भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव 12 फरवरी को दिल्ली जाएंगे। दिल्ली के ताज होटल में आयोजित ‘कर्टेन रेज़र’ प्रोग्राम में देश-विदेश के निवेशकों को प्रदेश में इन्वेस्टमेंट के लिए आमंत्रित करेंगे। मध्य प्रदेश सरकार के ने इस कार्यक्रम का आयोजन MP में निवेश को बढ़ावा देने के लिए किया है।
मध्य प्रदेश में निवेश के फायदे बताएंगे सीएम
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के ‘कर्टेन रेज़र’ प्रोग्राम में मुख्यमंत्री निवेशकों से वन-टू-वन मीटिंग्स करेंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निवेशकों को प्रदेश में इन्वेस्ट करने के लिए आकर्षित करना है।
सीएम मोहन यादव निवेशकों को मध्य प्रदेश में इन्वेस्टमेंट के फायदे बताएंगे और साथ ही राज्य सरकार की औद्योगिक नीतियों के बारे में भी अवगत कराएंगे। प्रोग्राम के दौरान राउंड टेबल कांफ्रेंस का भी आयोजन किया जाएगा ताकि निवेशकों को सीधे-सीधे बात करने का अवसर मिले।
कार्यक्रम की शुरुआत CII नॉर्दर्न रीजन के चेयरमैन अपने संबोधन के साथ करेंगे। इसके बाद इन्वेस्टर्स को वीडियो प्रेजेंटेशन के जरिए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 की झलकियां दिखाई जाएंगी।
दो राउंडटेबल कांफ्रेंस किए जाएंगे आयोजित
दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव दो राउंडटेबल कांफ्रेंस में हिस्सा लेंगे। पहली राउंडटेबल कांफ्रेंस टेलीकॉम कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित की जाएंगी। दूसरी राउंडटेबल कांफ्रेंस में अलग-अलग देशों के राजदूत शामिल होंगे।
कार्यक्रम में मुख्य सचिव अनुराग जैन और औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह राज्य सरकार की औद्योगिक नीतियों के बारे में जानकारी देंगे।
Global Investors Summit 2025 का आयोजन भोपाल में होगा
आपको बता दें कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को भोपाल में आयोजित Global Investors Summit का शुभारंभ करेंगे। यह समिट मध्य प्रदेश में निवेश के नए अवसर खोलेगा। इस समिट में अदाणी से लेकर अंबानी जैसे बड़े उद्योगपति शामिल होंगे।
यह समिट प्रदेश के विकास को नए पंख देगा।