PM Modi: त्योहारों से पहले देशवासियों को खुशियों का तोहफा मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी 2.0 (GST 2.0) का ऐलान किया है। अब टैक्स स्लैब और आसान होंगे और दर्जनों चीजों की कीमत कम हो जाएगी।
सिर्फ दो स्लैब- 5% और 18%
पीएम मोदी ने कहा कि अब जीएसटी में सिर्फ दो ही दरें रहेंगी- 5% और 18%। नया नियम 22 सितंबर यानी नवरात्रि के पहले दिन से लागू होगा।
रोजमर्रा की चीजें होंगी सस्ती
मोदी ने कहा कि पनीर, शैम्पू और कई रोजमर्रा की चीजों पर टैक्स घटा दिया गया है। इससे मिडिल क्लास परिवारों का बजट सुधरेगा और त्योहारों की रौनक और बढ़ेगी।
कांग्रेस पर हमला
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के समय पर 100 रुपये की चीज पर 20-25 रुपये टैक्स देना पड़ता था। टॉफी पर 21% और साइकिल पर 17% टैक्स लगता था। घर बनाना भी मुश्किल था। लेकिन जीएसटी 2.0 से अब जिंदगी आसान होगी।
आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम
प्रधानमंत्री ने कहा कि जीएसटी 2.0 आत्मनिर्भर भारत के लिए बड़ा सुधार है। यह देश के लिए “सपोर्ट और ग्रोथ की डबल डोज” है। इससे हर परिवार को फायदा होगा और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
क्यों चुनी गई 22 सितंबर की तारीख?
पीएम मोदी ने कहा कि नया रिफॉर्म नवरात्रि के पहले दिन से लागू होगा क्योंकि ये बदलाव “मातृशक्ति” से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि आजादी के बाद यह सबसे बड़ा टैक्स सुधार है।
क्या होगा फायदा?
- मिडिल क्लास को सीधा लाभ
- घर का बजट होगा हल्का
- रोजमर्रा की चीजें सस्ती
- अर्थव्यवस्था को नई ताकत
READ MORE: बंगाल विधानसभा में हंगामा: BJP के 5 विधायक सस्पेंड, ममता ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप