Shilpa Shetty-Raj Kundra: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा का नाम एक बार फिर विवादों में आ गया है। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने दोनों पर कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया है।
क्यों जारी हुआ LOC?
पुलिस अधिकारियों के अनुसार शिल्पा और राज अक्सर विदेश यात्राएं करते रहते हैं। ऐसे में आशंका थी कि वे जांच से बचने के लिए देश छोड़ सकते हैं। इसी कारण उनकी मूवमेंट पर रोक लगाने और जांच को आसान बनाने के लिए LOC जारी किया गया है।
व्यापारी ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप
कारोबारी दीपक कोठारी का आरोप है कि उन्होंने 2015 से 2023 के बीच शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की कंपनी Best Deal TV Pvt. Ltd. में करीब 60 करोड़ रुपये लगाए। उनका कहना है कि यह पैसा बिजनेस बढ़ाने के लिए लिया गया था, लेकिन शिकायत के मुताबिक इसे कारोबार में लगाने की बजाय निजी खर्चों में इस्तेमाल कर लिया गया।
शिल्पा की पर्सनल गारंटी
शिकायत में दावा किया गया है कि अप्रैल 2016 में खुद शिल्पा शेट्टी ने निवेश की वापसी की पर्सनल गारंटी दी थी। लेकिन कुछ महीनों बाद उन्होंने कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कंपनी दिवालिया हो गई और निवेशक को कोई जानकारी नहीं दी गई।
दीपक कोठारी का कहना है कि वे लगातार 9 साल तक अपने पैसे वापस मांगते रहे। लेकिन हर बार उन्हें टाल दिया गया।
क्या है लुकआउट सर्कुलर?
लुकआउट सर्कुलर यानी LOC एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें किसी भी व्यक्ति की अंतरराष्ट्रीय यात्राओं पर नजर रखी जाती है। अगर मामला गंभीर हो तो आरोपी को देश छोड़ने से भी रोका जा सकता है।
शिल्पा-राज की मुश्किलें बढ़ी
EOW अब इस मामले में पैसों के फ्लो और उनके इस्तेमाल की जांच कर रही है। LOC जारी होने के बाद शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की कानूनी परेशानियां और बढ़ सकती हैं।
READ MORE: पंजाब में बाढ़ से तबाही, 3.84 लाख लोग प्रभावित, बांध टूटने से खतरा और बढ़ा