Aayudh

महाकुंभ नगरी में 70 घंटों से लगा है जाम , श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

प्रयागराज। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ अब अपने अंतिम चरण में है। 3 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अब सिर्फ 16 दिन बचे हैं। 26 फरवरी को यह समाप्त हो जाएगा। पिछले 27 दिनों में लगभग 43 करोड़ लोग महाकुम्भ में डुबकी लगा चुके हैं।

कुछ दिनों से प्रयागराज में लंबा जाम देखने को मिल रहा है। ये जाम कोई 2 – 4 घंटों से नहीं बल्कि पिछले दो दिनों से लगा हुआ है।

किन – किन रास्तों पर लगा है जाम

मध्य प्रदेश

अगर आप मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और प्रयागराज जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको ध्यान देना चाहिए। मध्य प्रदेश के बॉर्डर से लेकर प्रयागराज तक लंबा जाम लगा है। कटनी NH – 30 पर वाहनों को रोक दिया गया है। रीवा- चाकघाट बॉर्डर पर भी भयंकर जाम देखने को मिल रहा है। कटनी और सतना बॉर्डर से करीब 300 किमी तक लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव भी लोगों से व्यवस्था को बनाये रखने की अपील कर रहे हैं।

उत्तरप्रदेश

बनारस से प्रयागराज जाने वाले रास्ते पर भीषण जाम देखा जा रहा है। GT रोड से लेकर झूंसी रोड तक वाहनों की कतारें देखने को मिल रही हैं। लखनऊ से लेकर प्रयागराज तक 1.5 लाख , वाराणसी से लेकर प्रयागराज तक 50 हज़ार गाड़ियों के फंसने का अनुमान लगाया जा रहा है। बनारस से प्रयागराज तक इतने बुरे हालत हैं कि गाड़ियों को रेंग-रेंग कर चलना पड़ रहा है।

राष्ट्रपति मुर्मू भी लगाएंगी महकुंभ में डुबकी

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी आज प्रयागराज पहुंची हैं। आज संगम में वह भी डुबकी लगाएंगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वहां मौजूद रहेंगे। संगम में डुबकी लगाने के बाद राष्ट्रपति हनुमान मंदिर और अक्षय वट का भी दर्शन करेंगी।

दर्शन करने के बाद मुर्मू डिजिटल महाकुंभ अनुभव केंद्र का भी जायज़ा लेंगी। इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य तकनीकी माध्यमों का उपयोग करके महकुंभ की जानकारी लोगों तक पहुँचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *