2023 विधानसभा चुनाव को लेकर पांचो राज्यों में आदर्श आचार संहिता लगा दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस कर राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान कर दिया।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि छत्तीसगढ़ में दो फेज में 7 और 17 नवंबर को वोटिंग होगी। इसके अलावा मध्य प्रदेश में 17 नवंबर और राजस्थान में 23 नवंबर को सिंगल फेज में वोटिंग होगी। वहीँ, मिजोरम में 7 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को एक ही फेज में वोटिंग होगी। पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम का एलान 3 दिसंबर को किया जाएगा।
पांचों राज्यों में कुल वोटर्स
कांफ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि पांचों राज्यों में कुल 16.14 करोड़ मतदाता हैं। जिनमें 8.2 करोड़ पुरुष मतदाता शामिल है , तो वहीँ 7.8 करोड़ महिला मतदाता होंगी। इसके अलावा 17.34 लाख दिव्यांग वोटर्स है।साथ ही 80 से अधिक उम्र के 24. 7 लाख लोग है। आपको बता दे , इस बार 60.2 लाख नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे।
विधानसभा चुनाव की बड़ी बातें
5 राज्यों की 679 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी जिनके लिए 1.77 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।
17734 मॉडल बूथ होंगे , 621 पोलिंग बूथों को दिव्यांग कर्मचारी संभालेंगे।
8192 पोलिंग बूथों पर महिलाएं कमान संभालेंगी। 1.01 लाख पोलिंग बूथ पर वेबकास्टिंग होगी।
आदिवासियों के स्पेशल बूथ होंगे। 2 किलोमीटर के अंदर पोलिंग बूथ होंगे।
“सी विजिल ऐप ” से चुनावी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। लोग ऐप के जरिए शिकायत कर सकेंगे।
आपको बता दें , मध्य प्रदेश में 230 सीटों पर चुनाव होगा।वही राजस्थान में 200 ,छत्तीसगढ़ में 90 , तेलंगाना में 119 और मिजोरम में 40 सीटों पर मतदान होगा।
ये भी पढ़े- CM शिवराज ने MP में आचार संहिता लगने के कुछ समय पहले किया ये ऐलान