Aayudh

MP के Begumganj में प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प : मुस्लिम समुदाय के दो गुटों के बीच चले हथियार…

Begumganj

Begumganj Conflict : रमजान महीने के आखिरी जुम्मे पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने Waqf Amendment Bill 2024 के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने मुस्लिम समुदाय से काली पट्टी बांधकर शांति से विरोध प्रदर्शन करने की अपील की थी, मध्य प्रदेश में सबकुछ उल्टा हुआ।

मध्य प्रदेश के Begumganj में दो गुटों के बीच छिड़े विवाद में हाथापाई के साथ-साथ हथियार भी चले। जानकारी के अनुसार मुकरबा (बंगले वाली मस्जिद) में काली पट्टी बांधने को लेकर विवाद हुआ, जिसमें चार लोग घायल हो गए।

क्या है पूरा मामला ?

मध्य प्रदेश के बेलागंज में मुस्लिम समुदाय के लोग वक्फ संशोधन विधेयक 2024 के विरोध प्रदर्शन के लिए इक्कठा हुए थे। यह हुजूम बेलागंज के बंगले वाली मस्जिद में इक्कठा हुई थी। जब यह भीड़ इक्कठा हुई तभी दो गुटों के बीच झड़प शुरू हो गई। हाथपाई के बाद इस झड़प में हथियार लहराने लगे। झड़प उस समय हुई जब मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष शकील पठान ने कुछ लोगों को काली पट्टी बांधने से रोकने की कोशिश की।

इस झड़प के बढ़ने के बाद दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला किया। इस हमले में चार लोगों के घायल होने की सूचना है।

मौके पर पहुंची पुलिस

इस विवाद की जानकारी जब पुलिस तक पहुंची तब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया। पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में शान्ति बनाए रखने की अपील की है। इस पूरे मामले के बाद बेगमगंज में अधिक पुलिसबल तैनात किया गया है। पुलिस इस मामले में नजर रख रही है।

ALSO READ : Earthquake Destruction : 7.7 तीव्रता का आया भूकंप, मची तबाही से दुनिया हैरान!

WATCH : https://youtu.be/P60tgmHC0F4?si=Z1UrznIzCGgEPjSm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *