Delhi Budget 2025 : यमुना की सफाई के लिए 9000 करोड़, CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली को दी सौगात

New Delhi Budget 2025-26 : दिल्ली विधानसभा में भाजपा 27 वर्षों के बाद बजट पेश किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता Budget 2025-26 को विधानसभा में पेश करने से पहले कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंची।

यहाँ उन्होंने पूजा अर्चना करने के बाद मीडिया से कहा कि बजरंग बली की कृपा से सबकुछ अच्छा होगा। हमारी सरकार राम राज्य के पथ पर चलते हुए, विकास का एक नया अध्याय लिखेगी।

Delhi Budget 2025-26 के मुख्य बिंदु :

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा, हमारी सरकार का बजट अंबेडकर की समता, दीन दयाल के अंत्योदय, गांधी के सर्वोदय और मोदी जी के सबका साथ-सबका विकास-सबका प्रयास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर आधारित है। पिछली सरकार ने दिल्ली को दीमक की तरह खोखला कर दिया है।

इस साल का बजट पिछले 10 साल से बर्बाद हुई दिल्ली को संभालने का एक कदम है। आइये जानते हैं इस बार के बजट में क्या है खास…

  1. इस बार दिल्ली का बजट एक लाख करोड़ रुपए का है। पिछले साल की तुलना में 31.5% ज्यादा है। 24-25 का बजट 76 हजार करोड़ रूपए का था।
  2. दिल्ली के लोगों को 10 लाख रूपए का इंश्योरेंस मिलेगा। 5 लाख रूपए आयुष्मान योजना के तहत और 5 लाख दिल्ली सरकार देगी।
  3. झुग्गीयों के विकास के लिए 696 करोड़ रुपए आवंटित किए जाएंगे।
  4. आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए 100 जगहों पर अटल कैंटीन खुलेंगी। इसके लिए 100 करोड़ रूपए आवंटित किये जाएंगे।
  5. दिल्ली में 50,000 अतिरिक्त कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे महिलाओं की सुरक्षा मजबूत होगी।
  6. दिल्ली में सड़कों के सुधार के लिए 3800 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे।
  7. दिल्ली सरकार नई औद्योगिक नीति लेकर आएगी। ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन किया जाएगा।
  8. यमुना और सीवर की सफाई के लिए 9 हजार करोड़ रुपए का आवंटन किया जाएगा।
  9. टैंकर घोटाले को रोकने के लिए टैंकरों में GPS लगाए जाएंगे। इंटेलीजेंट मीटर भी लगाए जाएंगे ताकि कितना पानी गया और कितना पानी लगा उसका पता लगाया जा सके।
  10. वाटर बॉडीज के पुनरुद्धार के लिए 50 करोड़, रेन वाटर हारवेस्टिंग के लिए 50 करोड़ और इमरजेंसी वाटर स्टोरेज के लिए 150 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है।
  11. दिल्ली के स्कूलों में नए कंप्यूटर और स्मार्ट क्लास बनाये जाएंगे। नए कंप्यूटर लैब के लिए 50 करोड़ और स्मार्ट क्लासेज के लिए 100 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।
  12. शिक्षा में सुधार के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

ALSO READ : Rana Sanga Controversy : Kumar Vishwas ने दिया जवाब, सांसद पर भड़के…

WATCH : https://youtu.be/0agzN9_bVP0?si=3TqaiJfBxp_OtzDZ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Topic

मध्य प्रदेश के हनुमान मंदिर के चमत्कार देखकर आप भी रह जायेंगे दंग…

मध्य प्रदेश अपने गौरवपूर्ण इतिहास के कारण देश भर में अपनी ख्याति फैलाये हुए है साथ ही प्रदेश में ऐसे चमत्कारी हनुमान...

बागेश्वर धाम से अनसुने रहस्मयी तथ्य आपको पता है क्या ?

इन दिनों देश में बागेश्वर धाम चर्चा का विषय बना हुआ है . बागेश्वर धाम से जुड़ी ऐसी कई आश्चर्यजनक बातें है जिनको समझना...

MP Cabinet Meeting : इन प्रस्तावों पर लगी मुहर…

MP Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार (8 अप्रैल 2025) को मंत्रालय...

Popular News

Ishant Sharma पर BCCI ने क्यों लगाया जुर्माना ?

Ishant Sharma Fined : आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर है, लेकिन इस बीच गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा एक...

ताजा खबर

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण

© 2023 Created with love by PAL DIGITAL