Aayudh

Global Investors Summit 2025 : PM मोदी ने कार्यक्रम में देर से पहुंचने के लिए मांगी माफ़ी

PM Modi

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित Global Investors Summit 2025 के कार्यक्रम में PM मोदी ने मध्य प्रदेश की 18 नई नीतियों को लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि विकसित मध्य प्रदेश से विकसित भारत की यात्रा में आज का कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण है।

Global Investors Summit 2025 : विश्व का भविष्य भारत में…

प्रधानमंत्री ने Global Investors Summit 2025 को सम्बोधित करते हुए मोहन सरकार को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कार्यक्रम में देरी से पहुंचने के लिए सभी से माफ़ी मांगी। उन्होंने कहा कि आज 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों की परीक्षा है और मेरे राजभवन से निकलने की वजह से उन्हें कोई परेशानी न हो इसलिए मैं 10-20 मिनट लेट निकला।

उन्होनें वर्ल्ड वर्ल्ड बैंक की बातों का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले सालों में भारत ऐसे ही दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा। उन्होंने आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) की भी जिक्र किया और कहा कि OECD के एक मुख्य प्रतिनिधि के अनुसार विश्व का भविष्य भारत में है। उन्होनें कहा – ” कुछ ही दिन पहले जलवायु परिवर्तन पर UN की एक संस्था ने भारत को सौर ऊर्जा की सुपरपॉवर कहा था। इस संस्था ने ये भी कहा कि जहां कई देश सिर्फ बातें करते हैं, वहीं भारत नतीजे लाकर दिखाता है।”

देश के टॉप 5 राज्यों में है मध्य प्रदेश – PM मोदी

भोपाल में आयोजित Global Investors Summit 2025 में PM मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। उन्होंने कहा कि कृषि और खनिज के क्षेत्रों में एमपी का नाम देश के टॉप 5 राज्यों में आता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा – “मध्य प्रदेश को जीवनदायिनी मां नर्मदा का भी आशीर्वाद प्राप्त है। मध्य प्रदेश में हर वो संभावना है, जो इस राज्य को GDP के हिसाब से भी देश के टॉप 5 राज्यों में ला सकता है।”

2 दशकों में MP ने परिवर्तन का नया दौर देखा – PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि जिस मध्य प्रदेश में कभी लोग निवेश करने से डरते थे, आज वही मध्य प्रदेश देश के टॉप 5 राज्यों में शामिल है। उन्होंने कांग्रेस की लचर शासन का जिक्र करते हुए कहा कि आज से दो दशक पहले तक एमपी में पानी और बिजली की बहुत सारी समस्याएँ थीं। बीते दो दशक में मध्य प्रदेश ने परिवर्तन का नया दौर देखा है। एमपी के लोगों के सपोर्ट से यहाँ की भाजपा सरकार ने गवर्नेंस पर फोकस किया है।

READ MORE : Global Investors Summit : मध्य प्रदेश के हर क्षेत्र में असीम संभावनाएं, CM मोहन यादव ने कहा

WATCH : https://youtu.be/VqV0_wIgADI?si=HXKSKXzaI-5xnsp5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *