Aayudh

Categories

Trump और Zelensky के बीच हुई बहस, Zelensky ने माफ़ी मांगने से किया इंकार

Trump

वाशिंगटन : शुक्रवार को Donald Trump से बात करने वाइट हाउस पहुंचे यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy के बीच तीखी बहस हो गई। दोनों नेताओं के बीच करीब 10 मिनट तक बहस चलती रही, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा कि जेलेंस्की अभी बात करने की हालत में नहीं हैं।

इस पूरी घटना के बाद जेलेंस्की ने Trump से एक बार और बात करने की इच्छा जाहिर कि, लेकिन उन्हें यह मौका नहीं दिया गया।

Trump और Zelenskyy के बीच बढ़ा विवाद

आपको बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy शुक्रवार (28 फरवरी 2025 ) को ट्रम्प के साथ होने वाले मिनरल डील के लिए अमेरिका पहुंचे थे, जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई लेकिन कुछ ही देर में वो बातचीत बहस में बदल गई। डोनाल्ड ट्रम्प और जेलेंस्की के बीच हुई इस बहस के बाद मिनरल डील को लेकर होने वाली मीटिंग को कैंसिल कर दिया गया।

राष्ट्रपति जेलेंस्की शांति के लिए नहीं हैं तैयार – Donald Trump

इस पूरी घटना के बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि Volodymyr Zelenskyy शांति चाहते ही नहीं है। उन्होंने कहा कि अमेरिका दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करना चाहता है, मगर जेलेंस्की तैयार नहीं हैं। ट्रम्प ने जेलेंस्की पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अमेरिका का अपमान किया है, अब वह तभी बात करेंगे जब जेलेंस्की वाकई में शांति स्थापित करने के लिए तैयार हों।

Zelenskyy ने Trump से माफ़ी मांगने से किया इंकार

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ट्रम्प से माफ़ी मांगने से साफ इंकार कर दिया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यूक्रेन किसी भी शांति समझौते में तब तक शामिल नहीं होगा जब तब उसे सुरक्षा की गारंटी नहीं मिल जाती। जेलेंस्की ने कहा कि वो ट्रम्प का सम्मान करते हैं लेकिन यूक्रेन, रूस को लेकर अपना रवैया एक दिन में नहीं बदल सकता।

ALSO READ : IIT बाबा के साथ डिबेट शो में हुई मारपीट…डंडों से पीटने का लगाया आरोप

WATCH : https://youtu.be/i2OJJTar-oA?si=8uuLFByWSqTjel2f

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *