Aayudh

कौन हैं RBI के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास, जो बने PM मोदी के प्रधान सचिव

RBI

नई दिल्ली। रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया। सरकार की सूचना के अनुसार इनकी नियुक्ति प्रधानमंत्री के कार्यकाल या फिर अगली सूचना आने तक जारी रहेगी।

आपको बता दें की शक्तिकांत दास 1980 बैच के तमिलनाडु कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। इन्होंने देश के महत्वपूर्ण पदों पर अपनी भूमिका निभाई है। इससे पहले वह रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के गवर्नर के पद पर नियुक्त थे। 10 दिसंबर 2024 को उनका कार्यकाल समाप्त हो गया था।

नवंबर 2016 में जब देश में नोटेबंदी हुई थी उस वक्त भी शक्तिकांत दास ने अहम भूमिका निभाई थी।

READ MORE : CM मोहन यादव ने ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ का लिया जायजा, कहा – उद्योगपतियों का जीतेंगे विश्वास

WATCH : https://youtu.be/qw3ki7NIIEQ?si=4ImmrVtyAdhp5kZz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *