Aayudh

Categories

सीएम शिवराज ने किया ऐतिहासिक काम ,आज की तारीख होगी इतिहास में दर्ज

मध्य प्रदेश में वोटर्स को साधने के लिए सभी राजनितिक दल कई बड़े वादें कर रही और सत्ताधारी पार्टी भाजपा प्रदेश को कई सौगात दे चुकी है। विधानसभा चुनाव नज़दीक है और आचार संहिता लगने वाली है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक दिन में 53 हजार करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी है। उन्होंने 14 हजार से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास, जिसमें 12 हजार से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण समेत 2 हजार कार्यों का भूमिपूजन किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि,” आज की तारीख इतिहास में दर्ज होगी।”

आपको बता दें , सीएम शिवराज सिंह ने शुक्रवार को राजधानी भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश स्तर पर 53,000 करोड़ की परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि,” भूतो न भविष्यति। यह मध्यप्रदेश के लिए अद्भुत पल है, 6 अक्टूबर दोपहर 12 बजे का समय इतिहास में दर्ज होगा।

साथ ही उन्होंने उस ज़माने को याद किया जब सिर्फ चारो और गड्ढे ही दिखाई देते थे। सीएम ने कहा कि, “प्रदेश ने तांगे से लेकर मेट्रो तक का सफर तय किया है। अब चारों तरफ विकास देखिए आज सचमुच में मैं गर्व से भरा हूं, आनंद और प्रसन्नता से भरा हूं। जो कल्पना नहीं थी वो किया है।

कर्जा क्या होता है आपको पता है ?- सीएम शिवराज

सीएम शिवराज सिंह ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि मां, बहन और बेटी का सम्मान चाहिए इसलिए मैंने सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण बेटियों के लिए किया। हमारी 50 फीसदी बहनें आज मेयर, सरपंच, पार्षद अलग-अलग पदों पर हैं। ये सामाजिक क्रांति है। एक बात और आती है कि कर्ज ले लिया। कर्जा क्या होता है आपको पता है ? भारत सरकार कुछ मापदंड तय करती है कि कोई राज्य इतना कर्जा ले सकता है। वह कुल सकल घरेलू उत्पादन के 3 या 3.5 प्रतिशत के आसपास होता है। उतना लेकर और उससे कई गुना ज्यादा दूसरे राज्यों ने लिया है। हमने विकास के कामों पर खर्च किया है।

एमपी में कोई नहीं रहेगा बेघर

वहीं कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने माइक्रो प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि,” मुख्यमंत्री भू आवासीय योजना के तहत गांवों में फ्री में जमीन देकर मकान मालिक बनाएंगे। एमपी में कोई भी बेघर नहीं रहेगा। आने वाले दिनों में हम शहरों के लिए भी मुख्यमंत्री भू आवासीय योजना बनाएंगे।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस की सूची के इंतज़ार में सपा -बसपा,बुआ-बबुआ बदल सकते है रणनीति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *