Aayudh

IND vs NZ : कौन सी टीम जीतेगी ICC चैंपियंस ट्रॉफी…

ICC

ICC Champions Trophy : ICC चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच 9 मार्च को खेला जाएगा। 13 फरवरी से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट अब अपने अंतिम दौर में है। 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाने वाला मैच उसी पिच पर होगा, जहाँ भारत ने पाकिस्तान को हराया था।

इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच होने वाला यह मुकाबला भारत के लिए बहुत दिलचस्प होने वाला है। भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज मैच में भी न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराया था।

ICC के फाइनल में स्पिनरों को मिलेगी मदद…

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाना वाला मैच उसी पिच पर खेला जाएगा, जहाँ आज से 14 दिन पहले भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हुआ था। इस पिच पर स्पिनरों ने 30 की एवरेज से 7 विकेट लिए हैं। बताया जा रहा है कि पिच पर स्पिनरों को मदद मिल सकती है। यदि ऐसा होता है तो स्पिनरों की गेंद पर बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल होगा।

भारत को मिल सकती है खुशखबरी

दुबई की पिच स्पिनरों के लिए मुफीद बताई जा रही है। यदि ऐसा होता है तो यह भारत के लिए जल्द ही एक खुशखबरी लेकर आएगा। इसी पिच पर भारत ने बांग्लादेश और पाकिस्तान को भी शिकस्त दी थी। न्यूज़ीलैंड को भी भारत ने दुबई में 44 रनों से हराया था। अब देखना यह होगा कि 9 मार्च को खेले जाने वाले ICC चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में कौन सी टीम बाजी मारती है।

ALSO READ : International Women’s Day 2025 : PM मोदी ने महिलाओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी…

WATCH : https://youtu.be/75qoI9V8ecw?si=s7jGSLAAkq4l42Hy

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *