Aayudh

Categories

MP के पूर्व आईपीएस अधिकारी थाम सकते हैं BJP का दामन

1987 के बैच के आईपीएस अधिकारी पवन जैन अब बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.पवन जैन हाल ही में अपने पद से रिटायर्ड हुए हैं.

मध्यप्रदेश के 1987 के बैच के आईपीएस अधिकारी पवन जैन अब बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.पवन जैन हाल ही में अपने पद से रिटायर्ड हुए हैं. पूर्व आईपीएस पवन ने अभी तक प्रदेश में रहकर सभी लोगों की हर संभव मदद की और अब वो राजनीती में आकर भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर जनसेवा करना चाहते हैं.

इसलिए बनना चाहते हैं नेता

पवन जैन बताते हैं कि उनका परिवार सालों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हुआ है.साथ ही पवन अपनी कॉलिज की पढ़ाई के दौरान अखिल भारतीय विद्ध्यार्थी परिषद के सदस्य थे जिसके कारण भी वह बीजेपी का हिस्सा बनना चाहते हैं.

पूर्व आईपीएस अधिकारी

पवन जैन ने ग्वालियर और चंबल के क्षेत्रों में रहकर सेवा के कई कार्य किए.उन्होंने क्षेत्र में चिकित्सा के कैंप लगवाए.जिसमें नेत्र चिकित्सा,दंत चिकित्सा आदी शामिल हैं.इन्होंने क्षेत्र में कई कवि सम्मेलन भी कराए.

राजाखेड़ा से लड़ सकते हैं चुनाव

पूर्व आईपीएस अधिकारी ने ये साफ कर दिया कि वह राजिस्थान के अपने स्थानीय क्षेत्र राजाखेड़ा से चुनाव में उतर सकते हैं.वह उस क्षेत्र से चुनाव जीतकर राजाखेड़ा को पारीवारिक तौर पर राज करने वालों के आतंक से मुक्त कराना चाहते हैं.

वह बताते हैं कि राजाखेड़ा की जनता उनको अपना प्रतिनिधी मानती है और उन्हें जिताना चाहती है.ऐसे में क्षेत्र पर सालों से जीतती आए लोगों पर तंज कसते हुए बताया कि राजाखेड़ा को अपनी जागीर समझने वाले लोग कभी वहाँ एक रात भी नहीं रुके ऐसे में राजाखेड़ा को ऐसे नेता की ज़रूरत है जो वहाँ का स्थानीय हो.

ये है पूर्व आईपीएस अधिकारी का सपना

वह बताते हैं कि क्षेत्र की मौजूदा सरकार ने सरकारी स्कूलों तक की इमारतों का पुनर्निर्माण नहीं कराया.सभी इमारतें जरजर स्थिती में हैं.ऐसी स्थिती में वह आगे आकर जनसेवा के कार्य करना चाहते है.ताकी राजाखेड़ा का नाम राजिस्थान में ही नहीं बल्की पूरे हिन्दुस्तान में रोशन हो.

ये भी पढ़ें- आदिल बना आदित्य,35 परिवारों की हुई घर वापसी

https://aayudh.org/adil-becomes-aditya-35-families-return-home/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *