मध्य प्रदेश में सीहोर जिले के अंतर्गत आने वाले बुधनी क्षेत्र से धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है.जहां गरीब आदिवासियों को कुछ पैसा और अनाज देकर उनका धर्म परिवर्तन कराकर ईसाई धर्म कुबूल कर वाया जा रहा था.
आदिवासियों की गरीबी का फायदा उठाया
बुधनी क्षेत्र के एक आदिवासी गांव खांडावड़ से खबर सामने आई कि वहां ईसाई समाज के कुछ लोगों द्वारा भोले भाले और गरीब आदिवासियों को बहलाकर और उनको कुछ पैसे और अनाज का लालच देकर धर्म परिवर्तन कर वाया जा रहा था.

20 हजार रुपए में खरीदा
ईसाई समाज के लोगों ने अशिक्षित और गरीब आदिवासियों को 20 हजार रुपए और आधा क्विंटल गेहूं ,आधा क्विंटल चावल का लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन कर अपने धर्म में जोड़ा.
जिसके बाद खबर मिलते ही हिन्दूवादी संगठनों ने इसका विरोध किया और आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया.फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Read more- दमोह की आधारशिला संस्थान को किया नीलंबित, धर्मांतरण से जुड़े तार