Aayudh

भारत ने कितनी बार जीता है ICC चैंपियंस ट्रॉफी…देखिए पूरी लिस्ट

ICC

ICC Champions Trophy 2025 : वर्ष 2017 के बाद एक बार फिर से ICC चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत हो चुकी है। 19 फरवरी से शुरू हुई चैंपियंस ट्रॉफी अब अपने अंतिम चरण में है, 9 मार्च को इसका फाइनल मैच खेला जाएगा। फाइनल में भारत का सामना न्यूज़ीलैंड की टीम से होगा।

ICC चैंपियंस ट्रॉफी Winner’s List :

चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत वर्ष 1998 में हुई थी। इसका पहला मैच बांग्लादेश में खेला गया था। चैंपियंस ट्रॉफी को पहले “विल्स इंटरनेशनल कप” के नाम से भी जाना जाता था, कुछ लोग इसे “मिनी वर्ल्ड कप” भी कहते थे। भारत ICC चैंपियंस ट्रॉफी को दो बार अपने नाम कर चूका है। वर्ष 2025 का भी मुकाबला भारत के लिए दिलचस्प होगा।

साल 2002 में भारत ने इस ट्रॉफी को श्रीलंका के साथ साझा किया था। वहीं 2013 में एक बार फिर से इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर इसे अपने नाम किया।

वर्ष – विजेता देश – मेजबान देश

1998 – दक्षिण अफ्रीका – बांग्लादेश
2000 – न्यूजीलैंड – केन्या
2002 – भारत / श्रीलंका – श्रीलंका
2004 – वेस्टइंडीज – इंग्लैंड
2006 – ऑस्ट्रेलिया – भारत
2009 – ऑस्ट्रेलिया – दक्षिण अफ्रीका
2013 – भारत – इंग्लैंड और वेल्स
2017 – पाकिस्तान – इंग्लैंड और वेल्स
2025

ALSO READ : CM मोहन यादव महिला दिवस पर महिलाओं को देंगे सौगात…

WATCH : https://youtu.be/TSu0yoeoYSw?si=zuN1VkjW-husAn15

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *