Aayudh

MP Budget Session 2025 : कांग्रेस नेताओं का टूटा मंच…फूटी किस्मत

BUDGET

MP Budget Session 2025 : राजधानी भोपाल में सोमवार (10 मार्च 2025) से मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया। Budget सत्र के पहले दिन ही कांग्रेस के किसान विंग के कार्यकर्ता भोपाल के रंगमहल के पास प्रदर्शन करने के लिए इकठ्ठा हुए। किसान कांग्रेस का प्लान विधानसभा का घेराव करना था, लेकिन उससे पहले ही मंच ने जवाब दे दिया।

रंगमहल चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान ही कांग्रेस प्रदर्शनकारियों का मंच टूट गया। मंच टूटने के बाद कई प्रदर्शनकारियों को चोटें भी आई हैं। जिसमें किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान भी शामिल हैं।

पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक लिया…

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मंच बीच में ही टूट गया, जिसके बाद तक़रीबन 10 कांग्रेसियों के घायल होने की जानकारी मिली है। गिरने और चोट लगने के बाद भी कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा की तरफ बढ़ने लगे, मगर पुलिस ने उन्हें रोक लिया और अब वो वापस घर लौट रहे हैं।

ALSO READ : Jaipur में आयोजित IFFA में लापता लेडीज को मिले सबसे ज्यादा अवार्ड्स…

WATCH : https://youtu.be/RNpb7sVN7ww?si=JzlHaGcorG8JCC94

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *