Jantar Mantar Protest : “AIMPLB देश की एकता के लिए खतरा”

Jantar Mantar Protest : Waqf Amendment Bill (वक्फ संशोधन बिल) के खिलाफ दिल्ली के Jantar Mantar पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। इस प्रदर्शन को कई मुस्लिम संगठन और विपक्ष का भी समर्थन मिला है।

Jantar Mantar पर हो रहे इस प्रदर्शन में AIMIM के मुखिया अससुद्दीन ओवैसी समेत विपक्षी दलों के कई नेता शामिल हुए। TMC सांसद अबू ताहिर खान, NCP (SP) से फौजिया खान और CPI से राजा राम सिंह ने भी इसका समर्थन किया है।

Jantar Mantar Protest : Congress ने किया समर्थन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहे इस प्रोटेस्ट में कांग्रेस सांसद सलमान खुर्शीद भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार ने हमारी बात को समझा नहीं। हमें हमारे ईमान पर जीने दीजिए। हमारी कौम ने देश के लिए कुर्बानी दी है, उन्होंने कहा कि सरकार ने हमारी बात सुने बगैर फैसला ले लिया, हमारी आवाम को इस बात का फैसला लेने का अधिकार होना चाहिए।

Jantar Mantar Protest

“हिंदुस्तान का हुसैन अच्छा नहीं लगता” – AIMPLB

दिल्ली में हो रहे इस विरोध प्रदर्शन में ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव तालिब रहमानी ने कहा कि हमारे लिए सरकार की तरफ से मोहब्बत का दरवाज़ा बंद हो गया है। हिंदुस्तान को बांग्लादेश की हसीना अच्छी लगती है मगर देश का हुसैन अच्छा नहीं लगता।

Jantar Mantar Protest

AIMPLB देश की एकता के लिए खतरा – प्रदीप भंडारी

BJP के नेता प्रदीप भंडारी ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने वाली ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) को कांग्रेस की बी-टीम करार दिया। उन्होंने कहा कि AIMPLB कांग्रेस पार्टी की बी-टीम है और विरोध प्रदर्शन करके यह भी साबित कर दिया कि वह भारत की एकता और अखंडता के लिए एक बड़ा खतरा है।

Waqf Amendment Bill किसानों, गरीब मुसलमानों और बाबा साहेब अम्बेडकर के संविधान को संरक्षित करने के लिए लाया गया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के अनुसार सड़क पर धरना देना असंवैधानिक है।

Jantar Mantar Protest

JPC की 118 बैठकों के बावजूद प्रदर्शन क्यों ?

Waqf Amendment Bill को लेकर बनी JPC कमेटी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल का कहना है कि हमनें इस बिल को लेकर सभी मुस्लिम संगठनों से बात की थी। 6 महीनों में JPC की 118 बैठकें हुईं, उसके बाद अब प्रोटेस्ट क्यों हो रहा है।

JPC के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने कहा कि जो लोग जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्होंने रिपोर्ट पढ़ी भी नहीं है। आर्टिकल 370 और तीन तलाक के समय भी ऐसा ही हुआ था, कई अफवाहें फैलाई गई थीं। उन्होंने कहा कि इस विरोध का कोई आधार नहीं है, केवल लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।

Jantar Mantar Protest

ALSO READ : Amritsar Temple Attack : हमले के मुख्य आरोपी को Police ने मार गिराया

WATCH : https://youtu.be/zvUp4oZBefA?si=-zyaDakB8Qur0-U-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Topic

मध्य प्रदेश के हनुमान मंदिर के चमत्कार देखकर आप भी रह जायेंगे दंग…

मध्य प्रदेश अपने गौरवपूर्ण इतिहास के कारण देश भर में अपनी ख्याति फैलाये हुए है साथ ही प्रदेश में ऐसे चमत्कारी हनुमान...

बागेश्वर धाम से अनसुने रहस्मयी तथ्य आपको पता है क्या ?

इन दिनों देश में बागेश्वर धाम चर्चा का विषय बना हुआ है . बागेश्वर धाम से जुड़ी ऐसी कई आश्चर्यजनक बातें है जिनको समझना...

MP Cabinet Meeting : इन प्रस्तावों पर लगी मुहर…

MP Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार (8 अप्रैल 2025) को मंत्रालय...

Popular News

Ishant Sharma पर BCCI ने क्यों लगाया जुर्माना ?

Ishant Sharma Fined : आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर है, लेकिन इस बीच गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा एक...

ताजा खबर

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण

© 2023 Created with love by PAL DIGITAL