Aayudh

RSS Report : भोपाल में तेजी से हो रहा हिंदूओं का पलायन…

RSS

RSS Report On Hindu Migration : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पुराने भोपाल वाले इलाके से हिन्दू समाज के लोग पलायन कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) ने एक अध्ययन में इसका पता लगाया है। संघ से मध्य भारत प्रान्त में सामाजिक अध्ययन कर 103 प्रकार की समस्यायों का पता लगाया है।

संघ ने राजधानी भोपाल के पुराने शहर से हो रहे हिन्दुओं के पलायन को गंभीर मुद्दा बताया है। संघ के दावों के अनुसार पिछले 3 दशकों में 3 हज़ार से अधिक हिन्दू परिवारों ने पलायन किया है। हिन्दू लोगों के द्वारा बेचा गया मकान दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा ख़रीदा गया। यह सामाजिक अध्ययन संघ के विदिशा विभाग के 56 व्यवसायी शाखाओं के द्वारा करवाया गया है।

संघ के मध्य भारत प्रांत संघचालक अशोक पांडेय ने मंगलवार (25 मार्च 2025) ने मीडिया से बात करते हुए हिन्दुओं के पलायन पर गंभीर चिंता जताई। भोपाल के शाहजहानाबाद, मंगलवारा, बुधवारा, कोहेफिजा, सिंधी कॉलोनी, कबाड़खाना, टीलाजमालपुरा, चौकसेनगर और ग्रीन पार्क वाले इलाकों में हिंदुओं की संख्या तेजी से घटी है। अशोक पांडेय ने बताया कि पुराने भोपाल में किराय पर रहे रहे हिन्दू समुदाय के लोग भी अपने मक़ान खाली कर रहे हैं।

RSS मनायेगा शताब्दी वर्ष

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना वर्ष 1925 में हुयी थी। संघ के प्रथम सरसंघचालक हेडगेवार ने अपने घर पर 17 लोगों के साथ गोष्ठी में संघ के गठन की योजना बनाई थी। संघ की औपचारिक शुरुआत नागपुर में “शुक्रवारी” में डॉक्टर हेडगेवार के घर में हुई। रविवार को ड्रिल, मार्च आदि का प्रशिक्षण दिया जाता था। गुरुवार और रविवार को राष्ट्रीय मामलों पर प्रवचन होते थे।

‘राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ’ की कहानी

17 अप्रैल 1926 को डॉ. हेडगेवार के घर पर संघ के नाम के चयन के लिए एक बैठक बुलाई गई। बैठक में चार नामों जरीपटका मंडल, भारत उद्धारक मंडल, हिंदू स्वयंसेवक संघ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर विचार किया जा रहा था। इस सूची में से संघ के लिए “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ” नाम का चयन किया गया।

RSS का प्लान

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ इस साल अपना शताब्दी वर्ष मनाएगा। यानी इस वर्ष RSS के 100 वर्ष पूरे होने वाले हैं। शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर संघ कई योजनाओं पर काम करने का विचार कर रहा है। सूचनाओं के अनुसार 2 अक्टूबर से काम शुरू होंगे, जिनमें हिन्दू सम्मेलन, पंच परिवर्तन और सद्भाव बैठकों पर काम किया जाएगा।

ALSO READ : मध्यप्रदेश के Sheopur में रची जा रही ‘गजवा-ए-हिंद’ की साजिश…

WATCH : https://youtu.be/gvlXm5WZ5IE?si=5aA5oQA5hBpxk0dd

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *