नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की नई महिला मुख्यमंत्री का नाम घोषित कर दिया है। गुरुवार को दिल्ली में उनके शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। रामलीला मैदान में अपने मंत्रियों के साथ के रेखा गुप्ता रामलीला मैदान में शपथ लेंगी।
कौन हैं रेखा गुप्ता ?
रेखा गुप्ता इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग से बीजेपी की दावेदार थीं। उन्होंने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार वंदना कुमारी को 30 हज़ार वोटों से हराया। चुनाव जीतने के बाद बीजेपी ने सीएम पद के लिए इनके ही नाम का चुनाव किया है। आपको बता दें कि बीजेपी 2025 में 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करने वाली है।
रेखा गुप्ता बीजेपी शासित 21 राज्यों में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री होंगी। इससे पहले 1998 में बीजेपी से दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में सुषमा स्वराज ने 52 दिनों के लिए पदभार संभाला था।
RSS की सक्रिय सदस्य
आपको बता दें की रेखा गुप्ता अपने कॉलेज के ही दिनों से छात्र राजनीति में काफी सक्रिय रही हैं। उन्होंने B.COM और LLB की पढाई की है। दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई के दौरान वो आरएसएस की स्टूडेंट विंग एबीवीपी की भी सदस्य रहीं।
1994-95 में दौलत राम कॉलेज की सचिव रहीं
1995-96 में दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) में सचिव के पद पर रहीं
1996-97 में दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) की अध्यक्ष चुनी गयीं
2003-04 में दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा की सेक्रेटरी बनीं
2004-06 में बीजेपी युवा मोर्चा की नेशनल सेक्रेटरी रहीं
2007 में पीतमपुरा नॉर्थ से पार्षद बनीं
2009 में दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा की महासचिव चुनी गईं
2010 में बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य बनीं
कौन-कौन बनेंगे मंत्री ?
गुरुवार (20 फरवरी) को दिल्ली के रामलीला मैदान में दिल्ली की नई मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह है। इस समारोह में मुख्यमंत्री के बाद कई विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। मंत्री मंडल में प्रवेश वर्मा समेत पंकज सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा और कपिल मिश्रा जैसे दिग्गज नाम शामिल हैं।
नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली में भव्य तैयारियां की जा रही हैं। इस कार्यक्रम में 50 हज़ार से अधिक लोगों के इकट्ठा होने की संभावना है। यह पल भारतीय जनता पार्टी और दिल्ली के लोगों के लिए ऎतिहासिक होने वाला है।
Read More : रात में चुन-चुनकर बस्तियों को लूटा…विधानसभा में गरजे CM योगी आदित्यनाथ