Aayudh

Categories

Gurpatwant Singh: पन्नू की नई साजिश पर NIA का एक्शन, पीएम मोदी को तिरंगा फहराने से रोकने पर रखी थी 11 करोड़ की घोषणा

Gurpatwant Singh

Gurpatwant Singh Pannu: खालिस्तानी आतंकी और ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ (SFJ) संगठन के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक और मामला दर्ज किया है। पन्नू पर आरोप है कि उसने 15 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाल किले पर तिरंगा फहराने से रोकने वाले को 11 करोड़ रुपये का इनाम देने की बात कही थी।

NIA की FIR के मुताबिक, पन्नू ने 10 अगस्त को पाकिस्तान के लाहौर प्रेस क्लब में वीडियो लिंक के जरिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान उसने खालिस्तान का नया नक्शा जारी किया, जिसमें पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश को खालिस्तान में दिखाया गया। साथ ही भारत के खिलाफ “शहीद जत्था” नाम से नया संगठन शुरू करने की बात कही।

गृह मंत्रालय के निर्देश पर NIA ने पन्नू और उसके कुछ अज्ञात साथियों पर UAPA और BNS 2023 की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पन्नू पर आरोप है कि वह सिख समुदाय को भड़काकर भारत के खिलाफ माहौल बना रहा है और देश की संप्रभुता को चुनौती दे रहा है।

सरकार ने कहा है कि पन्नू की ये गतिविधियां भारत की एकता और अखंडता पर सीधी चोट हैं। अब NIA यह जांच करेगी कि इस साजिश में और कौन लोग शामिल हैं और इसका नेटवर्क कहां-कहां फैला हुआ है। पन्नू को भारत पहले ही आतंकी घोषित कर चुका है।

READ MORE: शारदा इंस्टीट्यूट के चीफ चैतन्यानंद सरस्वती पर 17 छात्राओं ने लगाए यौन शोषण का आरोप, कहा – महिला फैकल्टी व कर्मचारी उसके साथ थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *