Aayudh

Categories

MP Medical News: भोपाल में अनोखी सर्जरी! 10.2 किलो ट्यूमर के बीच सुरक्षित जन्मा मासूम, जानिए पूरी खबर

MP Medical News: भोपाल के हमीदिया अस्पताल के डॉक्टरों ने एक बेहद जटिल और चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। गर्भवती महिला की ओवरी में 10.2 किलोग्राम का विशाल ट्यूमर था। डॉक्टरों ने पहले सुरक्षित डिलीवरी कराई और फिर उसी ऑपरेशन के दौरान ट्यूमर निकाल दिया। मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ और डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

Crypto Crime in Pakistan: पाकिस्तान के डिप्टी पीएम के पोते की गिरफ्तारी! विदेशी महिलाओं के अपहरण-गैंगरेप केस में बड़ा खुलासा

पहले सुरक्षित डिलीवरी, फिर निकाला 10.2 किलो का ट्यूमर

हमीदिया अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की टीम ने महिला का सफल सिजेरियन ऑपरेशन किया। सबसे पहले 2.6 किलोग्राम वजन के स्वस्थ शिशु का जन्म कराया गया। इसके बाद उसी सर्जरी के दौरान महिला की ओवरी में मौजूद 10.2 किलोग्राम के विशाल ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाल दिया गया।

Krishna Mohan Ram Mandir Trust: पहले चंदा चोरी की FIR करवाई, अब खुद ही बन गए महासचिव; कौन हैं कृष्ण मोहन?

मां और नवजात दोनों की हालत स्थिर

डॉक्टरों के अनुसार, ऑपरेशन के बाद मां और नवजात दोनों की स्थिति पूरी तरह स्थिर और संतोषजनक है। जटिल सर्जरी के बावजूद किसी प्रकार की गंभीर परेशानी नहीं आई और दोनों की लगातार निगरानी की जा रही है।

West Bengal Rajya Sabha Bypoll: पश्चिम बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव, बिहार, एमपी और गुजरात में भी चुनाव, जाने कब?

सीनियर डॉक्टरों की टीम ने किया सफल ऑपरेशन

इस जटिल ऑपरेशन का नेतृत्व वरिष्ठ सर्जन डॉ. पल्लवी सिंह और डॉ. अदिति खरे ने किया। एनेस्थीसिया की जिम्मेदारी डॉ. तृप्ति वत्सल्य, डॉ. जितेंद्र कुमार और डॉ. देवांशु सराफ ने संभाली। ऑपरेशन में विभाग के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों ने भी अहम भूमिका निभाई। डॉक्टरों की सूझबूझ, अनुभव और बेहतर टीमवर्क की बदौलत यह चुनौतीपूर्ण सर्जरी सफल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *