Aayudh

Categories

फर्ज़ी Call Center से हो रहा करोड़ों का फ्रॉड…हो जाएं सावधान

Call Center

भोपाल। राजधानी भोपाल के प्रभात चौराहा स्थित ‘आइडियालॉजी एडवांस स्टॉक प्राइवेट लिमिटेड’ नामक Call Center से साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड अफ़ज़ल खान इस वक़्त फरार चल रहा है। पुलिस ने 23 फरवरी को इस Call Center से एडवांस्ड कंप्यूटर, सिम कार्ड और हाईटेक मशीनें जब्त की हैं।

Call Center का मास्टरमाइंड फरार

ऐशबाग थाने क्षेत्र में चल रहे इस कॉल सेंटर से देशभर में कई लोगों को फ्रॉड का शिकार बनाया गया। इस कॉल Call Center से किये जाने वाले कॉल पर अब तक 1200 से 1400 शिकायतें दर्ज़ की चुकी हैं। जांच में पता चला कि आरोपी सोशल मीडिया पर शेयर मार्केट में निवेश के विज्ञापन देकर लोगों को ठगता था। अब तक यहाँ से 14 करोड़ रूपए की ठगी की जा चुकी है।

Call Center का संचालन मुस्लिम समुदाय के एक परिवार के द्वारा किया जाता था। पुलिस के अनुसार इस पूरे अपराध का मास्टरमाइंड अफ़ज़ल खान इस वक्त फ़रार चल रहा है। इस कॉल सेंटर से उसके परिवार के अन्य लोग भी जुड़े हुए हैं। इस कॉल सेंटर पर काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें इस काम के लिए महीने के 7 से 8 हज़ार रूपए दिए जाते थे, मगर वह भी तीन महीने से नहीं मिले।

फ्रॉड का पैसा टीकमगढ़ में होता है इन्वेस्ट

आपको बता दें इस पूरे मामले में अफ़ज़ल खान सहित उसकी पत्नी साईदा और उसके बच्चे भी शामिल हैं। मामले की जांच में पता चला कि अफज़ल खान का साला भी इस पूरे अपराध में शामिल है। अफज़ल खान का साला मुईन टीकमगढ़ का रहने वाला और वह फ्रॉड के पैसे को टीकमगढ़ में ही इन्वेस्ट करता है। भोपाल से संचालित इस कॉल सेंटर से मध्य प्रदेश समेत देशभर के अलग-अलग शहरों के लोगों को शिकार बनाया जाता था। जिनमें दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और प्रयागराज जैसे बड़े शहर भी शामिल हैं।

इंदौर से भी डिजिटल अरेस्ट का मामला आया सामने

ऐसा ही एक और मामला इंदौर से भी सामने आया है, जहाँ आरोपी, बुजुर्ग पेंशनधारियों को डिजिटल अरेस्ट का शिकार बनाते थे। वह पेंशनधारियों का डेटा जुगाड़ कर इस घटना को अंजाम देते थे। पुलिस की जांच में आरोपी के देशभर के 20 हज़ार से अधिक लोगों का डेटा मिला है। क्राइम ब्रांच की टीम जब मामले की गहराई तक गई तो पता चला कि ठगी का पैसा उत्तर प्रदेश के मदरसा समिति के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है।

पुलिस ने उत्तर प्रदेश से मदरसा समिति के प्रबंधक अली अहमद खान को भी अपनी हिरासत में ले लिया है।

ALSO READ : IIT बाबा के साथ डिबेट शो में हुई मारपीट…डंडों से पीटने का लगाया आरोप

WATCH : https://youtu.be/i2OJJTar-oA?si=KuJcfRixYQIQEtkd

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *