Aayudh

Categories

Monsoon Update: भारी बारिश से महाराष्ट्र और बंगाल में तबाही, 18 की मौत; कोलकाता में 39 साल का रिकॉर्ड टूटा

Monsoon Update

Monsoon Update: महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। मराठवाड़ा के 5 जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन हैं। पिछले 4 दिनों में यहां 8 लोगों की मौत हुई है। लातूर में 3, बीड में 2 और नांदेड़, धाराशिव, छत्रपति संभाजीनगर में 1-1 लोगों की जान गई। बारिश और बिजली गिरने से जानमाल का नुकसान हुआ है। करीब 766 घरों को नुकसान और 33 हजार हेक्टेयर फसलें बर्बाद हो गई हैं।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 39 साल बाद रिकॉर्ड बारिश हुई है। सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक 251.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे शहर के कई इलाके डूब गए। 10 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 9 की करंट लगने से जान गई। कोलकाता में स्कूल-कॉलेज 25 सितंबर तक बंद कर दिए गए हैं।

बारिश के कारण 30 से ज्यादा फ्लाइट्स और कई ट्रेनें रद्द की गई हैं। दुर्गा पूजा पंडालों और मूर्तियों को भी नुकसान पहुंचा है। बंगाल में अभी और बारिश की संभावना जताई गई है।

इधर, दिल्ली-NCR में तेज धूप से गर्मी बढ़ गई है। तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक यहां 26 सितंबर तक मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा।

READ MORE: बिहार में पहली बार CWC की बैठक; सोनिया-राहुल समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *