Aayudh

Mauritius पहुंचे PM Modi, ‘भारत माता की जय’ के लगे नारे…

PM

PM Modi Mauritius Visit : प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार (11 मार्च 2025) को मॉरिशस पहुंचे। यहाँ उनका स्वागत ‘भारत माता की जय’ के नारे और पारंपरिक भोजपुरी संगीत के साथ किया गया। Mauritius के प्रधानमंत्री स्वयं एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने पहुंचे, उन्होंने PM मोदी का अभिवादन फूलों की माला पहनाकर किया।

PM मोदी ने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर मॉरिशस के PM नवीनचंद्र रामगुलाम का स्वागत के लिए आभार जताया।

PM

PM Mauritius Visit : कई MOU पर होंगे हस्ताक्षर

जानकारी के अनुसार PM मोदी इस यात्रा के दौरान आर्थिक और सुरक्षा से जुड़े कई MOU पर हस्ताक्षर करेंगे। वर्ष 2015 के बाद PM मोदी की यह दूसरी मॉरिशस यात्रा है।

प्रधानमंत्री 12 मार्च को मॉरिशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। भारतीय सेना की एक टुकड़ी, नौसेना का एक वॉरशिप और एयरफोर्स की आकाश गंगा स्काई डाइविंग टीम भी इस समारोह का हिस्सा बनेगी।

PM

बिहार के पारंपरिक गीत से हुआ स्वागत

PM मोदी के स्वागत में मॉरिशस की महिलाओं ने पारम्परिक बिहारी ‘गीत गवई’ गाया। ‘गीत गवई’ को वर्ष 2016 में UNESCO की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया गया था। इस गीत को भारत की भोजपुरी क्षेत्र की महिलाओं द्वारा मॉरिशस में लाया गया था।

PM

आज से कई सालों पहले अंग्रेज़ों के शासनकाल में भारत का एक जहाज ‘एटलस’ भारतीय मजदूरों को लेकर मॉरिशस पंहुचा था। इस जहाज में अधिकतर मजदूर बिहार के थे। मॉरिशस को कृषि के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए इन मजदूरों को एक समझौते के तहत लाया गया था। इसका मकसद मॉरिशस को एक कृषि प्रधान देश के रूप में विकसित करना था।

धीरे-धीरे इन मजदूरों की आर्थिक स्थिथि में सुधार हुआ और उन्होंने वहीं रहे का फैसला किया। आज भी मॉरिशस में 50 प्रतिशत से अधिक आबादी हिन्दुओं की है।

PM

ALSO READ : MP के महू में दो गुटों के बीच हुआ पथराव…”अल्लाहु अकबर” के लगे नारे

WATCH : https://youtu.be/1JURya_4StY?si=Fm5yzPiA3SMofFvO

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *