Aayudh

Trump ने किया बड़ा एलान, Pakistan को कहा…जैसे को तैसा

TRUMP

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने सदन को संबोधित करते हुए एक बड़ा ऐलान कर दिया। बुधवार (5 मार्च) को ट्रम्प ने अगले महीने से भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। ट्रम्प ने कहा कि अगले महीने से जो भी देश हम पर जितना टैरिफ लगाएगा, हम भी उतना ही लगाएंगे।

अमेरिका इज बैक – डोनाल्ड ट्रम्प ने क्यों कहा ?

डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने भाषण की शुरुआत ही “अमेरिका इज बैक” से की। आपको बता दें की जब से ट्रम्प ने राष्ट्रपति पद संभाला है तब से कई बड़े फैसले लिए हैं। अमेरिका ने WHO से भी एग्जिट ले लिया है। अपने 1 घंटे 44 मिनट के भाषण में ट्रम्प ने कई ऐलान किए, जिसके बाद पूरी दुनिया में हलचल मच गई है।

ट्रम्प ने अपने भाषण में भारत का दो बार जिक्र किया। ट्रम्प ने कहा कि भारत हम पर 100 परसेंट टैरिफ लगाता है, हम भी 2 अप्रैल से उतना ही लगाएंगे। उन्होंने कहा कि जो काम मैंने 43 दिनों में किया, कुछ सरकारें उसे 4-8 सालों में नहीं कर पाई। ट्रंप ने चीन और दक्षिण कोरिया का जिक्र करते हुए कहा कि ये देश अमेरिका पर चार गुना टैरिफ लगाते हैं, जो अमेरिका के लिए सही नहीं है।

उन्होंने कहा कि हमारे दोस्त और दुश्मन दोनों ही अमेरिका पर ज्यादा टैरिफ लगाते हैं। 2 अप्रैल से अमेरिका भी उन देशों पर भी उतना ही टैरिफ लगाएगा।

Trump ने Pakistan को कहा…

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इन दिनों काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। इसी बीच उन्होंने ‘जैसे को तैसा’ मुहावरे के अनुरूप दुनिया के कई देशों पर टैरिफ बढ़ाने की घोषणा की है। उन्होंने साथ ही पाकिस्तान को धन्यवाद भी कहा है, उन्होंने कहा कि 2021 में अफ़ग़ानिस्तान में आतंकियों ने अमेरिका के 13 सैनिकों की हत्या कर दी थी, उन्हें पकड़ने में पाकिस्तान सरकार ने हमारी मदद की।

क्या होता है टैरिफ ?

टैरिफ एक प्रकार का टैक्स है जो सरकारें आयत (import) या निर्यात (export) होने वाली वस्तुओं पर लगाते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य घरेलु वस्तुओं का संरक्षण और इकॉनमी को बैलेंस करना है। सरकारें अपने देश के उत्पादों को संरक्षण देने के लिए ये कदम उठाते हैं।

उदाहरण के तौर पर, यदि कोई भारतीय उद्योगपति अमेरिका से कोई प्रोडक्ट मंगाता है जिसकी कीमत 100 रूपए है और भारत सरकार उसपर 100 रूपए टैरिफ लगाती है तो भारतीय बाजार में उसकी कीमत 200 रूपए हो जाएगी। यानी भारत के बाज़ार में वह प्रोडक्ट महंगा हो जाएगा और उसके खरीदार खुद कम हो जाएंगे।

ALSO READ : ICC Champions Trophy : कहाँ खेला जाएगा चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल ?

WATCH : https://youtu.be/yvAIulWL68U?si=EmZrslecQbZ9FNWv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *