मध्य प्रदेश में लगातार ईसाई मिश्नरी द्वारा गरीब हिंदु परिवारों को लालच देकर धर्मपरिवर्तन करने के मामले आ रहे हैं.ताज़ा मामला छतरपुर क्षेत्र का है जहां ईसाई धर्म के प्रचारकों द्वारा गाँव के गरीब हिंदू परिवारों को लालच देकर उनपर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव डाला जा रहा था.
धर्मपरिवर्तन का पैटर्न
छत्ररपुर के बमीठा थाना श्रेत्र में आने वाले पाटन गांव में करीब 20 से 25 दिनों से कुछ ईसाई धर्म के प्रचारकों की आवाजाही हो रही थी.यह लोग गांव के गरीब हिंदू परिवारों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए उनको लालच देकर धर्मपरिवर्तन का दबाव डाल रहे थे.
येशु मसी की कराई प्रार्थना
इन लोगों ने गांव वालों को बहला फुसलाकर येशु मसी की प्रार्थना करवाना और भजन गाना भी शुरू करवा दिया था.पर गरीमत यह रही की समय रहते गांव के जागरुक लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और हिंदू संगठनों को दे दी.

खबर मिलते ही पुलिस गांव पहुँच गई और आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया.धर्मपरिवर्तन कराने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिनमें दो महिलाँए भी शामिल थी.इनपर धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3 और 5 के तहत मामला दर्ज कराया गया.
ईसाई धर्म के ग्रन्थों को किया बरामद
जिस समय पुलिस पहुँची उस वक्त भी आरोपि बकायदा लखन सिंह कुशवाह के घर 50 महिलाओं और पुरुषों को येशु मसी की प्रार्थना और भजन करा रहे थे.फिर पुलिस ने आरोपियों समेत ईसाई धर्म के ग्रन्थों और धर्म से जुड़ी सामग्री बरामद कर ली.
धर्मपरिवर्तन का सेम पैटर्न
बीते दिन प्रदेश के सीहोर जिले से भी ऐसी ही घटना सामने आई थी जहां ईसाई मिश्नरियों द्वारा क्षेत्र के आदिवासियों का धर्मपरिवर्तन का मामला सामने आया था.इस मामले में आरोपियों द्वारा 20,000 रुपए और अनाज का लालच दिया गया था.
ये भी पढ़ें- आदिवासियों की गरीबी का उठाया फायदा,लालच देकर किया धर्मपरिवर्तन