यदि भावनाएं आहत होती हैं, तो उस पर पुनर्विचार जरूरी है।

समिति ने कहा कि रामलीला केवल एक नाटक नहीं, बल्कि श्रीराम के आदर्शों और रामायण के संदेश को जनता तक पहुंचाने का माध्यम है। इसलिए इस साल मंदोदरी की भूमिका कोई और कलाकार निभाएगा।

विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने भी समिति के इस निर्णय का स्वागत किया है। विहिप का कहना है कि यह कदम धार्मिक परंपराओं और समाज की सांस्कृतिक मर्यादाओं की रक्षा की दिशा में सराहनीय है। उन्होंने यह भी कहा कि अश्लीलता को मर्यादा के मंच पर स्थान नहीं मिलना चाहिए।

पूनम पांडे अक्सर अपने बोल्ड अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं, और इसी कारण उनका चयन विवादों में आ गया था। अब रामलीला समिति के इस फैसले के बाद विवाद थमता नजर आ रहा है।

READ MORE: पन्नू की नई साजिश पर NIA का एक्शन, पीएम मोदी को तिरंगा फहराने से रोकने पर रखी थी 11 करोड़ की घोषणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *