Aayudh

Categories

इंटरनेशनल रेसलर रानी राणा ने ससुराल वालों पर किया दहेज प्रताड़ना का केस

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर की महिला पहलवान रानी राणा ने थाने में ससुराल वालों पर प्रकरण दर्ज कराया.उन्होंने अपने सास,ससुर और पति पर दहेज प्रताड़ना का केस किया है.उनका यह भी आरोप है कि उनके ससुराल वाले उन्हें खेलने से रोकते हैं.

पूरा मामला

कुश्ती में इंटरनेशनल लेवल पर मध्य प्रदेश का नाम रोशन करने वाली, प्रदेश और देश को कई स्वर्ण पदक दिलाने वाली रानी राणा को अब अपने ससुराल से लड़ना पड़ रहा है.रानी ने अपने सास ससुर और पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है.

यह फैसला उन्होंने थक हारकर लिया है.रानी ने सुलह के हर संभव प्रयास कर लिए थे लेकिन उनके ससुराल वालों ने उनके प्रति  अपना रवैया नहीं बदला जिसके बाद उन्होंने पुलिस की मदद लेनी पड़ी.

रानी राणा से माँगते थे दहेज

इंटरनेशनल रेसलर रानी राणा ग्वालियर के सुरिया पुरा मुरार की रहने वाली हैं.रानी की शादी के बाद कुछ समय तक तो सब ठीक चला पर धीरे धीर ससुराल वालों ने उनसे दहेज मांगना शुरू कर दिया.रानी बहुत फिर ससुराल वालों ने उन पर घरेलू हिंसा करना भी शुरू कर दिया.

रानी राणा

रानी ने पुलिस को बताया कि उनके ससुराल पक्ष के लोग उन्हें खेलने से रोकते हैं.वह उनको प्रतियोगिताओं में भाग नहीं लेने देते.उन्हें प्रैक्टिस पर नहीं जाने देते.आपको बता दें कि महिला रेसलर का पति एक जिम ट्रेनर है जिस पर अब प्रताड़ना करने का भी आरोप लगा है.

एडिशनल एसपी ने की समाज से अपील

जब रानी पुलिस के पास गई तो पुलिस ने परिवार वालों के साथ काउंसलिंग करने की कोशिश की पर कोई नतीजा नहीं निकला.जिसके बाद फिर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है.

एडिशनल एसपी ऋषिकेश राणा ने केस दर्ज करने के बाद समाज से अपील करी कि जो खिलाड़ी हमारे शहर का ,प्रदेश का और राष्ट्र का नाम रोशन कर रहे है हमें उनका साथ देना चाहिए.उनके संबंधियों और समाज के बुद्धिजीवियों को ऐसे मामले में आगे आकर ऐसी मानसिकता वाले लोगों को समझाना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *