Aayudh

Categories

मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग ने जारी किए वोटर्स के आंकड़े

एमपी विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही दिन बाकी है। चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के साथ निर्वाचन आयोग ने भी कमर कस की। इसी के चलते मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बुधवार को भोपाल में प्रेस कांफ्रेंस कर मतदाता सूची पुननिरीक्षण के आंकड़े जारी किए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 64 हज़ार 523 मतदान केंद्र हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दी ये जानकारी

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने जानकारी देते हुए बताया कि , प्रदेश में कुल 5 करोड़ 61लाख 36 हजार 929 मतदाता है। जिसमें 2 करोड़ 88 लाख 25 हजार 607 पुरुष मतदाता हैं। वहीं 2 करोड़ 72 लाख 33 हजार 945 महिला मतदाता हैं। साथ ही 1 हजार 373 थर्ड जेंडर मतदाता है। वहीं अधिक उम्र वाले बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या ही तकरीबन 6 लाख 53 हजार 640 मतदाता हैं।

सबसे बड़ी संख्या युवा मतदाताओं की है। मध्य प्रदेश में 18 से 19 साल के मतदाता की संख्या 22 लाख 26 हजार 564 है। अगर दिव्यांग मतदाता की बात करें तो यह 5 लाख 05 हजार 146 है। साथ ही ओवरसीज़ मतदाताओं की संख्या 99 है और 75 हज़ार 304 सर्विस वोटर है। वहीँ जेंडर रेश्यो की बात करें तो 1000 पुरुषों के मुकाबले 945 महिलाएं है। आपको बता दें कि , मध्य प्रदेश मतदाता सूची में 23 लाख 24 हजार नए नाम जोड़े गए है।

राज्य चुनाव आयोग ने बनाया ऐप

पत्रकारों से वार्ता के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने जानकारी दी कि , मतदाता सूची में प्रत्याशी के नॉमिनेशन से 10 दिन पहले तक नाम जोड़े जाएंगे। वहीं चुनाव की घोषणा के साथ ही नाम नहीं हटाए जा सकेंगे। इस दौरान पत्रकारों द्वारा ईवीएम पर सवाल करने पर उन्होंने कहा कि , मध्यप्रदेश में ईवीएम की सुरक्षा को लेकर कोई दिक्कत नहीं है।

यहां ईवीएम पूरी तरह से सुरक्षित हैं। मध्यप्रदेश राज्य चुनाव आयोग ने ऐप भी बनाया है, जिसके जरिए कोई भी अपनी चुनाव संबंधी शिकायत दर्ज करा सकता है। ऐप में शिकायत करने वाले व्यक्ति की पहचान को गोपनीय रखने की भी व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़ें- जानिए कब लगाई जाएगी आचार संहिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *