भोपाल। International Women’s Day (अंतर्राष्टीय महिला दिवस) के अवसर पर पूरा देश नारी शक्ति का उत्सव गर्व से मना रहा है। देश के PM नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) के जरिए महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर PM मोदी ने महिलाओं को एक बड़ी जिम्मेदारी दी है।
PM मोदी ने दी बड़ी जिम्मेदारी…
PM मोदी ने आज के दिन नारी शक्ति को नमन किया। उन्होंने कहा कि आज के दिन विभिन्न क्षेत्रों की सफल महिलाएं उनके सोशल मीडिया अकाउंट को हैंडल करेंगी। PM मोदी के द्वारा उठाया गया यह कदम महिलाओं के प्रति उनके विश्वास और समर्पण को दिखलाता है। यह सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि उन महिलाओं के लिए एक उपलब्धि होगी।
PM मोदी ने कहा, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम नारी शक्ति को नमन करते हैं। हमारी सरकार ने हमेशा से महिलाओं को सशक्त करने का काम किया है। आज के दिन मेरे सोशल मीडिया एकाउंट्स को उन महिलाओं द्वारा संभाला जाएगा, जिन्होंने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट काम किया है।
किन महिलाओं को मिली जिम्मेदारी…
एलिना मिश्रा – “मैं एलिना मिश्रा हूँ और मैं भुवनेश्वर, ओडिशा से हूँ। विज्ञान के प्रति मेरी रुचि और जिज्ञासा मेरे पिता के कारण विकसित हुई, जो मेरे प्रेरणास्रोत हैं और जिन्हें मैंने अपने शोध के लिए अथक परिश्रम करते देखा है।
वैज्ञानिक क्षेत्र में काम करने का मेरा सपना तब पूरा हुआ जब मेरा चयन भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, मुंबई में हुआ।

शिल्पी सोनी – मैं, शिल्पी सोनी, मध्य प्रदेश के सागर से हूँ। DRDO में काम करने के बाद, ISRO के साथ काम करना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा था, जहाँ मैंने पिछले 24 वर्षों में ISRO के 35 से अधिक संचार और नेविगेशन मिशन के लिए अत्याधुनिक RF और माइक्रोवेव सबसिस्टम तकनीकों के डिजाइन, विकास और प्रेरण में योगदान दिया है।
एलिना मिश्रा और शिल्पी सोनी ने देश की अन्य महिलाओं से भी अपील की। उन्होंने कहा – भारत विज्ञान के लिए सबसे जीवंत स्थान है और इसलिए हम सभी महिलाओं से इसमें आगे आने की अपील करते हैं।

अजैता शाह – फ्रंटियर मार्केट्स की संस्थापक और सीईओ अजैता शाह को भी प्रधानमंत्री मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट को हैंडल करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा, “आर्थिक रूप से सशक्त महिला एक आत्मविश्वासी निर्णयकर्ता, स्वतंत्र विचारक, अपने भविष्य की निर्माता और आधुनिक भारत की निर्माता होती है! और, हमारा देश आर्थिक रूप से सशक्त महिलाओं के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।”
मैं, अजैता शाह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सोशल मीडिया हैंडल को संभालते हुए वास्तव में बहुत खुश हूँ।

अंजली अग्रवाल – सामर्थ्यम सेंटर फॉर यूनिवर्सल एक्सेसिबिलिटी की संस्थापिका अंजली अग्रवाल को भी यह मौका मिला।
उन्होंने लिखा – ‘मुझे प्रधानमंत्री मोदी के सोशल मीडिया हैंडल को संभालने का सम्मान प्राप्त हुआ है, और इसके माध्यम से मैं परिवर्तन की एक चिंगारी जलाना चाहती हूँ। साथ ही एक आह्वान करना चाहती हूँ। उन्होंने आगे लिखा लिखा – लेबल भूल जाइए, बाधाओं को भूल जाइए… आइए सुगम्य भारत को मजबूत करें और इसे विकसित भारत की एक महत्वपूर्ण आधारशिला बनाएँ।
आइए यह सुनिश्चित करें कि हर महिला, हर व्यक्ति, अपने जीवन को गरिमा और स्वतंत्रता के साथ जी सके।

ALSO READ : CM मोहन यादव महिला दिवस पर महिलाओं को देंगे सौगात…