Congress CWC Meeting: पटना के सदाकत आश्रम में आज 24 सितंबर को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की ऐतिहासिक बैठक हो रही है। यह आजादी के बाद पहली बार है जब कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बिहार में हो रही है। सुबह 10 बजे से शुरू हुई यह बैठक शाम 4 बजे तक चलेगी।
इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी सहित कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। बैठक में कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया, तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी, सचिन पायलट, भूपेश बघेल, रणदीप सुरजेवाला और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद हैं।
CWC में कुल 85 सदस्य हैं, जिनमें से 4 बिहार से हैं, मीरा कुमार, तारिक अनवर, अखिलेश प्रसाद सिंह और कन्हैया कुमार। इसके अलावा बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम और विधायक दल के नेता शकील अहमद खान भी बैठक में भाग लेंगे।
बैठक के बाद ‘अतिपिछड़ा न्याय संकल्प’ का कार्यक्रम पटना के होटल चाणक्य में होगा। इस बैठक को बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। पवन खेड़ा ने कहा, “सदाकत आश्रम ऐतिहासिक भूमि है, यहां से लोकतंत्र का संदेश निकलेगा।”
यह बैठक बिहार कांग्रेस के लिए नई ऊर्जा और रणनीति तय करने का मौका मानी जा रही है।
READ MORE: 71वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड समारोह का भव्य आगाज, शाहरुख खान और रानी मुखर्जी समेत सभी विजेता पहुंचे